यह ब्लॉग खोजें

जन-समस्या लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जन-समस्या लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 26 अगस्त 2018

जान जोखिम में डाल नदी पार करते हैं चतरा के ग्रामीण


* समाजसेवी सुधांशु सुमन ने की नदियों पर पुल बनाने की मांग

रांची / चतरा : चतरा  जिला नदियों का संगम स्थल है, जो कई नदियों के आपस में मिलने से हुआ है, लेकिन सेतु के अभाव में यह टापू बना हुआ है। उक्त बातें समाजसेवी सुधांशु सुमन ने कही। उन्होंने कहा कि  बरसात में कई नदियां उफान पर चल रही है। जिनमे प्रमुख रूप से नीलांजन ,मुहाने ,धुलकी ,बक्सा , बकुलिया ,तमसीन ,गाड़िया और द्वारपार नदी है। जो किसी न किसी रूप में राज्य मार्ग या झारखंड के किसी न किसी दूसरे जिले या नजदीकी प्रखंड ,शहर को जोड़ने का कार्य करती है। बरसात के मौसम में लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर अपने गंतव्य तक जाते हैं। सभी नदी पर सेतु बन जाये तो सभी गंतब्य स्थल की दूरी भी कम हो जाएगी और लोगों को आवागमन में भी सुविधा होगी। तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार समाज सेवी सुधांशु सुमन ने सोमवार को मीडिया कर्मियों से कहा कि प्रत्येक दिन हज़ारो ग्रामीण पथिक जोखिम भरी जिंदगी जीने को विवश हैं। नदी के इस पार से उस पार होते रहते  है, जिनमे स्कूली बच्चे भी शामिल है । उन्होंने कहा कि झारखंड व केंद्र सरकार इसे गंभीरता से लेते हुए चतरा की  सभी नदियों पर  सेतु का निर्माण करे,जिससे लोगो की जान माल की सुरक्षा हो सके।इससे एक ओर ग्रामीणों के लिए आवागमन सुलभ होगा, वहीं व्यापार  का मार्ग भी प्रशस्त होगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी ।

बुधवार, 15 अगस्त 2018

पीपल टोली की सड़क खस्ताहाल, पैदल चलना भी मुहाल

वार्ड संख्या 35 स्थित डोमन नगर का हाल


रांची। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 35 स्थित डोमन नगर- पीपल टोली की कच्ची सड़क भी बदहाल है। बरसात के मौसम में इस सड़क से होकर गुजरना जोखिम भरा है। इस सड़क से होकर क्षेत्र के चापु टोली, दीपा टोली, अरगोड़ा बस्ती सहित अन्य इलाकों के लोगों का आवागमन होता है। प्रतिदिन हजारों लोग इस कच्चे रास्ते से होकर गुजरते हैं।
इस क्षेत्र में  मदर्स इंटरनेशनल स्कूल अवस्थित है। स्कूली बच्चों को स्कूल आने- जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में परेशानी बढ़ जाती है। कच्चे और उबड़खाबड़ रास्ते से होकर आवागमन करना इस क्षेत्र के लोगों की नियति बन गई है। इस संबंध में डोमन नगर के कई नागरिकों ने बताया कि पूर्व में कई बार स्थानीय विधायक से सड़क के पक्कीकरण के लिए अनुरोध किया गया,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विधायक नवीन जायसवाल इस क्षेत्र में अवस्थित स्कूल मदर्स इंटरनेशनल के कई कार्यक्रमों में शामिल होने आए। स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन की ओर से सड़क की स्थिति की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क के पक्कीकरण की मांग की गई। लोगों का कहना है कि आश्वासन मिला, लेकिन स्थिति यथावत है।

* सड़क के पक्कीकरण के लिए प्रयासरत हैं : पार्षद

रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 35 के पार्षद झरी लिंडा ने कहा कि लोगों की समस्याओं से वाकिफ हैं। यह सही बात है कि सड़क के अभाव में जनता को परेशानीहो रही है। नगर निगम से फंड का आवंटन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कई मुहल्लों के लोगों ने सड़क के लिए आवेदन दिया है। फंड आवंटित होते ही प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण की अनुशंसा करेंगे। श्री लिंडा ने कहा कि जनसमस्याएं दूर करना उनकी प्राथमिकता है।इस दिशा में वह प्रयासरत हैं।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...