यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 17 नवंबर 2018

पत्रकारों की पिटाई मामले पर पीएमओ ने लिया संज्ञान

सिटी एसपी के नेतृत्व में रघुवर सरकार ने गठित की जांच टीम


रांची।  पत्रकारों की पिटाई की घटना के लिए दोषी अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रांची प्रेस क्लब की अगुआई में शुक्रवार को लालपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया. वहीं, शुक्रवार की शाम जिला प्रशासन द्वारा प्रेस दिवस पर हॉकी स्टेडियम में आयोजित पत्रकार व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच मैत्री मैच का भी पत्रकारों ने बहिष्कार किया.

प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्रकारों की पिटाई करते हुए पुलिसकर्मियों का वीडियो पत्रकार अशोक गोप ने ट्वीट किया. उन्होंने बताया कि पीएमओ से फोन कर इस मामले को संज्ञान में लेने और जांच कराने की बात कही गयी है. वहीं, इंडियन फेडरेशन अॉफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन(आइएफडब्ल्यूजे) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष राजीव नेगी ने इस मामले की शिकायत प्रेस काउंसिल अॉफ इंडिया(पीसीअाइ) से की. पीसीअाइ द्वारा मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है.

जिसमें वीके चोपड़ा, कमल नारंग और केडी चंडोला द्वारा मामले की जांच की जायेगी. आइएफडब्ल्यूजे के उपाध्यक्ष शाहनवाज हसन द्वारा झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मामले को संज्ञान में लेने का आग्रह करते हुए एक पत्र भेजा गया है. इससे पूर्व रांची प्रेस क्लब में हुई मीडियाकर्मियों की बैठक में पुलिस द्वारा पत्रकारों की पिटाई की कड़े शब्दों में निंदा की गयी. बड़ी संख्या में मौजूद पत्रकारों ने दोषी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की.

हेलमेट पहन कर करें कवरेज
बैठक में तय किया गया कि पत्रकार अब से कार्यक्रम के कवरेज या प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विरोध स्वरूप हेलमेट लगा कर अपना काम करें, ताकि यह संदेश जाये कि पत्रकारिता का पेशा कितना असुरक्षित हो गया है. जुलूस की शक्ल में लालपुर थाना पहुंचे पत्रकारों ने  हेलमेट पहनकर मामला दर्ज कराया.

मैत्री मैच का विरोध
शाम पांच बजे से मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में जिला प्रशासन और पत्रकारों के बीच क्रिकेट मैच का भी अधिकतर पत्रकारों ने विरोध किया. पत्रकारों द्वारा विरोध के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आपस में मैच खेला. बैठक और विरोध प्रदर्शन में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह, महासचिव शंभुनाथ चौधरी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन, कार्यकारिणी सदस्य चंचल भट्टाचार्य, गिरिजाशंकर ओझा, अमित अखौरी, सत्यप्रकाश पाठक, आशिया नाजली, सोहन सिंह, ब्रजेश राय, प्रमोद झा, प्रियंका मिश्रा, अशोक गोप आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज की जांच के लिए टीम गठित
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कवरेज करने गये पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज की घटना की जांच के लिए टीम गठित की गयी है. टीम का नेतृत्व सिटी एसपी अमन कुमार करेंगे. वहीं इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी एसएसपी को सौंपी गयी है. जांच टीम में पुलिस के कुछ अन्य अफसरों को भी शामिल किया गया है. जांच रिपोर्ट में जिनके खिलाफ लाठीचार्ज की बात सामने आयेगी, उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी.▪

जनसंख्या वृद्धि पर रोक के लिए बने कठोर कानूनः राकेश कर्ण

     विश्व सनातन सेना झारखंड प्रदेश


रांची। विश्व सनातन सेना झारखंड प्रदेश व हिंदू जागरण मंच झारखंड प्रदेश की संयुक्त प्रेस वार्ता करमटोली स्थित आईएमए भवन में हुई। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए विश्व सनातन सेना की प्रदेश संयोजिका दीप्ति अग्रवाल ने कहा कि, जिस तरीके से भारत मे जनंसख्या की वृद्धि हो रही है वो आने वाले समय के लिए काफी घातक है। यदि इसे यही नही रोका गया तो यह विकराल रूप लेकर मानव जाति का अस्तित्व मिटा देगा।

