यह ब्लॉग खोजें

झारखंड विधानसभा चुनाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
झारखंड विधानसभा चुनाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 16 दिसंबर 2019

प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दिखाई मतदान में तत्परता


* भू-राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव ने किया मतदान

रांची। झारखंड विधानसभा के चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, मतदान और अपने मताधिकार के प्रति प्रशासनिक अधिकारियों की तत्परता भी लोगों के बीच चर्चित है। मेरा वोट मेरा अधिकार के तहत चौथे चरण चुनाव के दौरान झारखंड सरकार के भूमि राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव अवध नारायण प्रसाद ने अपने बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। श्री प्रसाद का मानना है कि मताधिकार का प्रयोग करने के साथ साथ लोगों को उसके लिए प्रेरित भी करना चाहिए। लोकतंत्र के इस महापर्व के अवसर पर हमें अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इससे हमारा लोकतंत्र और सशक्त होगा।

रविवार, 15 दिसंबर 2019

सहानुभूति लहर का लाभ मिल सकता है.निर्दलीय प्रत्याशी सीताराम पाठक को

जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र :
* भाजपा के 11 समर्पित कार्यकर्ताओं का निष्कासन  पार्टी के लिए बना परेशानी का सबब

विनय मिश्रा
 जरमुंडी । भाजपा द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में ग्यारह कार्यकर्ताओं के निष्कासन के बाद जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण प्रभावित होने के आसार नजर आ रहे हैं। इस क्रम में जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले सीताराम पाठक के निष्कासन से भी कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों में काफी रोष व्याप्त है। गौरतलब है कि सीताराम पाठक विगत 15 वर्षों से भी अधिक समय से भाजपा के समर्पित और ऊर्जावान नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। श्री पाठक पार्टी के लिए हमेशा समर्पित होकर काम करते रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से टिकट के लिए प्रबल दावेदार थे। लेकिन उनकी उपेक्षा कर अन्य को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया। इससे भाजपा के भीतर ही कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। जन दबाव के कारण श्री पाठक निर्दलीय प्रत्याक्षी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे। सीताराम पाठक को जिस  प्रकार से जनसमर्थन मिल रहा है, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि श्री पाठक की जीत तय है।  वहीं, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सरयू राय के समर्थन  से इनकी स्थिति और भी मजबूत होती जा रही है। बता दें कि श्री पाठक गोड्डा  के सांसद निशिकांत दुबे के प्रतिनिधि भी रहे हैं। उनके कार्यकाल में इस क्षेत्र का विकास भी हुआ। श्री पाठक जनता के साथ जुड़े रहे हैं। समर्पित कार्यकर्ताओं के भाजपा से निष्कासन के बाद पार्टी के प्रति लोगों में काफी रोष देखा जा रहा है। आमजन भी श्री पाठक के प्रति सहानभूति व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से इस बार चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सीताराम पाठक जीत का परचम लहरा सकते हैं।

शनिवार, 14 दिसंबर 2019

जरमुंडी में निर्दलीय सीताराम पाठक का पलड़ा भारी


जनसभाओं में उमड़ रही भारी भीड़
सरयू राय की चुनावी सभा 16 को



विनय मिश्रा
जरमुंडी। विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याश के रूप में चुनावी संग्राम में उतरने वाले सीताराम पाठक की स्थिति दिनों दिन मजबूत होती जा रही है। इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों का उन्हें स्नेह और समर्थन तो मिल ही रहा है, वहीं, चुनाव प्रचार के लिए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व प्रखर वक्ता सरयू राय भी 16 नवम्बर को इनके पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। श्री पाठक के समर्थक जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में विगत 15 वर्षों से लोगों के बीच सक्रिय हैं। सबों के साथ हमेशा सुख-दुख में खड़े रहने वाले सीताराम पाठक को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि सरयू राय के आगमन से जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र का परिदृश्य बदलेगा। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यहां पर राष्ट्रीय दलों और क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। इन दलों की ओर से भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी जा रही है, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी सीताराम पाठक के पक्ष में भी व्यापक जनसमर्थन देखा जा रहा है। गौरतलब है कि रघुवर सरकार के मंत्री रहे सरयू राय के बागी तेवर से झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कई सीटों पर भाजपा को बागी और विक्षुब्ध प्रत्याशियों के अलावा विपक्षी महागठबंधन के प्रत्याशी भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। कई जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशी का पलड़ा भी भारी नजर आ रहा है। इसमें जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र की सीट भी शामिल है। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी सीताराम पाठक के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन देखा जा रहा है। श्री पाठक की जनसभाओं में उमड़ी भीड़ को देखकर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इस बार चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी श्री पाठक का विजय पताका फहर जाय।

