यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 5 जून 2019

चक्रधरपुर रेल मंडल में माता की पूजा, विसर्जन



चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में विगत चार दिनों से आयोजित माता पूजा का आज  विसर्जन होगा पिछले चार दिनों से शहरवासी व आसपास के क्षेत्र के लोग पूजा में लीन रहे इस संदर्भ में डिक्की राव ने बताया कि समिती के सदस्य व शहरवासियों के सहयोग से भव्य रूप से माता पूजा का आयोजन होता आ रहा है विगत चार दिनों में माता के विभिन्न स्वरूपों का भक्तजन दर्शन करते हैं तथा श्रर्द्धालुओं की भीड़ उमड़ती है जननायक समिति के संरक्षक राजू प्रसाद कसेरा ,नगर विकास समिति के अध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने माता का दर्शन किया और श्रद्धालुओं का हौसला बढ़ाया।

सरायकेला में भाजपा की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक


विनय मिश्र
पश्चिम सिंहभूम लोकसभा चुनाव संबंधित सरायकेला विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक सरायकेला परिषदन भवन में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मण गिलुवा,जिला संगठन प्रभारी अशोक षाड़गी,जिला महामंत्री गणेश मोहाली,आदित्यपुर नगर निगम के महापौर  विनोद श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे इस महत्वपूर्ण बैठक में लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र से 1 लाख 41 हजार मत प्राप्त हुए जो भाजपा के लिए उपलब्धि है आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी ।

सोमवार, 3 जून 2019

किसी भी व्यक्ति की जमीन कोई नहीं छीन सकताः रघुवर दास



दुमका। सरकार संथाल परगना के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। पिछले साढ़े चार वर्षों में सरकार ने संथाल परगना में विकास की एक नई लकीर खींचा है। सरकार सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है। झारखण्ड की जनता खुशहाली के साथ अपना जीवन यापन करे यही सरकार की सोच है। आदिवासी समाज के जीवन स्तर में सुधार आये। आदिवासी समाज के लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़े इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। अगर पिछले 70 वर्षों में आदिवासी समाज के एक-एक गांव को विकास के पथ पर लाया जाता तो आज तस्वीर कुछ और होती। लेकिन पिछले 70 वषों में आदिवासी समाज के लोगों को बहला फुसला कर ठगने का कार्य कुछ विकास विरोधी शक्तियों द्वारा किया गया है। वर्तमान सरकार आदिवासी समाज के हित में झारखण्ड के लोगों के हित में कार्य कर रही है। ये बातें राजभवन दुमका में प्रेस के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने सोमवार को कही।

झारखण्ड की जनता को निर्बाध बिजली मिलेगी
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में 38 लाख घरों में ही बिजली पहुंची थी। लेकिन साढ़े चार वर्षों में 30 लाख घरों में बिजली पहुंचाने का कार्य सरकार ने किया है। सरकार ने 117 ग्रीड तथा 217 सब स्टेशन बनाने का कार्य किया है। बहुत जल्द झारखंड की जनता को निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी। सरकार जनता के साथ मिलकर कार्य कर रही है। आपकी जरूरतों को पूरा करने का कार्य कर रही है। हर बुनियादी सुविधाओं को गांव तक पहुंचाने का कार्य सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से गरीबों को सम्मान मिला है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से अब हमारे गरीब माताओं बहनों को इलाज के लिए किसी से ऋण लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसी भी सूचीबद्ध सरकारी/ गैर सरकारी अस्पताल में वे जाकर अपना मुफ्त इलाज करा सकेंगे।

किसी की जमीन कोई नहीं छीन सकता
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि लोगों में ऐसी अफवाह फैलाई गयी कि सरकार आपकी जमीन को छीन लेगी। लेकिन पिछले साढ़े चार वर्षाें में सरकार ने लोगों के विश्वास को जीतने का कार्य किया है। किसी भी व्यक्ति का जमीन कोई नहीं छीन सकता।

ग्रामीण जीवनस्तर सुधार के लिए हम हैं प्रयासरत
राज्य सरकार ग्रामीण जनजीवन में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है। अब गांवों में भी शहरों की तरह रौशनी, पेयजल, सड़क इत्यादि सुविधाएं रहेगी। यह यहां रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगे। जिससे पलायन भी रूकेगा।

