रांची। जनहित के मुद्दों को लेकर मुखर रहना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दिशा में जनप्रतिनिधियों को सदैव सजग रहने की आवश्यकता है। उक्त बातें रांची नगर निगम की वार्ड संख्या 41 की पार्षद व सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला यादव ने कही। उन्होंने कहा कि नागरिकों को मूलभूत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य बनता है। इस दिशा में सक्रिय रहना ही जनप्रतिनिधि होने की सार्थकता सिद्ध करता है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित निदान उनकी प्राथमिकता है। नागरिकों को बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में वह सतत प्रयासरत रहती हैं। इसके लिए रांची नगर निगम के अधिकारियों के साथ समय-समय पर वह वार्ता भी करती रहती हैं। श्रीमती यादव ने कहा कि क्षेत्र में जन समस्याओं का अंबार लगा रहता है। आम जनता की समस्याओं का जल्द निष्पादन करने से जनता के बीच अच्छा संदेश जाता है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर वह अपने क्षेत्र के विकास की दिशा में अग्रसर रहती हैं। उनका मानना है कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इस दिशा में वार्ड पार्षदों और नगर निगम प्रशासन को समन्वय स्थापित कर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम में अक्सर संसाधनों का अभाव रहता है। जिससे विकास योजनाएं प्रभावित होती हैं। इस दिशा में नगर विकास विभाग को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। ताकि रांची नगर निगम की छवि लोगों के बीच बेहतर बन सके।
यह ब्लॉग खोजें
गुरुवार, 2 जनवरी 2020
जन समस्याओं का निदान मेरी प्राथमिकता: उर्मिला यादव

जननायक समिति का वनभोज सह मिलन समारोह
* पूर्व सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा भी हुए शामिल
चक्रधरपुर। शहर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था जननायक समिति के तत्वावधान में नववर्ष के आगमन के अवसर पर मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।
पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा भी इस वनभोज में शामिल हुए।स्थानीय बांझीकुसुम नदी के तट पर सैंकड़ों लोगों ने वनभोज का आनंद उठाया। इस अवसर पर
पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को नववर्ष की शुभकामना दी। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने भी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि जननायक समिति हमेशा से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही है।
परोपकार कार्य से लोगों को प्रेरणा देने का कार्य करती रही है। इस मौके पर जननायक समिति के संरक्षक राजू प्रसाद कसेरा ने कहा कि वनभोज कार्यक्रम से आपसी स्नेह और अपनत्व बढ़ता है। एक साथ मिलकर खुशियां बांटने का आनंद ही कुछ और होता है। इस मौके पर अनूप दूबे, धीरेन जसवाल ,देवेन मंडल, सुरेश गुप्ता, त्रिभुवन विश्वकर्मा , राजेश गुप्ता, वासुदेव साव ,अजीत सिंह, अरूण साव,जीतन विश्वकर्मा, संजीव सरकार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
रेलयात्रियों को बेहतर सुविधाओं के लिए डीआरएम से मिले लक्ष्मण गिलुआ
विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। भाजपा के पूर्व सांसद व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक सारंगी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे ने गुरुवार को चक्रधरपुर के मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार साहू से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने मंडल रेल प्रबंधक को इस क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। चक्रधरपुर रेलवे मंडल में यात्री सुविधाओं में सुधार संबंधी सुझाव सहित विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा। श्री गिलुवा ने डीआरएम से कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल क्षेत्र से रेलवे को काफी राजस्व की प्राप्ति होती है। बावजूद इसके इस क्षेत्र के रेल यात्रियों को अपेक्षित सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी है। डीआरएम ने श्री गिलुवा की बातों को ध्यान से सुना और रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019
होटल पार्क इन में 300 गरीबों के बीच कंबल बांटे
* मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं : रमाशंकर प्रसाद
रांची। राजधानी के हटिया स्टेशन रोड पर अवस्थित होटल पार्क ईन परिसर में गरीबों के बीच समाजसेवी व होटल के संचालक रमाशंकर प्रसाद ने अपने पुत्र आदित्य कुमार के जन्मदिन के अवसर पर कंबल वितरण किया। इससे बिरसा चौक व आसपास में रहने वाले लगभग 300 गरीबों को ठंड से काफी राहत मिली। इस अवसर पर श्री प्रसाद ने कहा कि गरीबों की सेवा से उन्हें काफी सुकून मिलता है। वह वर्ष 2004 से प्रति वर्ष दिसंबर माह में गरीबों के बीच कंबल वितरण करते आ रहे हैं। विगत छह वर्षों से अपनी माता स्वर्गीय अशर्फी देवी की स्मृति में हर वर्ष गरीबों के बीच कंबल वितरण कर मानवता की सेवा कर रहे हैं। इस वर्ष अपने पुत्र के जन्म दिवस के अवसर पर उन्होंने पीड़ित मानवता के सेवार्थ कंबल वितरण का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। ठंड से ठिठुरते असहाय, लाचार और गरीब व्यक्तियों को राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल वितरण करना पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर होटल संचालक रमाशंकर प्रसाद की पत्नी व लोकप्रिय समाजसेवी आशा देवी, उनके पुत्र आदित्य कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।
गुरुवार, 26 दिसंबर 2019
सुबोधकांत ने आर्चबिशप को दी क्रिसमस की बधाई
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने क्रिसमस के अवसर पर रांची धर्म प्रांत के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर क्रिसमस की बधाइयां दी। इस मौके पर श्री सहाय ने कहा कि क्रिसमस का हमारे लिए विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि प्रेम से ही शांति और भाईचारे का साम्राज्य स्थापित होता है। क्रिसमस का त्योहार मानव जाति के प्रति ईश्वर के प्रेम का महापर्व है। श्री सहाय ने कहा कि नि:स्वार्थ प्रेम से ही शांति और भाईचारा का माहौल बनता है। प्रभु यीशु हमें यही शिक्षा भी देते हैं। प्रेम, करुणा, त्याग और उदारता का त्योहार क्रिसमस हमें शांति का संदेश देता है। उन्होंने शांति के राजकुमार प्रभु यीशु के जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दीपक लाल , सुधीर सिंह , राजन वर्मा , मंटू श्रीवास्तव , प्रहलाद सिंह एंव अन्य गणमान्य मौजूद थे।
बहुमुखी प्रतिभा की धनी वर्षा दास
छू लो आसमान...