मंगलवार, 10 दिसंबर 2019

पवन शर्मा के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब



रांची विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पवन शर्मा ने आज राजधानी के कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से 12 दिसंबर को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। श्री शर्मा के जनसंपर्क में शहरवासियों ने भारी संख्या में अपने परिवार संग उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर, श्री शर्मा के पक्ष में लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। लोगों ने शहर में सडक, बिजली, पेयजल, सुरक्षा एवं साफ-सफाई की समस्याओं पर वर्तमान व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दिनों दिन राजधानी में घटित अपराधिक घटनाओं से भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने कल अधिवक्ता के साथ घटित घटना पर रोष जताया और कहा कि शहर में अपराधिक तत्वों की सक्रियता वर्तमान व्यवस्था में ईच्छाशक्ति की कमी को दर्शाता है। पवन शर्मा ने लोगों को विश्वास दिलाया कि लोग दलगत भावना से उपर उठकर चुनाव में मुझे अपना समर्थन दें, मैं रांची की योजनाओं में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करूंगा।
ज्ञातव्य हो कि आज अग्रसेन भवन में रांची की कई व्यवसायिक, औद्योगिक, सामाजिक संस्थाओं द्वारा श्री पवन शर्मा के साथ संवाद का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम में उपस्थित बडी संख्या में लोगों ने चुनाव में एक सशक्त उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत होने पर पवन शर्मा के प्रति आभार जताया और कहा कि किसी भी प्रत्याशी के समर्थन में शहर की आम जनता की इतनी बडी सहभागिता नहीं दिखी है। पवन शर्मा के समर्थन में खडे लोगों का विशाल जनसमूह इस बात का परिचायक है कि हम अपने प्रत्याशी से संतुष्ट हैं। लोगों ने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा हमें केवल वोट बैंक के रूप में देखा जाता है। प्रत्येक चुनाव में हमसे वादे किये जाते हैं, किंतु चुनाव बाद सत्ता में बैठे माननीय हमसे कभी भी नहीं मिलते हैं। 
पवन कुमार शर्मा ने राजधानी की सभी संस्थाओं की ओर से मिल रहे अपार जनसमर्थन के लिए धन्यवाद दिया और यह विश्वास दिलाया कि मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। यह भी कहा कि मैं जब चुनाव में उतरा, तब केवल एक ही वर्ग में वर्तमान व्यवस्था के प्रति विद्रोह था पर जनता के बढते रोष-आक्रोश के कारण मेरे इस मुहिम में भारी संख्या में लोग जुडते गये और मेरा उत्साह बढता गया। शहरवासियों की ओर से मिलता विशाल जनसमर्थन यह दर्शाता है कि वर्तमान राजनैतिक व्यवस्था से लोग निराश हैं और उन्हें एक सशक्त विकल्प की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने 12 दिसंबर को लोगों से अपने पक्ष में बढचढकर मतदान करने की अपील की। यह विश्वास दिलाया कि मैं शहरवासियों के सहयोग से राजधानी को स्वच्छ रांची, महिला सुरक्षा, युवाओं के लिए अवसर, निर्बाध बिजली-पानी, गुणवत्तापूर्ण सडकों समेत जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
सभा के उपरांत उपस्थित जनसमूह रैली की शक्ल में शहर के विभिन्न इलाकों में उत्साह के साथ निकला। इस दौरान पवन शर्मा और उनके समर्थकों ने हाथ जोडकर आम जनता से समर्थन की अपील की।

