यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 23 नवंबर 2018

झारखंड में धूमधाम से मनेगा 550 वां प्रकाश पर्वः रघुवर दास

गुरु नानक का 550 वां प्रकाश पर्व 2019 में होगा

रांची। गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व अगले साल होगा। राज्य सरकार इसे धूमधाम से मनाएगी। रांची में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गुरु नानक देव जी के संदेश आज भी प्रसांगिक है। उन्होंने समाज की विकृतियों को समाप्त करने का संदेश दिया था। उनका कहना था इंसान केवल इंसान होता है। कोई छोटा कोई बड़ा नहीं होता। जो तुझ में है, वही मुझ में है, यह उनके संदेश का मूल तत्व था। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के 549 वे प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास  ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कल ही गुरदासपुर से करतारपुर कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया है, उसके लिए पूरा देश उनका धन्यवाद देता है। यह सिख समाज की वर्षों से मांग थी। 26 नवंबर को राष्ट्रपति इसकी आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि गुरु नानक देव जी से उन्होंने राज्य से गरीबी समाप्त करने की शक्ति मांगी है। उनके संदेशों के अनुरूप गरीब के चेहरे पर मुस्कुराहट आए, उनके जीवन में बदलाव आए, यही उनका भी लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि किसी को जवानी का नशा है, किसी को पैसे का नशा है। लेकिन उन्हें राजनीति में सेवा का नशा है। सत्ता उनके लिए सेवा का माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर में वे गुरुद्वारे से जुड़े हैं और गुरुद्वारे द्वारा जो शिक्षा के क्षेत्र में सेवा की जा रही है, वह अतुलनीय है। सिख समाज अपनी सेवा के लिए जाना जाता है। गुरु नानक देव जी ने लंगर की व्यवस्था शुरू की थी। इसके पीछे यही संदेश था कि कोई छोटा बड़ा नहीं है। अमीर गरीब सब एक समान है।

कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री श्री सी पी सिंह, रांची की मेयर श्रीमती आशा लकड़ा, खादी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संजय सेठ, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री कमाल खान, उपाध्यक्ष श्री गुरविंदर सिंह सेठी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शाह साहब की दूरबीन

  हास्य-व्यंग्य हमारे आदरणीय गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह जी दूरबीन के शौकीन है। उसका बखूबी इस्तेमाल करते हैं। अपने बंगले की छत पर जाकर देश के ...