यह ब्लॉग खोजें

कला-संस्कृति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कला-संस्कृति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 2 जनवरी 2024

दिल्ली की स्लम बस्तियों में सांस्कृतिक चेतना का संचार

 नई दिल्ली। 2023 के अंतिम और 2024 के प्रथम सप्ताह में चंद्रावती देवी समाज कल्याण सोसाइटी के तत्वावधान में दिल्ली के जीटीवी नगर और जहांगीरपुरी इलाके की स्लम बस्तियों के बच्चों के बीच दस दिवसीय सांस्कृतिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत बच्चों को अभिनय कला का प्रशिक्षण दिया गया और उनके जरिए नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। इसके अंतर्गत राकेश राय द्वारा लिखित महिला सशक्तीकरण पर आधारित नाटक जागृति समेत तीन नाटकों का सफल मंचन किया गया। दूसरा जन नाट्य मंच का चर्चित नाटक कुत्ते मंचित हुआ जो भ्रष्ट होती नौकरशाली पर केंद्रित था। कार्यक्रम के अंतिम दिन भारतेंदु हरिश्चंद्र द्वारा लिखित नाटक अंधेर नगरी चौपट राजा का मंचन किया गया। सभी नाटकों का निर्देशन राकेश राय ने किया। प्रशिक्षण के बाद अपने अभिनय कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरनने वाले कलाकारों में रवि, पूजा, आशुतोष, आशीष, विरम, पियूष, अमित,शेखर, लता आदि प्रमुख थे।




कार्यक्रम के संयोजक सिने अभिनेता, रंगकर्मी एवं निर्देशक राकेश राय ने इस अवसर पर अपना उद्गार प्रकट करते हे कहा कि चंद्रावती देवी समाज कल्याण सोसाइटी का उद्देश्य नई प्रतिभाओं की खोज कर उन्हें प्रशिक्षित करना और मंच प्रदान करना है।











कार्यक्रम में पस्थित प्रसिद्ध ग़ज़लकार एवं पत्रकार देवेंद्र गौतम ने कहा कि प्रतिभाएं महलों की मोहताज़ नहीं होतीं। अगर मंच मिला तो इन्हीं स्लम बस्तियों से राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार निकलेंगे। चंद्रावती देवी समाज कल्याण सोसाइटी गुदड़ी के लाल तलाश रही है और उन्हें तराश रही है। साहित्य और संस्कृति का इतिहास गढ़ रही है। इस तरह के आयोजन निरंतर चलते रहने चाहिए।  

शुक्रवार, 2 अगस्त 2019

नागपुरी एल्बम रब मानेला इट्स अबाउट लव हुआ रीलीज़


रांची। भगत मोशम पिक्चर्स  के द्वारा बनाए गए नागपुरी एल्बम रब मानेला  इट्स ऑल अबाउट लव एल्बम का विमोचन शनिवार को राँची प्रेस क्लब के सभागार में रिलीज किया गया। इसका उद्घघाटन केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री फूलचंद तिर्की ,अभाविप राष्ट्रीय कला मंच झारखण्ड के संयोजक आशुतोष द्विवेदी,समाजसेवी राजीव रंजन,समाजसेवी राजेश भगत ने संयुक्त रूप से किया।झारखण्ड के नागपुरी गीतों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस एल्बम का नवनिर्माण किया गया है।जिसमें इस एल्बम की शूटिंग झारखण्ड के विभिन्न इलाकों में हुआ।

भगत मोशन पिक्चर्स के रब मानेला के मुख्य कलाकार इस प्रकार हैं।
आर्टिस्ट - एंजेल लकड़ा ,आशीष तिग्गा
सिंगर - विवेक नायक
म्यूज़िक - उपेन्द्र पाठक
डायरेक्टर - अनमोल खलखो
डी ओ पी - अलबर्ट एक्का
एडिटर - धीरज डैनियल कुजूर , रे शर्मा  मेकअप अलीशा सिंह,
प्रोडक्शन मनेजर - एंजेल लकड़ा
प्रोड्यूसर - भगत मोशन पिक्चर्स है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रशान्त मिश्रा, अमित कुमार ,मनोज सहरी, अमित तिर्की,लव लेजली,अनूप टॉप नो ,रवि लकड़ा,ओम प्रकाश आदि उपस्थित थे।ये जानकारी अमन ने दी।

