यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 8 जुलाई 2018

जंगली हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मार डाला




बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र के धवेया गांव में जंगली हाथी ने कार्तिक महतो नामक ग्रामीण को कुचल कर मार डाला। इस घटना को लेकर लोगों में वन विभाग के प्रति काफी गुस्सा देखा गया। विभाग आधुनिक उपकरण उपलब्ध होनेके बाद भी जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नज़र नहीं रख पा रहा है। अभी तक झारखंड में दर्जनों लोग हाथियों के हमले में मारे जा चुके हैं।

एनसीसी कैडेटों को किया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान के लिए प्रशिक्षित






हजारीबाग। सूचना भवन सभागार में रविवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक संचालित व्यवहार परिवर्तन आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर 22 बटालियन नेशनल कैडेट कोर के 70 कैडेटों को स्वच्छता को लेकर विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में समुदाय को जागरूक करने के लिए स्वच्छता संबंधित तरीके एवं विधि की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के बाद कैडेटों को जिले के विभिन्न पंचायतों में निर्मित शौचालयों के उपयोग संबंधित जागरूकता अभियान में इनकी सेवा ली जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे चरण में कैडेटों को 3 दलों में बांट कर क्षेत्र भ्रमण कराया गया। उन्हें लाखे पंचायत के पतरातू गांव, हुटपा पंचायत व अमनारी पंचायत में डोर टू डोर तथा समुदायों को इकट्ठा करके जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
मौके पर कैडेटों को जिले में टीओटी के रूप में प्रशिक्षित स्वच्छता कर्मियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर, जिला समन्वयक नरेश ठाकुर, झारखण्ड बटालियन भारतीय सेना के हवलदार नरेश कुमार, सूबेदार अल्फ्रेड, प्रशिक्षक सच्चिदानंद सिंह, उमा कुमारी, रविन्द्र कुमार, मनोहर दास, प्रखंड समन्वयक दयामणि टोप्पो, विनोद कुमार, आशीष कुमार आदि मौजूद थे।

पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव



सुबह 6 बजे घर से निकला था, 1.30 बजे पाया गया मृत


मऩीष कुमार

कटकमसांडी । कटकमसांडी प्रखंड विगत एक सप्ताह में घटी  वारदातों के कारण सुर्खियों में बना हुआ है । कटकमसांडी चट्टी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम की चोरी, हेसाकुदर में पत्नी द्वारा पति राज कुमार ठाकुर की  हत्या एवं अज्ञात वृद्ध कि ट्रेन से कटकर मौत जैसी  घटनाओं की गुत्थी अभी तक सुल्झी भी नहीं थी कि रविवार कि दोपहर पबरा जंगल में अधेड़ का शव पेड़ की टहनी से लटका हुआ चरवाहों ने देखा। चरवाहों ने इसकी सूचना मुखिया प्रतिनिधि सरयू राम को दी। सरयू राम ने इसकी सुचना पेलावल ओपी प्रभारी समीर तिर्की को दी। मृतक की पहचान मंडई निवासी अशरफ अंसारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अशरफ सुबह 6:00 बजे अपने घर से निकला था और लगभग 1:30 बजे उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। ओपी प्रभारी समीर तिर्की ने आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर शव बरामद किया एवं पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा। पूछे जाने पर प्रभारी ने बताया कि संदिग्ध हत्या की आशंका जताई जा रही है। तफ्तीश जारी है। बहुत जल्द मामले का उद्भेदन किया जाएगा।

