यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 11 जुलाई 2018

चुनाव में मीडिया के साथ पारस्परिक संवाद पर कार्यशाला



भूटान मीडिया और चुनाव अधिकारियों के लिए पांच दिवसीय क्षमता विकास कार्यक्रम

नई दिल्ली। इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्‍शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम) नई दिल्‍ली में भूटान के चुनाव आयोग के विशेष आग्रह पर भूटान के मीडिया कर्मियों के लिए 9 जलाई, 2018 से 13 जुलाई, 2018 के बीच 5 दिवसीय क्षमता विकास कार्यक्रम चल रहा है। इसमें भूटान के चुनाव प्रबंधन निकाय के अधिकारी, संवाददाता एवं अन्‍य मीडिया कर्मी भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य चुनावों में मीडिया के साथ पारस्‍परिक संवाद स्‍थापित करना है।
 भारत के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ओ.पी. रावत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्‍होंने कहा कि चुनाव के दौरान मीडिया की भूमिका काफी महत्‍वपूर्ण होती है, क्‍योंकि आज दुनिया एक ऐसे तानेबाने के साथ जुड़ी है जहां किसी एक जगह की घटना दूसरी जगह को भी प्रभावित कर सकती है। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि इस कार्यक्रम के दौरान संवादात्‍मक परिचर्चाओं एवं सत्रों का आयोजन होगा।
उप-चुनाव आयुक्‍त सुदीप जैन ने प्रतिभागियों का स्‍वागत किया और बताया कि चुनावों में मीडिया पर यह अपने प्रकार का ऐसा पहला कोर्स हैजिसका आयोजन आईआईआईडीईएम द्वारा किया जा रहा है।
महानिदेशक धीरेन्‍द्र ओझा ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत प्रासंगिक विषयों को रखा जाएगा और उन्‍होंने सफल परिचर्चा के लिए उम्‍मीद जताई।
आईआईआईडीईएम के निर्वाचन विशेषज्ञ डॉ. नूर मोहम्‍मद ने प्रतिभागियों को इस 5 दिवसीय कार्यक्रम की समय सारणी के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम के प्रमुख विषयों में ईएमबी एवं मीडिया संबंध,मतदाता शिक्षा एवं मीडिया विधिक/संस्‍थागत ढांचापेड न्‍यूज एवं मीडिया कानूनमीडिया के लिए आचार संहिता एवं सोशल मीडिया से संबंधित मुद्देमीडिया से संबंधित उपकरण एवं तकनीक आदि शामिल है।
भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के निदेशक (प्रशिक्षण) विवेक खरे ने भूटान से आए प्रतिभागियोंआयोग एवं चुनाव आयोग के वरिष्‍ठ अधिकारियों और आईआईआईडीईएम के कर्मचारियों को धन्‍यवाद दिया।  

मंगलवार, 10 जुलाई 2018

108 निर्धन जोड़ो का आदर्श सामुहिक विवाह कराएगा श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट




   

रांची। एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के द्वारा पूर्व में निर्धारित संस्थापक एवं संरक्षक श्री श्री 108 स्वामी सदानन्द जी महाराज के सानिध्य में मंगलवार दिनांक 24.07.2018 को हरमु रोड स्थित मारवाड़ी भवन के प्रांगण में पुनः 108 निर्धन जोड़ो का आदर्श सामूहिक विवाह होने जा रहा है। 
       उपरोक्त कार्यक्रम के तैयारी में संस्था के सैकड़ो सदस्य लगे हुये है जिसमें महिला मंडल भी शामिल है। जिसमें संस्था के संरक्षक जगदीश प्रसाद छावनिकाअध्यक्ष डुंगरमल अग्रवालसचिव मनोज चौधरीकोषाध्यक्ष नवल अग्रवालसह-कोषाध्यक्ष चिरंजीलाल खण्डेलवालबिजय अग्रवालनिर्मल जालानशिव भगवान अग्रवालनन्द किशोर चौधरीप्रदीप पोद्दारसुरेश चौधरीदिलीप अग्रवालओम प्रकाश सरावगीसीताराम चौधरीदीपक चौधरीशंकर लाल मोदीगोविन्द अग्रवालअमित पोद्दारसुरेश भगतमदन लाल मुरारकापुरणमल सर्राफ एवं महिला मंडल की विद्या देवी अग्रवालबिमला जालानउषा मोदीरमा डोकानियाशारदा पोद्दारसुनिता अग्रवालललिता पोद्दारउर्मिला पाड़ियासरिता अग्रवाल एवं और भी सदस्य लगे हुये है।
यह जानकारी संस्था के राजु अग्रवाल ने दी।

छात्रों के प्रति ज्यादतियों से अवगत कराया


रांची।
झारखण्ड पैरेंट्स एसोसिएसन के अध्यक्ष अजय राय ने आज झारखण्ड राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर से मिलकर राजधानी रांची धनबाद  समेत राज्य के कुछ जिलों में छोटे - छोटे छात्रों के साथ हो रहे ज्यादतियों के सम्बन्ध में अवगत कराया साथ ही उनसे उन जिलों में जाकर  निरीक्षण  कर न्याय दिलाने की मांग की।
       इधर अजय राय ने बताया की कई गंभीर मुद्दों पर उनसे बात हुई और उन्होंने स्पस्ट तौर पर इस बात को स्वीकार भी किया की ऐसे कई घटनाए घट रही है मगर जानकारी नहीं उपलब्ध हो पाने के कारन उसपर कारवाई हो नहीं पाती। 