जरमुंडी से निर्दलीय प्रत्याशी सीताराम पाठक लगा रहे जोर


कहा, जनसमर्थन मिला तो करेंगे क्षेत्र का कायाकल्प

विनय मिश्रा
रांची / जरमुंडी : विधानसभा चुनाव में व्यापक जनसमर्थन प्राप्त करने के लिए जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी और लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम पाठक लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उनकी जनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है। श्री पाठक अपने समर्पित कार्यकर्ताओं संग क्षेत्र में घूम- घूम कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए वोट मांग रहे हैं। उनके साथ निस्वार्थ भाव से समर्पित सामाजिक कार्यकर्ताओं की पूरी टीम उनके चुनाव प्रचार में जुटी है। श्री पाठक अपनी जनसभाओं में इस बात का उल्लेख करना नहीं भूलते कि वे विगत कई वर्षों से क्षेत्र की जनता के बीच सेवक के रूप में सेवारत रहे हैं। आमजन के सुख-दुख में शामिल होना उनकी दिनचर्या में शुमार रहा है। जन समस्याओं के निदान के लिए वे सदा तत्पर रहते हैं। उनके कार्यकर्ताओं के मुताबिक जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र की जनता का भरपूर स्नेह उन्हें प्राप्त हो रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान श्री पाठक ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि यदि उन्हें जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिला, तो वह क्षेत्र का कायाकल्प कर देंगे। इस क्षेत्र की जनता की बुनियादी समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी। जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक परिदृश्य पर गौर करें, तो पता चलता है कि यहां राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों के बीच तो मुकाबला है ही, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सीताराम पाठक का पलड़ा भी भारी नजर आता दिख रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उनकी जनसभाओं में जिस प्रकार भीड़ उमड़ रही है और जनता जिस प्रकार से जनसंपर्क अभियान  के दौरान उनके प्रति विश्वास व्यक्त कर रही है, उसे देखकर पता चलता है कि बतौर निर्दलीय प्रत्याशी श्री पाठक जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से मुकाबले में हैं। यह भी संभव है कि श्री पाठक जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी किला फतह करने में सफल हो जांय।

पदयात्रा कर महागठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील


रांची। कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जयसवाल ने अपने कार्यकर्ताओं संग  पदयात्रा कर राजधानी वासियों से महागठबंधन के प्रत्याशी मामाजी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पदयात्रा कार्यक्रम में कांग्रेस, जेएमएम एवं राजद के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। यह पदयात्रा कार्यक्रम रांची के कई प्रमुख चैक-चौराहों में की गई। इसके साथ कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने महागठबंधन प्रत्याशी की जीत को लेकर राजधानी के चुटिया, लालपुर, रातु रोड़, हिन्दपीढ़ी आदि क्षेत्रों में पैकेट मीटिंग किया तथा महुआ माजी को भारी से भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।
इस मौके पर श्री  जायसवाल ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशियों की जीत हो रही है। इस बार के चुनाव में जनता महागठबंधन पर विश्वास किया है। पूर्व की भाजपा सरकार की शासनकाल से जनता काफी नाराज एवं आक्रोशित है। युवा रोजगार को लेकर, महिलाएं सुरक्षा को लेकर, बच्चे अच्छी शिक्षा को लेकर, पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी, शिक्षकेतर कर्मचारी अपना वेतनमान को लेकर चिंतित है। इन तमाम परिस्थिति को सुढ़ृढ करने एवं राज्य को विकास के मुख्या धारा से जोड़ने के लिए सबों ने इस बार महागठबंधन को विजय बनाने का मन बनाया है।प्रत

सुबोधकांत ने मांगे महागठबंधन प्रत्याशी महुआ मांजी के पक्ष में वोट

कहा, दें समर्थन, करेंगे कायाकल्प

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता सुबोधकांत सहाय ने अपने समर्थकों संग रांची विधानसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी महुआ माजी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस क्रम में उन्होंने जनता से झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी को वोट देने की अपील की। रांची शहर में जनसंपर्क अभियान के दौरान श्री सहाय ने कहा कि विपक्षी महागठबंधन को समर्थन मिला, तो क्षेत्र का कायाकल्प करेंगे। उन्होंने विभिन्न मोहल्लों में घूम-घूम कर महागठबंधन के प्रत्याशी महुआ माजी के समर्थन में वोट मांगे। मतदाताओं से भाजपा के विरुद्ध मतदान करने की अपील की। इस दौरान श्री सहाय ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। भाजपा को इस बार जनता सत्ता से बेदखल कर देगी। जनता ने विपक्षी महागठबंधन के प्रति विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार व्यापक जनसमर्थन से विपक्षी महागठबंधन की सरकार बनेगी। झारखंड का विकास तेजी से संभव हो सकेगा। जनसंपर्क अभियान में काफी संख्या में कांग्रेस झामुमो सहित महागठबंधन में शामिल अन्य दलों के कार्यकर्ता भी साथ थे।