हिंदू जागरण मंच राँची महानगर के महामंत्री राकेश कर्ण ने कहा, आजादी के बाद से देश की जनसंख्या में चार गुना बढ़ोतरी हो गयी है। आज 36 करोड़ आबादी वाला देश 132 करोड़ हो गया है। भारत की जनसंख्या वार्षिक दर 1.2% से बढ़ रही है यदि इसे यही नही रोका गया तो यह 2050 तक 199 करोड़ तक पहुँच जाएगी। जिससे हमारे संसाधनो पे बहुत बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश का हर एक हिंदू नागरिक भारत सरकार से यह मांग करता है कि भारत मे कठोर जनंसख्या कानून बनाकर जनसंख्या वृद्धि को रोका जाए।

सह संयोजक तुषार विजयवर्गीय ने बताया कि विश्व सनातन सेना व हिंदू जागरण मंच झारखंड प्रदेश की यह संयुक्त प्रेसवार्ता  इसलिए आयोजित की गयी है ताकि आगामी 18 नवंबर को विश्व सनातन सेना झारखंड इकाई के तत्वावधान में कठोर जनसंख्या कानून बनाने के मांग को लेकर समस्त हिंदू संस्थाओ का एक दिवसीय उपवास - धरना जाकिर हुसैन पार्क के पास सुबह 10 : 00 बजे से संध्या 4 : 00 बजे तक दिया जाएगा और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रचारक सुमन कुमार एवं विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक स्वामी दिव्यानंद उपस्थित रहेंगे। 

 हिंदू जागरण मंच के चंदन मिश्रा,  अजनेश सिंह, कृष्णा मुंडा, राम भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित सारदा, गोलू यादव, सोनू गुप्ता, राधे सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह जानकारी कार्यक्रम मीडिया प्रभारी सोनू मिश्रा ने दी।

नन्हें कलाकारों ने बड़ों को किया हैरान



रांची पब्लिक स्कूल के 19 वे वार्षिक समारोह में छात्र छात्राओं ने दिखाया प्रतिभा का जोहर


रांची। उमंग और रंग, चढ़ते सूरज के साथ और चटक हुआ। इसके साथ ही नन्हे-मुन्ने कलाकारों की प्रतिभा इंद्रधनुषी सा बिखरती गयी। बात  शनिवार को हुए रांची पब्लिक स्कूल के 19 वी वार्षिक उत्सव की है। वार्षिक उत्सव का आगाज कुरआन शरीफ की तिलावत से हुआ। जल स्वावलंबन और देश भक्ति पर आधारित उत्सव में कक्षा पिरि नर्सरी से 10 वीं तक के लगभग दो दर्जन प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए। जिसमें स्वच्छता मिशन, जल संरक्षण, वन संरक्षण, बभगड़ा डांस, गरबा डांस,इंग्लिश ड्रामा, हिंदी ड्रामा, कठपुतली डांस, अरबिक डांस, मगपुरी डांस, स्पीच कम्पटीशन,  कव्वाली छोटे बच्चों का डांस सराहा गया। स्कूल के चेयरमैन मो सईद और सचिव मो तौहीद  ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने युवा कौशल को जीवन विकास का द्वार कहा। उन्होंने स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां देख कर कहा कि आज महसूस हुआ कि प्रतिभा कभी भी स्थान पूछ कर नहीं आती है। वह आती है भगवान की देन और बुजुर्गों की की दुआओं से। आज हमारी बेटियां पढ़ रही हैं। सारा प्रोग्राम एक से बढ़कर एक है। किसको फर्स्ट किया जाय ये जज करना मुश्किल हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ महुआ मंजी ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। गुरु षिष्य परम्परा खत्म हो रही है। बच्चे सिछक को सम्मान करना सीखें। रांची विवि की प्रो वीसी कामिनी कुमार ने कहा कि शिक्षा से ही हर अंधकार दूर होता है। आत्मविश्वास बनाएं रखे। सकारात्मक रहें। कामयाबी प्रयासों का ही मीठा फल है। स्कूल के उप पिरिन्सिपल शबनम परवीन ने स्कूल ने शिक्षा की अहमियत पर रोशनी डालते हुवे कहा कि शिक्षा से ही हम अच्छाई बुराई में फर्क कर सकते है। स्कूल के  डायरेक्टर डॉ जावेद ने कहा कि स्लम एरिया में इस तरह का स्कूल होना बहुत बड़ी बात है।  लड़कियों का कालेज यहां होगा गार्जियन मोरल सपोर्ट करें। एजुकेशन हब बनेगा राँची पब्लिक स्कूल। मौके पर प्रो वीसी के सचिव नवीन चंचल, स्कूल के डायरेक्टर डॉ जावेद,  प्रिंसिपल पुष्पा कुमारी, अक़ीलुर्रह्मान, आफताब आलम, सरफ़राज़,  फ़ैयाज़ इदरीसी, अब्दुलकलाम, सज्जाद इदरीसी, मो स्निफ, मो अदीब, शबनम, नाहिद, मीनौति, शमा, नाजमा, शहनाज़, तरन्नुम, तबस्सुम, शगुफ्ता, सुषमा, रूही
 नौरीन, सारिका, आमना, ज़ेबा, शबाना, निकहत, भारती, योगेश, वाजदा, शायका और पूनम, मो नईम, जहांगीर, मो नकीब, जाकिर, फिरोज, समेत कई लोग थे।

