रांची। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए गए देशव्यापी लाॅकडाउन के दौरान रांची संसदीय क्षेत्र अंतर्गत किसी भी प्रकार की परेशानी झेल रहे नागरिकों को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने अपने स्तर से एक टीम का गठन किया है। टीम के सदस्य जिला प्रशासन व सरकार के संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लाॅकडाउन में विषम परिस्थितियों का सामना कर रहे समस्याग्रस्त लोगों की सहायता करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।श्री सहाय ने समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए वाट्सएप नंबर 9771950539 जारी किया है। उन्होंने लाॅकडाउन के दौरान विकट समस्याओं का सामना कर रहे नागरिकों से उक्त नंबर पर संपर्क कर समस्याओं की जानकारी देने की अपील की है, ताकि उन्हें समस्याओं से निजात दिलाया जा सके।
यह ब्लॉग खोजें
शुक्रवार, 27 मार्च 2020
पीड़ितों की सेवा में आगे आए सुबोधकांत
रांची। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए गए देशव्यापी लाॅकडाउन के दौरान रांची संसदीय क्षेत्र अंतर्गत किसी भी प्रकार की परेशानी झेल रहे नागरिकों को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने अपने स्तर से एक टीम का गठन किया है। टीम के सदस्य जिला प्रशासन व सरकार के संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लाॅकडाउन में विषम परिस्थितियों का सामना कर रहे समस्याग्रस्त लोगों की सहायता करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।श्री सहाय ने समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए वाट्सएप नंबर 9771950539 जारी किया है। उन्होंने लाॅकडाउन के दौरान विकट समस्याओं का सामना कर रहे नागरिकों से उक्त नंबर पर संपर्क कर समस्याओं की जानकारी देने की अपील की है, ताकि उन्हें समस्याओं से निजात दिलाया जा सके।
सेवानिवृत्त भाप्रसे अधिकारी संत कुमार वर्मा का निधन
* सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक
रांची। भारतीय प्रशासनिक सेवा के रिटायर्ड अधिकारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के ओएसडी रहे संत कुमार वर्मा का निधन शुक्रवार को अहले सुबह ठाणे (महाराष्ट्र) में हो गया। वे विगत लगभग एक वर्ष से ठाणे (महाराष्ट्र) में अपनी पत्नी व पुत्री संग रह रहे थे और इलाजरत थे। मूल रूप से डाल्टनगंज (पलामू) निवासी स्व. वर्मा एकीकृत बिहार के समय विभिन्न जगहों पर बतौर प्रशासनिक अधिकारी पदस्थापित रहे। वर्ष 2004-2005 में वे तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के ओएसडी के पद पर प्रतिनियुक्त रहे। तत्पश्चात रांची व लोहरदगा में डीडीसी के पद पर पदस्थापित रहे। इसके बाद झारखंड सरकार के खेलकूद व युवा कार्य विभाग में निदेशक के पद पर प्रतिनियुक्त किए गए। यहां से उनका पदस्थापन राज्य सरकार के कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर हुआ। इस बीच स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली। वे कई रोगों से ग्रसित थे और इलाजरत थे। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
* बहुत याद आएंगे कर्त्तव्यनिष्ठ संतकुमार वर्मा : सुबोधकांत
रांची। सेवानिवृत्त भाप्रसे अधिकारी संत कुमार वर्मा के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि स्व.वर्मा एक कुशल, कर्तव्यनिष्ठ और मृदुभाषी अधिकारी थे। बतौर प्रशासनिक अधिकारी उनका कार्यकाल अविस्मरणीय है। अकस्मात उनके निधन की सूचना मिलने पर काफी मर्माहत हैं। श्री सहाय ने इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
संत कुमार वर्मा के निधन पर उनके शुभचिंतकों और समाजसेवियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके निधन पर सुनील सहाय, दीपक लाल, सरफे आलम, दीपक प्रसाद, कन्हैया कुमार, शैलेन्द्र सिंह, रविचंद्र कपूर सहित अन्य शुभचिंतकों ने शोक प्रकट किया है।
मदर्स इंटरनेशनल स्कूल ने पेश की इंसानियत की मिसाल
* ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराया भोजन का पैकेट
रांची। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हर स्तर पर जंग जारी है। इसमें आम लोगों से लेकर खास तक अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। मानवता की रक्षा के लिए इस लड़ाई में सफलता प्राप्त करने के लिए लोग जद्दोजहद कर रहे हैं। इस क्रम में राजधानी के अरगोड़ा (पिपरटोली) स्थित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन की ओर से भी मानवता के सेवार्थ महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से गुरुवार को अरगोड़ा और हरमू में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच भोजन का पैकेट मुहैया कराया गया। गौरतलब है कि कोरोना को हराने के लिए मुश्किल वक्त में हमें हरसंभव सहयोग करने के लिए जांबाज पुलिसकर्मी हमारे साथ हैं और दिन-रात सेवा में लगे हुए हैं। ऐसे में मदर्स इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन के इस कदम की चहुंओर सराहना की जा रही है।
बुधवार, 25 मार्च 2020
कोरोना के प्रति लोगों को जागरुक कर रही हैं वार्ड पार्षद उर्मिला यादव
* सेक्टर दो में सिवरेज-ड्रेनेज को कराया दुरुस्त
