यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 19 मार्च 2020

प्रदर्शनकारियों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल


* लोकहित में धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की अपील

रांची। कोरोना वायरस के गंभीर प्रभावों को ध्यान में रखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज राजधानी के कडरू स्थित हज हाउस के पास एनआरसी, सीएबी और एनपीआर के विरोध में लगातार धरना- प्रदर्शन कर रहे लोगों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे अनुरोध किया वे लोकहित में  विरोध-प्रदर्शन समाप्त कर दें। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासत किया कि झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम सहित कांग्रेस के अन्य मंत्री व विधायक इस मामले में गंभीर हैं। राज्य सरकार भी निश्चित रूप से प्रदर्शनकारियों की शिकायतों को सुनेगी और उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर ठोस निर्णय लेगी।
अनुरोध वार्ता के दौरान  विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इस दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए विश्वास दिलाया कि वे आपस में आम सहमति के बाद जल्द ही लोकहित एवं देशहित में उचित निर्णय लेंगे।  प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि भूषण राय ,जगदीश साहू, सलीम खान, युवा कांग्रेस एवं छात्र नेता आलोक तिवारी,शाहबाज अहमद शामिल थे।

मिस्टर एंड मिस झारखंड फेम 2020 का पोस्टर लांच

* सेशन वन का आडिशन अगले माह से
* झारखंड के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मिलेगा अवसर

रांची।  मिस्टर एंड मिस झारखंड फेम 2020 का आॅडिशन 15 अप्रैल के बाद शुरू होगा। इस अवसर पर किड्स फैशन शो का भी किया जाएगा। इस संबंध में शिवानी शर्मा ने बताया कि इससे युवाओं में छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। रंजीत जौहरी ने कहा कि विजेताओं को बाॅलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने का मौका मिलेगा।  मुख्य अतिथि विधायक बैजनाथ राम ने कहा कि
इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होगा। यह प्रयास सराहनीय है। झारखंड के कलाकारों को बढ़ावा देने का यह कदम प्रशंसनीय है। इससे झारखंड के कलाकारों को रोजगार से जुड़ने का भी मौका मिलेगा।  प्रतियोगिता में विजेताओं को संस्था द्वारा नगद पुरस्कार के अलावा बाॅलीवुड में अपनी पहचान बनाने और प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर
निदेशक म‌त्युंजय कुमार,
 डायरेक्टर शिवानी शर्मा, संयोजक कमल ऐरो,
अंकेश कुमार, संतोष कुमार, नंदकिशोर चंदेल सहित अन्य उपस्थित थे।
आडिशन सिटी : रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, रामगढ़, खूंटी, गुमला, देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, कोडरमा, जामताड़ा

सेवानिवृत्त हवलदार दयानंद यादव की कर्तव्यनिष्ठा अनुकरणीय: सुबोधकांत सहाय



रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सेवानिवृत्त हवलदार दयानंद यादव को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री सहाय ने कहा कि श्री यादव की
कर्त्तव्यनिष्ठा अन्य पुलिसकर्मियों के लिए अनुकरणीय है। अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहते हुए उन्होंने बखूबी अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन किया है। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। विदित हो कि श्री यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवासीय कार्यालय ई-39, सेक्टर तीन, (धुर्वा) में विगत लगभग नौ वर्षों से हाउसगार्ड और उनके स्काॅट पार्टी के सदस्य रूप में प्रतिनियुक्त रहे। वे श्री सहाय के अंगरक्षक के रूप में भी लगभग आठ माह तक प्रतिनियुक्त रहे। इस दौरान श्री यादव ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और व्यवहारकुशलता से विशिष्ट पहचान स्थापित की। मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना अंतर्गत लगमाहाट ग्राम निवासी श्री यादव वर्ष 1981 में बिहार पुलिस में बहाल हुए। उनकी पहली पदस्थापना मुंगेर में हुई। तकरीबन 10 वर्षों की सेवा के पश्चात वर्ष 1991 में उनका स्थानांतरण साहेबगंज हुआ। वहां से वर्ष 1995 में उनका पदस्थापन पाकुड़ में किया गया। झारखंड अलग राज्य गठन होने के पश्चात वर्ष 2000 में उनका स्थानांतरण दुमका हुआ। वहां से वर्ष 2003 में रांची में पदस्थापित किए गए। इस बीच उनकी प्रोन्नति हवलदार के पद पर हुई। अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहने वाले श्री यादव के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनील सहाय,  दीपक प्रसाद, शैलेन्द्र सिंह, राजकिशोर प्रसाद, अशोक सिन्हा(प्रेसिडेंट), अरविन्द सिंह, बिंदु सिंह,  सहित अन्य मौजूद थे।

सोमवार, 16 मार्च 2020

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने सीएम और विधायकों के प्रति जताया आभार


रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा विधायक अमित कुमार मंडल व नवीन जयसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र में आज सोमवार को सदन में मुख्यमंत्री प्रश्नोत्तर काल के दौरान भाजपा विधायक अमित कुमार मंडल द्वारा झारखंड में जातिगत आधार पर जनगणना कराने संबंधी प्रश्न उठाया जाना सराहनीय कदम है। उन्होंने इसके लिए भाजपा विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री गुप्ता ने हटिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल के प्रति भी धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि श्री जायसवाल ने सदन में श्री मंडल के सवालों का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री से अविलंब इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है, इससे ओबीसी समुदाय सहित अन्य समुदायों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की और से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति भी आभार जताते हुए कहा कि जातिगत आधार पर जनगणना की मांग कराने संबंधी प्रश्न पर सदन में सरकार ने संज्ञान लेते हुए इस मामले पर जो गंभीरता दिखाई है यह राज्य सरकार की दूरदर्शिता का परिचायक है उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा जाति आधारित जनगणना कराने के लिए केंद्र सरकार को विधानसभा से एक प्रस्ताव भेजने की मांग शुरू से ही कर रही थी इस दिशा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहल करते हुए जो सहमति जताई है इसके लिए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा उनके प्रति आभार व्यक्त करती हैं।

