यह ब्लॉग खोजें

गुलाबी गैंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुलाबी गैंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 2 मार्च 2019

झारखंड में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की फिर उठने लगी मांग


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  गुलाबी गैंग फूंकेगा आंदोलन का बिगुल


रांची।  झारखंड में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन के स्वर उभरने लगे हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से शराबबंदी लागू करने की मांग उठने लगी है। महिला हितों के संरक्षण के लिए संघर्षरत शहर की सामाजिक संस्था नारी शक्ति सेना(गुलाबी गैंग) की अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा कि झारखंड में पूर्ण शराबबंदी की मांग विगत कई वर्षों से की जा रही है। राज्य की राज्यपाल व मुख्यमंत्री को इस संबंध में पूर्व में ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन  इस दिशा में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू होने से वहां सामाजिक परिवर्तन की बयार बह रही है। वहां समाज स्वच्छ व स्वस्थ हो रहा है। सामाजिक समृद्धि आ रही है। इसके विपरीत झारखंड में शराब के कारण सामाजिक विकृतियां बढ़ रही है। यहां का सामाजिक विकास अवरूद्ध हो रहा है। शराब क ी वजह से असमय  महिलाएं अपना परिजन खोने को विवश हैं। इस संबंध में  गुलाबी गैंग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के दिन सरकार को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा  कि झारखंड सरकार द्वारा राज्य में शराब की बिक्री को बढ़ावा दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार का यह निर्णय जनहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार शराब दुकानें खोलने के निर्णय को अविलंब वापस ले।  शराब की वजह से राज्य में अपराध व दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। इसे रोकने की दिशा में सरकार को ठोस पहल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में शामिल कई मंत्रियों ने भी शराबबंदी की मांग को लेकर सरकार से आग्रह किया है।

रविवार, 30 सितंबर 2018

जहरीली शराब से मौत पर जताई चिंता


गुलाबी गैंग ने की शराबबंदी की मांग

रांची। राजधानी रांची में एकबार फिर जहरीली शराब ने मौत का कहर बरपाया है। शहर के वीवीआइ पी क्षेत्र से लगे गोंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत हातमा बस्ती में जहरीली शराब ने पांच ज़िन्दगियां छीन लीं। इस घटना से झारखंड में शराबबंदी की मांग कर रही सामाजिक संस्था नारी शक्ति सेना गुलाबी गैंग ने गहरी चिंता जताई। गैंग की अध्यक्ष और महिला हितों के संरक्षण के लिए संघर्षरत समाज सेविका रानी कुमारी ने घटना पर दुःख जताते हुए सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने और राज्य में शराबबंदी लागू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष सितंबर महीने में भी जहरीली शराब से कई जानें गई थीं। राज्य के कई क्षेत्रों मे जहरीली शराब से मौत की खबरें आए दिन उजागर होती रहती हैं। इससे महिलाएं अपना पति, भाई और अन्य परिजनों को असमय खो रही हैं। इस संबंध में रानी कुमारी अभियान चलाती रही हैं। पिछले दिनों उन्राहोंने ज्यपाल द्रौपदी मुर्मु से मिलकर शराबबंदी की मांग की थी। उनका मानना है है कि झारखंड में शराबबंदी से ही समृद्धि आ सकती है।

