यह ब्लॉग खोजें

झारक्राफ्ट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
झारक्राफ्ट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 8 सितंबर 2019

त्योहारी मौसम में झारक्राफ्ट ने लगाया " कुचाई सिल्क एक्सपो 2019




रांची। झारखण्ड राज्य का प्रसिद्ध प्रतिष्ठान झारक्राफ्ट जो राज्य सरकार के उद्योग विभाग की इकाई है, अपने हस्तकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों के लिए ख्यातिलब्ध संस्थान के रूप में स्थापित हो चुका है, अपने लगातार प्रयासों से प्रिय ग्राहकों के लिए बाजार में उतरता रहता है, इसी क्रम में हर बार की तरह इस बार भी शहर रांची के " होटल रेडिशन ब्लू" में दिनांक 07 से 13 सितम्बर तक "कुचाई सिल्क" के नाम से अपने उत्पाद के साथ साथ भारत के 10 राज्यों 42 हस्तकरघा व्यापारिक संस्थानों के स्टॉल लगाए गए हैं
इन 42 स्टालों में विभिन्न सिल्क के अलग अलग किस्मों की साड़ियो और अन्य उत्पादों के साथ साथ यूवाओं की पसंद को भी ध्यान में रखकर हस्तनिर्मित प्रोडक्ट उपलब्ध हैं !
मालूम हो कि एक तरफ जहां 1200₹ की साड़ी है वहीं यहां पर 2 लाख तक की साड़ी भी मिल जाएगी।
झारखण्ड, बिहार, बंगाल, उड़ीसा, यूपी, दिल्ली, कर्नाटक, के अतिरिक्त अन्य राज्यों के उत्पाद भी खरीदने का मौका यहाँ है । जूट प्रोडक्ट, लाह की चूड़ियां, यूनिक पेंटिंग प्रोडक्ट के साथ- साथ कीमती चमकदार बनारसी साड़ियां भी मौजूद है, बनारसी साड़ियों के हस्तकरघा व्यापारी गनी भाई का कहना है कि झारखंड के भाई बहनों को सिल्क की बहुत कद्र और समझ है, उन्हें हैरत होती है कि यहां बंगालीभाषी और आदिवासी बहनों के साथ भोजपुरी एवम बिहारी कस्टमर भी सिल्क प्रोडक्ट को काफी पसंद करते है।
माननीय सांसद श्री संजय सेठ भी खादी एवम झारक्राफ्ट के सिल्क प्रोडक्ट को पसंद करते हैं, उन्हों ने मुक्तकंठ से कहा कि वो अक्सर सिल्क प्रोडक्ट खरीदना और दोस्तों, साथियो में बाँटते रहते हैं , उन्होंने रांचीवासियों से अपील की की वे हस्तकरघा के वस्तुओं का इस्तेमाल जरूर करें और बुनकर एवं हस्तशिल्पियों की मदद करें ।

गुरुवार, 18 जुलाई 2019

द हाइवे फैशन वीक सीजन 6 का ऑडिशन 21को



रांची। जिम्मी माॅडल्स के तत्वावधान में व झारक्राफ्ट के सहयोग से द हाइवे फैशन वीक सीजन 6 का आयोजन राजधानी रांची में किया जा रहा है। शो का मैनेजमेंट मौर्या इवेंट मैनेजमेंट द्वारा किया जा रहा है। इस फैशन वीक में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त माॅडल्स व डिजाइनर के अलावा झारखंड के माॅडल्स भी भाग लेंगे। इस संबंध में अंकित गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि द हाइवे फैशन वीक सीजन 6 का ऑडिशन 21जुलाई को 11बजे से अपराह्न तीन बजे तक होटल द एकाॅर्ड में किया जाएगा। ऑडिशन में हिस्सा लेने के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार द हाइवे फैशन वीक का आयोजन 18 अगस्त को कांके रोड स्थित होटल होलिडे होम में किया जाएगा। प्रेस वार्ता में वरुण साहु, जिम्मी गुप्ता, सैयद सन्नी, शाहिद रहमान, डाॅ
डेजी सिन्हा, साजिद होदा, सुधांशु,मनोज, उमा रानी, अंजलि सहित अन्य मौजूद थे।

