रांची। महिला नेत्री उर्मिला यादव ने नागरिक अधिकार
पार्टी की ओर से हटिया विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन भरा। इस मौके पर उनके
सैकड़ों समर्थक शामिल थे। वे हटिया क्षेत्र की कर्मठ और सक्रिय महिला नेत्री हैं।
कई बार पार्षद रह चुकी हैं। उर्मिला यादव का कहना है कि सभी पार्टियां संसदीय
संस्थाओं में महिला आरक्षण की बात करती हैं लेकिन चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे के
समय उन्हें अपना संकल्प याद नहीं रहता। जनता के सच्चे प्रतिनिधि विधानसभा और
लोकसभा में नहीं जा पाते। झारखंड में हजारों की संख्या में स्कूल बंद कर दिए गए। सरकार
की गलत नीतियों के कारण लाखों लोगों को नौकरी से हाथ घोना पड़ा। युवा परेशान है।
महिलाएं असुरक्षित हैं। किसान कर्ज के बोझ से दबा हुआ है। महंगाई अपने चरम पर है।
व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन की जरूरत है। इन्हीं सारे मुद्दों को देखते हुए
उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि उन्हे पूरा भरोसा है कि
हटिया विधानसभा के मतदाताओं का उन्हें आशीर्वाद मिलेगा।
यह ब्लॉग खोजें
नागरिक अधिकार पार्टी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नागरिक अधिकार पार्टी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, 18 नवंबर 2019
शुक्रवार, 15 नवंबर 2019
नागरिक अधिकार पार्टी के 25 प्रत्याशी चयनित
6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
रांची। नागरिक अधिकार पार्टी ने पांच चरणों में होने वाले झारखंड विधानसभा के चुनाव में 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। पार्टी ने 25 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। वहीं, 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में नागरिक अधिकार पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बताया कि हटिया विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय वार्ड पार्षद उर्मिला यादव, खिजरी विधानसभा क्षेत्र से समाजसेवी प्रिया बड़ाईक, ईचागढ़ से लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता अंबुज कुमार, चतरा से कौलेश्वर कुमार भोक्ता, सिमरिया से नरेश भुइयां, सिसई से सुखदेव उरांव चुनाव में नागरिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी होंगे। उन्होंने बताया कि शेष अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। श्री यादव ने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र से प्रभावित होकर अन्य राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता पार्टी से संपर्क साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी के यूथ विंग का भी गठन किया गया है। इसके प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि पाठक मनोनीत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड अलग राज्य गठन के 19 वर्षों के बाद बाद भी राज्य की जनता की समस्याएं कम नहीं हुई है। नागरिक अधिकार पार्टी को यदि जनसमर्थन मिला, तो सबसे पहले राज्य की जन समस्याओं को दूर करने की दिशा में ठोस पहल करेंगे। उन्होंने बताया कि हटिया विधानसभा क्षेत्र से उर्मिला यादव 18 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगी।
शुक्रवार, 8 नवंबर 2019
हटिया विस क्षेत्र से उर्मिला यादव होंगी नागरिक अधिकार पार्टी की उम्मीदवार
रांची। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत एचईसी परिसर स्थित वार्ड 41 की पार्षद उर्मिला यादव इस बार नागरिक अधिकार पार्टी की ओर से हटिया विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी होंगी। इस संबंध में नागरिक अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एनके यादव ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 25 सीटों पर उम्मीदवार चयन कर इसकी घोषणा कर दी है। शेष सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी। गौरतलब है कि वार्ड पार्षद उर्मिला यादव विगत तीन टर्म से उक्त क्षेत्र की पार्षद हैं। इसके पूर्व भी श्रीमती यादव हटिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में प्रत्याशी रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले छह माह से वह लगातार हटिया विधानसभा क्षेत्र की जनता के संपर्क में हैं और उनकी जनसमस्याओं से रू-ब-रू हो रही हैं। नागरिक अधिकार पार्टी की ओर से हटिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। श्रीमती यादव ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता उन्हें हटिया विधानसभा क्षेत्र से विजयी बनाती है, तो क्षेत्र का कायाकल्प करेंगे। उन्होंने कहा कि अलग राज्य गठन के बाद हटिया विधानसभा क्षेत्र की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। अब तक किसी जनप्रतिनिधि ने इस क्षेत्र की जनता की समस्याओं के सुधि नहीं ली। सभी सिर्फ अपने स्वार्थ सिद्धि में लगे रहे, इसलिए इस क्षेत्र में जन समस्याओं का अंबार लगा है। उन्होंने जनता से चुनाव में नागरिक अधिकार पार्टी को समर्थन देने की अपील की है।
गुरुवार, 7 नवंबर 2019
जन समर्थन मिला तो झारखंड की दिशा और दशा संवारेंगेः नंदकिशोर यादव
* सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी नागरिक अधिकार पार्टी
शुक्रवार, 2 अगस्त 2019
भाजपा सरकार के पास विजन नहीं : एनके यादव
रांची। नागरिक अधिकार पार्टी के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के पास विकास का कोई विजन नहीं है। सरकार विकास का कोई ठोस खाका आज तक नहीं बना पाई। रघुवर सरकार महज कागजी घोड़े दौड़ा रही है। धरातल पर काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में यूपीए सरकार की बनाई गई कई नीतियों की कार्बन कॉपी बनाकर उसे ही लागू कर भाजपा सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। यही वजह है कि सूबे का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। आम नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में सरकार सक्षम नहीं है। श्री यादव ने शुक्रवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि राज्य में वर्तमान मंे जो हालात हैं, उसे देखते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास को अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। रोजगार के अभाव में राज्य से गरीब मजदूरों का पलायन हो रहा है। जबरन रैयतों की जमीन अधिग्रहित कर लोगों को विस्थापित किया जा रहा है। राज्य मंे विधि-व्यवस्था की स्थिति खराब है। अपराधियों का बोलबाला है। दिन दहाड़े हत्या, लूटपाट की घटनाएं हो रही है। सरकारी तंत्र अपराध पर अंकुश लगाने में विफल है। सूबे में नक्सल समस्या बरकरार है। राज्य के किसान बदहाल हैं। युवाओं का भविष्य संवारने का झांसा देकर सरकार उनक ा भविष्य चौपट कर रही है। महिलाओं के सशक्तीकरण के नाम पर महज खानापूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में राज्य में विकास रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। राज्य में सत्ता परिवर्तन वर्तमान समय की मांग है। उन्होंने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में झूठे दावे करने वाले भाजपा को सबक सिखाएं तभी स्वस्थ और स्वच्छ झारखंड का सपना साकार हो सकेगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
* जनता के चहेते जनप्रतिनिधि थे पप्पू बाबू : अरुण कुमार सिंह बख्तियारपुर / पटना : पूर्व विधायक व प्रखर राजनेता स्व.भुवनेश्वर प्रसाद ...
-
मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा दो दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन अग्रसेन भवन में किया जा रहा है | यह मेला 15 और 16 अक्टूबर...
-
अब जेल से चलेगी सरकार ! सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने के बावजूद अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। पार्टी के...
-
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित रांची । राजधानी के श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किय...




