रांची। विश्व ब्राह्मण संघ के बोर्ड के निर्णय के अनुसार धर्मेंद्र तिवारी को पुनः झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इससे संबंधित निर्णय लेते हुए बोर्ड ने आज पत्र भी जारी किया। संघ के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट केसी पांडेय ने पत्र जारी किया। उन्हें झारखंड में ब्राह्मणों के हित के लिए कार्य करने की सलाह भी दी गई है। मार्च महीने में राज्य का एक सम्मेलन हेतु निर्देश भी दिया गया है। इस अवसर पर अलग-अलग संगठनों के लोगों ने धर्मेंद्र तिवारी को बधाई दी है और आशा की है कि समाज में समरसता स्थापित कर सबको साथ लेकर चलेंगे। धर्मेंद्र तिवारी ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान चलाएंगे, सदस्यता से सबको जोड़ेंगे और सबके सहयोग से नई ऊंचाइयों पर समाज को लेकर जाएंगे। जल्द ही बैठक कर राज्य स्तरीय पदाधिकारियों का चयन कर पंचायत से गांव तक जाकर लोगों को जोड़ेंगे। गरीब लोगों को कैसे रोजगार मिले, संस्कृति की रक्षा कैसे हो, गौ माता की रक्षा कैसे हो, पर्यावरण की रक्षा कैसे हो और बच्चों को अच्छी शिक्षा कैसे मिले, इस इस पर विशेष ध्यान देंगे। वैदिक शिक्षा पर भी जोर देंगे। उन्होंने कहा कि सर्वे भवंतु सुखिनः का भाव रखते हुए समाज में सबके सहयोग से हम सभी चलेंगे। उन्हें बधाई देने वालों में प्रमोद उपाध्याय, अरुण झा, रामदेव पांडे, संतोष त्रिपाठी, पवन पांडे, राजा दुबे, अरविंद दुबे, राजेश तिवारी, शंकर दुबे, प्रमोद सारस्वत, विमलेश सिंह, संतोष सिंह,- नाई संघ के महासचिव फेकू ठाकुर और क्षत्रिय सभा के ललन सिंह और जयसवाल समाज के सुबोध जयसवाल सहित अन्य लोग शामिल थे।
यह ब्लॉग खोजें
गुरुवार, 16 जनवरी 2020
धर्मेंद्र तिवारी फिर बने विश्व ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष
रांची। विश्व ब्राह्मण संघ के बोर्ड के निर्णय के अनुसार धर्मेंद्र तिवारी को पुनः झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इससे संबंधित निर्णय लेते हुए बोर्ड ने आज पत्र भी जारी किया। संघ के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट केसी पांडेय ने पत्र जारी किया। उन्हें झारखंड में ब्राह्मणों के हित के लिए कार्य करने की सलाह भी दी गई है। मार्च महीने में राज्य का एक सम्मेलन हेतु निर्देश भी दिया गया है। इस अवसर पर अलग-अलग संगठनों के लोगों ने धर्मेंद्र तिवारी को बधाई दी है और आशा की है कि समाज में समरसता स्थापित कर सबको साथ लेकर चलेंगे। धर्मेंद्र तिवारी ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान चलाएंगे, सदस्यता से सबको जोड़ेंगे और सबके सहयोग से नई ऊंचाइयों पर समाज को लेकर जाएंगे। जल्द ही बैठक कर राज्य स्तरीय पदाधिकारियों का चयन कर पंचायत से गांव तक जाकर लोगों को जोड़ेंगे। गरीब लोगों को कैसे रोजगार मिले, संस्कृति की रक्षा कैसे हो, गौ माता की रक्षा कैसे हो, पर्यावरण की रक्षा कैसे हो और बच्चों को अच्छी शिक्षा कैसे मिले, इस इस पर विशेष ध्यान देंगे। वैदिक शिक्षा पर भी जोर देंगे। उन्होंने कहा कि सर्वे भवंतु सुखिनः का भाव रखते हुए समाज में सबके सहयोग से हम सभी चलेंगे। उन्हें बधाई देने वालों में प्रमोद उपाध्याय, अरुण झा, रामदेव पांडे, संतोष त्रिपाठी, पवन पांडे, राजा दुबे, अरविंद दुबे, राजेश तिवारी, शंकर दुबे, प्रमोद सारस्वत, विमलेश सिंह, संतोष सिंह,- नाई संघ के महासचिव फेकू ठाकुर और क्षत्रिय सभा के ललन सिंह और जयसवाल समाज के सुबोध जयसवाल सहित अन्य लोग शामिल थे।
एसोचैम का राष्ट्रीय सेमिनार सह पुरस्कार वितरण समारोह में बोले बाबूलाल मरांडी
समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी
रांची। एसोसिएट चेंबर ऑफ कॉमर्स (एसोचैम) के तत्वावधान में कांके रोड स्थित हॉलिडे होम के सभागार में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटीज (सीएसआर) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री मरांडी ने कहा कि सामाजिक विकास के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है। सीएसआर के तहत सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं को समाज के प्रति विशेष रूप से जुड़ाव रखने की आवश्यकता है। यह भी ध्यान देने की आवश्यकता है कि सीएसआर की राशि का दुरुपयोग न होने दें। उन्होंने कहा कि दूरगामी योजनाएं बनाकर सामाजिक विकास के क्षेत्र में ईमानदार पहल करें, ताकि समाज आगे बढ़े। सभी संस्थाओं से उन्होंने ऐसी योजनाएं बनाकर राशि का सदुपयोग करने की अपील की, जिससे सामाजिक विकास को गति मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कृषि, पशुपालन आदि के क्षेत्र में सीएसआर के तहत विशेष योजनाएं बनाकर कार्य किया जाए, तो उसका सकारात्मक परिणाम सामने आएगा और समाज का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। श्री मरांडी ने कहा कि सरकारी स्तर के अलावा गैर सरकारी स्तर पर भी सबों की सहभागिता जरूरी है।
मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में गढ़वा के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि औद्योगिक घरानों को सीएसआर के तहत राशि खर्च करने में ईमानदार पहल करनी चाहिए। ईमानदारी और समर्पण के भाव से कार्य हो,तो समाज का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। समारोह में उद्योग विभाग के निदेशक कृपानंद झा ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। उन्होंने इस क्षेत्र में एसोचैम की भूमिका की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से संस्थाओं को प्रोत्साहन मिलता है। देश, राज्य व समाज के उत्थान के लिए सभी एक साथ अपनी सहभागिता निभाएं। ऐसी नीति बने, जिसका लाभ सभी को समान रूप से मिले। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की हिस्सेदारी समान रूप से सबों के बीच हो। सीएसआर पर कंपनियां राशि खर्च करने में ईमानदार पहल करें तो उसका सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि एसोचैम का यह आयोजन समाज के विकास में सहायक बने और सभी समाज के विकास में सहयोग करें, ऐसे प्रयास सार्थक होंगे। उद्घाटन सत्र के दौरान एसोचैम के रीजनल डायरेक्टर भरत जयसवाल ने स्वागत भाषण दिया और देश के आर्थिक विकास में एसोचैम की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं,उद्योग निदेशक कृपानंद झा ने देश में औद्योगिक वातावरण विकसित करने और औद्योगिक माहौल बेहतर करने में एसोचैम की भूमिका की सराहना की। सम्मेलन के तकनीकी सत्र में अमेटी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) आरके झा ने शिक्षा के क्षेत्र में सीएसआर गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। वहीं, गेल इंडिया लिमिटेड के सीजीएम एमपी महतो ने कंपनी के सीएसआर गतिविधियों की जानकारी दी। उद्यमिता विकास कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर बटरफ्लाई प्रोजेक्ट इंडिया की निदेशक मालविका शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण और इको फ्रेंडली हेल्दी सिस्टम की जानकारी दी। तकनीकी सत्र के दौरान अन्य वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और भू-गर्भ जल पर चर्चा की। इस अवसर पर गेल इंडिया लिमिटेड, एनएमडीसी, वेदांता सहित अन्य कंपनियों और संस्थाओं के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।
