यह ब्लॉग खोजें

दीपावली मिलन समारोह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दीपावली मिलन समारोह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019

जेसीआई रांची के सदस्यों ने धूमधाम से मनाई दीपावली .



दिये और रौशनी का त्यौहार दीपावली के दिन  संस्था के सदस्यों ने रॉक गार्डन , कांके रोड में दीपावली मिलन का आयोजन किया और साथ मनाई दिपावाली.
संस्था ने सदस्यों के लिए ख़ास तैयारियां की और पूरी शाम बेहतरीन गज़लों और सूफ़ी गीतों में बीती. बच्चे और बड़ो के मनोरंजन के लिए कई गेम्स भी कराये,वेजेताओ को कई इनाम भी दिए गए.
लजीज व्यंजन के साथ-साथ कई डांस परफॉरमेंस भी हुए.
अंत में सदस्यों ने अपने बच्चो के साथ मिल कर जम कर आतिशबाजी भी की.
मिलन समारोह का संचालं रौनक बगेरिआ, मोहित वर्मा  ने किया. कार्यक्रम मे राकेश जैन , सौऱभ शाह , अमीत खोवाल, निशांत मोदी ,गौरव अग्रवाल,विक्रम चौधरी,अभिषेक केडिया,संजीव तुलस्यान,अभिनव मंत्री,निखिल मोदी,पंकज साबू, मयंक अग्रवाल ,अनूप अगरवाल,अनंत जैन,रोबिन गुप्ता,साकेत अग्रवाल,प्रतीक जैन आदि अपने पुरे परिवार के साथ समिलित हुए.

सोमवार, 5 नवंबर 2018

रास्मा का दीपावली मिलन समारोह आयोजित


रांची। धनतेरस की पूर्व संध्या पर रविवार (4 नवंबर ) को रांची सेनेटरीवियर मर्चेंट्स एसोसिएशन (रास्मा ) की ओर से मोरहाबादी स्थित वृंदावन गार्डेन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि रास्मा के संस्थापक अध्यक्ष व संरक्षक भगवती प्रसाद भुवालका को सम्मानित किया गया । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली खुशहाली व भाईचारगी का त्योहार है। समाज के सभी वर्गों के लिए यह पर्व समरसता का संदेश देता है। उन्होंने दीपावली का त्योहार हर्षोल्लासपूर्वक मनाने की अपील की। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व संगीत संध्या का भी आयोजन किया गया। दीपावली स्पेशल तंबोला का भी रास्मा के सदस्यों ने लुत्फ उठाया। मौके पर रास्मा के अध्यक्ष ललित केडिया, सचिव आदित्य भुवालका, प्रवक्ता आदित्य शर्मा, ओमप्रकाश सर्राफ, राजीव खंडेलवाल, अंजय सरावगी, मनोज बंका, हर्ष खंडेलवाल, अनीष सर्राफ, अरविन्द जालान, ओमप्रकाश राजगढ़िया, अनूप अग्रवाल, जुगल केडिया, अरुण शर्मा, रजनीश ,निकेत राजगढ़िया, शीतलनाथ ओहदार, मनीष जैन, राजकुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में रास्मा के सदस्यगण सपरिवार उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...