प्रतिभावान कलाकारों की प्रतिभा छिपाए नहीं छिपती, दबाए नहीं दबती है। प्रतिभा प्रदर्शित करने में उम्र कोई मायने नहीं रखता। इसे सच साबित कर दिखाया है चक्रधरपुर की 12 वर्षीय छात्रा वर्षा दास ने। वर्षा चक्रधरपुर स्थित एस ई रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा है।
बचपन से ही पढ़ने-लिखने में तेज-तर्रार वर्षा को हस्तकला में निपुणता हासिल है। छह वर्ष की उम्र से ही उसकी रूचि हस्तकला में रही है। मूर्ति निर्माण ,थर्मोकोल कटिंग, नम्बर प्लेट, फाईन आर्ट, हैंडीक्राफ्ट, नृत्य, पढ़ाई और संगीत में भी उसकी गहरी रूचि है। उनके पिता बादल दास और माता रेणुका दास वर्षा की प्रतिभा निखारने और तराशने में भरपूर सहयोग करते हैं।
हस्तकला के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को देखकर उसके सहपाठी भी उनके प्रतिभा का लोहा मानते हैं। वर्षा के पिता बादल दास चक्रधरपुर शहर में दास आर्ट प्रतिष्ठान का संचालन करते हैं। काफी कम उम्र में वर्षा ने हस्तकला के क्षेत्र में जो उपलब्धियां हासिल की है, उसे उनके माता-पिता ईश्वरीय देन मानते हैं। पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ वर्षा कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर ऊंचाइयों के शिखर पर पहुंचने के लक्ष्य को लेकर सतत प्रयासरत है। कला के अतिरिक्त उनकी इच्छा देश सेवा करने की भी है। वर्षा रक्षा क्षेत्र में अपना कैरियर संवारना चाहती है।
वर्षा दास का लक्ष्य डिफेंस में जाना है। बचपन से ही वर्षा एक बार किसी चीज को देखने के बाद उसकी कॉपी करने में दक्ष है। उसकी इस विशेषज्ञता को माता-पिता सहित उनके सहपाठी भी ईश्वर की देन मानते हैं। वर्षा का कहना है कि देश सेवा सबसे बड़ा धर्म है। कला के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित करते हुए नई उपलब्धियां हासिल कर रही वर्षा देश प्रेम के जज्बे से भी ओतप्रोत है। शायद यही वजह है कि उसने अपने जीवन का लक्ष्य रक्षा क्षेत्र में जाकर देश सेवा करने को निर्धारित किया है। वह कहती हैं कि जब हौसला हो उड़ान का,तो क्यूं कद नापें आसमान का? अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार पहल, कर्तव्यनिष्ठा और लगन हो, तो मंजिलें भी आसान हो जाती है। इसी जज्बे और जुनून के साथ वर्षा आसमान छूने की तमन्ना रखती है।
प्रस्तुति : विनय मिश्रा

मंगलवार, 24 दिसंबर 2019
रानी कुमारी ने दी हेमंत सोरेन को जीत पर बधाई
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, झामुमो व राजद महागठबंधन की शानदार जीत पर शहर की लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) की अध्यक्ष रानी कुमारी ने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को बधाई दी है। मंगलवार को मोरहाबादी स्थित श्री सोरेन के आवास पर जाकर रानी कुमारी ने उन्हें उपहारस्वरूप फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित किया। रानी ने कहा कि महागठबंधन की जीत से झारखंडवासियों में नई ऊर्जा संचार हुआ है। अब हेमंत सोरेन के नेतृत्ववाली सरकार गरीबों, पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफल हो सकेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन के प्रति जो विश्वास जताया है, उस पर महागठबंधन की सरकार शत-प्रतिशत खरा उतरेगी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
* जनता के चहेते जनप्रतिनिधि थे पप्पू बाबू : अरुण कुमार सिंह बख्तियारपुर / पटना : पूर्व विधायक व प्रखर राजनेता स्व.भुवनेश्वर प्रसाद ...
-
मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा दो दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन अग्रसेन भवन में किया जा रहा है | यह मेला 15 और 16 अक्टूबर...
-
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित रांची । राजधानी के श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किय...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...