रविवार, 2 जून 2019

सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को बांटे फ्रूट जूस



रांची। सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड द्वारा सेवा परमो धर्म के तहत अत्याधिक गर्मी को देखते हुए तपती दुपहरी में  ट्रैफिक पुलिस के बीच लीची जूस का वितरण किया। इसकी शुरुआत कोतवाली थाना से की गई। इसके बाद महिला थाना, फिरायालाल चौक, सर्जना चौक,  कांटा टोली चौक, सिरम टोली चौक सुजाता चौक बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज, रातू रोड ,हॉट लिप्स चौक, कचहरी चौक, लालपुर चौक पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए जूस बांटे गए।

रक्त दान से बचाई जा सकती है किसी की जान : प्रदीप नारसरिया

रक्तदान शिविर आयोजित


रांची। रक्त दान, महादान व जीवन दान के समान है। रक्त दान से किसी पीड़ित व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उक्त बातें शहर के जाने-माने समाजसेवी प्रदीप नारसरिया ने कही। उन्होंने उक्त बातें सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड  द्वारा टाटीसिलवे आइसक्रीम फैक्ट्री परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।  श्री नारसरिया ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से सुखद अनुभूति होती है। सेवा परमो धर्म के तहत हेल्पिंग हैंड द्वारा टाटीसिल्वे स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर  में कुल 28 यूनिट रक्त एकत्रित किए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक नारसरिया, लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता अतुल गेरा, कन्हैया लाल भरतिया, बिन्नू ठक्कर, चेतन अग्रवाल, रवि आनंद, नटवर बाजोरिया, वरुण जालान, अजय डीडवानिया, अरुण बाजोरिया, शिवजी टाटिया, अभिषेक चौधरी, अमित चौधरी, राजेश अग्रवाल, मयंक बुधिया, विष्णु प्रसाद, मनीष लोधा  की अहम भूमिका रही।

गांव - गांव, घर -घर जागरूकता का अलख जगाएं


सूचना एवं जन संपर्क सचिव सुनील वर्णवाल ने किया आह्वान

जून महीना के प्रचार प्रसार के केन्द्र में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना रहे

हर सप्ताह टेली कॉन्फ्रेंसिंग कर लोगों को सरकार के विभिन्न योजनाओं से अवगत कराएं


रांची। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने निदेश दिया कि जिले के हर पंचायत हर गांव तक पहुंचे.. सरकार की योजनाओं की जागरूकता जन-जन तक हो। जून महीना के प्रचार प्रसार के केन्द्र में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना रहेगी। इस समय सरकार कि सबसे अहम् प्राथमिकता गांव और किसान है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक एलईडी स्क्रीन, पोस्टर, फ्लैक्स, होर्डिंग, नुक्कड़ नाटक, सोशल मीडिया के विभिन्न साधनों से पहुँचाएं। डॉ वर्णवाल आज सूचना भवन के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, सभी सहायक जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

टेली कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं
डॉक्टर वर्णवाल ने कहा कि सभी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पहल कर जिला के उपायुक्त द्वारा हर सप्ताह टेलीकॉन्फ्रेंसिंग कराएं और आम लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराएं। इस टेली कॉन्फ्रेंसिंग में अधिक से अधिक लोग जुड सकें एवं सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक हो सके इस हेतु इसका पहले से प्रचार करें एवं इस टेली कॉन्फ्रेंसिंग में पूछे गए सवालो एवं उनके उत्तर को समाचार पत्रों, विज्ञप्ति और सोशल साईट पर प्रदर्शित करें जिससे अन्य लोगों की भी जिज्ञासा दूर हो सके।

आगामी 4 महीने तक व्यापक स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक श्री रामलखन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आने वाले 4 महीने सरकार की योजनाओं को व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि सरकार द्वारा की जा रही कल्याणकारी कार्यों से लोग भंली भांति अवगत हो सकें।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक ने आयुष्मान भारत के तहत् परिवार का प्रत्येक सदस्य अपना गोल्डेन कार्ड बना ले, इसके लिए सभी डीपीआरओ व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में उपलब्ध मोबाईल एलईडी वैन से अधिक से अधिक समय तक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करायें।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर सचिव श्री रमाकांत सिंह, उप सचिव श्री मनोज कुमार, सभी उप निदेशक, सभी प्रमंडलिय उप निदेशक, सहायक निदेशक, सभी जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, सभी सहायक जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सीएम रघुवर दास ने किया ग्रामीण एलइडी स्ट्रीट लाइट योजना का शुभारंभ

 दुमका का शिकारीपाड़ा के ढाका गांव में आयोजित जनचौपाल में शामिल हुए सीएम

 दुमका मेंशहीद SSB  जवान को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की

