यह ब्लॉग खोजें

दंत चिकित्सा शिविर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दंत चिकित्सा शिविर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 4 जुलाई 2019

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में दंत चिकित्सा शिविर



विनय मिश्र

चाईबासा। जिला प्रशासन एवं मुंधड़ा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के दांतों की जांच कर उचित सलाह दी जा रही है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप चौबे की पहल पर मुंधड़ा हॉस्पिटल कर द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के दांतो की जांच हेतु जिले  के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शिविर लगाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत सदर चाईबासा स्थित विद्यालय से की गई। शिविर में छात्राओं को दांतो की सफाई कैसे की जाए, ब्रश करने का सही तरीका, टेढ़े मेढ़े दांतो का खास ध्यान कैसे रखें, दांतों की सेहत के लिए खाने की सही वस्तुओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।
इसी कड़ी में आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय तांतनगर में शिविर का आयोजन किया गया। इस कड़ी में डॉ वीणा मुंधड़ा,डाॅ राशि मुंधड़ा एवं ऑर्थोडेंटिस्ट डाॅ विदिशा मुंधड़ा ने 300 छात्राओं के दांतो की बारिकी से जांच की एवं उन्हें उचित सलाह दी।
इस शिविर में स्कूल की शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के साथ ही मुंधड़ा हॉस्पिटल की कविता बिरुवा एवं सलोनी डुंगडुंग का भी पूरा सहयोग प्राप्त हुआ।
आगे यह शिविर 5 जुलाई को टोन्टो के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।

मंगलवार, 25 जून 2019

70 प्रतिशत बच्चों की दातों में सड़न

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल काठीटाड़ में लगा दंत चिकित्सा शिविर                           


 रांची। मंगलवार को मोती राज सेवा ट्रस्ट की ओर से कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल काठी ताड़ में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर शिविर का उद्घाटन आर आर डी ए के चैयरमैन परमा सिंह,स्कूल की प्राचार्या अन्नकुट्टी,समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से  किया।मौके पर उमा डेंटल क्लीनिक के डॉ मनीष कुमार ने 1100 विद्यार्थियों के दांतो को बारीकियों से देखा। जांच में 70% बच्चों की दातों में सड़न पाई गई।डॉ मनीष ने दांतो को स्वस्थ रखने के लिए सुबह शाम ब्रश करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साथ विद्यार्थियों ने डॉ मनीष कुमार से दंत संबंधित कई प्रश्न भी पूछे जिनका डॉ मनीष ने सरलता से  जवाब भी दिया।साथ ही साथ दांतो की रक्षा के लिए कई उपाय भी बताए।ये जानकारी अमित कुमार साहू ने दी।

शनिवार, 12 जनवरी 2019

स्काउट एसोसिएशन का दंत सेवा शिविर



सुबोधकांत सहाय ने किया उद्घाटन

रांची।स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म दिवस के अवसर पर द ऑल इडिंया ब्वाॅयस स्काउट एसोसिएशन के तत्वावधान में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन चटकपुर के रूट राईडर चिल्ड्रेन स्कूल में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री माननीय सुबोधकान्त सहाय ने दीप प्रज्वलित कर  किये । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि स्काउट के स्टेट कमिस्नर अरविन्द कुमार लाल , डा. स्वाति अग्रवाल, डा. गुंजन सिन्हा, डा. स्नेहा हाण्डा उपस्थित होकर आस-पास के 80 महिलाओं एवं 150 स्कूल के बच्चो का दांत जांच कर दवाइयां दी गई। डा. के टीम ने दांतों की सुरक्षा हेतु कई जानकारिया भी दी। 

      मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रिय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा की इस तरह का आयोजन से गामीणो को काफी लाभ मिलेगा। यह क्षेत्र नया बना है जहां कई तरह के समस्यायें भी है जिसका निराकरण करने का मै अपने स्तर से पूरा प्रयास करूगा। स्कूल प्रबधक इस क्षेत्र मे विद्यालय संचालन कर क्षेत्र मे शिक्षा का अलख जगा रहे है जो बहुत ही नेक कार्य है। द ऑल इडिंया ब्वाॅयस स्काउट एसोसियशन द्वारा मेडिकल कैम्प लगाकर लोगो को स्वस्थ्य लाभ दे रहे है। स्काउट के माध्यम से बच्चो के अन्दर सूुचित विकास होती है । स्काउट संस्था को मै बधाई देता हॅू।
      स्काउट के स्टेट कमिश्नर अरविन्द कुमार लाल ने भी स्वस्थ दांत, स्वस्थ शरीर, स्वस्थ राष्ट्र का नारा देकर बच्चो को स्वस्थ रहने की प्रेरणा दिये। कैम्प में का सहयोग मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल के उप प्राचार्य जय प्रकाश शर्मा, वार्ड 8 की सदस्य  रीना देवी, समाजसेवी मदन सिंह , एम आर पवन वर्णवाल  किषोरगंज प्रखण्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, अजय कुमार चौधरी, अजय सिन्हा, स्कूल के को-आडिनेटर उदय कुमार, चरण सिंह, कोमल कुमारी, मनीष कुमारी, बुलबुल कुमारी, निशु कुमारी, राकेश पांडे सहित कई गण्यमाण्य लोग उपस्थित थे।
      मेडिकल कैम्प का संचालन स्काउट के राज्य सचिव विक्रान्त विश्वकर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जयप्रकाश शर्मा ने किया।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...