यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 20 अगस्त 2019

आप का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज


रांची। आम आदमी पार्टी झारखंड  प्रदेश का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 21 अगस्त 2019 , दिन - बुधवार स्थान-संगम गार्डेन, मोरहाबादी रांची में आयोजित किया गया है। झारखंड राज्य  गठन के 18 साल बीतने के बाद भी यहाँ के लोगों की पहले से भी  स्थिति बदल से बदतर हो गई है। झारखंड में भाजपाई सरकार लगातार जनविरोधी निर्णयों को लागू कर रही है। सरकार की जनता कल्याणकारी योजनाएं दम तोड़ रही है।। सभी विकास योजनाओं में लूट मची है। वहीं राज्य के राजनेताओं-अधिकारियों-ठीकेदार-माफिया का नापाक गठजोड़ के द्वारा सभी योजनाओं में बड़े पैमाने पर घोटाला किया जा रहा है। सभी विभागों में   भ्रष्टाचार-कमीशनखोरी चरम पर है।
जिन सपनों, उम्मीदों को लेकर इस अलग राज्य की लड़ाई यहाँ के लोगों ने लड़कर हासिल की थी, आज महज सपना बनकर रह गया है। राज्य की रघुवर सरकार जनहित, जन सरोकारों को नजरअंदाज कर रही है। वही दूसरी ओर झारखंडी समुदाय को धर्म - जाति के नाम पर आपस में लड़ाकर साम्प्रदायिक उन्मादी माहौल को पैदा कर चुनावी फसल काटने की तैयारी में जूट गई है।  झारखंड की इस विषम परिस्थिति की जिम्मेदार वर्तमान सरकार तो है ही विपक्षी राजनीतिक दलें भी आम जनता के सवालों पर गंभीर नही है। ऐसी स्थिति में में  आम आदमी पार्टी लगातार ही आम जनता के मुद्दों - सवालों को लेकर लड़ती रही है। आगमी विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी झारखंड के  आम जनता के सवालों को लेकर पूरी मजबूती से विधान सभा चुनाव  लड़ने के विषय पर यह  कार्यक्रम रखी गई है। इसी की तैयारी को लेकर यह एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित है।

झारखंड में सितंबर 2019 से कुपोषण के खिलाफ शुरू होगा अभियान



नई दिल्ली। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर झारखंड सितंबर 2019 से कुपोषण के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू करेगी। राज्य के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ साथ जनभागीदारी से यह अभियान शुरू किया जाएगा।शास्त्री भवन नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा केंद्रीय टेक्सटाइल महिला एवं बाल विकास मंत्री  स्मृति ईरानी ने  सम्बन्धित अधिकारियों के साथ झारखण्ड राज्य में चल रहे स्टेट न्यूट्रीशन मिशन की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड आज तेजी से विकास के पद पर  अग्रसर है  झारखंड के विकास की चर्चा चारों तरफ हो रही है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड के विकास की पूर्णता के लिए राज्य से कुपोषण पूरी तरह समाप्त करना होगा। इसके लिए कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार एक साथ सितम्बर माह में एक व्यापक अभियान शुरू करेगी।

मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि इस अभियान में महिलाओं विशेषकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को एनीमिया के बारे में जागरूक जागरूक किया जायेगा।

इस बैठक में  पिछले चार वर्षों में महिला विकास के सारे मापदंडों में राज्य की उल्लेखनीय प्रगति विशेषकर संस्थागत प्रसव में हुई वृद्धि की प्रशंसा हुयी।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल सहित केंद्र और राज्य के वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

साहिबगंज जल मार्ग बंदरगाह परियोजना का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

साथ में विधान सभा के नए भवन का भी होगा उद्घाटन,
 सीएम रघुवर दास को दी सहमति,
15 सितंबर के बाद होगा पीएम का दौरा
======================

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात के क्रम में प्रधानमंत्री से नवनिर्मित झारखंड विधानसभा भवन और जल मार्ग विकास बंदरगाह परियोजना का शुभारम्भ 15 सितम्बर के बाद किसी भी तिथि को उदघाटन करने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री के इस आग्रह पर प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने अपनी सहमति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रही अन्य विकास योजनाओं की जानकारी भी प्रधान मंत्री को दी।
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज लोक कल्याण मार्ग नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनसे मिलकर अपने ध्येय के प्रति प्रतिबद्धता और बढ़ जाती है। वे हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उनके मार्गदर्शन में हम सवा तीन करोड़ झारखण्डवासियों की समृद्धि में दिन रात जुटे हैं।

मुख्यमंत्री ने हर पल झारखंड की जरूरतों का ख्याल रखने  के लिए झारखण्ड की ओर से प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।

पीएम से मिले सीएम


नई दिल्ली। सीएम रघुवर दास ने पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनसे मिलकर अपने ध्येय के प्रति प्रतिबद्धता और बढ़ जाती है। वे हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उनके मार्गदर्शन में हम सवा तीन करोड़ झारखण्डवासियों की समृद्धि में दिन रात जुटे हैं।
मुख्यमंत्री ने हर पल झारखंड की जरूरतों का ख्याल रखने  के लिए झारखण्ड की ओर से प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।