 दुमका में 151 करोड की राशि की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

दुमका में 14वें वित्त आयोग के तहत 20 हजार ग्रामीण LED स्ट्रीट लाइट विभिन्न गांव और टोलों में लगाये जायेंगे।
सरकार का एक ही लक्ष्य गांव का विकास

30 सितंबर तक राज्य के 32 हजार गांव रोशन होगा, सड़कें बनेगी और पेयजलापूर्ति होगी

आत्मसमर्पण करें भटके हुए लोग



दुमका/ शिकारीपाड़ा। हमारा एक ही उद्देश्य है गांव का विकास करना। जब तक गांव विकसित नहीं होगा झारखंड विकसित नहीं होगा। यही वजह है कि आज दुमका में 151 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ। सभी समस्याओं का निदान होगा लेकिन इसमें थोड़ा समय की जरुरत है। पूर्व की स्थिति से संथाल परगना में बदलाव आया है। हर गरीब तक विकास की गंगा पहुंचे। यह हमारा संकल्प है। लोगों को साथ लेकर चलना है, विकास करना है। हम समस्याओं के निदान में जुटे हैं। यह सब आप के प्रयास से हो रहा है क्योंकि आपने एक स्थिर और मजबूत सरकार दी है। उस का परिणाम है यह विकास। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही। श्री दास रविवार को दुमका के शिकारीपाड़ा स्थित ढाका गांव में आयोजित जन चौपाल सह ग्रामीण एलइडी स्ट्रीट लाइट योजना के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे।

ढाका में बन रहा सबस्टेशन बिजली की समस्या से निजात देगा
जन चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष ढाका गांव के लोगों ने बिजली की समस्या को रखा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से राज्यके 38 घर तक ही बिजली पहुंची थी। 2014 के बाद वर्तमान सरकार ने बचे हुए 30 लाख घरों तक बिजली पहुंचाई है, जिस अनुरुप राज्य में 138 ग्रिड होने चाहिए थे उसके बनिशप्त मात्र 38 ग्रिड का ही निर्माण हुआ था। वर्तमान सरकार 117 ग्रिड और 217 सब स्टेशन का निर्माण कर रही है। ढाका गांव में भी सब स्टेशन बन रहा है, जो एक माह में पूर्ण होगा। यह सब स्टेशन आपके क्षेत्र की बिजली की समस्या का निधान करेगा। पूर्व में भी यह कार्य हो सकते थे, लेकिन विकास के कार्य को नगण्य रखा गया।

किसानों की आय दोगुना करना लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करने हेतु प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना एवं मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ किसानों को दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के तहत सभी किसानों को वार्षिक ₹6000 और मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के साथ राज्य के सभी किसानों को प्रति एकड़ 5 हजार रुपए देने का प्रावधान है। जून माह से यह राशि किसानों के खाते में चली जाएगी, ताकि किसान बरसात से पूर्व कृषि कार्य हेतु आवश्यक संसाधन जुटा सकें। 20 से 25 जून के बीच राज्य भर में शिविर लगाकर किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

भाषा और संस्कृति को सरकार ने दिया सम्मान
मुख्यमंत्री ने संथाल समाज से अनुरोध किया कि संथाल समाज जगे और अपने अधिकार के प्रति सचेत हो। सरकार उनके साथ है। सरकार द्वारा संथाल की मातृभाषा संथाली की लिपि ओलचिकि में संथाल के नौ निहालों को शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की जा रही है। इस कार्य हेतु शिक्षकों की बहाली भी जल्द होगी।नियमित बहाली से पूर्व जिले के उपायुक्त को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वह संविदा के आधार पर शिक्षकों की नियुक्त करें। संथाल की संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए संथाल की सबसे बड़े धर्म संसद लुगुबुरु को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया गया।अब संथाल की भाषा में रेलवे स्टेशन में उद घोषणा की व्यवस्था हुई है।

स्वास्थ और शिक्षा की भी है चिंता
जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिल रहा है इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कि 32 लाख परिवार तक गोल्डन कार्ड पहुंच चुका है। जून माह में हर पंचायत में शिविर लगाकर गोल्डन कार्ड से आप सभी को आच्छादित किया जाएगा। शिविर में ग्रामीण सिर्फ अपना राशन कार्ड लेकर आएंगे और इस योजना का लाभ लेंगे।राज्य की बेटियों को शिक्षा प्रदान करने के उद्देश से मुख्यमंत्री सुकंया योजना प्रारंभ की गई है, जिसके तहत सरकार बच्ची के जन्म से लेकर उसके विवाह तक ₹70000 खर्च करेंगी। सीएसआर के तहत जल्द दुमका में एक सेंटर खुलेगा, जहां संथाल परगना की बच्चियों को सिलाई कढ़ाई की का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वे स्वावलंबन की ओर अग्रसर हो सकें।

