यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 16 जून 2018

सउदी अरबिया में आठ महीने से फंसे युवक की गुहार

गोरखपुर के रामलाल बहादुर यादव आठ महीनेे से सउदी अरबिया में फंसे पड़े हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। भारत सरकार तक उनकी आवाज़ पहुंचे तो स्वदेश वापसी की कोई सूरत बने। सुनिए उनकी दर्द भरी कहानी उन्हीं की ज़ुबानी...

ईद के मौके पर जगाया राष्ट्रभक्ति का अलख



समाज सेवी सुधांशु सुमन के नेतृत्व में तिरंगा सम्मान यात्रा  

चतरा। ईद के पावन मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्र प्रेम की अद्भुत मिसाल पेश की। शनिवार को चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत चौथा, एडला और कुट्टी सहित अन्य इलाकों के ग्रामीणों ने प्रख्यात समाज सेवी और राष्ट्र प्रेमी सुधांशु सुमन की अगुवाई में तिरंगा सम्मान यात्रा में शामिल हो कर राष्ट्र भक्ति का अलख जगाया। इस सम्मान यात्रा की खासियत यह थी कि इसमें शामिल अधिकतर लोग मुस्लिम समुदाय के थे। ग्रामीण अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए " सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, जय जवान-जय किसान " सहित देश भक्ति के अन्य नारे लगा रहे थे। तिरंगा सम्मान यात्रा के दौरान राष्ट्र भक्ति का अद्भुत नजारा दिख रहा था।
 गौरतलब है कि राष्ट्र प्रेम के प्रति जन-जन को प्रेरित करने और राष्ट्रीय ध्वज  के सम्मान मे तिरंगा सम्मान यात्रा के प्रणेता और झारखंड के लोकप्रिय समाजसेवी सुधांशु सुमन विगत तकरीबन दो साल से झारखंड के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्र प्रेम और सांप्रदायिक सौहार्द का अलख जगा रहे हैं।
  यही नहीं श्री सुमन विशेष रूप से चतरा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति भी गंभीरता से सक्रिय रहते हैं। इस संदर्भ में श्री सुमन ने चतरा के सभी गांवों में बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए गत दिनों विद्युत अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार श्रीवास्तव और महाप्रबंधक सुधीर सिंह से मुलाकात किया।ली अर्थ का अनर्थ करने पर तुली है। आज सेक्युलरिज्म गाली बन चुका है और सांप्रदायिकता राष्ट्रवाद का प्रतीक। धर्म नफरत की पाठशाला बन चुका है।

भाजपा कारपोरेट घरानों की कठपुतली : सुबोधकांत सहाय


रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि केन्द्र व राज्यों की भाजपा सरकार कारपोरेट घरानों की कठपुतली बनकर रह गई है। बड़े पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा ने भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन कराया है। इससे किसानों की कृषि योग्य भूमि भी छिनने का खतरा बना रहेगा। सरकार ने पेसा एक्ट, पंचायती राज व्यवस्था के विरूद्ध काम किया है। मेहनतकश मजदूर, गरीब किसानों की जमीन औने-पौने दाम पर जबरन अधिग्रहित कर कारपोरेट घरानों को सस्ते दर पर देने के लिए मोदी सरकार ने भूमि अधिग्रहण बिल पास कराया है। श्री सहाय ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास जब सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन कराने मे सफल नहीं हो सके तो एक सोची समझी साजिश के तहत कारपोरेट घरानों को कौड़ी के भाव जमीन देने के लिए भूमि अधिग्रहण कानून मे संशोधन कराने की चाल चली। सरकार ग्राम सभा को भी नजरअंदाज कर गरीबों की जमीन हथिया लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कुकृत्य का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।

ईद भाईचारे का प्रतीकः सुबोधकांत




रांची। पाक रमजान के मौके पे आज रांची ईदगाह में जाकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने ईद का मुबारकबाद दिया। उन्होने कहा कि ईद भाईचारे का प्रतीक है। हिन्दुस्तान की गंगा जमुनी तहजीब की यही खूबसूरती है कि हम एक दूसरे को ईद और होली का मुबारकबाद देते हैं। इस मौके पर विनय सिन्हा ’दीपु’ सुरेन्द्र सिंह, दीपक लाल, राजन वर्मा, राकेश सिन्हा, संजय पाण्डेय, राजेश सिन्हा ’सन्नी’, हीरा लाल साहु, राजीव नारायण, सलाउद्दीन, शंभु गुप्ता, विनय पहलवान, विजय शंकर नायक, बब्लु, उपस्थित थे।

