यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 13 नवंबर 2018

मिट्टी के चूल्हे पर छनते ठकुआ की सुगंध है छठ


-अर्चित आनंद

छठ केवल आज नही है. सृष्टि में जिस दिन तक डूबते सूरज को नमन करने वाला एक व्यक्ति भी बचा रहेगा, हर उस दिन तक को छठ समझिए. इस कृतघ्न दुनिया में विगत के प्रति कृतज्ञ हो जाना छठ होना है. छठ सनातन का छठिहार है.

उगते सूरज मात्र को प्रणाम करने वाले कभी ‘लोग’ नही हो सकते, इसका घोषणा पत्र है छठ. डूबते सूरज के रूप में अपने पितरों को सादर यह आमंत्रण देने का पर्व है छठ, कि कृपया इसी सृष्टि में, इसी धरा पर, इसी वंश में, इसी घर में फिर कल भी आइए आज की तरह ही सूरज बन ताकि कल भी आपकी संतति का भोर हो.

छठ यही उद्घोष करता है कि हमें अभिमान है सूरजवंशी होने का, हमारा सूरज जहां हो हम वहीं होंगे सूरजमुखी बन. हमें सूरज से काम है चाहे वे उगें या डूब जायें.

हर तरह के कृतघ्नता के ख़िलाफ़ कृतज्ञ होने का, अहसनफ़रामोस इस दुनिया में अहसानमंद होने का, स्वार्थ के उलट परमार्थ, सौदा नही संस्कार का उत्सव है छठ. सम्भावना मात्र के कारण नही अपितु भावनाओं के कारण जुड़ जाने की प्रेरणा का पर्व है छठ.

छठ यानी ऐसी सिंदूरी आभा का त्यौहार जो सदैव हमारी नाक बचाये रखे. शूपनखाओं के ख़िलाफ़ सूप को हथियार बनाने का पावन पाबनि है छठ.

साहित्य की डाल पर अंधेरे के पक्ष में उलटा लटक रहे चमगादरों के ख़िलाफ़ भोर का सुर, प्रभाती की तान है छठ. छठ है यानी हमें भी याद रहे छठी का दूध और याद भी करा पायें आवश्यकतानुसार.

मिट्टी के चूल्हे पर छनते ठकुआ की सुगंध है छठ.

महारैली की तैयारी में भाकपा का जन-संपर्क अभियान

रांची। 'संविधान बचाव-जान बचाव, भाजपा भगाव-देश बचाव' के नारे के साथ मोरहाबादी (रांची) में 27 नवंबर को आयोजित होने वाली महारैली के लिए भाकपा जिला परिषद ने रांची के कई प्रखंडों का दौरा किया। इस रैली के समर्थन के लिए कई गांवों में बैठकें की।
इन बैठकों में आदिवासी- दलित, मजदूर-किसान, अल्पसंख्यक और नौजवानों ने भाग लिया और महारैली में भारी संख्या में शामिल होने का संकल्प लिया। भाकपा रांची जिला के सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि महारैली के जरिये उठाये जा रहे मुद्दे जैसे केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा हो रही वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है और भाजपा-आरएसएस के नेतृत्व वाली सरकारों के प्रति जनता का मोहभंग हो चुका है। वहीं भूअधिग्रहण कानून, 2013 में संशोधन को सरकार अदाणी व अंबानी के इशारे पर लायी है, जिससे किसान व खेती तहस-नहस हो रही है।
दौरे के क्रम में हटिया, कांके व मांडर प्रखंड के गांवों में अभियान संचालित हुआ और पोस्टर व पर्चे का वितरण कर महारैली के उद्देश्यों को जनता के बीच रखा गया। दौरे में जिला सचिव के साथ जिला कोषाध्यक्ष फरज़ाना फ़ारूक़ी, एटक नेता लालदेव सिंह, राज्य परिषद सदस्य उमेश नज़ीर व मेहुल मृगेंद्र, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष इसहाक अंसारी व हसीब अंसारी, आदिवासी नेता जितेंद्र महली समेत कई लोग शामिल थे।

