यह ब्लॉग खोजें

550 वां प्रकाश पर्व लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
550 वां प्रकाश पर्व लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 1 सितंबर 2019

गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए सीएम रघुवर दास

★ गुरु नानक देव ने गरीबों, वंचितों, पिछड़ों की सेवा को सबसे अधिक महत्व दिया

★गुरुनानक देव जी ने हमेशा नारी शक्ति का सम्मान करने को कहा

★अध्यात्म भारत की अद्वितीय विरासत है

★धर्म हमेशा गरीबी और छुआछूत को समाप्त करने पर जोर देता है

★वसुधैव कुटुंबकम भारत का आदर्श

--रघुवर दास, मुख्यमंत्री
====================


रांची। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि गुरुनानक देव जी महाराज के संदेशों को आत्मसात करके ही हम प्रगति कर सकते हैं। उन्होंने हमेशा गरीबों, वंचितों, पिछड़ों की सेवा को सबसे अधिक महत्व दिया। गरीबों के प्रति कर्त्तव्यभाव को गुरुनानक देवजी ने जीवन में जरूरी बताया। उनके वचन सामाजिक समरसता के प्रति हम सभी को प्रतिबद्ध करते हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने गुरुनानक स्कूल में श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव जी ने हमेशा नारी शक्ति के सम्मान करने को कहा। हमारे यहां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, पार्वती समेत अन्य देवियों की पूजा होती रही है। उन्होंने गरीबी और छुआछूत को समाप्त करने की बात कही।

अध्यात्म भारत की अद्वितीय विरासत है


रांची। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सदैव आध्यात्मिक रहा है। अध्यात्म भारत की अद्वितीय विरासत है। हम सभी को अपना मानते हैं। वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ हम जीते हैं। भारत में हजारों वर्षों का इतिहास, संस्कृति और सम्यता की विरासत है। इस विरासत को हमें बचाये रखना है। यही हमारा मूल आधार है। गुरुनानक देव जी जैसे महामानव, समाजसुधारक, संवेदनशील व्यक्तित्व से काफी कुछ सीखने को मिलता है।

कार्यक्रम में श्री अकाल तख्त साहिब के प्रमुख ग्रंथी श्री मलकीत सिंह, शिरोमणी प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ सदस्य श्री राम सिंह, प्रमुख प्रचारक श्री जगदेव सिंह, झारखंड अल्प संख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री गुरविंदर सिंह सेठी, गुरुनानक स्कूल के अध्यक्ष, गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

शुक्रवार, 23 नवंबर 2018

झारखंड में धूमधाम से मनेगा 550 वां प्रकाश पर्वः रघुवर दास

गुरु नानक का 550 वां प्रकाश पर्व 2019 में होगा

रांची। गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व अगले साल होगा। राज्य सरकार इसे धूमधाम से मनाएगी। रांची में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गुरु नानक देव जी के संदेश आज भी प्रसांगिक है। उन्होंने समाज की विकृतियों को समाप्त करने का संदेश दिया था। उनका कहना था इंसान केवल इंसान होता है। कोई छोटा कोई बड़ा नहीं होता। जो तुझ में है, वही मुझ में है, यह उनके संदेश का मूल तत्व था। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के 549 वे प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास  ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कल ही गुरदासपुर से करतारपुर कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया है, उसके लिए पूरा देश उनका धन्यवाद देता है। यह सिख समाज की वर्षों से मांग थी। 26 नवंबर को राष्ट्रपति इसकी आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि गुरु नानक देव जी से उन्होंने राज्य से गरीबी समाप्त करने की शक्ति मांगी है। उनके संदेशों के अनुरूप गरीब के चेहरे पर मुस्कुराहट आए, उनके जीवन में बदलाव आए, यही उनका भी लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि किसी को जवानी का नशा है, किसी को पैसे का नशा है। लेकिन उन्हें राजनीति में सेवा का नशा है। सत्ता उनके लिए सेवा का माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर में वे गुरुद्वारे से जुड़े हैं और गुरुद्वारे द्वारा जो शिक्षा के क्षेत्र में सेवा की जा रही है, वह अतुलनीय है। सिख समाज अपनी सेवा के लिए जाना जाता है। गुरु नानक देव जी ने लंगर की व्यवस्था शुरू की थी। इसके पीछे यही संदेश था कि कोई छोटा बड़ा नहीं है। अमीर गरीब सब एक समान है।

कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री श्री सी पी सिंह, रांची की मेयर श्रीमती आशा लकड़ा, खादी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संजय सेठ, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री कमाल खान, उपाध्यक्ष श्री गुरविंदर सिंह सेठी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...