यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 13 जून 2019

झारक्राफ्ट और कुसुम इंपोरियम का अमेजन से करार




रांची। झारखंड के हस्तशिल्प उत्पाद को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमेजन इंडिया और झारक्राफ्ट के बीच करार हुआ है। अमेजन इंडिया के मार्केट प्लेस पर झारक्राफ्ट और कुसुम इंपोरियम के उत्पाद लांच किए गे हैं। इसके सात ही पूरे देश में अमेजन के ग्राहकों को झारखंड के हस्तकरघा परिधान उपलब्ध हो सकेंगे। कला हाट कार्यक्रम के तहत अमेजन ने अपने मार्केट प्लेस पर झारखंड के बुनकरों और हस्तशिल्पियों के उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए यह करार किया है। इससे 20 हजार से अधिक बुनकरों, शिल्पकारों को लाभ होगा। वे डिजिटल अर्थ व्यवस्था से जुड़ेंगे। इसमें रेशम के उत्पाद, काष्टशिल्प, बांस की कारीगरी, ढोकरा कला, टेराकोटा उत्पाद, लाह के उत्पाद, सूती हैंडलूम, तशर आदि के 500 से अधिक उत्पादों को अमेजन पर सूचीबद्ध किया गया है। गौरतलब है कि कुसुम इम्पोरियम 2014 से झारखंड के हस्तशिल्पियों को एक मंच प्रदान करता रहा है।
इस संबंध में झारक्राफ्ट के एमडी दिपांकर पांडी ने कहा कि झारक्राफ्ट के साथ अमेजन की साझेदारी से हस्तशिल्पियों और बुनकरों को बेहतर बाजार मिलेगा वहीं देशभर के लोगों को झारखंड के विशिष्ट उत्पाद उपलब्ध होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...