घाटशिला में जंगली हाथियों का उत्पात



 
दैनिक भास्कर से साभार
जमशेदपुर। पश्चिम बंगाल के ग्रीष्म प्रवास के बाद झारखंड के पूर्वी सिंहभूम स्थित दलमा आश्रयणी में वापसी के दौरान 15 हाथियों के झुंड ने घाटशिला के दो गांवों में जमकर उत्पात मचाया। दो लोगों को पटककर मार डाला। दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त कर डाले। इस झुंड में तीन बच्चे भी हैं। यह उन दो झुंडों में एक है जिसे जीपीएस युक्त रेडियो कालर से युक्त करने के लिए कोलकाता के वन विभाग और बेंगलुरु के वैज्ञानिकों की टीम रवाना हो चुकी है। यदि रेडियो कालर लग चुका होता तो इसे रोका जा सकता था।
     चाकुलिया जंगल से लगे बांधडीह में तड़के सुबह हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया और लोगों को दौड़ाने लगा। एक बूढ़े व्यक्ति दुखू पाल को सूड़ में लपेटकर पटक दिया और पांव से कुचलकर मार डाला। एक युवक भागने के क्रम में घायल हो गया। जंगली हाथियों ने सड़क पर खड़ी दर्जन भर साइकिलों और बाइकों को तोड़ डाला। घटना की खबर मिलने पर वन विभाग की हाथी रोधक टीम पहुंची और पटाखे फोड़कर हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ दिया। शाम को वह झुंड पिर छोटाजमुआ के सालजंगल से निकला और 16 वर्षीय नारायण मुर्मू को उठाकर पटक दिया। उसकी टांग टूट गई और गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से जख्मी हाल में उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। हाथियों का दूसरा झुंड भी अभी दलमा के रास्ते में है। वन विभाग के लोग उसके लोकेशन पर नज़र रखे हुए हैं। हर वर्ष अपने ग्रीष्म प्रवास पर जाते और लौटते वक्त रास्ते में उनका उत्पात जारी रहता है। जीपीएस रेडियो कालर लग जाने के बाद ही उनके उत्पात पर कुछ नियंत्रण रखा जा सकेगा। तब वन विभाग के लोगों को झुंड के मानव बस्ती के करीब पहुंचते ही पता चल जाएगा और उन्हें वापस जंगल में खदेड़ना संभव हो सकेगा। लेकिन वन विभाग को उनके आवासीय इलाकों और आवागमन के मार्ग में पेयजल और भोजन की उचित व्यवस्था करनी होगी। वरना वे बार-बार मानव बस्तियों की ओर रुख करेंगे और बार-बार खदेड़े जाने से और उग्र हो उठेंगे।

-देवेंद्र गौतम

उत्सवधर्मिता पर मंडराते काले साए





पाकिस्तान के मशहूर शायर जफर इकबाल का एक शेर है-

तुझको मेरी न तुझे मेरी खबर जाएगी.
ईद अबके भी दबे पांव गुजर जाएगी.

गूगल से साभार
जफर इकबाल ने यह शेर महंगाई के कारण उत्सवधर्मिता पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव पर इशारा करते हुए कहा था जो ईद ही नहीं सभी समुदायों के पर्व त्योहारों पर लागू होता है। लेकिन भारत में सामाजिक तत्वों की एक जमात ऐसी है जो किसी भी पर्व-त्योहार को दबे पांव नहीं गुजरने देती। हर मौके पर वैमनस्य बढ़ाने और तनाव का माहौल बनाने की कोशिश करती है। यह जमात तकरीबन सभी समुदायों में मौजूद है। इसका एकमात्र लक्ष्य सौहार्द को बिगाड़ना रहता है। इनके कारण कोई पर्व शांति से दबे पांव नहीं गुजर पाता। ऐसे ही तत्वों के कारण आज रांची में ईद का त्योहार निषेधाज्ञा के अंतर्गत मनाना पड़ रहा है।
    
गूगल से साभार
असामाजिक तत्वों ने ईद के कई दिन पहले से शहर के कई इलाकों में सांप्रदायिक टकराव की कोशिश की। कुछ जगहों पर पत्थरबाजी की घटना भी हुई। लेकिन प्रशासन की सतर्कता के कारण तुरंत स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। असामाजिक तत्व अपने कुत्सित इरादों में सफल नहीं हो सके। लेकिन खुशियों के इस त्योहार में भय और आशंकाओं का माहौल तो बना ही दिया। त्योहार के उमंगों में खलल तो डाल ही दिया। त्योहार के दिन चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती करनी पड़ी। सतर्कता बढ़ानी पड़ी। अब सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी पड़ी। ईद के दिन लोग एक दूसरे को बधाइयां देने, सेवियां खाने आराम से जा सकते हैं।
     माहौल को नियंत्रण में रखने के लिए झारखंड पुलिस-प्रशासन की सतर्कता की सराहना की जानी चाहिए। लेकिन अफवाहें फैलाने वाले और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले लोगों की पहचान जरूरी है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इंसान के लिए पहला और सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है। इसके बाद ही दूसरी धार्मक आस्थाएं हैं। इस बात को जबतक लोगो नहीं समझेंगे तबतक किसी सभ्य समाज के आदर्श नागरिक नहीं बन सकते।