शनिवार, 7 दिसंबर 2019

मतदाताओं के उत्साह को सराहा



चक्रधरपुर। झारखंड विधानसभा के पांचवी चुनाव के लिए संपन्न हुई मतदान के पश्चात जननायक समिति के संरक्षक राजू प्रसाद कसेरा ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने जिस उत्साह के साथ हिस्सा लिया वो काबिले तारीफ़ है महिलाओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी जागरूकता का परिचय दिया है श्री कसेरा ने चक्रधरपुर विधानसभा 56 के मतदाताओं के हिस्सेदारी को काफी सराहा

मंगलवार, 3 दिसंबर 2019

निर्दलीय उम्मीदवार सीताराम पाठक ने जरमुंडी से भरा पर्चा

 कहा, जनसमर्थन मिला, तो करेंगे जरमुंडी का कायाकल्प

विनय मिश्रा
जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में  सीताराम पाठक ने पर्चा दाखिल किया। श्री पाठक के नामांकन के दौरान उनके समर्थकों की विशाल भीड़ उमड़ी। गौरतलब है कि श्री पाठक भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे हैं। वे 10 वर्षों तक गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे के प्रतिनिधि भी रहे हैं। श्री पाठक जरमुंडी विधानसभा सीट के लिए टिकट के प्रबल दावेदार थे।भाजपा से टिकट नहीं मिलने के कारण वे जनदबाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। श्री पाठक ने प्रख्यात विद्वान और ज्योतिषाचार्य आचार्य कृष्णकांत से आशीर्वाद लेने के पश्चात अपना नामांकन दाखिल किया। श्री पाठक जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर वर्ग और समुदाय के लोगों के बीच सामाजिक कार्यों को सदैव तरजीह देते रहे हैं। श्री पाठक ने नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि यदि उन्हें जनसमर्थन मिला और जनता ने चुनकर सदन में शामिल होने का अवसर दिया, तो जरमुंडी का कायाकल्प करेंगे। जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु सतत प्रयासरत रहेंगे। उनके समर्थकों ने उन्हें चुनाव में विजयी बनाकर विधानसभा में भेजने का संकल्प लिया।

मंगलवार, 26 नवंबर 2019

मन्नान मलिक के नामांकन में शामिल हुए सुबोधकांत


* पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय हुए शामिल
कहा, विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का लहरेगा परचम

रांची / धनबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की शिकस्त होगी और विपक्षी महागठबंधन का परचम लहरेगा। श्री सहाय आज धनबाद में महागठबंधन के प्रत्याशी मन्नान मल्लिक के नामांकन के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से पूरे राज्य की जनता त्रस्त है। भाजपा के शासनकाल में नक्सलवाद चरम पर है, राज्य की विधि-व्यवस्था चरमरा गई है। महंगाई, बेरोजगारी की मार से आम जनता त्रस्त है। इस बार चुनाव में जनता भाजपा की गलत नीतियों का विरोध करते हुए उन्हें करारा जवाब देगी। श्री सहाय ने कहा कि मन्नान मल्लिक एक कर्मठ और जुझारू नेता रहे हैं। जनहित के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी क्षेत्र में विशिष्ट पहचान है। उन्होंने धनबाद क्षेत्र के मतदाताओं से महागठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं के अलावा महागठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित अन्य सहयोगी दलों के नेता और कार्यकर्ता भी काफी संख्या में मौजूद थे।

