रांची। आज दिनांक 17 अगस्त 2019, दिन शनिवार को जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग, रांची विश्वविद्यालय, रांची में शिक्षकों एवं छात्रों के द्वारा नवनियुक्त विभागाध्यक्ष डॉ हरि उराँव का स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वागत गान एवं पुष्प गुच्छ व उपहार देकर नवनियुक्त विभागाध्यक्ष के रूप में स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान विभाग के शिक्षकों के द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि आप हमारे गुरु हैं और हम आपके फौज हैं। जहां आपको हमारी आवश्यकता पड़े, हमारा सहयोग ले सकते हैं। हम आपके साथ हैं। नवनियुक्त विभागाध्यक्ष डॉ हरि उराँव ने कहा कि हर व्यक्ति का अपना अपना महत्व है। सब मिलकर विभागीय परिवार को सुचारू रूप से संचालित करेंगे। विभाग विकासशील अवस्था में है, इसको और आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय इस विभाग को अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट शिक्षण केंद्र बनाने की आकांक्षा है। उसे मूर्त रूप देने में आप सभी सहायक प्राध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान अपेक्षित है। विभाग के 9 भाषा के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण मिले, ताकि विभाग की उपलब्धि सर्व विदित हो। नवनियुक्त विभागाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामना देने में डॉक्टर सरस्वती गागराई, डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो, डॉ राकेश किरण, महेश भगत, अरुण अमित तिग्गा, डॉ पार्वती मुंडू, डॉ किरण कुल्लू, किशोर सुरिन, राधिका उराँव, कर्म सिंह मुंडा, धीरज उराँव, विकास उराँव के अलावा विभाग के शोधकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
यह ब्लॉग खोजें
जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 17 अगस्त 2019
जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा के विभागाध्यक्ष का स्वागत
रांची। आज दिनांक 17 अगस्त 2019, दिन शनिवार को जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग, रांची विश्वविद्यालय, रांची में शिक्षकों एवं छात्रों के द्वारा नवनियुक्त विभागाध्यक्ष डॉ हरि उराँव का स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वागत गान एवं पुष्प गुच्छ व उपहार देकर नवनियुक्त विभागाध्यक्ष के रूप में स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान विभाग के शिक्षकों के द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि आप हमारे गुरु हैं और हम आपके फौज हैं। जहां आपको हमारी आवश्यकता पड़े, हमारा सहयोग ले सकते हैं। हम आपके साथ हैं। नवनियुक्त विभागाध्यक्ष डॉ हरि उराँव ने कहा कि हर व्यक्ति का अपना अपना महत्व है। सब मिलकर विभागीय परिवार को सुचारू रूप से संचालित करेंगे। विभाग विकासशील अवस्था में है, इसको और आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय इस विभाग को अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट शिक्षण केंद्र बनाने की आकांक्षा है। उसे मूर्त रूप देने में आप सभी सहायक प्राध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान अपेक्षित है। विभाग के 9 भाषा के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण मिले, ताकि विभाग की उपलब्धि सर्व विदित हो। नवनियुक्त विभागाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामना देने में डॉक्टर सरस्वती गागराई, डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो, डॉ राकेश किरण, महेश भगत, अरुण अमित तिग्गा, डॉ पार्वती मुंडू, डॉ किरण कुल्लू, किशोर सुरिन, राधिका उराँव, कर्म सिंह मुंडा, धीरज उराँव, विकास उराँव के अलावा विभाग के शोधकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
वो दिन भी खूब थे...तब जम कर नाटक किया करते थे ...कई सपने देखा करते..नाटको से ये कर देंगे..वो कर देंगे...क्रांति ला देंगे ...आन्दोलन खड़ा...
-
* संस्था ने की अपील, रक्तदान कर पुण्य के भागी बनें चक्रधरपुर : शहर की ख्याति प्राप्त सामाजिक संस्था भगेरिया फाउंडेशन के तत्वावधान...
-
जिंदगी जिंदादिली का नाम है। इस वाक्य को आत्मसात कर कुछ लोग जनसेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लेते हैं। अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक ज...
-
रांची। पाक रमजान के मौके पे आज रांची ईदगाह में जाकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने ईद का मुबारकबाद दिया। उन्होने कहा कि ई...