कुंभ मेले में भव्य कैंप का आयोजन

श्री गणेशानंद आश्रम,
वृन्दावन के
महामंडलेश्वर स्वामी
श्री जयकिशन गिरी जी महाराज
के सानिध्य में दिनांक 10 जनवरी से 19 फरवरी तक इलाहाबाद में कुम्भ पर्व भव्य कैंप आयोजन किया जा रहा है।

सेवा शुल्क प्रति व्यक्ति 5 दिनों के लिये:

वी आई पी आवास 14000/-
* प्लाईवुड के कमरे एवं सुइट टेंट (4 बेड के साथ)
* अटैच बाथरूम, बाथ एमिनिटीज के साथ 24 घण्टे गर्म पानी की सुविधा
* कमरे में सुबह की चाय
* मारवाड़ी एवं गुजराती भोजन की व्यवस्था
* रेलवे स्टेशन एवं एयरपोर्ट से लाने छोड़ ने की व्यवस्था
(शाही स्नान के एक दिन पहले और शाही स्नान को छोड़कर)
* शाही स्नान की विशेष व्यवस्था

_नोट: ग्रुप में आने वाले श्रद्धालु चाहे तो 5 से 6 व्यक्तियों की व्यवस्था 1 ही कमरे में करा सकते है। जिसमें चार तो बेड होंगे और यदि उसमें अतिरिक्त लोगों को रहना हो तो उसकी भी सुविधाअतिरिक्त बेड रोल (भूमि पर उपयोग के लिये)  की व्यवस्था दी जायेगी।

डोरमेटरी आवास 8500/-
* 1 बेड
* 1 बिस्तर सेट
* कॉमन बाथरूम
* सुबह शाम गर्म पानी की व्यवस्था
* मारवाड़ी और गुजराती भोजन की व्यवस्था
* शाही स्नान की विशेष व्यवस्था


विशेष: कैंप मे श्रद्धालु यात्रियों के लिए निशुल्क आवास एवं भोजन व्यवस्था भी की गई है उसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन के लिए कृपया इस नंबर पर संपर्क करें: 9456009500


सेवा कार्य:-
1 दिसंबर 2018 से 19 फरवरी 2019 तक श्री गणेशानंद आश्रम के द्वारा मेला क्षेत्र में निशुल्क श्री राधाकृष्ण अन्न क्षेत्र मे साधु संत, यात्रियों, सुरक्षाकर्मी, मेला अधिकारियो एवं मजदूर बंधुजनों के लिए आरंभ किया जा रहा है।
इस कार्य में दान हेतु एक व्यक्ति की सहायता राशि ₹125000 एवं  ₹11000 रखी गई है। यथाशक्ति जो भी भक्त कम या ज्यादा दान देना चाहे वह दे सकते हैं।