नई सराय अस्पताल में चलती है डाक्टरों की मनमानीः विकाश सिंह

रामगढ़। सीसीएल का नईसराय ( रामगढ़ ) स्थित अस्पताल मजदूरों का कत्लगाह बन गया है , यहां के डाक्टर मरीज कामगारो के साथ कसाइयोंं से भी बुरा व्यवहार  करते हैं । यहां दलालोंं का गिरोह सक्रिय है , अगर मजदूर बिना दलालोंं से सौदेबाजी किये सीधे डॉक्टर के पास जाते हैँ तो ऊन्हें भ्रष्ट ड़ाक्टरो का कोपभाजन बनना पड़ता है । उपर्युक्त आरोप राकोमसं के संयुक्त महासचिव एवं बेरमो प्रभारी विकाश कुमार सिंह ने लगाया है .
      विकाश सिंह ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि कथारा क्षेत्र की  स्वांग परियोजना मे काम करने वाले सुदर्शन महतो 2014 से 2016 तक मैनिनजाईटिस से पीड़ित थै , एनसीडब्ल्यूए की धारा 9.4.0 के तहत सेवा मे अयोग्य घोषित करने हेतु आवेदन दिये थे परंतु एपेक्स मेडिकल बोर्ड़ द्वारा इन्हे योग्य ( फिट ) घोषित कर दिया गया । तब से ये ( 2016 से ) अपनी ड्यूटी पर जाने के लिये परेशान हैं।  सीसीएल मुख्यालय द्वारा इनको नईसराय अस्पताल भेज दिया जाता है और यहां ये ड़ाक्टरो की लापरवाही , संवेदनहीनता , अज्ञानता और भ्रष्टाचार के शिकार बन जा रहे हैँ .
     इधर इनका मामला पुन: सीसीएल मुख्यालय से नईसराय ड़्यूटी हेतु फिट घोषित करने के लीये मेडिकल एक्जामिनेशन हेतु भेजा गया , विगत 4 जुलाई को मेडिकल बोर्ड़ के समक्ष ये पेश हुये ..वहां उपस्थित ड़ाक्टर रंजीत कुमार सिंह इनपर चिल्लाने लगे , कहने लगे कि यहां तुम्हारी फाईल क्यो आई .. डा़क्टर का चिल्लाना सुनकर विकाश सिंह ने डा़क्टर के पास जाकर समझाने की कोशीश की तो वे बिना  बात सुने चिल्लाते रहे , वे अच्छी तरह जानते थै कि रांची से ऊत्तरी क्षेत्रो ( कुजू , हजारीबाग , बरकासयाल , बेरमो के तीनो क्षेत्र ) काी चिकित्सीय जांच नईसराय मे ही होती है , लेकिन चूंकि दलाल के माध्यम से नहीं गया तो डा़क्टर का कोपभाजन बनना स्वाभाविक था , गुस्से मे वे अंटशंट बोलने लगे ..विकाश सिंह ने इनके आचरण का विरोध किया तो उनपर भी गर्मी दिखाते हुये चले गये ..बाद मे सुदर्शन महतो को कहा गया कि जाओ जहां से ईलाज चला है वहां से फिटनेश लाओ ।  विकाश सिंह ने निवेदन किया कि इसकी शारिरिक स्थिति को देखकर जो लिखना हो लिखें अनावश्यक परेशान न किया जाये लेकिन किसी ने बात नही सुनी।
      विकाश सिंह ने आगे कहा कि  हमारा संगठन इस मामले को सीएमड़ी एवं विजिलेंस के समक्ष ऊठायेगा और अगर वीमार मजदूरो के साथ इसी तरह संवेदनहीनता का व्यवहार होता रहा तो  नईसराय अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हजारों मजदूरों के साथ प्रदर्शन किया जायेगा .

झारखंड प्रदेश ब्रह्मभट्ट महासभा की बैठक में लिए कई निर्णय


झारखंड प्रदेश ब्रह्मभट्ट महासभा की  आम सभा की बैठक समाजसेवी मोहन कुमार महाराज की अध्यक्षता में मारवाड़ी भवन हरमू रोड में हुई ! आमसभा में सर्वप्रथम पिछले कार्यक्रम और आय ब्यय को प्रस्तुत किया गया ततपश्चात निम्न लिखित एजेंडा पर चर्चा हुई-       