मंगलवार, 13 नवंबर 2018

छठ गीतों के एलबम का लोकार्पण

भोजपुरी युवा विकास मंच एवं  ए डी राज फ़िल्म एंड म्यूजिक डीविज़न की ओर से आस्था के इस पावन पर्व के शुभ अवसर पर  उगी है दीनानाथ छट गीत  एलबम का विमोचन  भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी,ए डी राज फ़िल्म एंड म्यूजिक डीविज़न के शुभांशु द्विवेदी,समाजसेवी राजीव रंजन, अवदेश ठाकुर   ने  संयुक्त रूप से कचहरी कोर्ट कंपाउंड स्थित द्विवेदी टॉवर में किया गया। इस एल्बम में कुल 5 गाने हैं।जिसमें जय जय छठी मैया, अर्ग देवी हमहु छट गाठ ये ननदो काफी लोगप्रिय होगा।इस अवसर  गायक शत्रुघ्न सावरिया ने अपनी आवाज दी है।निर्माता एस के द्विवेदी,निर्देशक शैलेश परदेसी,गीत विकास पांडेय,हैं।यह जानकारी आशुतोष द्विवेदी ने दी।

शुक्रवार, 24 अगस्त 2018

डीएवी गांधीनगर में इंटरनेशनल वाटर कलर फेस्टिवल

रांची। डी ए वी पब्लिक स्कूल गांधीनगर में राष्ट्रीय एवं अंतररास्ट्रीय कलाकारों ने कला एवं संस्कृति के संवर्धन हेतु विद्यार्थियों को पेंटिंग के गुर सिखाये ।इस अवसर पर झारखंड सरकार,टूरिज़म डिपार्टमेंट ,कला संस्कृति  विभाग द्वारा चल रहे इंटरनॅशनल वाटर कलर फेस्टिबल  के अंतर्गत इंग्लैंड,जर्मनी,ऑस्ट्रलिया,बांग्लादेश,आदि 24 देशों तथा  भारत के 25 राज्यो से आये कलाकारों ने अपने विचारों ओर चित्रकारिता के माध्य्म से प्रस्तुत किया।इस कार्यक्रम में 56 कलाकार उपस्थित थे।उन्होंने अपनी चित्रकारिता के माध्य्म से अपने अपने देशों एवं राज्यो की संस्कृति को दिखाने का प्रयास किया।फलको पर दृस्यनकंन करके अपनी उत्कृष्ट कला का परिचय दिया तथा की विविध शैलियों से एक दूसरे को परिचय कराया।झारखंड के कला एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य  से विविध देशों से आये चित्रकारों ने एक दूसरे की कला की विशेषताओ का आदान प्रदान किया ।इस अवसर पर प्राचार्य एस के सिन्हा,कृष्णा प्रशाद,मनोज कुमार,जाया जायसवाल,आशुतोष द्विवेदी,गोविन्द झा,विपुल तिवारी,आदि कई विद्यार्थीगण एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।  इस कार्यक्रम में आये हुए मेहमान कलाकारों के नाम ओर देश इस प्रकार हैं 1 अन्ना  देश इटली 2 विक्टोरिया उक्रेन 3 महाशा ईरान 4 रजत भारत 5 मोंग चीन 6 सेल्मा बुल्गारिया 7 कोशर बांग्लादेश 8 इलेना रुश 9 जिए इंग्लैंड आदि देशों के प्रतिनिधियों ने अपनी कला से विद्यार्थियों को कला सम्बंन्धित कई टिप्स बताए ।ये जानकारी गोविन्द झा ने दी।

रविवार, 12 अगस्त 2018

बच्चों की लाइव पेंटिंग में आजादी की वीर गाथा

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स में “स्वतंत्रता पर्व” का आयोजन 

रांची। कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया केंद्र और कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में दिनांक 12 अगस्त 2018 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्थान के छात्रों के लिए “स्वतंत्रता पर्व 2018” के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजन किया गया जिसमें नृत्य, संगीत, फैंसी ड्रेस एवं स्पीड पेंटिंग की प्रस्तुति दी | इस उपलक्ष पर 300 बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस अवसर पर संस्था के बाल चित्रकारों के द्वारा देश भक्ति विषय में लाइव पेंटिंग बनाई गयी | संस्था के छात्र हर्ष, पियूष, विकाश एवं अनिकेत ने देश भक्ति गीत के दौरान मात्र 6 मिनट अपने कैनवास पर वीर सैनिकों की तस्वीर को सैकड़ों दर्शकों के समक्ष बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया | आरती, कोमल, रूबी एवं शिखा ने लाइव पेंटिंग में भारत की आजादी की सफ़र को चित्रित किया |
इस अवसर हर्षिता ने वन्दे मातरम गीत पर नृत्य पेश किया वहीँ त्रिविक्रम ने देश की मिट्टी से  किसान की लगाव को दर्शाया | शन्वी विजय ने तिरंगा बन देश भक्ति गीत पे प्रस्तुति दी | श्रेया ने देश भक्तों की बलिदान की गाथा सुनाई तो वहीँ अमन ने देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी | इस अवसर पर संस्था निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने छात्रों को एकता और शान्ति के साथ रहने का सन्देश दिया |
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की उपनिदेशिका श्रीमती रजनी कुमारी के अलावा छात्रों जिसमे रूबी, आरती, कोमल, शिखा , आयेशा, हर्षिता, हर्ष, विकाश, एवं सभी छात्रों का योगदान रहा |
कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया में विगत 17 वर्षों से विभिन्न वर्गों के छात्र छात्राओं को चित्रकला की शिक्षा प्रदान करती है | कोई भी इछुक छात्र छात्राएं किसी भी समय संस्था में दाखिला ले सकते हैं | यह जानकारी  कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने दी |

वंदे मातरम सिंगिंग प्रतियोगिता का समापन

 विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति के गीतों की अद्भुत प्रस्तुति


रांची। सामाजिक संस्था  शारदा फॉउन्डेशन ,बुलु घोष,मिताली घोस एसोशिएशन एवं बीपस इंस्टीट्यूट म्यूजिक मीडिया एंड आर्ट्स के संयुक्त तत्वाधान दो दिवसीय वंदे मातरम   सिंगिंग प्रतियोगिता का समापन विपस स्टूडियो थरपकना  राँची किया गया।इस अवसर पर 60 बच्चों ने बाग़ लिया।प्रतियोगिता के निर्णायक संजीव गुप्ता,पंचम पुष्पराज,रजनीकांत पाठक उपस्थित थे।इस अवसर पर मिताली घोष राजीव रंजन,आशुतोष द्विवेदी,रंजना रंजन,इसनिगद गौरव,आकाश कुमार आदि उपस्थित थे।।इसमें मुख्य अथिति नगर विकास मंत्री सी पी सिंह  के हाथों सफल प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया ।प्रतियोगिता में  सीनियर वर्ग में प्रथम गौरव द्वितीय आकाश कुमार तृतीय ,आर्यन नायर,चतुर्थ दीपिका कुमारी, एवं  जूनियर वर्ग में प्रथम ऋषभ पोद्दार, द्वितीय  नीला कुमारी,तृतीय लवली  कुमारी,चतुर्थ स्नेहा रंजन आदि सभी विजेता प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया। यह जानकारी आशुतोष द्विवेदी ने दी।

शुक्रवार, 20 जुलाई 2018

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स में पांच दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी



निर्धन छात्राओं को कलाकृति देता है निशुल्क प्रशिक्षण

रांची। कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा कन्या पाठशाला में कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा स्कालरशिप प्राप्त 31 निर्धन प्रतिभावान छात्राओं द्वारा बनाई गयी पेंटिंग्स की पांच दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसका उद्धाटन झारखंड उच्च न्यालय के *पूर्व न्यायाधीश रमेश मरेठिया* के द्वारा किया गया | इस अवसर पर कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के द्वारा *निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं द्वारा बनाई गयी 80 पेंटिंग्स* को प्रदर्शित किया गया है | इस अवसर पर मुख्य अथिथि श्री मरेठिया, ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुवे कहा की – कलाकृति द्वारा विगत 17 वर्षों से सैंकड़ो निर्धन और पिछड़ा वर्ग के छात्राओं को निशुल्क चित्रकला की शिक्षा प्रदान कर रही है | यहाँ से निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर छात्राएं कला के क्षेत्र में अपना उज्जवल भविष्य बखूबी संवर रही हैं | संस्था के निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने बताया की कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स हर वर्ष पेंट योर फ्यूचर स्कॉलरशिप कार्यक्रम के तहत *31 निर्धन प्रतिभावान छात्राओं का चयन कर उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण* देकर उनके प्रतिभा को निखारने का काम कर रही है | इस प्रदर्शनी में कक्षा 8 से 10 के छात्राओं द्वरा एक वर्ष के प्रशिक्षण के दौरान बनाई गयी चित्रों को प्रदर्शित किया गया है  | प्रदर्शनी में समिलित होने वाले सभी छात्राओं को भी विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया | प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा विभिन्न माध्यमों और विषयों पर बनायीं गयी चित्रों को प्रदर्शित किया गया है जैसे, प्राकृतिक दृश, काल्पनिक दृश्य, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ो, कृष्णा , जीव जंतु , पक्षी आदि का चित्रण किया गया है |
कार्यक्रम में विशिस्ट अथिथि के रूप में *दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ राम सिंह,  डी.ए. वी हेहल के प्राचार्य श्री एम के सिन्हा,  शिखर संस्कार के अध्यक्ष श्री एम .पी.अजमेरा,  विद्यालय सचिव श्री सुभाष चन्द्र बोथरा , विद्यालय की प्रधान्याधापिका श्रीमती काजल मुख़र्जी*\ के अलावा प्रभंधकरिणी के सदस्य सर्वश्री लब्धि जैन, घेवर चंद नाहटा , गौरी शंकर, जीतन राम, रजनी कुमारी, आरती झा,  के अलावा सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं | | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की छात्राओं का बहोत योगदान रहा जिसमे रूबी, आरती, शिखा, कोमल आदि का सहयोग रहा|

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...