यह ब्लॉग खोजें

स्वास्थ्य विभाग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्वास्थ्य विभाग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 15 अगस्त 2018

डॉ.किरण कुमारी के कार्यक्षेत्र में कटौती का आईएमए ने किया विरोध


स्वास्थ्य पदाधिकारी के कार्यों में हस्तक्षेप अनुचित : डॉ.प्रदीप सिंह

रांची। नगर निगम के स्वास्थ्य पदाधिकारी के कार्यों को सीमित कर देना अनुचित है। उनके कार्यक्षेत्र में हस्तक्षेप कर अधिकार और कर्त्तव्यों में कटौती करना न्यायसंगत निर्णय नहीं है। उक्त बातें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( आईएमए ) की रांची शाखा के सचिव डॉ.प्रदीप कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि शहर महामारी की चपेट में है। राजधानी के कई मुहल्लों में डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया का प्रकोप है। ऐसे समय में स्वास्थ्य पदाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। नगर आयुक्त ने ऐसा अदूरदर्शी निर्णय किन परिस्थितियों के मद्देनजर लिया, समझ से परे है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अनुभवहीन पदाधिकारी और गैर स्वास्थ्य कर्मी ( सिटी मैनेजर) को स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की मानिटरिंग का जिम्मा दिया जाना तर्कसंगत नहीं है। आईएमए इसका विरोध करती है।

शुक्रवार, 10 अगस्त 2018

कार्रवाई नियमसंगत नहीं : डा.किरण कुमारी


 रांची। नगर निगम की स्वास्थ्य पदाधिकारी डा.किरण कुमारी ने कहा कि नगर आयुक्त द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए कार्यों का बंटवारा किया जाना नियमसंगत नहीं है। मेरे अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कार्यों में कटौती कर नगर आयुक्त ने अपनी मनमर्जी की है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सेवाओं से संतुष्ट नहीं थे तो उनकी सेवाएं पैतृक विभाग में वापस करने संबंधी कदम उठाना था। इस प्रकार निगम की नियमावली व प्रावधानों के विपरीत नगर आयुक्त द्वारा आदेश जारी करना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य पदाधिकारी के अधिकारों को सीमित करने का क्या उद्देश्य है,  समझ से परे है। मैं नगर निगम के स्वास्थ्य पदाधिकारी के रूप मे अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी करती रही हूं। स्वच्छता सर्वेक्षण में रांची में उनके कार्यकाल में बेहतर परिणाम प्राप्त हुआ। इसके बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं में अनुभवहीन लोगों के जिम्मे शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था सौंप दी गई। मुझे सिर्फ एक जगह पर कार्य करने को सीमित कर दिया गया।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...