यह ब्लॉग खोजें

कंबल वितरण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कंबल वितरण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 14 दिसंबर 2019

जननायक समिति ने बांटे कंबल

मानवता की सेवा की मिसाल पेश की

विनय मिश्रा
चक्रधरपुर : सामाजिक संस्था जन नायक समिति अपने उत्कृष्ट कार्यों से पूरे  झारखंड में लोकप्रिय है। पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित जननायक समिति के जनहित में किए गए कार्यों की सराहना की जाती है। संस्था से जुड़े सभी लोगों द्वारा मानवता व परोपकार का अदभुत उदाहरण पेश किया जाता रहा है। संस्था की उपलब्धियों में भीषण कडाके की ठण्ड में  प्रतिदिन स्टेशन परिसर के निकट भूखे व लाचार लोगों को  रोटी खिलाना तथा उनके बीच कंबल वितरण जैसे पीड़ित मानवता के कार्य भी शामिल हैं। जन नायक समिति के संरक्षक राजू कसेरा की माता स्व विलासी देवी की छठी पुण्य तिथि पर गरीब असहाय लोगों को भोजन के साथ साथ ठंड से जूझ रहे लोगों की सुधि लेते हुए उन्हें कंबल उपलब्ध कराया गया। भीषण ठण्ड के बीच खुले आसमान में रहने वाले लोगों को राजू प्रसाद कसेरा के द्वारा इनके बीच कंबल वितरण करना सराहनीय पुनीत कार्य हैं। ऐसे लोगों से समाज को प्रेरणा भी मिलती हैं। इस अवसर पर संजय पासवान, अनुप दुबे,प्रशांति साहा, कृष्णा दुबे, बासुदेव साहा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सोमवार, 31 दिसंबर 2018