** सीएसआर के तहत उत्कृष्ट कार्यो के लिए इन्हें मिला सम्मान...
समारोह में सीएसआर के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कंपनियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इलेक्ट्रो स्टील लिमिटेड को पुरस्कृत किया गया। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड नरेश टेक्नोलॉजी लिमिटेड को, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए एनएमडीसी लिमिटेड को, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए गेल इंडिया लिमिटेड को, एफोर्डेबल हाउसिंग के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए ईरी कंस्ट्रक्शंस इंडिया लिमिटेड को, स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए जैकलेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पुरस्कृत किया गया।
बेटी नहीं होगी तो बहू कहां से लाओगे: संगीता शारदा
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना सप्ताह के तीसरे दिन के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण एवं महिला जागृति शाखा के संयुक्त तत्वधान में डोरंडा कन्या पाठशाला में कन्या भ्रूण हत्या पर निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कन्याओं को कन्या भ्रूण हत्या की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज देश में महिलाओं का अनुपात कम होता जा रहा है जोकि अपराध का भी एक प्रमुख कारण है आज के युग में बेटे और बेटी में कोई फर्क नहीं है आज बेटियां चांद तक पहुंच चुकी है। इस अपराध को रोकने में आने वाले समय में आप देश के भविष्य हैं अपना योगदान दें। मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पिलानिया ने सभी से आग्रह किया कन्या भ्रूण हत्या के प्रति लोगों को जागरूक करें। महिला शाखा की अध्यक्ष उर्मिला मोटानी कहा कि बिना महिला के किसी भी परिवार को चलाना असंभव है। इस कार्यक्रम की संयोजिका संगीता शारदा ने कहा कि बेटी नहीं रहेगी तो बहू कहां से लाओगे आज समाज को यह सोचने की आवश्यकता है। स्कूल की शिक्षिका आरती झा, ज्योति वर्मा, एमलीन ज्योति टूटी ने भी इस विषय पर अपने विचार रखें।कार्यक्रम में मंच का संचालन मंच के सचिव की पीयूष विजयवर्गीय ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन मंच के संजय सुलतानिया ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा कन्या पाठशाला की प्रधानाचार्य काजल चटर्जी मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पिलानिया महिला जागृति शाखा की अध्यक्ष उर्मिला मोटानी, संगीता शारदा, पीयूष विजयवर्गीय संजय सुलतानिया,नीरू अग्रवाल, बिना शारदा, अनुपमा विजयवर्गीय, पूजा शारदा, विमल जैन साहित मंच के अन्य सदस्यों के साथ साथ स्कूल की शिक्षिकाएं उपस्थित थी।
बेजान दीवारों में जान फूंक रही जयश्री आर्टस् की पेंटिंग
* रांची के कलाकार रेल नगरी चक्रधरपुर को दे रहे खूबसूरत अंदाज
* दीवारों को झारखंडी कला संस्कृति की पेंटिंग से बना रहे खूबसूरत।
रांची। जयश्री आर्ट्स की टीम शहर की खूबसूरती बढ़ाने में जुटी है। टीम में शामिल 7 युवती और 6 युवक शहर की बेजान दीवारों में जान फूंक रहे हैं। जयश्री आर्ट्स के कला कौशल से रेलमंत्री भी प्रभावित हैं।रेल मंत्री ने जयश्री आर्ट्स को बेहतर कला कौशल के लिए सम्मानित किया है।
जयश्री आर्ट्स रांची की टीम में ऋतु बागे, आरती लिंडा, पूर्णिमा बागे, अंजली तिर्की, सुनीता कुमारी, मांझी कच्छप, प्रियंका कुमारी, नीतू बागे, अनूप, आर्यन, गजेंद्र, सोनू, सुनील और अजित के साथ संस्था की टीम लीडर जयश्री मौजूद हैं।
जयश्री आर्ट्स ने अबतक अपनी कला कौशल से भारतीय रेल के 50 से ज्यादा रेल नगरों की खूबसूरती बढ़ाई है।
सीएए के समर्थन में 29 को विशाल रैली का निर्णय
चाईबासा। नागरिकता संशोधन कानून 2019 (सीएए) के समर्थन मे चाईबासा मे एक विशाल रैली व आमसभा का आयोजन किया जायेगा। यह निर्णय विगत दिनों माधव सभागार मे सम्पन्न हुई विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संगठनों की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता हिन्दू जागरण मंच के चाईबासा नगर के मुख्य संरक्षक चंदन पांडेय ने की।इस बैठक में महावीर मंडल, धर्म जागरण समन्वय समिति,गायत्री परिवार, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्र सनातन धर्म सभा, एकल विद्यार्थी परिषद, धर्म सेवा दल ,हिन्दु जागरण मंच, स्वदेशी जागरण एवं अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल थे। बैठक में कार्यक्रम हेतु सर्वसम्मति से एक सी ए ए जागरण समिति का भी गठन किया गया ।
