रांची। एचईसी में चल रहे ‘‘स्वच्छता पखवाड़ा‘‘ के अन्तर्गत दिनांक 22.08.2018 को एचईसी के तीनों प्लांटों
एवं सभी प्रभागों में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें निगम में कार्यरत सभी कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक बढ़-चढ़ कर भाग
ले रहे हैं। स्वच्छता अभियान के तहत् प्लांटों में आज दिनांक 22.08.2018 को ‘‘एचईसी में स्वच्छता‘‘ से संबंधित कार्यशाला का आयोजन फाउंड्री
फोर्ज प्लांट के सुरक्षा विभाग, पावर सप्लाई विभाग, गैस प्लांट, अग्निशमन विभाग एवं 04, 09 कर्मशाला एवं एच.एम.बी.पी के
एस.एफ.डब्लू. एवं 043-044,
010, 020 कर्मशाला तथा हेवी मशीन टूल्स प्लांट में किया गया जिसमें
कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। एचईसी में चल रहे स्वच्छता अभियान
में जापान की 5ै पद्धति को लागू किया गया है एवं इसका वृहद प्रचार-प्रसार किया जा
रहा है। इसके अन्तर्गत निम्नलिखित तरीकों जैसे छँटाई, सुसज्जित व्यवस्था, स्वच्छता (साफ-सफाई), स्वच्छता-प्रबंध एवं स्व-अनुशासन को अपनी कार्यशैली में शामिल करना
है।
यह ब्लॉग खोजें
बुधवार, 22 अगस्त 2018
आर्ट आफ लिविगं ने 60 ट्रक राहत सामग्री भेजा केरल
आर्ट आफ लिविंग ने देश के विभिन्न हिस्सों से एकत्र कर 60 ट्रक राहत सामग्री केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी। राहत सामग्री में आवश्यक वस्तुएॅ कपड़े, दवाईयाँ, खाना, पानी और अन्य स्वच्छता की सामग्री जिनका अनुमानित मूल्य 9.35 करोड़ है, प्रेषित की गई है।
जिन्हें भी इस राहत कार्य मे सहयोग देना है वे नीचे दिए नम्बरों पर संपर्क कर सकते है।
केरल के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में आर्ट ऑफ लिविंग के 100 युवाचार्य एवं युवा स्वयंसेवक राहत कार्यो में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से चौथी बार 60 ट्रक राहत सामग्री केरल भेजी गई है। इनमें कपड़े, दवाईयाँ, खाना आदि 500 टन आवश्यक सामग्री शामिल हैं। यह सामग्री श्री श्री तत्व और आर्ट ऑफ लिनिंग के अंतराप्ष्ट्रीय केन्द्र बैंगलुरू, चेन्नई, हेदराबाद, नागपुर, कोलकाता व अन्य स्थानों से एकत्रित किया गया है।
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी कहते है, "इस चुनौतीपूर्ण समय में हमे सब मिलकर अपना विश्वास और प्रतिबद्धता प्रदर्शित करना है, हमें साहस के साथ डटे रहना है।" वे आगे कहने है कि, "जब तक सब कुछ सामान्य नही हो जाता है अपना विश्वास हमें बरकरार रखना है। कई सौ स्वयं सेवक राज्य भर में सेवा कर रहे है, हमें मिल्कर इस कार्य को सम्पन्न करना है।"
जैसे ही मरने वालो की संख्या राज्य में बढ़ी है , स्वयंसेवकों ने महती कार्य का दूरस्थ क्षेत्रों से 14 बाढ़ प्रभावित जिलों से 50000 लोगों को सुरक्षित करने में सफल रहे हैं। स्वयं सेवक उन्हे राहत सामग्री मुहैया करवा रहे हैं। इनमें खाना, कपड़े, पानी, दवाई आदि है।
यदी आप किसी भी प्रकार की सहायता करने के इच्छुक हो तो कृपया इस वेबसाइट को चेक करें tiny.cc/floodrelief या दिये गये नंबर पर संपर्क करें --
चंद्रबाबू - +91 9447463491
विजयकुमार नायर - +91 9744252288
ई-मेल: vvkkeralaapexbody@gmail.com
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
शहरी इलाके की प्राइम लोकेशन पर बसी स्लम बस्ती. उसपर भू-माफिया की गिद्धदृष्टि. उसे खाली कराने के लिए इलाके के सबसे बड़े माफिया डान के साथ कर...
-
वो दिन भी खूब थे...तब जम कर नाटक किया करते थे ...कई सपने देखा करते..नाटको से ये कर देंगे..वो कर देंगे...क्रांति ला देंगे ...आन्दोलन खड़ा...
-
रांची। रविवार 30 सितम्बर को मारवाडी ब्राम्हण सभा,रांची की वर्तमान सत्र की आम सभा मारवाडी ब्राम्हण भवन सभागार में हुई।आम सभा की अध्यक्षत...
-
रांची। स्थानीय राज रेजीडेंसी होटल में एनसीपीईडीपी नई दिल्ली, स्वाभिमान उड़ीसा एवं झारखंड विकलांग मंच के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय आ...
-
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने क्रिसमस के अवसर पर रांची धर्म प्रांत के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर क्रिसमस क...

