रांची नगर निगम की सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डा. किरण कुमारी ने
दावा किया है कि इस साल गर्मियों में रांची के किसी इलाके में पेयजल की किल्लत
नहीं होगी। इसके लिए तमाम जरूरी इंतजाम किए जा चुके हैं। नगर निगम के पास इतनी
संख्या में टैंकर उपलब्ध हो चुके हैं कि जहां पाइपलाइन से पानी नहीं पहुंचता वहां
तत्काल जलापूर्ति कर दी जाएगी। शहर के तमाम खराब पड़े चापाकलों की सूची तैयार कर
ली गई है। उनके रखरखाव और मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जलाशयों की
जल ग्रहण क्षमता में बढ़ोत्तरी और रखरखाव की पहल शुरू कर दी गई है। विभिन्न इलाकों
के भूमिगत जल के स्तर का डाटा तैयार कर लिया गया है। पानी के किल्लत वाले संभावित
इलाकों को संवेदनशील सूची में डाला गया है और उनपर विशेष ध्यान रखा जाएगा। डा किरण
कुमारी ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होने के कई माह पहले संभावित संकट से
निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई थी।
यह ब्लॉग खोजें
पेयजल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पेयजल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
जिंदगी जिंदादिली का नाम है। इस वाक्य को आत्मसात कर कुछ लोग जनसेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लेते हैं। अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक ज...
-
रांची। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग झारखंड प्रदेश केन्द्र की भाजपा सरकार के द्वारा लाए गए कैब बिल और एन०आर०सी०का खुले तौर पर विरोध करती है|...
-
रौशनलाल मेहरा बलिदान दिवस 1 मई 1933 का दिन था। मद्रास के रायपुरम समुद्र तट एक जोरदार धमाका हुआ और देखते-देखते पूरा शहर धुएं के बादलों से...
-
वो दिन भी खूब थे...तब जम कर नाटक किया करते थे ...कई सपने देखा करते..नाटको से ये कर देंगे..वो कर देंगे...क्रांति ला देंगे ...आन्दोलन खड़ा...