(1) ब्रह्मभट्ट महासभा की रुपरेखा  क्या हो
 (2) इस संगठन का स्वरूप कैसा हो?
 (3) इस संगठन को किस तरह के  सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ना है, ! 
(4)एक केंद्रीय तदर्थ समिति बनाना,ताकि ब्रह्मभट्ट महासभा ट्रस्ट का पंजीकरण कराने की दिशा में अग्रतर कार्रवाई की जा सके।
(5)झारखंड की राजधानी रांची में संगठन यानि ट्रस्ट का एक भवन बनाया जाय,जिसमे राज्य के स्वजातीय मेधावी,  परन्तु साधन-सुविधाविहीन  छात्र रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें !
 (6)किसी भी सामाजिक कार्य के  लिए फंड की व्यवस्था कैसे किया जाय !
 (7) विभिन्न धड़ों में बनते ब्रह्मभट्ट समाज को एकीकृत करने के  लिए क्या प्रयास किये जाएं,. 
(8 ) महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ल की प्रतिमा राजधानी के कोई प्रमुख चौक पर लगाने को लेकर  एक सिस्ट मंडल नगर विकास मंत्री से मिलेगा। 
( 9  ) समाज के बिच कुछ तथाकथित सदस्यों को चिन्हित किया गया जिनका सामाजिक बहिष्कार करने का  निर्णय लिया गया। 

 आमसभा में अशोक चंद्र कुंवर की ओर से 10 डिसमिल जमीन  ब्रह्मभट्ट  भवन के लिए कोसाम्बी कटहल मोड़ में दिया गया। जिस भवन की ढलाई की जिम्मेवारी इस्वर आनन्द ने कराने की घोषणा की जिसका भूमि पूजन इसी माह किया जायेगा। कई दानदाताओं ने मोके पर अपनी अपनी ओर से भवन निर्माण सामग्री देने का वचन दिया जिसका स्वागत मौजूद सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ किया। 
इन  मुद्दों पर चर्चा के उपरांत एक   कमिटी का गठन किया गया जो 2018 से 2019 एक साल के लिए होगी जिसके तहत अध्यक्ष अशोक चन्द्र कुंवर ,महासचिव अजय राय ,उपाध्यक्ष कंचन महाराज ,संयुक्त सचिव मनोज भट्ट ,कोसाध्यक्ष सतेन्द्र राय ,प्रवक्ता नीरज भट्ट।  इसके साथ प्रमंडलवार प्रभारी भी नियुक्त किया गया जिसके तहत पलामू प्रमंडल वेदप्रकाश शर्मा उतरी छोटानागपुर इस्वर आनंद ,दक्षिणी  छोटानागपुर मनोहर राय ,कोल्हान प्रमंडल डॉ सुनील शर्मा संथाल परगना रेवती नंदन चौधरी। युवा प्रकोस्ट का अध्यक्ष डॉ हरेंद्र कुमार शर्मा को बनाया गया वही महिला प्रकोस्ट की अध्यक्ष सुश्री सिमा तिवारी को बनाया गया। 
सलाहकार समिति में रामसुंदर दसौंधी ,अजय शर्मा , मंनोरंजन प्रसाद राय ,नविन राय,मोहन राय ,सुरेंद्र राय ,कमलेश राय , बिश्वनाथ सिंह ,जवाहर पांडेय रखा गया है। 
आमसभा में पंकज राय ,राजीव कुमार ,नीरज भारद्वाज़ ,सौरव शर्मा,बिसेस्वर राय ,लोकनाथ शर्मा ,बिदयाकार कुंवर ,धर्मेद्र राय ,अजित राय ,राजेश राणा ,मनोज तिवारी ,गौतम राय ,अतुल्य नन्द राय ,रविशंकर शर्मा ,आशिस  राय ,अमरेंद्र राय ,जितेश राय ,संतोष राय सहित सैकड़ो सदस्य शामिल हुए । 

