चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम चाईबासा के उपायुक्त
आरवा राजकमल ने दो वर्षों के कार्यकाल में पांच एसपी के साथ कार्य करने का अनुभव
प्राप्त कर लिया। सभी पुलिस अधीक्षकों का कार्यकाल संक्षिप्त ही रहा। 18 जून 2017 को
जब वे देवघर से स्थानांतरित होकर चाईबासा के उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया
तो उस समय अनीश गुप्ता पुलिस अधीक्षक थे। श्री गुप्ता का तबादला 22 जून 2018 को
हजारीबाग के एसपी के रूप में हो गया। उनके बाद 5 फरवरी 2018 के कन्हैया मयूर पटेल एसपी
के रूप में पदस्थापित किये गए। श्री पटेल का तबादला होने के पश्चात कांति कुमार नए पुलिस अधीक्षक बनाये
गए। कुछ ही समय बाद उनका भी तबादला हो गया और उनकी जगह चंदन कुमार झा पश्चिम
सिंहभूम अर्थात चाईबासा के नये पुलिस अधीक्षक बनाये गए। श्री झा ने 23 नवंबर 2018
को पदभार ग्रहण किया। 19 जून को श्री झा का
विशेष शाखा में तबादला हो गया और उनकी जगह पलामू के एस पी इंद्रजीत महथा ने पदभार
संभाला। श्री महथा इससे पूर्व पड़ोसी जिला तथा सिंहभूम संसदीय क्षेत्र खरसावां
जिला के दो बार एस पी रह चुके हैं। इस प्रकार वे उपायुक्त राजकमल आरवा के दो
वर्षों के कार्यकाल में पांचवें पुलिस अधीक्षक बने और डीसी आरवा राजकमल ने एक जिले
में पांच पुलिस अधीक्षकों के साथ काम करने का रिकार्ड बनाया।
यह ब्लॉग खोजें
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
वो दिन भी खूब थे...तब जम कर नाटक किया करते थे ...कई सपने देखा करते..नाटको से ये कर देंगे..वो कर देंगे...क्रांति ला देंगे ...आन्दोलन खड़ा...
-
जिंदगी जिंदादिली का नाम है। इस वाक्य को आत्मसात कर कुछ लोग जनसेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लेते हैं। अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक ज...
-
रांची। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग झारखंड प्रदेश केन्द्र की भाजपा सरकार के द्वारा लाए गए कैब बिल और एन०आर०सी०का खुले तौर पर विरोध करती है|...
-
रांची। पाक रमजान के मौके पे आज रांची ईदगाह में जाकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने ईद का मुबारकबाद दिया। उन्होने कहा कि ई...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें