यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 15 जून 2018

अटल जी के स्वास्थ्य के लिए महा मृत्युंजय जाप





रांची। मिशन मोदी अगेन पीएम झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा के नेतृत्व में डोरंडा मछली घर स्थित हनुमान मंदिर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय जाप और हवन पूजन किया गया।

हवन के पश्चात युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि हमारे 5000 साल पुरानी भारतीय संस्कृति सभ्यता के अनुसार ईश्वरीय साधना में वो शक्ति है जो मानव जीवन के अंतस को पुनः ऊर्जा से भर दे और क्लांत मानव स्फूर्ति के साथ फिर खड़ा हो जाए। शारदा ने कहा कि इंसान को दवा के साथ - साथ दुवाओ की भी जरूरत होती है। वाजपेयी को याद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की वो अटल जी एक अच्छे नेतृत्वकर्ता के साथ - साथ एक अच्छे कविताकार और पत्रकार भी रहे हैं।


मौके पे युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पीयूष विजयवर्गीय ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में जो शाइनिंग इंडिया का दौर था वो भुलाया नही जा सकता। अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में उन्होंने बताया की अटल जी ने  24 दलों के साथ गठबंधन से सरकार बनाई थी जिसमें 81 मंत्री थे। कभी किसी दल ने आनाकानी नहीं की। इससे उनकी नेतृत्व क्षमता का पता चलता है। विजयवर्गीय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हम सभी युवाओ के प्रेणना स्रोत है।

वही मुख्यरूप से उपस्थित भाजपा राँची महानगर के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी आज शिथिल अवस्था मे है ये भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओ के लिए असहनीय पीड़ा का समय है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि अटल जी जल्दी स्वस्थ हो इसके लिए मिशन मोदी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का यह सराहनीय पहल है। अटल जी के जल्दी स्वस्थ होने के लिए मनोज मिश्रा ने संकल्प लिया और युवा मोर्चा के कार्यककर्ताओ के साथ हवन पूजन में भाग लेकर भूतपूर्व प्रधानमंत्री के लिए पूजा अर्चना की।
वही मौजूद मोदी मिशन के प्रदेश महामंत्री परशुराम प्रसाद साहू ने कहा कि देश के लिए अटल बिहारी वाजपेयी का निस्वार्थ भाव से सेवा कभी भुलाया नही जा सकता। अटल जी ने गठबंधन सरकार चला कर पूरे विश्व के सामने एक मिसाल पेश किया। श्री साहू ने अटल जी के जीवन के कई बिंदुओं पे प्रकाश डाला।
वही प्रदेश मंत्री अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि अटल जी के कार्यकाल में भारत का स्वर्ण युग था। सौ वर्ष पुराने कावेरी जल विवाद का निस्तारण, कारगिल विजय, पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चर्तुभुज, किसान क्रेडिट कार्ड, सिलेंडरों की उपलब्धता तथा दूरसंचार क्रांति के अंतर्गत प्रत्येक हाथों में मोबाइल की उपलब्धता आदि वाजपेयी के कुशल शासन काल में ही हुआ।

वही युवा मोर्चा के सभी प्रदेश  पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने एक साथ पूजा वंदना कर अटल बिहारी वाजपेयी के ईश्वर से जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पे प्रदेश उपाध्यक्ष तुषार विजयवर्गीय, प्रदेश मंत्री प्रभात विजय, प्रदेश कार्यक्रम संयोजक सुशान्त सिंह, धर्मेंद्र कुमार, , सोनू मिश्रा, धनंजय कुमार, राँची युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामटहल नायक, रेणुका तिर्की, सत्येंद्र सिंह उर्फ बबलू, राकेश शर्मा, राजू लाल, संतोष साहू, अजय गिरी प्रेम कुमार बड़ाईक, सुमेश पांडेय, सुजीत, रोहित ठाकुर, पंकज श्रीवास्तव, आशीष, मोहित, कृष्ण लोहरा, अनिकेत अमन, सन्तन लाल काशी, सोनू कुमार, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...