नोट: ₹125000 दान देने वाले व्यक्ति को 1 प्लाईवुड का कमरा(4 बेड सहित)5 दिनों के लिए निशुल्क दिया जायेगा।

बैंक विवरण: AXIS BANK
 नाम: SWAMI GANESHA NAND SMRITI NIDHI
IFSC CODE : UTIB 0000359
A/C NO. 359010100008358


मुख्य आकर्षण:
शाही स्नान
14 जनवरी- मकर सक्रांति,
4 फरवरी- मौनी अमावस्या,
10 फरवरी- वसंत पंचमी

मांगलिक कार्यक्रम:

13-18 जनवरी: श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
( श्री मालीराम शास्त्री जी कोलकाता वालो के द्वारा)

14 जनवरी: संगम तट से विशाल रथयात्रा श्री केड सती दादीजी का मंगलपाठ एवं विशाल भजन संध्या

15 जनवरी: श्री श्याम भजन संध्या

24 जनवरी: शतचण्डी महायज्ञ प्रारंभ

-28 जनवरी:- श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ
( श्री साध्वी सरस्वती जी के द्वारा)

3 फरवरी: श्री राणी सती दादी जी विशाल रथ यात्रा

4 फरवरी: श्री राणी सती दादी जी का भव्य मंगलपाठ

8-10 फरवरी: श्री श्याम उत्सव

श्री गणेश आनंद आश्रम कैंप वृंदावन प्रयागराज के झारखंड प्रदेश के संयोजकों से झारखंड के सभी श्रद्धालु भक्तजन इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
ललित केड़िया 7004604163
मनोहर केड़िया 9431103550
अरुण केड़िया 9431103319
सतीश तुलस्यान 9431170497
संजय हरलालका 9334405201
पवन पोद्दार 9431171622