जिसके संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता व चाईबासा चेंबर के संस्थापक अनुप कुमार सुल्तानियां को चुना गया तथा सह संंयोजक भाजपा नेता सतीश पुरी व कोषाध्यक्ष जितेंद्र मदेशिया को चुना गया। समिति सदस्य के रूप में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे व दिनेश चंद्र नंदी ,पूर्व चाईबासा नगर पार्षद अध्यक्षा गीता बालमुचु, सनातन धर्म सभा के संयोजक संजय कर्मकार , भाजपा नेता हेमंत केशरी, पश्चिम सिंहभूम चेंबर के संस्थापक विकास चंद्र मिश्रा, चाईबासा चेंबर के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, राजू यादव, प्रमोद सिंह, कमलेश राव ,कैलाश खंडेलवाल, नीरज पांडे, समीर पाल, कामदेव भगत ,अशोक जैन एंव रितेश शर्मा को रखा गया है ।
बैठक में यह भी निर्णय लिया कि 16 जनवरी दिन गुरुवार को संध्या 5 बजे सभी लोगों की एक और बैठक बुलाई जाएगी। जिसमे कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जायेगा।
बैठक में उपरोक्त नेताओं के अलावा बंशी यादव, दिलिप अग्रवाल, दिलिप गुप्ता, जयप्रकाश मुंधडा, मनोज आजाद, बसंत यादव, दिलिप साव ,रोहित श्रीवास्तव, जयप्रकाश गिरी, संजय राम तुरी, दीपक गुप्ता, विकास आंनद, बिजय राम तुरी, समेत काफी संख्या मे शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
चक्रधरपुर में मनाया सड़क सुरक्षा सप्ताह
थाना प्रभारी ने दी यातायात नियमों की जानकारी
विनय मिश्रा
चक्रधरपुर : स्थानीय मारवाड़ी उच्च विद्यालय में 31 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित चक्रधरपुर के थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार ने यातायात नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कम उम्र के बच्चों को वाहन नहीं चलाने आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने से ही सुरक्षा बनी रहती है। वहीं, चार पहिया चालकों को भी सीट बेल्ट लगाने की उन्होंने सलाह दी। इस अवसर पर उन्होंने यह संदेश दिया कि
"जीवन है अनमोल, इसे पहचानें,
वाहन चलाने के साथ साथ यातायात नियम को भी जानें"। मौके पर काफी संख्या में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
देश की तरक्की के लिए बच्चों को पढ़ाना जरूरी: रोहित शारदा
मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण एवं महिला जागृति शाखा के संयुक्त तत्वाधान में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर आज दूसरे दिन रविदास मोहल्ला डोरंडा के बच्चों के बीच कॉपी पेंसिल रबड़ स्केच पेन आदि वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित इस कार्यक्रम के संयोजक एवं मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा ने बच्चों से कहा कि अगर बच्चे पढ़ेंगे नहीं तो देश आगे कैसे बढ़ेगा बच्चों का पढ़ना देश के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है और हम सभी आप को प्रोत्साहित करने आए हैं कि आप मन लगाकर पड़े और इस बस्ती के जो भी बच्चे अपने स्कूल में फर्स्ट आएंगे उन्हें मंच के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। महिला शाखा की अध्यक्ष उर्मिला मोटा नी स्वच्छता की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए रविदास मोहल्ला के महिलाओं के बीच साबुन का वितरण अपनी महिला शाखा के सदस्यों के साथ किया। मंच के सभी सदस्यों का स्वागत रविदास मोहल्ला पंचायत के अध्यक्ष सागर राम ने किया एवं मंच का संचालन मंच के सचिव पीयूष वर्गीय के द्वारा किया गया साथ ही उन्होंने बताया कि कल बृहस्पतिवार दिन के 11:00 से 12:00 के बीच डोरंडा कन्या पाठशाला में कन्या भ्रूण हत्या को लेकर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है एवं बच्चों के बीच विटामिंस की गोलियां बांटी जाएगी।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा महिला शाखा अध्यक्ष उर्मिला मोटनी, शाखा सचिव पीयूष विजयवर्गीय, संगीता शारदा, अनिल सराफ, बिना शारदा, विमल जैन रामपुरिया, पूजा शारदा, किशोर विजय,बलवीर जैन सहित अन्य शाखा सदस्य उपस्थित थे। इस आस्य की जानकारी मंच के मीडिया प्रभारी मोनू चूड़ीवाला ने दी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
(भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं. इसकी एक बानगी झारखंड के कोयला खदान क्षेत्रों में देखने को मिलती है. हाई कोर्...
-
JOURNALISTERA The People's E-Paper : 'via Blog this'
-
कई दिनों की बारिश के बाद बादल एकदम चुप से थे..न गरजना न बरसना ... ठंडी हवाएं जरुर रह-रह कर सहला जाती थी...धूली, निखरी प्रकृति की सुन्...






