यह ब्लॉग खोजें

सती दादी मां मंगल पाठ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सती दादी मां मंगल पाठ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 8 सितंबर 2019

के़ड़ सती दादी मां का मंगल पाठ संपन्न


रांची। श्री केडिया सभा रांची के तत्वधान में दिनांक 8 सितंबर दिन रविवार को बरियातू रोड स्थित C/N होंडा शोरूम के बगल गली में 3/B देव दामोदर अपार्टमेंट में डॉ श्री उमाशंकर -श्रीमती कृष्णा केडिया के आवास स्थान में बड़े ही धूमधाम से श्री केड सती दादी मां का मंगल पाठ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर रंग-बिरंगे फूलों एवं चुनरी से दादी मां का दरबार सजाया गया। इसके बाद पावन दीप ज्योत प्रज्वलित कर उनके पावन चरणों में भजनों की अमृत गंगा बहाई गई। महिलाओं की ओर से सस्वर मंगल पाठ किया गया। मंगल पाठ की शुरुआत सर्वप्रथम गणेश वंदना से हुई "म्हारा प्यारा रे गजानन आओ" फिर मां केड भवानी का मंगलपाठ का भजन "जब -जब हम दादी जी का मंगल पाठ करते हैं, ऐसा लगता है मां से दिल की बात करते हैं" फिर, "चांद से सुंदर मुखड़ा जिसका आंखें अमृत की प्याली वो तो कोई और नहीं है वो तो है मॉं केडवाली" इत्यादि मधुर भजनों के साथ भक्तों ने दादी मां को रिझाया। तत्पश्चात दादी मां की महाआरती की गई। सभी भक्तों ने मिलकर दादी मां को फलों, मिठाइयों, पान, मेवा, रबड़ी इत्यादि का भोग लगाया तत्पश्चात भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। सबको दादी मां की मेहंदी और हल्दी लगाई गई।भजनों के समापन के बाद महाआरती की गई। केडिया परिवार के अलावा अन्य भक्तों ने भी इस कार्यक्रम मे अपना मत्वपूर्ण योगदान दिया और दादी माँ का आशिर्वाद प्राप्त किया।इसके लिये श्री केडिया सभा रांची अपने समस्त केडिया बंधुओं का एवं दादी माँ के भक्तों का सदा आभारी रहेगा।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी मधु केडिया ने दी।


गुरुवार, 27 जून 2019

श्री केड़ सती दादी मां का मंगल पाठ 30 को


रांची। श्री केडिया सभा के तत्वावधान में श्री केड सती दादी मां मंगलपाठ अभियान के अंतर्गत दिनांक 30 जून, दिन रविवार को दादी जी के मंगलपाठ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम श्रीमती मिश्री देवी-श्री रामअवतार जी केडिया के निवास स्थान शांति निकेतन, भुईया टोली, गाड़ीखाना बाईलेन (टोरेन्ट बजाज शो रूम की सामने)  में 3:30 बजे से 7:00 बजे तक बड़े ही धूमधाम से होगा। इस दौरान दादी मां की पावन ज्योत प्रज्वलित कर मंगलपाठ एवं भजन कीर्तन होगा। इसके उपरांत दादी मां की महाआरती कर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
सभासदों ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि सभी भक्त सपरिवार मित्रों एवं अपने सगे संबंधियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पधारकर मंगलपाठ का श्रवण करें एवं पुण्य के भागी बने। इस पावन कार्य हेतु श्री केडिया सभा, रांची अपने सभी सहयोगियों एवं दादी मां के भक्तों का सदैव आभारी रहेगा।