यह जानकारी  रांची केड़िया सभा की मीडिया प्रभारी श्रीमती मधु अरुण केडिया ने दी।

महिलाओं की इज्जत करना हर पुरूष का दायित्वः बीएन तिवारी



हरिओम शर्मा

नई दिल्ली। महिलाओं की इज्जत करना हर पुरूष का दायित्व है फिर चाहे वह उसका भाई हो दोस्त हो पति हो या फिर सहकर्मी और इस चलन की शुरूआत हर इंसान को अपने घर से करनी चाहिए। एक महिला ही है जो अपने बेटे को महिलाओं की इज्जत करना सिखा सकती है यह कहना था फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉय के निदेशक बी. एन. तिवारी का जो मारवाह स्टूडियो में चल रहे 11वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने आये, उन्होंने आगे कहा की हिंदी फिल्मो में महिला पर आधारित फिल्मे अब ज्यादा बनने लगी है मदर इंडिया से लेकर पिंक तक हिंदी सिनेमा में बहुत बदलाव आया है और वो बदलाव समाज में भी देखने को मिलता है। इस अवसर पर रोमानिया के हाई कमिश्नर राडु ऑक्टेवियन डोबरे, स्लोवेनिया के हाई कमिश्नर जोज़ेफ़ डरोफैनिक, लिसोथो के हाई कमिश्नर बोथाटा सिकोन, निर्माता श्रीधर चारी, निर्देशक राजेंद्र पारसेकर, फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉय के गंगकेशवर लाल श्रीवास्तव, अशोक दुबे और अर्पणा अग्रवाल उपस्थित हुए।
राडु ऑक्टेवियन डोबरे ने कहा की मुझे इंडियन फिल्मे बहुत पसंद है खासकर वह फिल्मे जिसमे महिला का एक क्रन्तिकारी रूप नज़र  आता है।  जोज़ेफ़ डरोफैनिक ने कहा की मुझे यहाँ आकर हमेशा ही  एक अजीब सी ख़ुशी मिलती है क्योकि संदीप मारवाह और उनके छात्रों का जोश देखकर एनर्जी आ जाती है। बोथाटा सिकोन ने कहा हमारे देश में भारतीय फिल्मे बहुत पसंद की जाती है, यहाँ की महिला का  मज़बूत किरदार भारतीय फिल्मो में नज़र आता है। संदीप मारवाह ने कहा की आज बहुत अच्छा लग रहा है महिला सशक्तिकरण और इंडियन सिनेमा के विषय पर सभी के विचार सुनकर। फिल्मो का लोगो पर इतना असर है की मधुबाला से लेकर आलिया तक,  अगर माँ की बात करे तो निरुपा रॉय से लेकर रीमा लागू तक, और कामकाजी महिला को देखे तो विद्या सिन्हा से लेकर विद्या बालन तक सभी चेहरे हमारी आँखों के सामने नज़र आ जाते है, सच कहा जाए तो महिलाओ के बिना फिल्म अधूरी है। अर्पणा अग्रवाल ने कहा मेरा मानना है की महिलाए पुरुषों रीढ़ होती है जिसके बिना समाज खड़ा नहीं हो सकता। इस अवसर पर  निर्माता श्रीधर चारी  ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पिछड़ी नहीं रह गयी है बल्कि उनसे आगे निकल गयी है हर क्षेत्र में, और मेरे लिए गौरव की बात है मुझे इतनी विशिष्ठ महिलाओं को सम्मानित करने का अवसर मिला। समारोह के दूसरे दिन कई फिल्मो की स्क्रीनिंग हुई जैसे काग पंत, स्किन ऑफ़ मार्बल, बनारसी जासूस और नो माइंड।  

शुक्रवार, 16 नवंबर 2018

अंतर्कलह में डूबे तोते से परेशानी क्या !

बकोरिया कांड को लेकर परेशान पुलिस झारखंड सरकार से कर सकती है ऐसी अधिसूचना की मांग

देवेंद्र गौतम

प. बंगाल और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्यों में सीबीआई की सीधी दखलअंदाजी पर रोक लगा दी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। दिल्ली पुलिस प्रतिष्ठान अधिनियम-1946 में यह प्रावधान है कि केंद्र शासित राज्यों को छोड़कर अन्य राज्यों में कोई कार्रवाई करने के लिए सीबीआई को संबंधित सरकारों से अनुमति लेनी होगी। अभी तक अधिकांश राज्यों में काम करने के लिए सीबीआई को राज्य सरकारों की अनुमति मिली हुई है। पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश की सरकारों ने ऐसा निर्णय चाहे जिन तात्कालिक कारणों से लिया हो लेकिन इसके दूरगामी प्रभाव विपरीत पड़ेंगे। खासतौर पर भ्रष्ट सरकारें हमेशा सीबीआई जांच से भागने का प्रयास करती हैं। उनकी कोशिश होती है कि राज्य के अंदर उनके नियंत्रण वाली एजेंसियां जांच करें और उनके मनोनुकूल रिपोर्ट सौंपें। ताकि मामले की लीपापोती संभव हो सके। लेकिन राज्य सरकारें सीबीआई को जांच करने से तब नहीं रोक सकतीं जब यह आदेश किसी न्यायालय ने दिया हो या केंद्र सरकार ने आदेश दिया हो। उस समय राज्य सरकार ज्यादा से ज्यादा सीबीआई के साथ सहयोग नहीं कर अपना विरोध जता सकती है।

अभी झारखंड में बकोरिया एनकाउंटर को लेकर ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। राज्य के डीजीपी डीके पांडे पर सीधे फर्जी मुठभेड़ दिखाकर 12 निर्दोष लोगों को मार गिराए जाने के मामले में संलिप्तता के आरोप लगे हैं। हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इसे लेकर पुलिस महकमें में छटपटाहट है। पुलिस चाहती है कि हाई कोर्ट के फैसले  को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाए लेकिन मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव इसके पक्ष में नहीं है। सीबीआई जांच का विरोध करने की चाहत पुलिस की भूमिका को और संदिग्ध बनाएगी। ऐसा सरकार का मानना है। डीजीपी चाहते हैं कि सीआइडी जांच को ही पर्याप्त मान लिया जाए। मामले को यहीं रोक दिया जाए। आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल सरकारों की तर्ज पर डीजीपी झारखंड सरकार से भी इसी तरह की अधिसूचना जारी करने की सलाह दे सकते हैं। लेकिन नियमतः हाई कोर्ट को ऐसा आदेश देने का अधिकार है। राज्य सरकार इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती।