अजय राय ने उन्हें बीपीएल बच्चो के निजी स्कूलों में नामांकन से सम्बंधित मामलो से भी अवगत कराया और इसको लेकर हर जिले के डी.एस.ई से इसपर रिपोर्ट मंगवाने की भी बात की ताकि पूरी वस्तु इस्थिति सामने आ सके। 

रिलीज को तैयार मेंटल है क्या


बालाजी मोशन पिक्चर्स ,कर्मा मीडिया और एंटरटेनमेंट की बहुप्रतिक्षित फिल्म मेन्टल है क्या कंगना राणावत और राजकुमार राव अभिनीत 22 फरवरी 201 9 को रिलीज होने के लिए तैयार हैं। ब्लॉकबस्टर क्वीन के साथ निर्माताओं ने हिट जोड़ी के पागल दिखने वाले पोस्टर्स से बहुत इम्प्रेस किया है। शूटिंग स्टार्ट होने पर अभिनेताओं की इंट्रेस्टिंग करैक्टर दिख रहे है इससे हिंट मिलती है कि सवारी कितनी क्रेजी होने बाली है  एकता कपूर कहती है कि - जब एक दिन और उम्र में जहां मानसिक तौर पर ठीक नहीं रहेंगे तो यह फिल्म सबको क्रेजी कर देगी  कंगना और राजकुमार की जोड़ी के साथ हम २२ फरवरी को पूछने को रेडी है मेन्टल है क्या।
शैलेश आर सिंह कहते है यह दो सुन्दर अराजक पात्रो की कहानी है ।मुझे यकीन इन करेक्टर में कंगना और राजकुमार के अलावा कोई फिट नहीं होता। मैं अपने पागलपन का इंतजार कर रहा हूं। २२ फरवरी को दो मेन्टलों को लाने के लिए उत्साहित हूँ । मेन्टल है क्या कोचलमुडी ने डायरेक्ट की है और कानिका ढिल्लोंने ने लिखी है और बालाजी मोशन पिक्चर्स और कर्म मीडिया और एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोडयूस्ड की गई है।


दिसंबर 18 तक होगा बौद्ध सर्किट का विकास

कई देशों के राजनयिकों से मिले पर्यटन मंत्री अल्फोन्स
द्विपक्षीय पर्यटन को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के.जे. अल्फोन्स ने आज दिल्ली में विभिन्न देशों के राजदूतों एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ परस्पर बातचीत की। ऑस्ट्रियाअर्जेंटीनाभूटानसाइप्रसचेक गणराज्य, ग्रीस, फिलीपींस, ब्राजील, मलेशिया, जर्मनी, इंडोनेशिया, फिनलैंड, रूस, न्यूजीलैंड और यमन समेत पंद्रह देशों के राजदूत/प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे। यह बैठक भारत और इन देशों के बीच द्विपक्षीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई थी।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व समुदाय के लिए बहुत योगदान दे सकती है और भारतीय दर्शन और संस्कृति सभी को खुशी और प्रसन्नता देने की बात करती है तथा हम इस संदेश को दुनिया में प्रचार और प्रसारित करना चाहते हैं। श्री अल्फोन्स ने भारतीय पर्यटन उद्योग के समग्र विकास प्रक्षेपण को भी विशेष रूप से वर्ष 2017 में उल्लिखित कियाजहां विदेशी पर्यटक आगमन पहली बार `10 मिलियन से अधिक दर्ज किया गया और  एनआरआई के समावेश के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन 15.54 मिलियन रहा। मंत्री महोदय ने पर्यटन बुनियादी ढांचे के विकासयात्रासुरक्षा और पर्यटकों की सुरक्षा और एकीकृत वैश्विक विपणन अभियान की दिशा में भारत सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का विवरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अन्त तक बौद्ध परिपथ के अंतर्गत सारनाथ एवं इसके आस-पास पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

