यह ब्लॉग खोजें

एसपी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
एसपी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 24 जून 2019

एक जिला, दो वर्ष, एक डीसी और पांच पुलिस अधीक्षकों का रिकार्ड




चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम चाईबासा के उपायुक्त आरवा राजकमल ने दो वर्षों के कार्यकाल में पांच एसपी के साथ कार्य करने का अनुभव प्राप्त कर लिया। सभी पुलिस अधीक्षकों का कार्यकाल संक्षिप्त ही रहा। 18 जून 2017 को जब वे देवघर से स्थानांतरित होकर चाईबासा के उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया तो उस समय अनीश गुप्ता पुलिस अधीक्षक थे। श्री गुप्ता का तबादला 22 जून 2018 को हजारीबाग के एसपी के रूप में हो गया। उनके बाद 5 फरवरी 2018 के कन्हैया मयूर पटेल एसपी के रूप में पदस्थापित किये गए। श्री पटेल का तबादला होने  के पश्चात कांति कुमार नए पुलिस अधीक्षक बनाये गए। कुछ ही समय बाद उनका भी तबादला हो गया और उनकी जगह चंदन कुमार झा पश्चिम सिंहभूम अर्थात चाईबासा के नये पुलिस अधीक्षक बनाये गए। श्री झा ने 23 नवंबर 2018 को पदभार ग्रहण किया। 19  जून को श्री झा का विशेष शाखा में तबादला हो गया और उनकी जगह पलामू के एस पी इंद्रजीत महथा ने पदभार संभाला। श्री महथा इससे पूर्व पड़ोसी जिला तथा सिंहभूम संसदीय क्षेत्र खरसावां जिला के दो बार एस पी रह चुके हैं। इस प्रकार वे उपायुक्त राजकमल आरवा के दो वर्षों के कार्यकाल में पांचवें पुलिस अधीक्षक बने और डीसी आरवा राजकमल ने एक जिले में पांच पुलिस अधीक्षकों के साथ काम करने का रिकार्ड बनाया।

गुरुवार, 20 जून 2019

इंद्रजीत महथा बने पश्चिम सिंहभूम के नए पुलिस अधीक्षक



विनय मिश्रा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम में विगत 16 माह के  अंतराल में 4 पुलिस अधिकारी बदले जा चुके हैं। कन्हैया मयूर पटेल 5 फरवरी 2018 को पद स्थापित किये गये थे। इसके  बाद क्रांति  कुमार गदसरी को इस जिले का पुलिस  कप्तान बनाया गया।  कुछ  माह  बाद  इनका  भी  तबादला  कर दिया  गया और इनके स्थान पर चंदन कुमार झा ने 23 नवंबर 2018 को  एस पी के रूप में योगदान दिया। पुनः श्री झा का तबादला होने के साथ ही पश्चिम सिंहभूम के नया पुलिस कप्तान इद्रंजीत महथा को बनाया गया है। गौरतलब है कि श्री महथा सराईकेला जिला में दो बार एस पी के रूप मे पदस्थापित रह चुके हैं तथा वर्तमान समय में पलामू में पुलिस कप्तान के रूप में  पदस्थापित थे। पश्चिम सिंहभूम प्रमंडल में एस पी के रूप में उनकी चौथी पदस्थापना है। श्री महथा भारतीय पुलिस सेवा 2009 बैच के तेज-तर्रार  व कर्मठ पुलिस अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...