यह अलग बात है कि अभी सीबीआई मुख्यालय में ही तूफान मचा हुआ है। निदेशक और विशेष निदेशक के बीच न्यायिक लड़ाई में सीबीआई की विश्वसनीयता दांव पर लगी हुई है। एक-दूसरे पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाकर वे विभाग की भद पिटवा रहे हैं। अभी जो कार्यवाहक निदेशक हैं उनपर कोई नीतिगत फैसला लेने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखा है। सवाल है कि जब देश की इस सबसे बड़ी जांच एजेंसी की स्थिति परकटे परिंदे के समान हो गई है और कोर्ट की अनुमति के बिना वह कोई उड़ान  नहीं भर सकती तो आंध्र प्रदेश और प. बंगाल की सरकारों को ऐसी अधिसूचना जारी करने की जरूरत ही क्यों पड़ी। सीबीआई के पास वैसे भी काम का इतना बोझ है कि अकारण राज्य सरकारों के मामलों में टांग अड़ने की उसे फुर्सत नहीं है। रहा केंद्र सरकार द्वारा ुसके दुरुपयोग की आशंका का सवाल तो फिलहाल केंद्र सरकार स्वयं राफेल मामले को लेकर परेशान है। अभी सीबीआई को अनुकूलित करने का उसका प्रयास ही विफल होता दिख रहा है। 

CaratLane launches its first store in Ranchi

Ranchi. CaratLane, India's leading omni-channel jeweller is going strong in the East with its 1st store inaugurated in Ranchi, Jharkhand and now it has 46 stores nationwide. With discerning customers looking for trustworthy jewellery brands, CaratLane’s association with Tanishq has only come across as a boon for those looking to buy precious and contemporary jewellery.

Situated at the Ranchi Main Road, this outpost of CaratLane is designed to usher in a uniquely smart jewellery buying experience. Speaking on the occasion Mithun Sacheti, Founder & CEO, CaratLane said, “We are delighted to launch our 1st store in Ranchi on Jharkhand Foundation Day to cater to our loyal customers who have been really looking forward to a CaratLane store in the city. This store is located at a prime location and we are confident that it will entice our loyal customers and new customers alike.”

CaratLane stores are very different from the typical Indian jewellery stores. They are designed for a truly omnichannel experience. “We've designed a whole new experience for our customers that help them discover precious jewellery, like never before. The designs in the store are modern, unique and perfect for everyday wear. Our latest collection ‘Weave’, meticulously crafted with gorgeous interlaced golden thread and strokes of the diamond will also be showcased here. The store also houses a solitaire corner and the virtual try-on 'magic mirror' for those 'just looking' moments. Our store is a testament to our commitment to making modern, affordable jewellery increasingly accessible” added Sacheti.
“CaratLane always has beautiful collections. We are excited to have CaratLane launch its first ever store in Ranchi!” said Ramatar Rajgharia, a CaratLane customer from Ranchi.
For a brand that’s on a mission to democratize access to jewellery, this store launch is another step forward in that direction.
“Launching a store in Ranchi has always been on the cards for CaratLane. And finally, with this store, we will be able to cater to our customers from Ranchi and make beautiful jewellery more accessible to them. There is also an exclusive flat 25% discount as a limited-period launch offer on diamond jewellery at the Ranchi store” added Avnish Anand, Co-founder, CaratLane who was present at the launch.
Store Address: Shree Nand Bhawan, Sushila Automobiles, Main Road, Adjacent to Max Fashion - 834001. Contact: 7557700075

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...