रांची। नगर निगम वार्ड संख्या 41 की पार्षद उर्मिला यादव अपने क्षेत्र में नागरिकों को कोरोनावायरस से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के प्रकोप से बचाव के लिए जारी सरकारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने के लिए नागरिकों से अपील कर रही हैं। इसके अतिरिक्त अपने वार्ड क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे रही हैं। सफाईकर्मियों को साथ लेकर प्रतिदिन स्वच्छता अभियान को गति देने में जुटी हैं। वार्ड पार्षद ने अपने क्षेत्र अंतर्गत हरमू बाईपास रोड से राज्य निर्वाचन कार्यालय (सेक्टर दो) को जोड़ने वाली सड़क पर क्षतिग्रस्त सिवरेज-ड्रेनेज को नगर निगम के सहयोग से दुरुस्त कराया। विगत लगभग 15 दिनों से सिवरेज-ड्रेनेज का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। इसे ठीक करना एचईसी प्रबंधन की जिम्मेदारी थी। लेकिन इस ओर एचइसी प्रबंधन की उदासीनता का खामियाजा इस क्षेत्र के निवासियों को भुगतना पड़ रहा था। पार्षद उर्मिला यादव ने इस दिशा में पहल कर नागरिकों को सिवरेज-ड्रेनेज की समस्या से निजात दिलाई।
शनिवार, 21 मार्च 2020
आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी ने कोरोना से बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान
रांची। वैश्विक स्तर पर कोरोना से बचाव के लिए चलाया जा रहे अभियान के तहत राजधानी स्थित आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी ने विशेष रूप से सैनिटाइजर और मास्क के उपयोग के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस जागरूकता अभियान में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकगण और अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी कर्मचारियों में मास्क और सेनेटाइजर का वितरण कुलसचिव डॉ अमित कुमार पांडेय द्वारा किया गया। सभी कर्मचारियों ने मिलकर विश्वविद्यालय परिसर के समीप आम लोगो के बीच भी सेनेटाइजर व मास्क के उपयोग के बारे में जागरूक किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ए के श्रीवास्तव ने लोगो को कोरोना वायरस से सतर्क रहने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी। मौके पर डॉ. राजीव , डॉ. प्रकाश, डॉ. अनिता, डॉ. कुमकुम , डॉ. धीरज, डॉ. दीपक , विवेक जयसवाल, पंकज चटर्जी, प्रियंका पांडेय, नीलू कुमारी , कमलकांत दुबे, किशोर राम , बलजीत कल्सी, स्मीक चटर्जी , अंकित प्रकाश , गुला़फसा नाज़ और सांभवी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।
शुक्रवार, 20 मार्च 2020
कोरोना से बचाव के लिए सरकारी आदेशों का सख्ती से हो अनुपालन: अजय राय
रांची। झारखंड ऑल स्कूल पैरंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए सरकारी आदेशों का सख्ती से अनुपालन अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के मद्देनजर सूबे के सरकारी व गैर सरकारी स्कूल-काॅलेज छात्रों के लिए तो बंद कर दिए गए हैं, लेकिन स्कूलों-कॉलेजों के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को प्रतिदिन उपस्थित रहने का निर्देश स्कूल व कॉलेज प्रबंधन द्वारा दिया गया है। यह एक प्रकार से सरकारी आदेश का उल्लंघन है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि अविलंब इस दिशा में यथोचित कदम उठाते हुए कोरोना से बचाव के लिए दिए गए दिशा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के कई स्कूल प्रबंधन अपने शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रतिदिन स्कूल आने को विवश कर रहे हैं। इस पर रोक लगाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभी भी कई ऐसे सरकारी संस्थानों में, सार्वजनिक उपक्रमों में भीड़भाड़ रहती है। राज्य सरकार को अविलंब इस ओर ध्यान देते हुए और सतर्कता बरतते हुए कोरोना से बचाव के लिए वैसे सरकारी संस्थान जहां भीड़भाड़ रहती हो, उन स्थलों को चिन्हित कर वैसे जगह पर भीड़-भाड़ प्रतिबंधित किए जाने का निर्देश जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए देश- दुनिया के लोग सक्रियता से जुड़े हैं, इसमें जरा सा भी कोताही मानव जीवन के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती है। इसलिए इस दिशा में राज्य सरकार को गंभीरता से विचार करते हुए अविलंब स्कूल-कॉलेजों, अन्य शैक्षणिक संस्थानों और भीड़भाड़ की संभावना वाले सरकारी संस्थानों को भी कुछ दिनों के लिए बंद करने का निर्देश जारी करना चाहिए।
गुरुवार, 19 मार्च 2020
प्रदर्शनकारियों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
* लोकहित में धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की अपील
रांची। कोरोना वायरस के गंभीर प्रभावों को ध्यान में रखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज राजधानी के कडरू स्थित हज हाउस के पास एनआरसी, सीएबी और एनपीआर के विरोध में लगातार धरना- प्रदर्शन कर रहे लोगों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे अनुरोध किया वे लोकहित में विरोध-प्रदर्शन समाप्त कर दें। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासत किया कि झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम सहित कांग्रेस के अन्य मंत्री व विधायक इस मामले में गंभीर हैं। राज्य सरकार भी निश्चित रूप से प्रदर्शनकारियों की शिकायतों को सुनेगी और उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर ठोस निर्णय लेगी।
अनुरोध वार्ता के दौरान विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इस दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए विश्वास दिलाया कि वे आपस में आम सहमति के बाद जल्द ही लोकहित एवं देशहित में उचित निर्णय लेंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि भूषण राय ,जगदीश साहू, सलीम खान, युवा कांग्रेस एवं छात्र नेता आलोक तिवारी,शाहबाज अहमद शामिल थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
(भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं. इसकी एक बानगी झारखंड के कोयला खदान क्षेत्रों में देखने को मिलती है. हाई कोर्...
-
JOURNALISTERA The People's E-Paper : 'via Blog this'
-
कई दिनों की बारिश के बाद बादल एकदम चुप से थे..न गरजना न बरसना ... ठंडी हवाएं जरुर रह-रह कर सहला जाती थी...धूली, निखरी प्रकृति की सुन्...