सभी संसदीय क्षेत्र में खुलेगा सांसद सहायता केंद्र
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के 12 संसदीय क्षेत्र में सांसद सहायता केंद्र का शुभारंभ जल्द होगा। जहां क्षेत्र की जनता अपना शिकायत दर्ज कराए गी और उस क्षेत्र के सांसद उन समस्याओं का निदान करेंगे।यह सुविधा संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र में प्रारंभ होना है। वर्तमान सरकार जनता से सीधे जुड़ाव स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देगी।

भटके हुए लोग आत्मसमर्पण करी या सरकार का अनुरोध है
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुमका में हुए नक्सली हमले में एक जवान शहीद हुआ है मैं उस शहीद जवान को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित हो रहा है। 2014 से पूर्व राज्य में उग्रवाद बड़ी समस्या थी । विकास को गति नहीं मिल पाई थी। अशांति के कारण विकास आप सभी तक नहीं पहुंच सका था। लेकिन अब उग्रवाद अंतिम सांस गिन रहा है आने वाले समय में उग्रवाद मुक्त झारखंड बनाना वर्तमान सरकार का लक्ष्य। मैं उन भटके हुए लोगों से कहना चाहूंगा कि लोकतंत्र को चुनौती देने वालों से सरकार डटकर मुकाबला करेगी। बंदूक से व्यवस्था नहीं बदलेगी व्यवस्था मुख्यधारा में आकर बदलेगा। सरकार का अनुरोध है आप आत्मसमर्पण नीति के तहत आत्मसमर्पण करें और मुख्यधारा से जुड़े राज्य की जनता शांति की पक्षघर है।

ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें
समाज कल्याण मंत्री डॉ लुइस मरांडी ने कहा कि पूर्व में विकास पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। विकास की राजनीति किसी ने नहीं की। हम सबका साथ सबका विकास की अवधारणा के साथ कार्य कर रहें हैं। ग्रामीण स्ट्रीट LED लाइट योजना का शुभारंभ भी दुमका से हो रहा है, जो पूरे राज्य में लागू होगा। सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करेंगे तो योजनाओं का लाभ सभी को मिलेगा।

योजनाओं का लाभ लेकर लाभान्वित हो रहें हैं लाभुक
दुमका सांसद श्री सुनील सोरेन ने कहा कि दुमका में आज शहीद जवान को मैं श्रद्धाजंलि अर्पित करता हूँ। साथ ही लोकसभा की जनता का आभार आप सभी ने मुझे सांसद बनाने का काम किया है। आप मुझसे जब चाहे मिलकर अपनी बात रख सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा जितनी भी योजनाएं संचालित हैं उसका लाभ सभी को मिलेगा और मिल भी रहा है। सरकार शहर की तरह गाँव को भी बनाना चाह अब गाँव की सड़कें भी शहर की तरह जगमगाएगी। सरकार बच्चो को साईकल, महिलाओं को गैस, बुजर्गों को पेंशन, सभी वर्ग के लिए कार्य कर रही है।सरकार द्वारा जितनी भी योजनाएं चलायी जा रही है उसका एक ही उद्देश्य है लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना।
नियुक्ति पत्र सौंपा, परिसंपत्तियों का हुआ वितरण
इससे पूर्व मुख्यमंत्री नवनियुक्त 06 मेडिकल ऑफिसर में से 2 लोगों डॉ अनिता कुमारी व डॉ अविनाश कुमार को सांकेतिक तौर पर नियुक्ति पत्र सौंपा। इस क्रम में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों को नवनिर्मित आवास सुपुर्द किया, किसानों के बीच स्वाईल हेल्थ कार्ड, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर का वितरण लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री ने किया। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा से आच्छादित करने के उद्देश्य से विभिन्न क्लस्टर की सहिया साथी के बीच नई पहल का किट सुपुर्द किया।
इस अवसर पर मंत्री समाज कल्याण डॉ लुइस मरांडी, दुमका सांसद श्री सुनील सोरेन, पंचायती राज सचिव श्री प्रवीण टोप्पो, पुलिस उपमहानिरीक्षक संताल परगना श्री राजकुमार लकड़ा, दुमका के उपायुक्त श्री मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...