गुरुवार, 13 जून 2019

झारक्राफ्ट और कुसुम इंपोरियम का अमेजन से करार




रांची। झारखंड के हस्तशिल्प उत्पाद को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमेजन इंडिया और झारक्राफ्ट के बीच करार हुआ है। अमेजन इंडिया के मार्केट प्लेस पर झारक्राफ्ट और कुसुम इंपोरियम के उत्पाद लांच किए गे हैं। इसके सात ही पूरे देश में अमेजन के ग्राहकों को झारखंड के हस्तकरघा परिधान उपलब्ध हो सकेंगे। कला हाट कार्यक्रम के तहत अमेजन ने अपने मार्केट प्लेस पर झारखंड के बुनकरों और हस्तशिल्पियों के उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए यह करार किया है। इससे 20 हजार से अधिक बुनकरों, शिल्पकारों को लाभ होगा। वे डिजिटल अर्थ व्यवस्था से जुड़ेंगे। इसमें रेशम के उत्पाद, काष्टशिल्प, बांस की कारीगरी, ढोकरा कला, टेराकोटा उत्पाद, लाह के उत्पाद, सूती हैंडलूम, तशर आदि के 500 से अधिक उत्पादों को अमेजन पर सूचीबद्ध किया गया है। गौरतलब है कि कुसुम इम्पोरियम 2014 से झारखंड के हस्तशिल्पियों को एक मंच प्रदान करता रहा है।
इस संबंध में झारक्राफ्ट के एमडी दिपांकर पांडी ने कहा कि झारक्राफ्ट के साथ अमेजन की साझेदारी से हस्तशिल्पियों और बुनकरों को बेहतर बाजार मिलेगा वहीं देशभर के लोगों को झारखंड के विशिष्ट उत्पाद उपलब्ध होंगे।

मंगलवार, 7 अगस्त 2018

झारखंड के फेब्रिक से तैयार उत्पाद विश्वस्तरीयः रघुवर दास

सीएम ने कहा, झारखंड के बच्चे-बच्चियां राज्य के ब्रांड अंबेसडर 
खादी उत्पाद के ज्यादा से ज्यादा उपयोग की अपील


रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के बच्चे-बच्चियां हमारे राज्य के ब्रांड अंबेसडर बने। हमारे बच्चों में काफी संभावनाएं हैं। जरूरत थी उन्हें एक मंच प्रदान करने की। झारखंड सरकार ने उन्हें मंच प्रदान किया है और इसका लाभ देखने को मिल रहा है। आज के फैशन शो में सारे फैब्रिक झारखंड के हैं और मॉडल भी आधे से ज्यादा झारखंड के हैं। उक्त बातें उन्होंने नेशनल हैंडलूम डे के अवसर आयोजित झारखंड हैंडलूम फैशन जतरा कार्यक्रम में कहीं।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में देश का 65 प्रतिशत तसर कुकून होता है। यहां फैब्रिक तैयार करने के लिए सरकार केंद्र खोल रही है। आज की जरूरत और मांग को देखते हुए उत्पाद तैयार कराये जा रहे हैं। झारखंड के हस्तकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए झारक्राफ्ट द्वारा अच्छा काम किया जा रहा है। आज के फैशन शो में झारखंड के फैब्रिक से तैयार उत्पाद विश्वस्तरीय है। देश के प्रमुख डिजाइनरों और मॉडल को लाने का निर्णय किया गया। आज झारक्राफ्ट के लिए बड़े-बड़े डिजाइनर कपड़े डिजाइन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्पादों के मार्केटिंग के लिए भी लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में बांस का काफी उत्पादन होता है। दुनिया की सबसे बड़ी फर्नीचर कंपनी आइका के साथ करार किया गया है। इसके तहत दुमका से पहली खेप जा चुकी है। अब कंपनी यहां के कारीगरों को प्रशिक्षित करेगी, ताकि बाजार की जरूरतों के मुताबिक उत्पाद तैयार कर सकें। उन्हें कंपनी खरीद कर दुनिया के बाजारों में बेचेगी।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा खादी उत्पादों के उपयोग की अपील करते हुए कहा कि इससे बुनकरों को रोजगार मिलेगा। राज्य सरकार ने निफ्ट के लिए रांची में 10 एकड़ जमीन दे दी गयी है। बिल्डिंग बनने तक निफ्ट दूसरे भवन से अपना सत्र शुरू करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वस्त्र उद्योग किसी भी विकासशील राज्यों के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इसमें रोजगार के भी काफी अवसर हैं। झारखंड में कच्चा माल है। दक्ष कारीगर हैं। अब उन्हें ट्रेनिंग और बाजार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। यह हमारे राज्य की पहचान को दुनिया में पहुंचायेगा।

कार्यक्रम में झारखंड के फैब्रिक से बने कपड़ों की प्रदर्शनी की गयी। 

कार्यक्रम में रांची की मेयर  आशा लकड़ा, झारखंड माटी कला बोर्ड श्रीचंद प्रजापति, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  सुनील कुमार वर्णवाल, उद्योग विभाग के सचिव विनय चौबे, झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सह महानिदेशक मुख्यालय पीआरके नायडू, झारक्राफ्ट के प्रबंध निदेशक मंजूनाथ भजंत्री, पद्मश्री मुकुंद नायक, मॉडल सह अभिनेत्री कोइना मित्रा, मिस इंडिया (झारखंड) स्टेफी पटेल, मिस इंडिया (उड़िशा)  क्रिस्टीना बिजो समेत बड़ी संख्या में गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...