रांची। ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मुहैया कराने की दिशा में कंपनियों को प्रयासरत रहना चाहिए। प्रतिस्पर्धा के बाजार में क्वालिटी प्रोडक्ट्स देना कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती है। उक्त बातें होटल चाणक्य बीएनआर में एसोचैम के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि नकली उत्पाद से ग्राहकों को तो नुकसान होता ही है। कंपनियों की साख भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें। नकली उत्पाद से देश की अर्थव्यवस्था पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में इंडस्ट्री की भूमिका सहायक है। कंपनियों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मुहैया कराने की दिशा में प्रयासरत रहना चाहिए। इस मौके पर विधायक नवीन जायसवाल, विधायक डॉ जीतुचरण राम सहित अन्य मौजूद थे।
यह ब्लॉग खोजें
एसोचेम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
एसोचेम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शुक्रवार, 23 अगस्त 2019
गुणवत्तापूर्ण उत्पाद ग्राहकों को मुहैया कराएं : सीपी सिंह
रांची। ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मुहैया कराने की दिशा में कंपनियों को प्रयासरत रहना चाहिए। प्रतिस्पर्धा के बाजार में क्वालिटी प्रोडक्ट्स देना कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती है। उक्त बातें होटल चाणक्य बीएनआर में एसोचैम के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि नकली उत्पाद से ग्राहकों को तो नुकसान होता ही है। कंपनियों की साख भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें। नकली उत्पाद से देश की अर्थव्यवस्था पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में इंडस्ट्री की भूमिका सहायक है। कंपनियों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मुहैया कराने की दिशा में प्रयासरत रहना चाहिए। इस मौके पर विधायक नवीन जायसवाल, विधायक डॉ जीतुचरण राम सहित अन्य मौजूद थे।
शनिवार, 27 जुलाई 2019
नेशनल माइनिंग,मेटल्स व मेटलर्जी पर एसोचैम की कार्यशाला आयोजित
औद्योगिक इकाइयां पर्यावरण संरक्षण का भी रखें ध्यान : सरयू राय
रांची। औद्योगिक विकास के लिए समेकित पहल वह सामूहिक प्रयास किया जाना जरूरी है। इससे देश व राज्य समृद्ध होता है। औद्योगीकरण को बढ़ावा मिलता है। उक्त बातें राज्य सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कही। श्री राय आज एसोचैम द्वारा नेशनल माइनिंग,मेटल्स व मेटलर्जी पर होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित कार्यशाला सह सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्खनन के दौरान पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा जाना जरूरी है। उद्योग लगाने में यह ख्याल रहे कि वनों की अंधाधुंध कटाई न हो, प्रकृति और वन्य जीवों को सरंक्षित रखना भी आवश्यक है, तभी उद्योग-धंधे भी फलेेंगे-फूलेंगे और हमारा संसार भी सुरक्षित रहेगा। खनिज प्राकृतिक संसाधनों की श्र्रेणी में आता है। इसके दोहन के क्रम में पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इस दिशा में सामुहिक प्रयास से हम देश व राज्य को आगे ले जाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण में खनिज व धातुओं की महत्ता से इंकार नहीं किया जा सकता है। उद्योगों के क्षेत्र में नित नए अनुसंधान और विकास हो रहे हैं। इसका लाभ उठाने की आवश्यकता है। इस दिशा में नई चुनौतियां भी हैं। इन चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ें। नई तकनीकों, नये उपकरणों का इस्तेमाल कर झारखंड के औद्योगीकरण की दिशा में संयुक्त पहल करने की उन्होंने अपील की। सम्मेलन में स्वागत भाषण एसोचैम के रिजनल डायरेक्टर भरत कुमार जायसवाल ने दिया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के खान व भूतत्व विभाग के सचिव अबु बकर सिद्धिकी, उद्योग निदेशक मुकेश कुमार, यूरेनियम कॉरपोरेशन आॅफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक एके सारंगी, इलेक्ट्रो स्टील लिमिटेड के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी पंकज मल्हान,जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के उप महाप्रबंधक अरुणेष भारती ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला में राष्ट्रीय आर्थिक विकास के क्षेत्र में खनन सेक्टर की सहभागिता और खनन क्षेत्र का भविष्य, संभावानाएं व चुनौतियां विषय पर भी चर्चा की गई।
* उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए मिला पुरस्कार
खनन सहित अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए एसोचैम की ओर से कंपनियों व उनके अधिकारियों को सम्मानित किया गया। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड को इनोवेटिव माईनिंग के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं, जेएसपीएल के अधिकारी एनए अंसारी को सीईओ आॅफ द ईयर, इलेक्ट्रो स्टील के डिप्टी सीईओ पंकज मल्हान को उत्खनन के क्षेत्र में उत्कृष्ट सहयोग के लिए व इलेक्ट्रो स्टील के ही एक अन्य अधिकारी बी एक्का को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। उक्त लोगों को मंत्री सरयु राय के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर काफी संख्या में खनन क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधि व विशेषज्ञ उपस्थित थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
* जनता के चहेते जनप्रतिनिधि थे पप्पू बाबू : अरुण कुमार सिंह बख्तियारपुर / पटना : पूर्व विधायक व प्रखर राजनेता स्व.भुवनेश्वर प्रसाद ...
-
मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा दो दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन अग्रसेन भवन में किया जा रहा है | यह मेला 15 और 16 अक्टूबर...
-
अब जेल से चलेगी सरकार ! सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने के बावजूद अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। पार्टी के...
-
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित रांची । राजधानी के श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किय...

