यह ब्लॉग खोजें

दुर्गोत्सव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दुर्गोत्सव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 6 अक्टूबर 2019

आईएएस अधिकारी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में लीन


*  शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने की महा सप्तमी की पूजा

विनय मिश्रा
रांची। दुर्गोत्सव के अवसर पर राजधानी रांची पूरी तरह से मां दुर्गे की भक्ति में लीन हो चुकी है। मां भवानी के भक्त भक्ति के सागर में डूब गए हैं। चहुंओर मां के भजनों की गूंज सुनाई दे रही है। दुर्गोत्सव पूरे उफान पर है। शनिवार को मां सप्तमी के दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं, पंडालों में भी दर्शनार्थियों काफी भीड़ देखी गई। इस अवसर पर राजधानी के अशोक विहार स्थित श्री गणेश अपार्टमेंट में महा सप्तमी के अवसर पर मां दुर्गा की भव्य आरती की गई। मौके पर झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और तेज- तर्रार आईएएस अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने भी मां दुर्गे की पूजा अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्य यजमान झारखंड सरकार के भू राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव रामकुमार सिन्हा  सपरिवार मां दुर्गा की आरती में शामिल हुए। आचार्य कृष्णानंद ने महासप्तमी के अवसर पर मां दुर्गे की पूजा अर्चना के बाद आरती की और भक्त जनों के बीच प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे।

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019

आचार्य कृष्णानंद ने दुर्गोत्सव के अवसर पर दिया आशीष


रांची। प्रख्यात विद्वान, धार्मिक व आध्यात्मिक विषयों के ज्ञाता व मुख्यमंत्री के पुरोहित आचार्य कृष्णानंद ने दुर्गोत्सव के दौरान षष्ठी के अवसर पर श्रद्धालुओं को आशीष देते हुए उनके सुख- समृद्धि की कामना की है। उन्होंने शुक्रवार को राजधानी रांची के अशोक बिहार स्थित गणेश अपार्टमेंट में रहने रहे झारखंड सरकार के भू- राजस्व,निबंधन विभाग के संयुक्त सचिव रामकुमार सिन्हा और उनकी पत्नी श्वेता शालिनी के निवास स्थल पर पूजा-अर्चना की और उन्हें दुर्गोत्सव का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर आचार्य कृष्णानंद ने कहा कि नवरात्र में दुर्गा मां की आराधना महत्वपूर्ण है। हम दुर्गा माता का आह्वान करते हैं। जीवन में अच्छे कर्म करें,अच्छे रास्ते पर अग्रसर रहें, इसके लिए माता से आशीर्वाद मांगते हैं। नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा के पूजन में मंत्रों और विधि-विधान का खास महत्व है। इस अवसर पर आचार्य कृष्णानंद ने समस्त झारखंड वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी।साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं और आम जनता से दुर्गोत्सव के अवसर पर अमन-चैन बरकरार रखने में सहयोग करने की अपील की।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...