सुपर मॉम टेलेन्ट हंट प्रतियोगिता का आयोजन







रांची। जेसीआई रांची उड़ान ने आज दिनांक आठ जुलाई रविवार को मेन रोड स्थित ए वी एन ग्रांड होटल के वातानुकूलित सभागार में सुपर मॉम टेलेन्ट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया । कुल छ: श्रेणी में प्रतियोगिता हुई । विदित हो जेसी आई रांची उड़ान सदैव ही महिलाओं की प्रतिभा को निखारने एवं सामने लाने को प्रयासरत रहती है।
योगा ऑन बिट्स के अंर्तगत प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य के प्रति सजगता का संदेश देते हुये अभूतपूर्व प्रदर्शन किया।
जिसमें प्रथम स्थान पर दिव्या जायसवाल रही।
सुरों की मलिका के अंर्तगत मंत्रमुग्ध करने वाला संगीत सुनने का अवसर मिला । प्रथमस्थान पर मनीषा पोद्दार रही।
महिला सशक्तिकरण एवं भविष्य के हिन्दुस्तान की तस्वीर कैनवास के रंग (चित्रांकन)में देखने को मिली । प्रथम स्थान  बिनिता जैन  ने प्राप्त किया ।
नृत्य कला के प्रदर्शन के पल अविस्मरणीय थे । शिवली सर्राफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कुकरी प्रतियोगिता में पाक कला की प्रतिभा का परिचय करा  नजमा नेहा प्रथम स्थान पर रही।
आकर्षण का केंद्र अनुपयोगी वस्तुओं से फ़ैशन कला का प्रदर्शन रहा जिसकी विजेता  काजल ठाकुर रही।निर्णायक समिति में सभी क्षेत्रों के विशेषज्ञ थे । आदित्य सिंह जी ने योग में,आशा बियानीजी ने कुकिंग में ,स्वाति सरकार जी ने संगीत में ,अर्चना मुरारका जी ने फ़ैशन स्टाइल में एवं रिंपी रॉय घोष ने नृत्य में
निर्णायक के रूप में गरिमामय उपस्थिति दर्ज की ।
मुख्य प्रायोजकों में  बुधिया हेल्थ केयर एवं एच डी एफ सी बैंक शामिल थे ।
प्रतिभागियों में नूतन सिंह,मिनी सहाय,दिव्या जायसवाल ,सुमन रोय जैन ,नीतु , अनुराधा सोमानी,श्वेता साबू ,मनीषा पोद्दर, विभा गौतम, रीता , पूजा , आँचल, ख़ुशबू, नेहा , अंकिता ,बिनिताऔर संध्या बागला , प्रियम्बदा ,शिवली ,माधुरी ,काजल, रिंकी ,रूपा श्रिसती ,हेमलता ,रुचि ,सपना ,संध्या आदि शामिल हुई।संस्था से अध्यक्ष दीप्ति बजाज,भावना क़ाबरा ,राखी जैन ,वृंदा अग्रवाल, सारिका सिंह। कार्यक्रम का संचालन मनीषा सोमानी ,प्रीति मोहता ,प्रियंका सरवगी ,और रेखा महेश्वरी ने सफलतापूर्वक किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी संगीता शर्मा ने दी।




राजद ने चंद्रशेखर जी की पुण्य तिथि मनाई


रांची के राजद कार्यालय में देश के 9वें पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की पुण्य तिथि मनायी गयी।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए प्रदेश राजद महासचिव-सह- प्रवक्ता कैलाश यादव ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कैलाश यादव ने कहा कि चन्द्रशेखर जी बहुत तेज तर्रार युवा तुर्क नेता थे, वह स्वाभिमानी व प्रखर समाजवादी विचारधारा के व्यक्ति थे। चन्द्रशेखर उत्तरप्रदेश के बलिया जिले से महज एक छोटे से गांव इब्राहिम पट्टी के रहने वाले किसान परिवार से आते थे। चन्द्रशेखर जी का सम्पूर्ण जीवन संघर्षशील रहा, लम्बे राजनीतिक जीवन में कई उतार चढ़ाव के बावजूद स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। उनके संसदीय जीवन में बाजपेयी सरकार को एक वोट से हराना लोकतंत्र के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में याद किया जायेगा।
इस अवसर पर रामकुमार यादव,अवधेश पाल,चन्द्रशेखर भगत,ओमप्रकाश यादव,वीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत तिवारी,रामजी शर्मा,सूर्यदेव तिवारी,सुभम कुमार,जमुना यादव,सतरूपा पांडेय,समर अंसारी,नीरज यादव,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...