लोकप्रियता के शिखर पर दही-हांडी प्रतियोगिता : अजय मारू

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बना खास उत्सव
रांची। वैसे तो राजधानी रांची के अनेक स्थानों पर श्री कृष्ण जन्माष्ठमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन अल्बर्ट एक्का चौक पर आयोजित होने वाला श्री कृष्ण जन्माष्ठमी समारोह शहर के लोगों के लिए ख़ास उत्सव बन गया है।
श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति ने सात साल पहले श्री कृष्ण जन्माष्ठमी के पावन  अवसर पर भव्य कार्यक्रम की शुरुआत की थी। 24 अगस्त (शनिवार) 2019 को लगातार आठवीं बार यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मनमोहक भजन-कीर्तन एवं मटका फोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पहले ही वर्ष से इस कार्यक्रम की लोकप्रियता बढ़ने लगी। रांची के कृष्ण भक्त अब हर वर्ष इस कार्यक्रम का इंतज़ार करते हैं। इस कार्यक्रम में भीड़ उमड़ पड़ती है।  पूरा वातावरण कृष्ण मय हो जाता है।  यह कार्यक्रम सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय है।
इसकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा बढ़ गयी है कि अब कृष्ण भक्त आस-पास के क्षेत्रों से कार्यक्रम में शिरकत करते हैं। लोग कृष्ण लीला एवं भजन कीर्तन में लीन हो जाते है। श्री कृष्ण भगवान् की जय के नारे गूंज उठते हैं।
महात्मा गाँधी मार्ग पर आने  जाने वाले लोगों की परेशानियां को दूर करने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा की चौक-चौबंद  व्यवस्था रहती है।
इस आयोजन की सफलता में वैसे तो अनेक कृष्ण भक्तों की भूमिका रही है। लेकिन पूर्व सांसद अजय मारु, रांची के वर्तमान सांसद एवं भाजपा के लोकप्रिय नेता संजय सेठ, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह एवं अन्य कई लोगों की अहम् भूमिका रही है।
मटका फोड़ने वाली टीमों का उत्साह देखते ही बनता है। प्रत्येक टीम जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत लगा देती है।
रांची में जन्माष्ठमी का उत्सव मनाने का सिलसिला लम्बे अरसे से जारी है।  लेकिन दही हांडी कार्यक्रम पहली बार अल्बर्ट एक्का चौक पर आयोजित की गयी। इसके बाद अरगोड़ा में इस तरह के कार्यक्रम की शुरूआत की गयी।
अपर बाजार के कृष्ण मंदिर में भी जन्माष्ठमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।
राजयसभा के पूर्व सांसद अजय मारू ने बताया कि दही हांडी कार्यक्रम निरंतर लोकप्रिय होता जा रहा है।
इस बार के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य लोग शिरकत करेंगे और मटकी फोड़ने वाली टीमों को उत्साहित करने के साथ कार्यक्रम का लुप्त भी उठाएंगे।

जारापीड़ी गांव को मिली नये ट्रांसफरमर की सौगात


रांची/तमाड़। तमाड़ प्रखण्ड के सारजमडीह पंचायत अंतर्गत जारापीडी गांव में आज नये ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्धघाटन भाजपा नेता रमेश मुण्डा ने किया। गौरतलब बात यह है कि आजादी के बाद से इस गांव के लोग बिजली जैसी मुलभूत सुविधा से वंचित थे। विगत जून माह में भाजपा नेता रमेश मुण्डा ने इस गाँव का दौरा किया था। इसी दौरान यहाँ के ग्रामीणों ने श्री मुंडा के समक्ष सड़क, बिजली और पानी जैसी मुलभूत समस्याओं को रखा से उन्हें अवगत कराया था। श्री मुंडा ने बताया कि इतने वर्षों के पश्चात गांव में बिजली आने से लोगो में ख़ुशी की लहर उमड़ पड़ी है। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की सबका साथ सबका विकास के तहत आज बिजली की समस्या से निजात मिली। अब इस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभायेगी। बिजली आने से कृषि कार्य में तेजी आयेगी साथ ही छात्र छात्राओं को अब पढ़ाई में किसी प्रकार का बाधा उत्पन्न नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अब देश दुनिया में घट रही घटनाओं से इंटरनेट और टीवी के माध्यम से रूबरू हो सकेंगे। वर्षों से बिजली से महरूम इस गाँव में अब एक नयी क्रांति आयेगी।
इस अवसर पर एतवा मुंडा सुखराम मुंडा चमर मुंडा विश्वजीत पाठक आदित्य साहू के अलावा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

सोमवार, 19 अगस्त 2019

पूर्व विधायक सुखराम उरांव बाढ़ पीड़ितों के घर पहुंचे




चक्रधरपुर। पूर्व विधायक सुखराम उरांव ने सोमवार को बाढ़ पीड़ितों से मिलकर हर संभव सहयोग करने की बात कहीं। पूर्व विधायक सुबह ही पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बंगालाढांड, दंदासाई, रिफ्यूजी कॉलोनी आदि स्थानों का निरीक्षण किया। मौके पर श्री उरांव ने कहा कि पीड़ितों के साथ  खड़ा हूं, किसी भी तरह की परेशानी उन्हें नहीं होगी। सरकार से मिलने वाले सुविधाओं को भी दिलाने का प्रयास किया जायेगा। मौके पर पीड़ित परिवार वालों ने भी पूर्व विधायक के समक्ष अपना दर्द बयां किया। मालूम हो कि चक्रधरपुर में शनिवार रात को हुई मुसलाधार बारिश से कई घर के लोग बेघर हो गये हैं। यह सभी शिविर में रूके हैं तो कई अपने रिश्तेदारियों के घरों में शरण लिए हुए हैं।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...