यह ब्लॉग खोजें

चक्रधरपुर नगर परिषद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चक्रधरपुर नगर परिषद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 30 सितंबर 2019

,स्वच्छता के प्रति जागरुकता अभियान चला रहे हैं कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्य पालक पदाधिकारी महेंद्र राम सफाई और स्वच्छता के प्रति काफी गंभीर है इसका ही ये सार्थक परिणाम देखने को मिल रहा है शहर के लोग भी अब स्वच्छता और सफाई के प्रति जागरूक होने लगे हैं रविवार के दिन भी कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम ने शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर  साफ सफाई का जायजा लिया साथ ही सड़क पर कूडा कचरा फेंक कर नाली को अवरूद्ध करने वाले लोगों को कचरा बाहर न फेकने की सख्त हिदायत दी कार्यपालक पदाधिकारी मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने  वाले स्थल थाना नदी का भी निरीक्षण किया । श्री राम के साथ विनोद साव व राजु प्रसाद कसेरा के आलावा अन्य लोग भी शामिल थे इसके पश्चात वार्ड नंबर 10 में के विभिन्न क्षेत्रों के वार्ड पार्षद शंभू  साव भी साथ थे जिसके आवास के समक्ष कचरे दिखाई दिया उन्हें गंदगी नहीं फैलाने की हिदायत दी गई कार्यपालक पदाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया उनके साथ साथ कनीय अभियंता सफाई निरीक्षक सनातन मुखी भी साथ थे।

शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

स्वच्छ भारत मिशन की नोडल अधिकारी ने की नगर परिषद के कार्यों की समीक्षा


चक्रधरपुर। स्वच्छ भारत मिशन की नोडल अधिकारी अंजलि तिग्गा आज चक्रधरपुर नगर परिषद में पंहुची तथा उन्होंने चक्रधरपुर नगर परिषद के अधीन चल रहे कार्यों की समीक्षा की तथा कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम के कार्य को काफी सराहा नोडल अधिकारी इसके साथ ही स्वच्छता अभियान 2020 तथा जमशेदपुर में आयोजित कार्यशाला के विषय में भी जानकारी ली जमशेदपुर में आयोजित कार्यशाला के विषय में भी विचार विमर्श किया शौचालय निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना और लोगों के बीच प्लास्टिक के रोकथाम पर लोगों को जागरूक करना मुख्य विषय रहा इस अवसर पर नगर परिषद के नगर प्रबंधन सत्येन्द्र भगत भी से उपस्थित थे

रविवार, 18 अगस्त 2019

उपाध्यक्ष को उपाध्यक्ष नहीं मानते नगर परिषद अध्यक्ष



विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद के  उपाध्यक्ष आनंद कुमार कसेरा पिछले चुनाव में सर्वाधिक वार्ड पार्षदों के समर्थन से उपाध्यक्ष चुने गए और झारखंड के सबसे कम उम्र के उपाध्यक्ष बने किंतु अध्यक्ष के डी साह के द्वारा उनको हमेशा दरकिनार किया गया हद तो तब हो गई कि शिला पट से  भी उपाध्यक्ष आनंद कसेरा नाम गायब हो गया तथा उन्हें शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में भी बुलाने की आवश्यकता नहीं समझी गई। ऐसा श्री कसेरा का कहना है कि उनके कक्ष में हमेशा ताला लगा रहा। उनका कार्यालय  कबाड़खाने के साथ साथ गोदाम बन गया। ये निश्चित तौर से उनके लिए  पीड़ा जनक रही अपनी उपेक्षा से वे इतने व्यथित हुए कि उन्होंने भी नगर परिषद से दूरी बना ली किंतु जब वार्ड पार्षद एक जुट होकर अध्यक्ष  के के साह के कार्यों का  विरोध किया तो आनंद कसेरा भी अपने फार्म में लौट आए।

रविवार, 11 अगस्त 2019

चक्रधरपुर नगर परिषद की बैठक


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद में बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक उपाध्यक्ष आनंद कसेरा के उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी महेंन्द्र राम व वार्ड पार्षद गण भी उपस्थित थे। कार्यपालक पदाधिकारी महेंन्द्र राम के  योगदान देने के पश्चात नगर परिषद में विकास गति को तेज करने के उद्देश्य से बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी जिसमें वार्ड पार्षदों ने भी उपस्थित होकर अपनी बात रखी लगभग 3 घंटे तक चली ये बैठक काफी कारगर रही वहीं नगर परिषद अध्यक्ष के डी साह ने वाट्स्प ग्रुप में बोर्ड की बैठक को स्थगित करने की बात कहते हुए बैठक में शामिल नहीं हुए किन्तु बैठक के लिए उपस्थित हुए लोगों ने इस बैठक का आयोजन करने के साथ साथ विकास कार्यों को गति देने के लिए अपने अपने प्रस्ताव व सुझाव दिए बोर्ड की बैठक सफल रही।

शनिवार, 10 अगस्त 2019

जल शक्ति अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण


विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद के नव पदस्थापित कार्य पालक पदाधिकारी महेंद्र राम के योगदान देने के साथ ही सरकार के द्वारा जिन योजनाओं को मूर्त रूप देनी है उसको गति देने का कार्य प्रारंभ कर दिया है इसी क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी ने जल शक्ति  अभियान के अंतर्गत वृक्षा रोपन का कार्य सघन  रूप से चलाया जा रहा हैं साथ  साथ ही श्री राम ने विकास कार्य  गति देने का निर्देश दिया है इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुको को सह समय भुगतान का निर्देश दिया है जिससे केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त योजना सह समय पूर्ण हो सके साथ ही साथ उज्वला योजना के अंतर्गत एक वार्ड दीदी का चयन यथा किया जा रहा  है  साथ में  चक्रधरपुर नगर परिषद अधीन 7 वार्डो में मुहल्ला क्लिनिक संचालन के लिए तैयारी की जा रही हैं इसको मुर्त रूप देने के लिए यथा  प्रारंभ किया जा रहा हैं नया कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम के प्रभार ग्रहण करने लेने के साथ ये प्रतीत होने लगा कि चक्रधरपुर नगर परिषद की विकास  के कारण इसकी अलग पहचान बनेगी

सोमवार, 5 अगस्त 2019

नगर परिषद के नए कार्यपालक अधिकारी ने कार्यभार संभाला


विनय मिश्रा

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद में आज नये कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम अपना पदभार ग्रहण किया । श्री  राम ने पदभार ग्रहण  करने के साथ ही  कहा कि पुरा नगर परिषद समूह पारिवारिक समूह हैं और बेहतर कार्य के करना सबकी जवाबदेही हैं अपने कर्तव्य का पालन हम बेहतर तरीके से करे यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए नये कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम का नगर परिषद के द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया गौरतलब हो कि श्री राम खुंटी के पश्चात चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बनाये गये हैं इसके पूर्व श्री राम 2015  में वे चक्रधरपुर में पदस्थापित हुये थे और 2016 में उनका तबादला कोडरमा हो गया था

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...