ओबीसी कांग्रेस ने जन चौपाल आयोजित कर कंबल वितरण किया



जनता को  दिग्भ्रमित कर रही मोदी व रघुवर सरकारः आदित्य विक्रम जाययसवाल


रांची। रांची महानगर ओबीसी कांग्रेस के द्वारा आज रांची विधानसभा क्षेत्र के कुर्बान चौक, हिंदपीढ़ी एवं महुआ टोली चौक, मधुकम में जन चौपाल सह कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह उपस्थित हुए। इस दौरान वार्ड 28 निवासी सोनी कुमारी ने जन चौपाल में कही की यहाँ नाली नहीं बन पाई है,  कचरों का अंबार है। गरीबों को राशन कार्ड नहीं बनने से भूख की स्थिति बनी हुई है।
इस मौके पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार हो एवं राज्य के रघुवर की सरकार हो, दोनों सिर्फ जनता को दिग्भ्रमित करने और ठगने का काम किया है। भाजपा के चार साल के शासनकाल में आमजनता को झूठे वायदे के सिवाय कुछ नहीं मिला। किसान भाइयों को उनके उत्पाद का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है, मजदूरों को सही मजदूरी नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ बोलकर सत्ता हासिल किया है, विकास का कोई उपलब्धि नहीं है। साल में दो करोड नवयुवकों रोजगार देने की बात हो, स्वाच्छ भारत अभियान की बात हो या 24 घंटे निर्बाध वि़द्युत आपूर्ति की बात हो सभी मोर्चे में विफल साबित है। वहीं राज्य ओडीएफ की बात करें तो यह सिर्फ झूठी आंकडा है। बिचैलियों ने आम लोगों के यहाँ गढ़ा खोदकर पैसा की निकासी कर ली है। अगर बारीकी से देखा जाए तो सभी भाजपा की योजनाओं में सिर्फ लूट हुई है।
श्री जायसवाल ने कहा कि राज्य के रघुवर सरकार विगत 4 वर्षों में 3 अरब 23 करोड़ 76 लाख 81 हजार  रुपैया प्रचार-प्रसार में खर्च कर खुद को ब्रांडिंग करने का काम किया है। राज्य की पैसा को पानी की तरह बहाया है आम जनता से इनका कोई लेना देना नहीं है। अगर कोई दूसरे सेक्टर के विकास में खर्च करती तो वाकई में झारखंड विकास के लिस्ट में एक अच्छे पायदान पर रहता। आज पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी रसोइया, सेविका, सहायिका, मुखिया संघ, मनरेगा कर्मी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत और तानाशाही सरकार मांग को पूरा करने के बजाय उनपर लाठियां बरसा रही है, जो राज्य के लिए बेहद शर्मनाक की बात है। सरकार के इन सारी करतूतों से जनता अब उठ चुकी है और बदलाव की मांग चारों दिशा में कर रही है। आज जीता जागता उदाहरण है की कोलेबिरा उपचुनाव जनता ने भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर विजय बनाया। इसी तरह आगामी लोकसभा और विधानसभा में जनता कांग्रेस उम्मीदवार को भरपूर साथ देगी।
श्री रविद्र सिंह ने कहा कि राजधानी में रांची में आमजनता को बिजली, पानी और गली में अच्छे सड़क के अभी भी तरसना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब जतना की मूलभूत सुविधाएं पूरा नहीं कर पा रही है तो बड़े विकास की दावा कैसे कर सकती है भाजपा की सरकार। नगर निगम नालियों एवं चौक-चौराहों पर पसरा पड़ा कचड़ों साफ नहीं कर पा रही है, जनता हर रोज बिमारी से ग्रसित हो रहे हैं। ठंड में गरीब जनता ठंड से ठिठुर रहे हैं लेकिन फिर भी नगर निगम और नगर विकास विभाग इस और कोई बड़ा कदम नहीं उठा पाया हैं।
जनचौपाल में मुख्य रूप से कांग्रेस की नीति सिद्धान्तों पर चर्चा करते हुए लोगों की जवलंत समस्याओं को सुनी गई तथा गरीब, असहाय लोगों बीच तकरीबन 200 से अधिक कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर आमलोगों ने कम्बल पाकर काफी प्रसन्न हुए।
कार्यक्रम के संचालन यूथ कांग्रेस के महासचिव राहुल राय ने किया l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर ओबीसी कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित कुमार साहू ,यूथ कांग्रेस के महासचिव कुलदीप कुमार ,शिप्रा पाठक ,आसिफ जियाउल, अनिल सिंह, नीतीश कुमार, अमरजीत कुमार सिंह, सीपी सोलंकी ,नीतीश कुमार, सोनू कुमार ,चिंटू चौरसिया ,प्रेम कुमार, आसिफ, सुल्तान, शाहिद इलियास ,जहांगीर ,मुस्ताक अब्दुल ,कयूम
शामिल हुए। 

बुधवार, 26 दिसंबर 2018

ठंढ में नहीं, गर्मी में गरीबों को कंबल बाटेगी रघुवर सरकारः सुबोधकांत



कांग्रेस नेता ने सिकिदरी में कंबल बांटे


रांची। झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, पर रघुवर सरकार ने अभी तक केवल कंबल का टेंडर करवाया है। लगता है सरकार सर्दियों के बदले गर्मियों में गरीबों के बीच कंबल बांटेगी। बुधवार को यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने ओरमांझी के सिकिदरी में जन कल्‍याण समर्पण संस्‍थान के बैनर तले आयोजित कंबल वितरण समारोह में कहीं। इस दौरान उन्‍होंने गरीबों और जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटा। श्री सहाय ने कह कि इस कड़ाके की ठंड में गरीब लोग बिना कंबल के कैसे रह रहे होंगे इसकी कल्‍पना करके भी सिहरन होती है।

राज्‍य में महंगाई चरम पर

उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में महंगाई चरम पर है और लोग इससे राहत चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2019 बदलाव का समय है। राज्‍य की जनता कांग्रेस की ओर उम्‍मीद भरी नजरों से देख रही है और कोलेबिरा उपचुनाव में जनता ने अपनी पसंद का संकेत दे दिया है। उन्‍होंने कहा कि मां और पिता सामान बुजुर्गों का सम्मान करना अपने आप में एक बड़ा सम्मान है। मैं समिति के लोगों का धन्यवाद देता हूं कि मुझे इनकी सेवा करने का अवसर दिय। कार्यक्रम में रवि कुमार, मुंतजिर राजा, अशोक कुमार और सोमनाथ मुंडा समेत अनेक गणमान्‍य लोग उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...