यह ब्लॉग खोजें

कुप्रथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कुप्रथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 4 जुलाई 2019

प्रशासन की पहल पर रुका बाल विवाह

बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप- प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोहरपुर*

चक्रधरपुर। मधुपुर गांव निवासी गुरुचरण महतो की 16 साल की नाबालिग पुत्री का विवाह ,गोपीपुर गांव निवासी सुकरु महतो के पुत्र हेमंत महतो ( 22 ) से दोनों पक्ष के सहमति के साथ तय किया गया था । परंतु ज्ञात हो कि लड़की विवाह के लिए नाबालिग है। प्रशासन ने इसकी सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाह को रोका। तथा दोनों पक्ष को बाल विवाह के नुकसान के बारे में समझाया।
मामले को प्रखंड कार्यालय ले जाया गया जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे के समक्ष संपूर्ण मामले के निष्पादन हेतु प्रस्ताव रखा गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे,मनोहरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्रतिनिधि अतेन सुरीन व अशोक महतो ने दोनों दोनों पक्ष को समझाया तथा बाल विवाह करने से रोका। फलस्वरूप वर पक्ष लड़की के बालिग होने के तक विवाह  हेतु इंतजार करने के लिए तैयार हो गया तथा इस कुप्रथा को टाला गया । प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा की हमारे समाज के लिए बाल विवाह एक बहुत बड़ा अभिशाप है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...