श्री श्याम जन्मोत्सव 19 नवम्बर को

 हरमू रोड,निज मंदिर खाटु श्याम जी में

रांची। हरमू रोड स्थित निज मंदिर खाटु श्याम जी में श्री श्याम जन्मोत्सव बडे ही धूम धाम से 19 नवम्बर,सोमवार को मनाया जाएगा।
प्रबोधिनी एकादशी के पावन दिन श्री श्याम भक्तों के लिए बडा ही महत्व रखता है इस दिन बाबा श्री श्याम का जन्मोंत्सव सम्पूर्ण श्याम जगत में मनाया जाता है।हरमू रोड निज मंदिर में भी श्री श्याम जन्मोंत्सव की तैयारियाँ श्री श्याम मित्र मण्डल के अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रारंभ हो चुकी है।बाबा के जन्म दिन के पावन पुनीत अवसर पर विशेष रूप से वस्त्र (बागा)बनवाया गया है साथ ही देश के प्रमुख स्थानों से फूल मगाया जाएगा।बाहर से आए पुष्पों से निर्मित गजरों(मालाओं) से बाबा श्री श्याम प्रभु का श्रृंगार किया जाएगा।जन्मोंत्सव पर बाबा को छप्पन भोग प्रसाद के साथ ही नाना प्रकार के फल मेवों का भी भोग लगाया जाएगा।सम्पूर्ण मंदिर परिसर को रंग बिरंगे लाइट से दुल्हन की तरह सजाया गया है।
बाबा को अपने भजनों से रिझाने मुम्बई से सुरेश शर्मा एवं कोलकाता से ऋतु सिंह आ रही है।
19 नवम्बर,सोमवार को सुमधुर भजनों का कार्यक्रम रात्रि 10 बजे से प्रारंभ हो कर रात्रि 3.55 तक चलेगा।प्रातः 4 बजे बाबा श्री श्याम जी की महाआरती के साथ ही श्री श्याम जयन्ती का समापन होगा।महामंत्री श्री आनंद शर्मा ने बताया कि बाबा को भोग अर्पित करने के बाद से निरन्तर प्रसाद वितरण किया जाएगा।श्री शर्मा ने सभी धर्मप्रेमी श्याम भक्तों से पूरी श्रद्धाभाव के साथ श्री श्याम जन्मोंत्सव कार्यक्रम में शामिल हो बाबा को रिझाने एवं अपने परिवारजनों के लिए मंगलकामना श्री श्याम मित्र मण्डल परिवार संग करने का आग्रह किया।


छठ गीतों के एलबम का लोकार्पण

भोजपुरी युवा विकास मंच एवं  ए डी राज फ़िल्म एंड म्यूजिक डीविज़न की ओर से आस्था के इस पावन पर्व के शुभ अवसर पर  उगी है दीनानाथ छट गीत  एलबम का विमोचन  भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी,ए डी राज फ़िल्म एंड म्यूजिक डीविज़न के शुभांशु द्विवेदी,समाजसेवी राजीव रंजन, अवदेश ठाकुर   ने  संयुक्त रूप से कचहरी कोर्ट कंपाउंड स्थित द्विवेदी टॉवर में किया गया। इस एल्बम में कुल 5 गाने हैं।जिसमें जय जय छठी मैया, अर्ग देवी हमहु छट गाठ ये ननदो काफी लोगप्रिय होगा।इस अवसर  गायक शत्रुघ्न सावरिया ने अपनी आवाज दी है।निर्माता एस के द्विवेदी,निर्देशक शैलेश परदेसी,गीत विकास पांडेय,हैं।यह जानकारी आशुतोष द्विवेदी ने दी।

छठवर्तियों के बीच फल वितरित


रांची। सामाजिक संस्था दाधिचि परिषद और व्यावसायिक प्रतिष्ठान रामा इंटरप्राइजेज के संयुक्त तत्वावधान में कटहल मोड़ व कोकर में छठव्रतियों के बीच फलों का वितरण किया गया। शहर के जाने माने व्यवसायी व समाजसेवी आदित्य शर्मा के नेतृत्व में दीपक शर्मा, हेमंत शर्मा, पार्थ शर्मा, ऋषभ शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, महेश यादव, उपेन्द्र सिंह, पप्पू सिंह सहित अन्य श्रद्धालुओं ने इस पुनीत कार्य में सहयोग किया।

छठ घाटों का निरीक्षण करने निकला रांची जिला प्रशासन

उपायुक्त राय महिमापत रे, एसडीओ गरिमा सिंह, एसएसपी अनीश गुप्ता सहित छठ पूजा समिति के सदस्य गणों के साथ छठ घाटों का निरीक्षण करने रांची के आस पास के डैम व छठ घाटों में पहुंचे । जिसमे धुर्वा डैम बड़ा तालाब नक्षत्र वन रॉक गार्डन स्थित बैंक का निरीक्षण किया गया

श्री केड सती दादी मां मंगल पाठ का आयोजन 18 नवंबर को

रांची। श्री केडिया सभा के तत्वावधान में श्री केड सती दादी मां मंगल पाठ का आयोजन 18 नवंबर दिन रविवार को किया गया है। कार्यक्रम बरियातू रोड स्थित श्री सज्जन-प्रतिमा छावछरिया के निवास स्थान पार्वती एनक्लेव में 3:00 बजे से 6:00 बजे तक होगा। इस दौरान दादी मां की पावन ज्योति प्रज्वलित कर उनका मंगल पाठ एवं भजन कीर्तन होगा। इसके उपरांत दादी मां की महाआरती कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण होगा। सभा के महामंत्री श्री ललित केडिया ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि सभी भक्त सपरिवार मित्रों एवं अपने सगे संबंधियों के साथ पधार कर मंगल पाठ का श्रवण करें एवं भजनों का आनंद उठाएं और पुण्य के भागी बने।
इस पावन कार्य हेतु केडिया सभा अपने सभी सहयोगियों एवं दादी मां के भक्तों का सदैव आभारी रहेगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मधु केडिया ने दी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...