मंगलवार, 28 अगस्त 2018

राशनकार्ड के यूनिट के समान वितरण से रहेगी पारदर्शिता : रानी कुमारी


उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा गुलाबी गैंग


रांची। राजधानी की लोकप्रिय सामाजिक संस्था गुलाबी गैंग की अध्यक्ष व  समाजसेवी और रांची जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की सदस्य रानी कुमारी ने जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलरों के बीच राशनकार्ड के यूनिटों के समान वितरण की मांग की है। उन्होंने कहा है कि रांची  नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत तकरीबन सभी वार्डों में लाभुकों के  राशनकार्ड वितरण में काफी असमानता है। किसी वार्ड के डीलर के पास दो सौ- तीन सौ कार्डधारी हैं, तो किसी के पास मात्र पचास- एक सौ कार्डधारी हैं। जिन डीलरों के पास कम संख्या में कार्डधारी हैं, उन्हें भी दुकान किराया उतना ही देना पड़ता है, जितना कि अधिक संख्या में कार्डधारी वाले डीलरों को। इस असमानता से जिस डीलर के पास कम कार्डधारी हैं, उन्हें लाभ की बजाय नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि राशनकार्डों के वितरण में एकरूपता से पीडीएस में पारदर्शिता भी बनी रहेगी। वहीं लाभुकों को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिलना भी संभव हो सकेगा। रानी कुमारी मंगलवार, 28अगस्त, को सुखदेवनगर क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर में वार्ड संख्या 29 के लाभुकों संग बैठक कर पीडीएस की समीक्षा कर रहीं थीं। उन्होंने डीलरों के साथ साथ लाभुकों की समस्याओं से अवगत होने के बाद कहा कि सभी वार्डों में राशनकार्ड के समान वितरण के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री से पत्र के माध्यम से अनुरोध किया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही विभागीय मंत्री सरयु राय से मिलकर झापन सौंपा जाएगा। बैठक में उन्होंने लाभुकों को समय पर व निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न की आपूर्ति करने की अपील डीलरों से की। इस अवसर पर काफी संख्या में वार्ड 29 के लाभुक उपस्थित थे।
 उन्होंने कहा कि उनकी संस्था नारी शक्ति सेना( गुलाबी गैंग) की ओर से रांच नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में उपभोक्ता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरूआत हो गई है।

बुधवार, 18 जुलाई 2018

उपभोक्ता जागरण अभियान में लगा गुलाबी गैंग

कंज्यूमर फ्रेंडली बनें उत्पादक और दुकानदार : रानी कुमारी

रांची। सामाजिक संस्था नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) महिला हितों के साथ उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए लोगों को उपभोक्ता कानूनों के प्रति जागरूक कर रही है। संस्था द्वारा शहरी व ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को शहर के बनहोरा, हेसल, बजरा, लक्ष्मी नगर और हेहल में गुलाबी गैंग के सदस्यों ने जागरूकता अभियान चलाया। संगठन की अध्यक्ष और रांची जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की सदस्य रानी कुमारी ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों की जानकारी लोगों को होना जरुरी है, इसके अभाव में उपभोक्ताओं को ठगे जाने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि उत्पादकों, निर्माताओं और दुकानदारों को कंज्यूमर फ्रेंडली होना चाहिए। क्षणिक और थोड़े से लाभ के लिए उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचाने की प्रवृत्ति त्यागने की जरुरत है, तभी उपभोक्ता हित का संरक्षण संभव है। इसके अलावा इस दिशा में सरकारी प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों को भी सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है। रानी कुमारी ने कहा कि अक्सर यह शिकायत मिलती है कि जनवितरण प्रणाली के दुकानदार लाभुकों को समय पर व निर्धारित मात्रा मे अनाज की आपूर्ति नहीं करते हैं। इससे लाभुकों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाता है। कम अनाज देकर पीडीएस दुकानदार लाभुकों का हक मारते हैं। ऐसा करनेवाले दुकानदारों को चिन्हित कर उनपर विभागीय कार्रवाई करने का दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से किसी भी चीज की खरीदारी या सेवा संबंधी कार्य के एवज में  बिल लेने की अपील की। पेट्रोल- डीजल, गैस सिलेंडर लेते समय सुरक्षा के अलावा वजन या मात्रा पर भी ध्यान देने की बात कही। जागरूकता अभियान के दौरान गुलाबी गैंग की सदस्यों ने झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति विभाग की ई- पत्रिका " आहार " का भी वितरण उपभोक्ताओं के बीच किया। रानी ने कहा कि संस्था की ओर से प्रत्येक सप्ताह  एक- एक मुहल्ले में उपभोक्ता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर सोनी देवी, अंजली देवी, रेशमी कुमारी, परमशीला देवी, चंदा कुमारी, सुनीता देवी, कंचन देवी, किरण कुमारी, कौशल्या देवी, द्रौपदी देवी, शीला देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...