नए पूर्वोत्तर विजन से पूरा होगा नए भारत का सपना : राजनाथ सिंह



नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि नए भारत तक जाने का मार्ग विकसित और शांतिपूर्ण नए पूर्वोत्तर से होकर जाता है। शिलांग में आज पूर्वोत्तर परिषद के 67वें पूर्ण अधिवेशन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है – 2022 तक नया भारत। नए पूर्वोत्तर के माध्यम से नए भारत का सपना पूरा होगा। 
गृह मंत्री ने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और सूचना प्रौद्योगिकी के सहयोग से नया पूर्वोत्तर उभरेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि हम गुणवत्तापूर्ण ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराते हैं तो क्षेत्र के युवा अपने निवास स्थानों के आसपास ही रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। इससे स्थानीय युवाओं का देश के सुदूर क्षेत्रों में प्रवास रूक जाएगा।
गृह मंत्री ने कहा कि आईटीआई और पोलिटेक्निक संस्थानों को कौशल विकास में प्रमुख भूमिका निभानी चाहिए। एनईसी को कौशल विकास के लिए क्षेत्रीय संस्थान स्थापित करने पर विचार करना चाहिए।
श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रोजगार और आय वृद्धि से पूर्वोत्तर क्षेत्र में विद्रोह जैसी समस्याओं से निपटने में सहायता मिलेगी। पूर्वोत्तर राज्यों को निजी निवेश के लिए यह बेहतर माहौल प्रस्तुत करना चाहिए ताकि निवेशक सुरक्षित महसूस कर सकें तथा उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।
गृह मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में विकास किया जाना चाहिए ताकि 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने से संबंधित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपने को पूरा किया जा सके। हमें निर्यात के लिए ‘कम मात्रा – उच्च मूल्य’ वाली फसलों की खेती करने पर ध्यान देना चाहिए। कीवी और फूल जैसी जल्दी खराब होने वाली बागवानी फसलों के निर्यात में रेल मंत्रालय सुपरफास्ट एसी डिब्बों के माध्यम से सहायता प्रदान कर सकता है।
उन्होंने कृषि उत्पादों के विपणन के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्रीय कृषि विपणन निगम लिमिटेड (एनईआरएएमएसी) के पुरूद्धार का सुझाव दिया। पूर्वोत्तर क्षेत्र समुदाय संसाधन प्रबंधन परियोजना (एनईआरसीओआरएमपी) और स्वयं सहायता समूह, आय बढ़ाने तथा क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को सृजित करने में सहायता प्रदान कर सकते हैं। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में पुलिस अवसंरचना के विकास के लिए केंद्र सहायता प्रदान करेगा। पूर्वोत्तर राज्यों को कानून व व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाने के लिए वर्तमान के शांतिपूर्ण माहौल का उपयोग करना चाहिए।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रत्येक पूर्वोत्तर राज्य अनूठी विकास क्षमता से युक्त है। हमें उन विशिष्ट विकास क्षेत्रों की पहचान करने तथा इससे संबंधित कार्य योजना तैयार करने की आवश्यकता है। इसका कार्यान्वन समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। प्रणाली पारदर्शी और उत्तरदायी होनी चाहिए। उन्होंने सभी मुख्यमंत्रियों से इस लक्ष्य के प्रति कार्य करने का आग्रह किया।
एनईसी के 67वें पूर्ण अधिवेशन में केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत व पेंशन, परमाणु ऊर्जा व अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह तथा पूर्वोत्तर राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल और मुख्य मंत्री व अन्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। डॉ. जितेन्द्र सिंह एनईसी के उपाध्यक्ष भी हैं।  

सउदी अरब से सकुशल लौटेंगे झारखंड के 15 मजदूर


8 महीने से नहीं मिल रहा था वेतन, हो रहे थे प्रताड़ित
रंग लाई मुख्यमंत्री रघुवर दास की पहल

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास की पहल पर झारखण्ड से सउदी अरब गए 15 मजदूरों के वापस भारत लौटने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा. सुनील कुमार वर्णवाल ने बताया कि विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एमसी लूथर ने मुम्बई के कैरियरलाईन एजेंसी को यह निदेश दिया है कि सभी मजदूरों की सुरक्षित वापसी करें। कैरियरलाईन एजेंसी  के माध्यम से सभी 15 मजदूर सउदी अरब गए थे। इन मजदूरों ने यह शिकायत की है कि उन्हें पिछले 8 महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है और उन्हें प्रताड़ित भी किया जा रहा है। इन शिकायतों के बाबत पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चन्द्र प्रकाश चैधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर मजदूरों को वापस लाने में पहल करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री के निदेश पर विदेश मंत्रालय से सक्रियता से पहल कर कार्रवाई की गईश्री वर्णवाल ने बताया कि अभी और 25 मजदूर हैं जिनके सउदी अरब भेजे जाने के रिकोर्ड भारत सरकार में नहीं है। विदेश मंत्रालय द्वारा सउदी अरब स्थित भारतीय दूतावास से आग्रह किया गया है कि इनके विषय में जानकारी प्राप्त कर इन्हें भारत सुरक्षित लाने की कार्रवाई की जाए।
जिन 15 मजदूरों के सकुशल लौटने का मार्ग प्रशस्त हुआ है उनमें धनेश्वर महतो, बसंत महतो, सहदेव महतो, टिंकु महतो, सुरेन्द्र महतो, महेन्द्र महतो, दुलालचंद महतो, महेन्द्र महतो, रामेश्वर महतो, बाबुलाल महतो, इन्द्रदेव महतो, मिथलेश महतो, जगलाल महतो, भगीरथ उर्फ भोला महतो तथा बालेश्वर महतो हैं।
            मुख्यमंत्री ने झारखण्डवासियों से यह अपील किया है कि विदेशों में रोजगार देने वाले सही और पंजीकृत संस्था के माध्यम से ही रोजगार प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि अब राज्य में ही रोजगार के हर सम्भव अवसर उत्पन्न किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता न हो।    

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...