सोमवार, 25 नवंबर 2019

उर्मिला यादव को विजयी बनाने की अपील

जनता की बुलंद आवाज हैं उर्मिला यादव : हरिश्चंद्र झा


रांची। एचईसी आवासीय परिसर (धुर्वा) निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक व समाजसेवी हरिश्चंद्र झा ने कहा है कि जनसमस्याओं के प्रति सजग जनप्रतिनिधि का चयन करने से ही लोकतंत्र के महापर्व की सार्थकता साबित होती है। ऐसी स्थिति में मतदाताओं को सही प्रतिनिधि का चयन सोच-समझकर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हटिया विधानसभा क्षेत्र से नागरिक अधिकार पार्टी की प्रत्याशी व लोकप्रिय समाजसेवी उर्मिला यादव विगत दो दशकों से इस क्षेत्र में एक सक्रिय जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाती आ रही हैैं। वह रांची नगर निगम के वार्ड पार्षद के रूप में अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करती रहीं हैं।  जनसमस्याओं के प्रति सजग रहना और नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना उनकी प्राथमिकताएं रही हैं। श्री झा ने कहा कि मतदान हर किसी का अधिकार है, लेकिन यह अधिकार से ज्यादा जिम्मेदारी भी है। हमें सोच समझकर सही जनप्रतिनिधि चुनने की आवश्यकता है। बिना किसी से प्रभावित हुए हमें अच्छे प्रत्याशी का चुनाव करके मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट लोकतंत्र की रीढ़ है। लोकतंत्र ही हमें अपना प्रत्याशी चुनने देने का अधिकार देता है। इसलिए हमें सोच समझकर अच्छे प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए, जो हमारी बातों को सदन में सरकार के सामने रख सके। उन्होंने कहा कि श्रीमती यादव जनसमस्याओं के निदान के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। क्षेत्र के विकास के लिए उनकी सक्रियता सर्वविदित है। महिला हितों के संरक्षण के लिए विशेष रूप से उनकी सहभागिता सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जाति-धर्म से ऊपर उठकर अच्छे प्रत्याशी का चयन करें और क्षेत्र के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। उन्होंने हटिया विधानसभा क्षेत्र की जनता से नागरिक अधिकार पार्टी की उम्मीदवार उर्मिला यादव को विजयी बनाने की अपील की।

जनता का हाथ भाजपा के साथः अजय राय



रांची / जमशेदपुर। भाजपा मीडिया प्रबंधन समिति के सदस्य और कोल्हान मीडिया प्रभारी अजय राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाओं में उमड़ रहा जनसैलाब इस बात का संकेत दे रहा है कि आने वाले समय में झारखंड में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों का समर्थन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे देश की जनता प्रभावित है। उनके सकारात्मक कार्यों और जनहित में बनाई गई कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। झारखंड के विकास में भाजपा नेतृत्व वाली रघुवर सरकार ने विगत पांच वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित कर एक नया कीर्तिमान बनाया है। झारखंड विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को पूर्ण समर्थन से एक बार फिर सत्ता की कमान सौंपेगी। भाजपा को राज्य की जनता पर पूरा भरोसा है कि चुनाव में उनका व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। सरकार के कार्यों के आधार पर जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। सबका साथ, सबका विकास के नारे को सार्थक बनाने में रघुवर सरकार ने सकारात्मक पहल करते हुए कार्य किया है। उनके कार्यों की चहुंओर सराहना की जा रही है। इस आधार पर भाजपा पूरी तरह आश्वस्त है कि झारखंड में एक बार फिर सत्ता की बागडोर जनसमर्थन से भाजपा को प्राप्त होगी।

रविवार, 24 नवंबर 2019

इंडियन यूनियन मुसलिम लीग के प्रत्याशी कल हटिया से करेंगे नामांकन

जनहित में व्यवस्था परिवर्तन हमारा लक्ष्य : मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी



रांची। हटिया विधानसभा क्षेत्र के लिए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की ओर से समाजसेवी मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग सर्वधर्म समभाव के सिद्धांतों पर चलते हुए सभी धर्म व संप्रदाय का समान आदर करती है। उनकी पार्टी जनहित के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि हटिया विधानसभा क्षेत्र की जनता यदि उन्हें सेवा का अवसर प्रदान करती है और विधानसभा चुनाव में चुनकर सदन में भेजती है, तो हटिया क्षेत्र की जन समस्याओं का त्वरित निदान उनकी प्राथमिकता होगी। जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के कार्यकर्ता क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ता जुटे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन से अधिक व्यवस्था परिवर्तन होना जरूरी है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का मुख्य उद्देश्य व्यवस्था परिवर्तन करना है, ताकि लोगों को सुगमता से सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