इस्पात भवन में चलाया करोना जागरुकता अभियान


रांची। करोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता को बढ़ावा देने के संदेश को फैलाने के लिए आज स्टील एक्जीक्यूटिव्स एसोसिएशन, सेल रांची इकाइयों की ओर से सेल के इस्पात भवन में एक जागरूकता अभियान का आयोजन,  सेल की  रांची इकाईयों के कार्यपालक निदेशकों की अगुवाई में हुआ। कार्यक्रम के दौरान  स्टील एक्जीक्यूटिव्स एसोसिएशन ने सेल  इकाइयों के कर्मचारियों के बीच सेनिटाईजर वितरित करने का बीड़ा उठाया। रांची में इस जागरूकता अभियान को औपचारिक रूप से श्रीमती कामाक्षी रामन, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) , श्री अजय अरोड़ा कार्यपालक निदेशक प्रभारी, आर.डी.सी.आई.एस. और श्री जगदीश अरोड़ा, कार्यपालक निदेशक - सेट द्वारा  आज इस्पात भवन में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शुरू किया गया.

इस अवसर पर,  एसोसिएशन   के अध्यक्ष श्री ए.नाग और महासचिव श्री एस.प्रधान ने करोना  वायरस के प्रसार को रोकने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। WHO द्वारा सुझाए गए अन्य उपायों का अभ्यास करने के साथ-साथ हमारे हाथों को 20 मिनट तक लगातार धोने अथवा  सेनिटाईजर     प्रयोग करने को नितांत आवश्यक बताया।
कार्यपालक निदेशकों ने न केवल कर्मचारियों का, बल्कि ठेका मजदूरों तथा आस-पास के समाज के पिछड़े वर्गों के लिए संक्रमण से बचने के लिए जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया। इसके अलावा अफवाहों से बचने और इस संबंध में जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

शनिवार, 14 मार्च 2020

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने की जाति आधारित जनगणना की मांग


* मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री आलमगीर आलम व भाजपा विधायक नवीन जायसवाल को सौंपा ज्ञापन
रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जाति आधारित जनगणना कराने की मांग को लेकर संसदीय कार्य,ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम व भाजपा विधायक  नवीन जायसवाल को मांग पत्र सौंपा। श्री गुप्ता ने कहा कि जाति आधारित जनगणना नहीं होने से 52 प्रतिशत ओबीसी समुदाय विकास से वंचित है। केंद्र सरकार ने ओबीसी के विकास फंड में वर्ष 2019-20 में  0.06 प्रतिशत एवं वर्ष 2020-21 में मात्र  0.07 प्रतिशत रकम का बजटीय प्रावधान  किया था। उन्होंने कहा कि जाति की गिनती हो जाने से ओबीसी समुदाय की  जनसंख्या के अनुपात में बजट में 52 प्रतिशत की हिस्सेदारी मिलती। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने इसे सदन में उठाने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया है। प्रतिनिधिमंडल में विद्याधर प्रसाद, सुधीर प्रसाद, लल्लू प्रसाद कश्यप, विनय चंद्रवंशी, शिव प्रसाद साहू, मुन्ना राय, शत्रुघ्न राय, अशोक महतो, सूबेदार एसएन कुशवाहा, सुधीर राय शामिल थे।

मुख्यमंत्री से मिले टाटा पावर के एमडी


 * सरकार के विजन को पूरा करने में हरसंभव सहयोग करने का दिया आश्वासन

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में देश के ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी भी मौजूद थे। भेंटवार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री श्री सोरेन और टाटा पावर के एमडी श्री  सिन्हा के बीच राज्य में बिजली व्यवस्था को सुचारू एवं दुरुस्त करने के संबंध में सकारात्मक चर्चा हुई। भेंटवार्ता में मुख्यमंत्री ने सूबे में बिजली व्यवस्था में गुणात्मक सुधार कैसे हो, इस पर बल दिया। मुख्यममंत्री ने कहा कि राज्य में बिजली व्यवस्था दुरुस्त कर निर्बाध बिजली जनता को उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए टाटा पावर आधुनिक तकनीक से बिजली व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए अहम भूमिका निभाए। टाटा पावर के एमडी श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि टाटा पावर झारखंड में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक तकनीक का पूरा उपयोग करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में टाटा पावर अपना पूरा योगदान देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड राज्य के गांव-गांव तथा सुदूर क्षेत्रों तक बिजली पहुंचाने, बिजली व्यवस्था का आधुनिककरण और व्यवस्था में कैसे सुधार हो, इस पर विशेष चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस विज़न को पूरा करने में टाटा पावर प्रतिबद्धता के साथ सहयोग करेगी।
विदित हो कि झारखंड में टाटा पावर के अनुषांगिक इकाई मैथन पावर 1050 मेगा वाट एवं जमशेदपुर में 667 मेगा वाट बिजली का उत्पादन कर रही है।
टाटा पावर बिजली के क्षेत्र में देश के अन्य राज्यों में दिल्ली, गोवा,अजमेर, राजस्थान, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा में बिजली व्यवस्था का आधुनिकीकरण का कार्य सफलतापूर्वक कर रही है।
इस अवसर पर टाटा पावर के  कॉर्पोरेट अफेयर क्षेत्रीय प्रबंधक  राकेश रंजन एवं टीपीडीडीएल  प्रोजेक्ट के रोशन कुमार एवं कुमार विक्रम उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...