यह ब्लॉग खोजें

मायुमं महिला समर्पण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मायुमं महिला समर्पण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 29 सितंबर 2019

मायुमं महिला समर्पण ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर



मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा विश्व हृदय दिवस एवं अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में कुटियातू गांव चटकपुर टोला सरकारी स्कूल नामकुम में आज  निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया |

अग्रसेन महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण करके आज का निशुल्क शिविर का आरंभ किया गया |जहाँ पर मेडिका हॉस्पिटल के डॉक्टरों के सहयोग से ब्लड प्रेशर चेक,  शुगर चेक,  ईसीजी, स्त्री रोग समस्या आदि की जांच की गई एवं  उचित सलाह दी गई, साथ ही मुफ्त दवा भी दी गई | 85 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई |

डॉक्टरों की टीम के साथ आए हुए सभी मुख्य अतिथियों को पौधा देखकर सम्मानित किया गया  | मुखिया सारधा टोप्पो ,  गांव प्रधान बंधना  उराव, लहरु  महतो के सहयोग से इस गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का  आयोजन किया गया | आज के इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अध्यक्ष मीनू अग्रवाल,  सचिव मनीषा पोद्दार, कोषाध्यक्ष सुनीता मित्तल, संयोजिका डॉली बंसल एवं लक्ष्मी पोद्दार  के साथ उपाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल,  रश्मि मालपानी उपस्थित रही |

गुरुवार, 26 सितंबर 2019

मायुमं समर्पण शाखा का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 29 को


मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा विश्व हृदय दिवस एवं अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में कुटियातू गांव चटकपुर टोला सरकारी स्कूल नामकुम में,  29सितंबर दिन रविवार को 10:00 से 2:00 तक निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है | जहाँ पर मेडिका हॉस्पिटल के डॉक्टरों के सहयोग से ब्लड प्रेशर चेक,  शुगर चेक,  ईसीजी, स्त्री रोग समस्या आदि की जांच की जाएगी एवं  उचित सलाह दी जाएगी | मुखिया सारधा टोप्पो ,  गांव प्रधान बंधना  उराव, लहरु  महतो के सहयोग से इस गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है | इस शिविर का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को आने के लिए आग्रह की जा रही है |

सोमवार, 23 सितंबर 2019

मायुमं महिला समर्पण का दो दिवसीय दिवाली मेला 15 अक्टूबर से


मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा दो  दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन अग्रसेन  भवन  में किया जा रहा है  | यह मेला 15 और  16 अक्टूबर चलेगा  | अध्यक्ष मीनू अग्रवाल जी का कहना है दिवाली मेला का मुख्य उद्देश्य है महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाना महिलाओं को एक मंच प्रदान करना | स्वरोजगार के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित करना | आमदनी के साथ साथ मनोरंजन की भी व्यवस्था करना भी है  | सचिव मनीषा पोद्दार जी का कहना है  इसके माध्यम से पारिवारिक वातावरण एवं सामाजिक उद्यमियों के कार्य और उनका उत्पादन का प्रचार करना भी है | इसमें रांची,  धनबाद,  मुंबई, कोलकाता,  बोकारो, राजस्थान, गुजरात सहित विभिन्न  प्रांत से महिला उद्यमि हिस्सा ले रही है |  दिवाली मेला की संयोजिका विनीता बिहानी,  सरिता बथवाल,  रंजू मालपानी, ऋतू पोद्दार का कहना है इस मेले में 60 स्टाल लगेंगे | जिसकी बुकिंग शुरू हो गई है | यह मेला दिवाली को देखते हुए लगाया जा रहा है  | इस मेले में मुख्य रूप से  दिवाली में घर सजाने के लिए दीये,   तोरण,  बांदरवाल,   तरह तरह की लाइट्स के साथ डिजाइनर कुर्ती, साड़ी, डिज़ाइनर ज्वेलरी, हेर्बल प्रोडक्ट,  ठाकुर जी, गणेश जी लष्मीजी  के पोशाक के  साथ अन्य जरूरत की सामग्री मिलेगी |

शनिवार, 21 सितंबर 2019

मायुमं महिला समर्पण ने गुरु मां का किया अभिनंदन


मारवाड़ी   युवा  मंच महिला  समर्पण शाखा  की सदस्य  ने  हरमू श्याम मंदिर मे चल रहे भागवत  मे गुरु मां  चैतन्य  मीरा जी  का अभिनंदन माला एवं दुपट्टा  पहनाकर किया   गुरु मां ने भी सभी सदस्यों को तुलसी का पौधा देकर आशीर्वाद दिया  | समर्पण शाखा की ओर से महाप्रसाद के लिए आयोजक समिति को 21000 की राशि प्रदान की | इस अवसर पर अध्यक्ष मीनू अग्रवाल,  सचिव मनीषा पोद्दार, कोषाध्यक्ष सुनीता मित्तल,  नीलम  मोदी,   मनीषा लोहिआ, डिंपल,  पूनम,  सुमन,  लक्ष्मी,  निर्मला बगड़िया,  प्रीति, प्रिया, शीतलआदि  सदस्य उपस्थित रही

महिला समर्पण ने किया ट्रीटमेंट कैंप सह प्लेनेटरी पीस मेडिटेशन का आयोजन


रांची। मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने आज योग प्राण विद्या द्वारा ट्रीटमेंट कैंप एंड प्लेनेटरी पीस मेडिटेशन का आयोजन  जेपी नंदिनी किड्स एंड एकेडमी स्कूल, नामकुम में किया   |
योग प्राण विद्या की मेडिटेशन तकनीक जो हमारे जीवन को ऊर्जावान एवं संतुलित करता  है तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है, जिसके माध्यम से हम अपनी जीवन की अनेक समस्याओं को सुलझा सकते है.आज के समय  की भागदौड़ भरी जीवन शैली में यह हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद है।

इस शिविर में   60 महिलाओं ने हिस्सा लिया | शिविर में हर एक महिला का व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षण किया गया, तथा ऊर्जा  ट्रीटमेंट का अनुभव दिया गया. शिविर में आई  सभी महिलायों ने ऊर्जा के अद्भुत अनुभव को महसूस किया |
इस शिविर में शारीरिक ऊर्जा ट्रीटमेंट से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया | लोगों को यह जानकारी दी गई की मात्र अपनी सोच को बदल कर हम अपनी बीमारी ठीक कर सकते है , हमें अपनी सोच को हमेश सकारात्मक रखना चाहिए |

आज के इस कार्यक्रम के प्रशिक्षिका रूप में  रेखा खेतान,  सीमा अग्रवाल, माया अग्रवाल एवं उनकी  पूरी टीम  को वृक्ष देकर सम्मान किया, समर्पण की  अध्यक्ष मीनू अग्रवाल, सचिव एवं इस कार्यक्रम की संयोजिका मनीषा पोद्दार,  कोषाध्यक्ष सुनीता मित्तल, उपाध्यक्ष  सुनीता अग्रवाल,  अनीता अग्रवाल,  मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी  के साथ सभी ने  इस कार्यक्रम को सफल बनाया |

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...