कांग्रेस और झामुमो ने किया झारखंड का बंटाधार



रांची / जमशेदपुर। कांग्रेस और झामुमो के शासनकाल में झारखंड में विकास नहीं बल्कि विनाश होता रहा। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी ने मिलकर राज्य का बंटाधार कर दिया। उनके शासनकाल में विकास का पहिया थम सा गया था। वहीं, भाजपा के सत्ता संभालने के बाद राज्य में विकास की गति काफी तेज हुई है। उक्त बातें झारखंड भाजपामीडिया प्रबंधन समिति  के सदस्य व  कोल्हान प्रमंडल मीडिया प्रभारी अजय राय ने कही। उन्होंने कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर झारखंड अलग राज्य का गठन हुआ था, उसे भाजपा ही पूरा कर रही है। कांग्रेस और झामुमो सहित अन्य विपक्षी पार्टियों ने अपने कार्यकाल के दौरान जनहित से परे, सिर्फ निजहित पर ध्यान दिया,नतीजतन विकास की रफ्तार थमी रही। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद राजनीतिक अस्थिरता के लिए भी कांग्रेस और झामुमो मुख्य रूप से जिम्मेदार रही है। झारखंड में स्थिर सरकार और स्वच्छ प्रशासन देने में रघुवर सरकार सफल रही है। श्री राय ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास का कार्यकाल झारखंड के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। इनके कार्यकाल के दौरान कई उपलब्धियां मील का पत्थर साबित हुई हैं। जनहित में रघुवर सरकार ने कई ऐसे कल्याणकारी कार्य किए हैं, जिससे राज्य की जनता लाभान्वित हो रही है। भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों की जनता सराहना करती है। उन्होंने कहा कि कोल्हान प्रमंडल सहित पूरे झारखंड में भाजपा का परचम लहराएगा। भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से कांग्रेस ने दिल्ली से आयातित प्रत्याशी गौरव वल्लभ को विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस को खुद अपने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रह गया है। आयातित प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार कर कांग्रेस ने हताशा और निराशा का परिचय दे दिया है। श्री राय ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से रघुवर सरकार भारी मतों से विजयी होंगे और झारखंड में एक बार फिर सत्ता की कमान उनके हाथ जनता 
सौंपेगी।

जनोपयोगी हैं नागरिक अधिकार पार्टी की नीतियां


रांची । एचईसी आवासीय परिसर के सेक्टर 2 निवासी जाने-माने समाजसेवी विजय सिंह ने कहा है कि नागरिक अधिकार पार्टी की नीतियां जनहित को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं। इन नीतियों के तहत जनोपयोगी और कल्याणकारी योजनाओं को काफी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि हटिया विधानसभा क्षेत्र से नागरिक अधिकार पार्टी की प्रत्याशी लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला यादव एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की जनता की सेवा विगत लगभग दो दशकों से करती आ रही हैं। जनसमस्याओं के प्रति मुखर रहते हुए जनता की परेशानियों को दूर करने के प्रति उनकी सक्रियता की सभी वर्ग और समुदाय के लोग सराहना करते हैं। श्री सिंह ने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी महज एक राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ा एक सक्रिय संगठन भी है, जो समाजसेवा के प्रति सदैव समर्पित है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति नागरिक अधिकार पार्टी तत्पर रहेगी। श्री सिंह ने हटिया विधानसभा क्षेत्र की जनता से नागरिक अधिकार पार्टी की प्रत्याशी उर्मिला यादव को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि श्रीमती यादव को जनसमर्थन मिला और जनता उन्हें विधानसभा भेजने में सफल रही, तो हटिया क्षेत्र का कायाकल्प संभव हो सकेगा।

शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

कोल्हान की सभी सीटों पर जनसमर्थन से भाजपा परचम लहराएगी : अजय राय



 रांची / जमशेदपुर। कोल्हान प्रमंडल की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। क्षेत्र की जनता भाजपा के प्रति विश्वास जता रही है। जन सहयोग से भारतीय जनता पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में कोल्हान का किला फतह करने में सफल होगी। उक्त बातें कोल्हान प्रमंडल के भाजपा के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अजय राय आज सरायकेला जिला के आदित्यपुर ,आर आई टी ,हाट गम्हरिया आदि इलाकों के सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मिले और उनसे भाजपा प्रत्याशी को समर्थन करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में सेवा, विश्वास और विकास के पांच साल सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं। राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया। वहीं, झारखंड देश का इकलौता राज्य है, जहां पहले और दूसरे सिलेंडर का रिफिल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा सहित मुफ्त दिया गया है। इससे झारखंड के 33 लाख महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। वहीं, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत बेटियों की पढ़ाई और शादी की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार ने उठाया है। महिलाओं के लिए झारखंड में 50 लाख रुपए तक की जमीन और मकान आदि की रजिस्ट्री सिर्फ एक रुपए में होती है। रघुवर सरकार ने रोजगार के अवसर सृजित करने में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत झारखंड के 57 लाख गरीब परिवारों का पांच लाख रुपए का बीमा कराया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, एंबुलेंस सेवा आदि कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाने में सरकार सफल रही है। उन्होंने कहा कि कृषि, रोजगार, सड़क, आदिवासी कल्याण, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में भी रघुवर सरकार के कार्यकाल में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि रघुवर सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार का एक भी दाग सरकार पर नहीं लगा। वहीं, भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजने में सरकार ने रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि कोल्हान प्रमंडल सहित राज्य के सभी प्रमंडलों में रघुवर सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जनकल्याणकारी कार्यों के बलबूते झारखंड में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापक जनसमर्थन से भाजपा इस बार फिर सत्ता में आएगी और झारखंड के कल्याण के लिए सतत प्रयासरत रहेगी।

मंगलवार, 19 नवंबर 2019

रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया ने उतारे दस प्रत्याशी



पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैनेंद्र तथागत ने जारी की प्रत्याशियों की सूची 


रांची।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। रांची के बिजुलिया स्थित जैनेंद्र पारा मेडिकल कॉलेज में पार्टी की झारखंड कार्यकारिणी की बैठक में अपने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर बौद्ध ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैनेंद्र तथागत शामिल हुए। जैनेंद्र तथागत ने आरपीआई के उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए यह ऐलान किया कि उनकी पार्टी हटिया विधान सभा क्षेत्र में माकपा प्रत्याशी सुभाष मुंडा को तथा पूर्वी जमशेदपुर में भाजपा के बागी उम्मीदवार सरयू राय को समर्थन देगी।
आरपीआई के उम्मीदवारों में गोमिया से मो. उस्मान अंसारी, बेरमो से कामेश्वर बौद्ध, बोकारो से मीरा देवी, हजारीबाग से उदय शंकर दुबे, डुमरी से नंद किशोर कुमार, बड़कागांव से मदन दास, सिमरिया से मदन गंझू,  सिल्ली से अमर महतो, खिजरी से प्रीतम लोहरा, और ईचागढ़ से ई. प्रवेश गोप होंगे। बैठक में पार्टी के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमर कुमार महतो, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित राज पांडेय, बोकारो जिलाध्यक्ष उस्मान अंसारी, रांची जिलाध्यक्ष अजय करमाली के अलावा कांके, बुड़मु और ओरमांक्षी के अध्यक्ष समेत विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद थे। प्रेस विज्ञप्ति प्रदेश के प्रधान महासचिव  प्रीतम शाद लोहरा ने जारी की।


सोमवार, 18 नवंबर 2019

उर्मिला यादव ने हटिया से भरा नामांकन




रांची। महिला नेत्री उर्मिला यादव ने नागरिक अधिकार पार्टी की ओर से हटिया विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन भरा। इस मौके पर उनके सैकड़ों समर्थक शामिल थे। वे हटिया क्षेत्र की कर्मठ और सक्रिय महिला नेत्री हैं। कई बार पार्षद रह चुकी हैं। उर्मिला यादव का कहना है कि सभी पार्टियां संसदीय संस्थाओं में महिला आरक्षण की बात करती हैं लेकिन चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे के समय उन्हें अपना संकल्प याद नहीं रहता। जनता के सच्चे प्रतिनिधि विधानसभा और लोकसभा में नहीं जा पाते। झारखंड में हजारों की संख्या में स्कूल बंद कर दिए गए। सरकार की गलत नीतियों के कारण लाखों लोगों को नौकरी से हाथ घोना पड़ा। युवा परेशान है। महिलाएं असुरक्षित हैं। किसान कर्ज के बोझ से दबा हुआ है। महंगाई अपने चरम पर है। व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन की जरूरत है। इन्हीं सारे मुद्दों को देखते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि उन्हे पूरा भरोसा है कि हटिया विधानसभा के मतदाताओं का उन्हें आशीर्वाद मिलेगा।

