रांची। प्रख्यात विद्वान, धार्मिक व आध्यात्मिक विषयों के ज्ञाता व मुख्यमंत्री के पुरोहित आचार्य कृष्णानंद ने दुर्गोत्सव के दौरान षष्ठी के अवसर पर श्रद्धालुओं को आशीष देते हुए उनके सुख- समृद्धि की कामना की है। उन्होंने शुक्रवार को राजधानी रांची के अशोक बिहार स्थित गणेश अपार्टमेंट में रहने रहे झारखंड सरकार के भू- राजस्व,निबंधन विभाग के संयुक्त सचिव रामकुमार सिन्हा और उनकी पत्नी श्वेता शालिनी के निवास स्थल पर पूजा-अर्चना की और उन्हें दुर्गोत्सव का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर आचार्य कृष्णानंद ने कहा कि नवरात्र में दुर्गा मां की आराधना महत्वपूर्ण है। हम दुर्गा माता का आह्वान करते हैं। जीवन में अच्छे कर्म करें,अच्छे रास्ते पर अग्रसर रहें, इसके लिए माता से आशीर्वाद मांगते हैं। नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा के पूजन में मंत्रों और विधि-विधान का खास महत्व है। इस अवसर पर आचार्य कृष्णानंद ने समस्त झारखंड वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी।साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं और आम जनता से दुर्गोत्सव के अवसर पर अमन-चैन बरकरार रखने में सहयोग करने की अपील की।
यह ब्लॉग खोजें
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019
आचार्य कृष्णानंद ने दुर्गोत्सव के अवसर पर दिया आशीष

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह जी के साथ संजय शाश्वत की एक मुलाक़ात -------------------------------------------------------------------- साल भर ...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
● मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बेरमो में पिचड़ी कोयला खदान, सीसीएल के 150 करोड़ एवं राज्य सरकार की 228 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कि...
-
आरा हाऊस( वीर कुंवर सिंह संग्रहालय), आरा, बिहार कुछ इमारतें जन क्रांति की मौन गवाह होती हैं. इतिहास का एक पूरा अध्याय इनमे अंकि...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें