चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्य पालक पदाधिकारी महेंद्र राम सफाई और स्वच्छता के प्रति काफी गंभीर है इसका ही ये सार्थक परिणाम देखने को मिल रहा है शहर के लोग भी अब स्वच्छता और सफाई के प्रति जागरूक होने लगे हैं रविवार के दिन भी कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम ने शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर साफ सफाई का जायजा लिया साथ ही सड़क पर कूडा कचरा फेंक कर नाली को अवरूद्ध करने वाले लोगों को कचरा बाहर न फेकने की सख्त हिदायत दी कार्यपालक पदाधिकारी मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने वाले स्थल थाना नदी का भी निरीक्षण किया । श्री राम के साथ विनोद साव व राजु प्रसाद कसेरा के आलावा अन्य लोग भी शामिल थे इसके पश्चात वार्ड नंबर 10 में के विभिन्न क्षेत्रों के वार्ड पार्षद शंभू साव भी साथ थे जिसके आवास के समक्ष कचरे दिखाई दिया उन्हें गंदगी नहीं फैलाने की हिदायत दी गई कार्यपालक पदाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया उनके साथ साथ कनीय अभियंता सफाई निरीक्षक सनातन मुखी भी साथ थे।
यह ब्लॉग खोजें
कार्यपालक पदाधिकारी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कार्यपालक पदाधिकारी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, 30 सितंबर 2019
,स्वच्छता के प्रति जागरुकता अभियान चला रहे हैं कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्य पालक पदाधिकारी महेंद्र राम सफाई और स्वच्छता के प्रति काफी गंभीर है इसका ही ये सार्थक परिणाम देखने को मिल रहा है शहर के लोग भी अब स्वच्छता और सफाई के प्रति जागरूक होने लगे हैं रविवार के दिन भी कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम ने शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर साफ सफाई का जायजा लिया साथ ही सड़क पर कूडा कचरा फेंक कर नाली को अवरूद्ध करने वाले लोगों को कचरा बाहर न फेकने की सख्त हिदायत दी कार्यपालक पदाधिकारी मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने वाले स्थल थाना नदी का भी निरीक्षण किया । श्री राम के साथ विनोद साव व राजु प्रसाद कसेरा के आलावा अन्य लोग भी शामिल थे इसके पश्चात वार्ड नंबर 10 में के विभिन्न क्षेत्रों के वार्ड पार्षद शंभू साव भी साथ थे जिसके आवास के समक्ष कचरे दिखाई दिया उन्हें गंदगी नहीं फैलाने की हिदायत दी गई कार्यपालक पदाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया उनके साथ साथ कनीय अभियंता सफाई निरीक्षक सनातन मुखी भी साथ थे।
शुक्रवार, 13 सितंबर 2019
जनता के हितों के प्रति समर्पित हैं सुशील कुमार
स्वहित से ऊपर उठकर जनहित के लिए समर्पित लोग विरले ही मिलते हैं। अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते रहने और जन समस्याओं के समाधान के प्रति तत्परता से जुड़े रहने से जनता के बीच ऐसे व्यक्ति की एक विशिष्ट पहचान बन जाती है। ऐसी ही एक शख्सियत हैं हुसैनाबाद नगर परिषद में पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार। उन्होंने अपनी बेहतरीन कार्यशैली, व्यवहार कुशलता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते जनता के बीच काफी कम समय में ही अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर ली है। श्री कुमार मूल रूप से पटना के निवासी हैं। उनके पिता बैजनाथ सिंह और माता लालमुनि देवी उन्हें बेहतर और संस्कार युक्त शिक्षा देने में हर संभव सहयोग करते रहे। बचपन से ही उनके कैरियर और भविष्य निर्माण के प्रति उनके माता-पिता सदैव सजग रहा करते थे। सुशील कुमार ने पटना से मैट्रिक की परीक्षा पास की। वहीं के टीपीएस कॉलेज से इंटरमीडिएट किया। इसके बाद इंजीनियरिंग की परीक्षा में शामिल हुए और सफल होकर इंजीनियर बने। सर्वप्रथम वे हजारीबाग के खनन विभाग में माइंस बोर्ड में नियुक्त हुए। इसके बाद हजारीबाग नगरपालिका में बतौर कार्यपालक पदाधिकारी पदस्थापित हुए। तत्पश्चात चक्रधरपुर नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर उनका स्थानांतरण हुआ। हजारीबाग और चक्रधरपुर में उन्होंने नगर परिषद की जनहित की योजनाओं को काफी गति दी। वहां विकास का कीर्तिमान स्थापित किया। नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति उनकी सक्रियता और उनकी कार्य कुशलता की सराहना करते लोग नहीं थकते। तकरीबन ढाई वर्षों के कार्यकाल के दौरान सुशील कुमार ने चक्रधरपुर शहर को सजाने-संवारने के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए। वहां उनका कार्यकाल ऐतिहासिक और स्वर्णिम रहा। शहर के विकास को उन्होंने प्राथमिकता दी। नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति वह सदैव सक्रिय रहते हैं। हजारीबाग और चक्रधरपुर की जनता आज भी उनके स्वर्णिम कार्यकाल को याद कर सम्मान से उनका नाम लेती है। सुशील कुमार ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए चक्रधरपुर शहर को संवारने में हर संभव प्रयास किया। सुशील कुमार के प्रयासों का ही प्रतिफल है कि चक्रधरपुर में 9 करोड़ 70 लाख की लागत से नगर परिषद का भव्य भवन निर्माणाधीन है। उनके कार्यकाल में चक्रधरपुर में बना विवाह मंडप भी जनता को समर्पित किया गया। उनकी बेहतरीन कार्यशैली की नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने भी चक्रधरपुर दौरे के दौरान सराहना की। फिलवक्त श्री कुमार हुसैनाबाद नगर परिषद में बतौर कार्यपालक पदाधिकारी पदस्थापित हैं। उन्हें मधुपुर नगर परिषद का भी प्रभार सौंपा गया है। उक्त दोनों जगहों पर श्री कुमार अपनी व्यवहार कुशलता और बेहतरीन कार्यशैली से जनहित की योजनाओं को गति देने में जुटे हैं। विकास कार्यों के प्रति उनकी सक्रियता और तत्परता देखते ही बनती है। उनका मानना है कि जनहित में बनी योजनाओं का शत- प्रतिशत लाभ जनता को मिले, इस दिशा में वह प्रयासरत रहते हैं। इससे सरकार के प्रति जनता का विश्वास बढ़ता है। वह सरकारी अधिकारियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी कार्यशैली अन्य अधिकारियों के लिए अनुकरणीय है। सुशील कुमार सामाजिक समरसता बनाए रखने में भी अपनी सहभागिता निभाते हैं। शहर में किसी भी धर्म व समुदाय के पर्व- त्योहारों के अवसर पर सामाजिक समरसता बरकरार रखने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहते हैं। उनका मानना है कि नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति सरकारी अधिकारियों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से जुटे रहना चाहिए। इस दिशा में ईमानदार पहल जरूरी है। अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी करते रहें, दायित्वों के प्रति सजग रहें, जिम्मेदारियों को निभाने में जुटे रहें, तभी जनता का विश्वास जीतने में सफल होंगे। इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा, जो स्वच्छ और स्वस्थ समाज निर्माण में काफी सहायक होता है।
प्रस्तुति : विनय मिश्रा
गुरुवार, 12 सितंबर 2019
चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र की सड़कें होंगी चकाचक
* शहर को संवारने में जुटे हैं कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा
विनय मिश्रा
चाईबासा। शहर को सजाने-संवारने और नगर परिषद के क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति चाईबासा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा सक्रियता से लगे हैं। चाईबासा शहर अंतर्गत सभी वार्डों में जर्जर सड़कों की मरम्मत करने की दिशा में उन्होंने ठोस पहल की है। इसका सकारात्मक परिणाम नजर आने लगा है। श्री झा शहर की जन समस्याओं के समाधान के प्रति तत्पर हैं। जन सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए उन्होंने नगर परिषद के कर्मियों को भी विशेष रुप से दिशा निर्देश दिया है। चाईबासा नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में श्री झा के योगदान के बाद शहरवासी नागरिक सुविधाओं के प्रति आशान्वित हुए हैं। शहर की मुख्य सड़क जैन मार्केट चौक से चाईबासा बस स्टैंड तक के जीर्णोद्धार और मरम्मत के लिए निविदा पर अंतिम निर्णय हो गया है और कार्यादेश भी चाईबासा के अर्थ इंडस्ट्रीज को मिल गया है। तकरीबन 60 लाख की लागत से उक्त सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। श्री झा ने उक्त सड़क के निर्माण हेतु ठेकेदार को सड़क की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित कार्य अवधि में सड़क निर्माण का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। श्री झा के मुताबिक चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सभी वार्डों में 55 पीसीसी सड़क निर्माण के लिए भी निविदा फाइनल हो गई है। इससे संबंधित कार्य आदेश भी निर्गत किए जाने की प्रक्रिया जारी है। विभिन्न वार्डों में पीसीसी सड़क के निर्माण के लिए कार्यादेश प्राप्त करने वाले ठेकेदारों को 2 माह का समय दिया गया है। इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों की सड़कें चकाचक होंगी। वही स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के लिए भी उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देशित किया है। चाईबासा नगर स्थित जोड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 6 करोड़ 19 लाख की तकनीकी बिड की स्वीकृति हेतु डायरेक्टर म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन को उन्होंने पत्र लिखा है। इससे संबंधित संचिका डीएमए के पास स्वीकृति हेतु विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि इस पर भी शीघ्र काम शुरू करने की योजना है। वहीं, शहर स्थित मंगला हाट और मधु बाजार में पायनियर एजेंसी के सहयोग से कंपोस्ट पिट बनाने योजना को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्री झा ने बताया कि नगर परिषद में नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में अब किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इस संबंध में नगर परिषद कर्मियों को निर्देशित किया गया है। वहीं शहर के व्यस्ततम सब्जी बाजार मंगला हाट में 13 सितंबर को विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत शहर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना नगर परिषद का कर्तव्य है। कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना सभी नगर परिषद कर्मियों का दायित्व बनता है। इस दिशा में नगर परिषद प्रयासरत है।
शनिवार, 10 अगस्त 2019
जल शक्ति अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण
विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद के नव पदस्थापित कार्य पालक पदाधिकारी महेंद्र राम के योगदान देने के साथ ही सरकार के द्वारा जिन योजनाओं को मूर्त रूप देनी है उसको गति देने का कार्य प्रारंभ कर दिया है इसी क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी ने जल शक्ति अभियान के अंतर्गत वृक्षा रोपन का कार्य सघन रूप से चलाया जा रहा हैं साथ साथ ही श्री राम ने विकास कार्य गति देने का निर्देश दिया है इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुको को सह समय भुगतान का निर्देश दिया है जिससे केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त योजना सह समय पूर्ण हो सके साथ ही साथ उज्वला योजना के अंतर्गत एक वार्ड दीदी का चयन यथा किया जा रहा है साथ में चक्रधरपुर नगर परिषद अधीन 7 वार्डो में मुहल्ला क्लिनिक संचालन के लिए तैयारी की जा रही हैं इसको मुर्त रूप देने के लिए यथा प्रारंभ किया जा रहा हैं नया कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम के प्रभार ग्रहण करने लेने के साथ ये प्रतीत होने लगा कि चक्रधरपुर नगर परिषद की विकास के कारण इसकी अलग पहचान बनेगी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
कई साल पहले की बात है ...शायद बी. एस सी. कर रही थी ..मेरी आँखों में कुछ परेशानी हुई तो डोक्टर के पास गयी..वहां नेत्रदान का पोस्टर लगा द...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
* जनता के चहेते जनप्रतिनिधि थे पप्पू बाबू : अरुण कुमार सिंह बख्तियारपुर / पटना : पूर्व विधायक व प्रखर राजनेता स्व.भुवनेश्वर प्रसाद ...
-
2014 के बाद से भारत में ड्रग तस्करी के संदर्भ में कई बदलाव और चुनौतियाँ सामने आई हैं। भारत की भूमिका इस मामले में दोहरी रही है - एक ओर यह...