-देवेंद्र गौतम

शुक्रवार, 15 जून 2018

अटल जी के स्वास्थ्य के लिए महा मृत्युंजय जाप





रांची। मिशन मोदी अगेन पीएम झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा के नेतृत्व में डोरंडा मछली घर स्थित हनुमान मंदिर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय जाप और हवन पूजन किया गया।

हवन के पश्चात युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि हमारे 5000 साल पुरानी भारतीय संस्कृति सभ्यता के अनुसार ईश्वरीय साधना में वो शक्ति है जो मानव जीवन के अंतस को पुनः ऊर्जा से भर दे और क्लांत मानव स्फूर्ति के साथ फिर खड़ा हो जाए। शारदा ने कहा कि इंसान को दवा के साथ - साथ दुवाओ की भी जरूरत होती है। वाजपेयी को याद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की वो अटल जी एक अच्छे नेतृत्वकर्ता के साथ - साथ एक अच्छे कविताकार और पत्रकार भी रहे हैं।


मौके पे युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पीयूष विजयवर्गीय ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में जो शाइनिंग इंडिया का दौर था वो भुलाया नही जा सकता। अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में उन्होंने बताया की अटल जी ने  24 दलों के साथ गठबंधन से सरकार बनाई थी जिसमें 81 मंत्री थे। कभी किसी दल ने आनाकानी नहीं की। इससे उनकी नेतृत्व क्षमता का पता चलता है। विजयवर्गीय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हम सभी युवाओ के प्रेणना स्रोत है।

वही मुख्यरूप से उपस्थित भाजपा राँची महानगर के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी आज शिथिल अवस्था मे है ये भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओ के लिए असहनीय पीड़ा का समय है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि अटल जी जल्दी स्वस्थ हो इसके लिए मिशन मोदी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का यह सराहनीय पहल है। अटल जी के जल्दी स्वस्थ होने के लिए मनोज मिश्रा ने संकल्प लिया और युवा मोर्चा के कार्यककर्ताओ के साथ हवन पूजन में भाग लेकर भूतपूर्व प्रधानमंत्री के लिए पूजा अर्चना की।
वही मौजूद मोदी मिशन के प्रदेश महामंत्री परशुराम प्रसाद साहू ने कहा कि देश के लिए अटल बिहारी वाजपेयी का निस्वार्थ भाव से सेवा कभी भुलाया नही जा सकता। अटल जी ने गठबंधन सरकार चला कर पूरे विश्व के सामने एक मिसाल पेश किया। श्री साहू ने अटल जी के जीवन के कई बिंदुओं पे प्रकाश डाला।
वही प्रदेश मंत्री अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि अटल जी के कार्यकाल में भारत का स्वर्ण युग था। सौ वर्ष पुराने कावेरी जल विवाद का निस्तारण, कारगिल विजय, पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चर्तुभुज, किसान क्रेडिट कार्ड, सिलेंडरों की उपलब्धता तथा दूरसंचार क्रांति के अंतर्गत प्रत्येक हाथों में मोबाइल की उपलब्धता आदि वाजपेयी के कुशल शासन काल में ही हुआ।

वही युवा मोर्चा के सभी प्रदेश  पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने एक साथ पूजा वंदना कर अटल बिहारी वाजपेयी के ईश्वर से जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पे प्रदेश उपाध्यक्ष तुषार विजयवर्गीय, प्रदेश मंत्री प्रभात विजय, प्रदेश कार्यक्रम संयोजक सुशान्त सिंह, धर्मेंद्र कुमार, , सोनू मिश्रा, धनंजय कुमार, राँची युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामटहल नायक, रेणुका तिर्की, सत्येंद्र सिंह उर्फ बबलू, राकेश शर्मा, राजू लाल, संतोष साहू, अजय गिरी प्रेम कुमार बड़ाईक, सुमेश पांडेय, सुजीत, रोहित ठाकुर, पंकज श्रीवास्तव, आशीष, मोहित, कृष्ण लोहरा, अनिकेत अमन, सन्तन लाल काशी, सोनू कुमार, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...