रविवार, 23 जून 2019

केड़िया सभा ने किया दादी मां के मंगलपाठ का आयोजन



रांची।"श्री केड़िया सभा रांची " के तत्वावधान में दिनांक 23 जून दिन रविवार को रेडियम रोड स्थित श्री रचना-लक्ष्मीकांत केडिया के आवास पर "दादीजी के मंगलपाठ "का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दिन के 3:30 बजे शुरू हुआ। इस अवसर पर दादी मां का भव्य दरबार सजाया एवं पावन दीप प्रज्वलित कर उनके पावन चरणों में भजनों की गंगा बहाई गई।
उपस्थित महिलाओं द्वारा सामुहिक सस्वर मंगलपाठ किया गया। सबसे पहले गणेश वंदना "म्हारा प्यारा रे गजानन आईजो...., फिर दादी मां का भजन "जब जब हम दादीजी का मंगलपाठ करते है ऐसा लगता है माँ से दिल की बात करते है......", "सब झूमो नाचो माँ आने वाली है चूनरी ओढ़ रही है रथ पे चढ़ने वाली है....." आदि अत्यंत मधुर भजनों से भक्तों ने दादी मां को रिझाया। भजनोपरांत महाआरती की गई। दादी मां को फलों एवं मिठाइयों का भोग लगाया गया और भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। केडिया बंधुओं के अलावा अन्य भक्तों ने भी इस कार्यक्रम मे अपना मत्वपूर्ण योगदान दिया और दादी माँ का आशिर्वाद प्राप्त किया। इसके लिये श्री केडिया सभा रांची के सभासदों ने अपने समस्त केडिया बंधुओं एवं दादी-भक्तों का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी संस्था की मीडिया प्रभारी मधु केड़िया ने दी।


सोमवार, 22 अक्टूबर 2018

श्री केडिया सभा रांची के तत्वाधान में श्री केड सती दादी मां का मंगल पाठ



रांची। श्री केडिया सभा रांची के तत्वाधान में दिनांक 21 अक्टूबर दिन रविवार को हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन भवन गली स्थित  चंद्र प्रकाश जी केडिया, सुशीला केडिया के आवास केडिया भवन में बड़े ही धूमधाम से श्री केड  सती दादी मां का मंगल पाठ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर रंग-बिरंगे फूलों गजरों, गुब्बारों, चुनरी, ढोल, चूड़ी एवं अन्य आकर्षक श्रृंगारों से दादी मां के दरबार को भव्य रूप से सजाया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर दादी माँ के पावन चरणों में भजनों की अमृत गंगा बहाई गई। 101 महिलाओं की ओर से सस्वर मंगल पाठ किया गया।
मंगल पाठ की शुरुआत सर्वप्रथम गणेश वंदना म्हारा प्यारा रे गजानन आइजो से हुई, फिर दादीजी के मंगल पाठ का भजन होंगे ठाठ निराले तेरे होंगे ठाठ निराले तू भी दादी का घर में मंगल पाठ करा ले, मेहंदी भजन मेहंदी राचन लागी हाथों में मुंडलजी रे नाम री,चुनड़ी भजन ल्याया थारी चुनड़ी करल्यो म स्वीकार, बधाई भजन लुट रहा लुट रहा लुट रहा है रे दादी का खजाना लूट रहा है, छप्पन भोग का भजन आओ आओ बेगा आओ है छप्पन भोग तैयार जी मधुर भजनों के साथ भक्तों ने दादी मां को रिझाया।तत्पश्चात दादी मां की महाआरती की गई। सभी भक्तों ने मिलकर दादी मां को फलों, मिठाइयों, मेवा, रबड़ी और पान का भोग लगाया। तत्पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। सभी सुहागिनों को सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद के साथ साथ एक एक उपहार भी दिया गया। सबको दादी मां की हल्दी लगाई गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से सभा के महामंत्री  ललित केडिया, राजकुमार केडिया, सज्जन छावछरिया, राजेंद्र केडिया, संजय केडिया, निर्मल केडिया,विजय केडिया, अरुण केडिया दिलीप केड़िया एवं सभा के सभी सदस्य ने अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसके लिए केडिया सभा अपने सभी सहयोग एवं दादी मां के भक्तों का सदा आभारी रहेगा

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...