यह ब्लॉग खोजें

गुरु नानक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरु नानक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 23 नवंबर 2018

झारखंड में धूमधाम से मनेगा 550 वां प्रकाश पर्वः रघुवर दास

गुरु नानक का 550 वां प्रकाश पर्व 2019 में होगा

रांची। गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व अगले साल होगा। राज्य सरकार इसे धूमधाम से मनाएगी। रांची में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गुरु नानक देव जी के संदेश आज भी प्रसांगिक है। उन्होंने समाज की विकृतियों को समाप्त करने का संदेश दिया था। उनका कहना था इंसान केवल इंसान होता है। कोई छोटा कोई बड़ा नहीं होता। जो तुझ में है, वही मुझ में है, यह उनके संदेश का मूल तत्व था। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के 549 वे प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास  ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कल ही गुरदासपुर से करतारपुर कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया है, उसके लिए पूरा देश उनका धन्यवाद देता है। यह सिख समाज की वर्षों से मांग थी। 26 नवंबर को राष्ट्रपति इसकी आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि गुरु नानक देव जी से उन्होंने राज्य से गरीबी समाप्त करने की शक्ति मांगी है। उनके संदेशों के अनुरूप गरीब के चेहरे पर मुस्कुराहट आए, उनके जीवन में बदलाव आए, यही उनका भी लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि किसी को जवानी का नशा है, किसी को पैसे का नशा है। लेकिन उन्हें राजनीति में सेवा का नशा है। सत्ता उनके लिए सेवा का माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर में वे गुरुद्वारे से जुड़े हैं और गुरुद्वारे द्वारा जो शिक्षा के क्षेत्र में सेवा की जा रही है, वह अतुलनीय है। सिख समाज अपनी सेवा के लिए जाना जाता है। गुरु नानक देव जी ने लंगर की व्यवस्था शुरू की थी। इसके पीछे यही संदेश था कि कोई छोटा बड़ा नहीं है। अमीर गरीब सब एक समान है।

कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री श्री सी पी सिंह, रांची की मेयर श्रीमती आशा लकड़ा, खादी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संजय सेठ, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री कमाल खान, उपाध्यक्ष श्री गुरविंदर सिंह सेठी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सोमवार, 19 नवंबर 2018

वर्ष 2019 में मनेगी गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती



अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे
राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में क्रियान्वयन समिति ने सिक्का और डाक टिकट जारी करने सहित अनेक आयोजनों को अंतिम रूप दिया

नई दिल्ली। वर्ष 2019 में भारत और पूरे विश्व में महान संत और सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देवजी की 550वीं जयंती मनाई जाएगी। प्यार, शांति और भाईचारे की गुरु नानक की शिक्षा सर्वव्यापी है।
प्रधानमंत्री ने गुरु नानक जयंती के महत्व को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय क्रियान्वयन समिति (एनआईसी) का गठन किया है। वित्त मंत्री और संस्कृति राज्य मंत्री इस समिति के सदस्य हैं। इस समिति की देखरेख में देश-विदेश में श्री गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती से संबंधित समारोहों का आयोजन किया जाएगा।
श्री गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती मनाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्रियान्वयन समिति की तीन बैठकें हुईं हैं। तीसरी बैठक 8 नवम्बर, 2018 को हुई जिसमें संस्कृति राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा, पंजाब के राज्यपाल श्री वी पी सिंह बडनोर, केंद्रीय इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री एस एस अहलूवालिया तथा पंजाब के पर्यटन मंत्री श्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भाग लिया।
केंद्र सरकार ने नवम्बर 2018 से पूरे देश और दुनिया में श्री गुरु नानक देव जी की 550 वीं जयंती मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।  विभिन्न मंत्रालय तथा विभाग और विदेशों में भारतीय मिशन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।
श्री गुरु नानक देव जी की 550 वीं जयंती मनाने के लिए निम्नलिखित प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे :
  • वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग तथा डाक विभान द्वारा गुरु नानक देव जी की स्मृति में सिक्का और डाक टिकट जारी किए जायेंगे।
  • गुरु नानक देव जी द्वारा अपने जीवन का अधिकांश समय बिताए गए स्थान  सुलतानपुर लोधी को विरासत नगर के रूप में विकसित किया जाएगा। पंजाब सरकार के सहयोग से आवास तथा शहरी कार्य मंत्रालय तथा पिंड बाबे नानक दा को भी शामिल किया जाएगा। रेल मंत्रालय सुलतानपुर लोधी रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं के साथ उन्नत बनाएगा।
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा पंजाब में राष्ट्रीय अंतर संप्रदाय अध्ययन संस्थान की स्थापना की जाएगी। संस्थान के लिए राज्य सरकार निःशुल्क जमीन उपलब्ध कराएगी।
  • इलेक्ट्रॉनिक तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत में उच्च शक्ति का टेलीस्कोप स्थापित करेगा ताकि श्रद्धालु पाकिस्तान में करतारपुर साहिब का दर्शन कर सकें।
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा ब्रिटेन और कनाडा के एक-एक विश्व विद्यालय में श्री गुरु नानक देव जी पीठ की स्थापना की जाएगी।
  • संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली में श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित करेगा।
  • राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से गुरू नानक देव जी की 550वीं जयंती मनाने के लिए अनुरोध किया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय इसके लिए राज्य सरकारों के साथ समन्वय करेगा।
  • समारोह के हिस्से के रूप में विदेश स्थित भारतीय मिशन अनेक गतिविधियों का आयोजन करेंगे।
  • रेल मंत्रालय श्री गुरू नानक देव जी से जुड़े स्थानों के लिए रेल गाड़ी चलाएगा।
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तन, कथा, प्रभात फेरी और लंगर जैसी धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) गतिविधियों का कलेंडर जारी करेगी और इसे लागू करेगी।
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से संगोष्ठियों, कार्यशालाओं और व्याख्यानों का आयोजन किया जाएगा।
  • दूरदर्शन श्री गुरू नानक देव जी तथा गुरुबाणी पर लाइव प्रसारण का आयोजन करेगा। राज्य सभा और लोकसभा सचिवालयों से अनुरोध किया जाएगा कि वे राज्यसभा टीवी और लोकसभा टीवी पर ऐसे लाइव प्रसारण पर विचार करें।
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) द्वारा विभिन्न भारतीय भाषाओं में गुरुवाणी का प्रकाशन किया जाएगा। यूनेस्को से विश्व की भाषाओं में श्री गुरू नानक देव जी के पद्य संग्रहों के अनुवाद और प्रकाशन का अनुरोध किया जाएगा।    

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...