शुक्रवार, 8 नवंबर 2019

हटिया विस क्षेत्र से उर्मिला यादव होंगी नागरिक अधिकार पार्टी की उम्मीदवार



रांची। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत एचईसी परिसर स्थित वार्ड 41 की पार्षद उर्मिला यादव इस बार नागरिक अधिकार पार्टी की ओर से हटिया विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी होंगी। इस संबंध में नागरिक अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एनके यादव ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 25 सीटों पर उम्मीदवार चयन कर इसकी घोषणा कर दी है। शेष सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी। गौरतलब है कि वार्ड पार्षद उर्मिला यादव विगत तीन टर्म से उक्त क्षेत्र की पार्षद हैं। इसके पूर्व भी श्रीमती यादव हटिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में प्रत्याशी रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले छह माह से वह लगातार हटिया विधानसभा क्षेत्र की जनता के संपर्क में हैं और उनकी जनसमस्याओं से रू-ब-रू हो रही हैं। नागरिक अधिकार पार्टी की ओर से हटिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। श्रीमती यादव ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता उन्हें हटिया विधानसभा क्षेत्र से विजयी बनाती है, तो क्षेत्र का कायाकल्प करेंगे। उन्होंने कहा कि अलग राज्य गठन के बाद हटिया विधानसभा क्षेत्र की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। अब तक किसी जनप्रतिनिधि ने इस क्षेत्र की जनता की समस्याओं के सुधि नहीं ली। सभी सिर्फ अपने स्वार्थ सिद्धि में लगे रहे, इसलिए इस क्षेत्र में जन समस्याओं का अंबार लगा है। उन्होंने जनता से चुनाव में नागरिक अधिकार पार्टी को समर्थन देने की अपील की है।

गुरुवार, 7 नवंबर 2019

जन समर्थन मिला तो झारखंड की दिशा और दशा संवारेंगेः नंदकिशोर यादव


* सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी नागरिक अधिकार पार्टी


रांची। झारखंड की जनता ने विधानसभा चुनाव में अपना समर्थन नागरिक अधिकार पार्टी को दिया और उन्हें सेवा का अवसर प्रदान किया, तो सबसे पहले नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। मूलभूत सुविधाओं से वंचित झारखंड की जनता को उन्हें उनका वाजिब हक दिलाएंगे। उक्त बातें नागरिक अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकप्रिय समाजसेवी नंदकिशोर यादव ने कही। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता विगत कई वर्षों से विभिन्न प्रकार की जन समस्याओं से जूझ रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनता तक विकास की किरण अब तक नहीं पहुंच पाई है। आज भी सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। किसानों, युवाओं, महिलाओं के उत्थान के लिए सरकारी स्तर पर कभी कोई ठोस पहल नहीं की गई। जिसकी वजह से राज्य गठन के 19 वर्षों के बाद भी यहां के किसान बदहाल हैं, युवा बेरोजगारी का दंश झेलने को विवश हो रहे हैं और महिलाएं अपने हक और अधिकार से वंचित हैं। श्री यादव ने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी राज्य के सभी नागरिकों के हित में काम करेगी। सभी जाति, धर्म व संप्रदाय के लोगों को एक समान आदर देते हुए उनकी समस्याओं के प्रति सजग रहेगी। जन समस्याओं का त्वरित निदान नागरिक अधिकार पार्टी के प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में नागरिक अधिकार पार्टी की ओर से अधिक से अधिक सीटों पर प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया गया है। अब तक 25 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया है। शेष सीटों पर पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों के बीच मंथन जारी है। जल्द ही अन्य सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।  उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए पार्टी सतत प्रयासरत रहेगी। जनता को बेहतर विधि व्यवस्था, अमन-चैन व अपराध मुक्त समाज देने की दिशा में भी नागरिक अधिकार पार्टी गंभीरता से जुटी रहेगी। श्री यादव ने बताया कि नागरिक अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। पार्टी की नीतियों और घोषणा पत्रों के प्रमुख बिंदुओं से आमजन को रू-ब-रू कराया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से नागरिक अधिकार पार्टी को व्यापक जनसमर्थन देने की अपील की है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...