यह ब्लॉग खोजें
मंगलवार, 20 नवंबर 2018
"डिस्कवरी ऑफ न्यू इंडिया" तथा "सरहद के पार" का लोकार्पण
सीएम रघुवर दास ने डॉ दिनेश मिश्र की पुस्तक "डिस्कवरी ऑफ न्यू इंडिया" तथा "सरहद के पार" का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने डॉ दिनेश मिश्र को अपनी शुभकामनाएं दी तथा कहा कि समग्र राष्ट्र की अवधारणा और नए भारत के निर्माण के लिए यह महत्वपूर्ण विज़न होगा ।
डिस्कवरी ऑफ न्यू इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत के विजन और विश्व गुरु भारत के भावी रोड मैप पर समर्पित है। सरहद के पार भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर समर्पित पुस्तक है।
डॉ दिनेश मिश्र कोल इंडिया के सेवा निवृत्त जीएम हैं. डॉ मिश्र अंग्रेजी, हिंदी, मैथिली के कई पुस्तकों के लेखक रहे हैं।

सीएम ने किया स्वाति सिंह की पुस्तक का लोकार्पण
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज एक युवा लेखिका किक्की उर्फ स्वाति सिंह की पुस्तक ‘शादी का सपना’ का लोकार्पण झारखण्ड मंत्रालय में किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुश्री किक्की ने दिव्यांगता के बावजूद अपनी लेखन प्रतिभा को सामने रखा है। उन्होंने कहा कि जीवन को संपूर्णता में जीना और जीवन के उदात्त मूल्यों के लिए संघर्षरत रहना ही सबसे अहम है। मुख्यमंत्री ने युवा लेखिका को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर युवा लेखिका किक्की सिंह के परिजन भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर युवा लेखिका किक्की सिंह के परिजन भी उपस्थित थे।
सोमवार, 19 नवंबर 2018
वर्ष 2019 में मनेगी गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती
अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में क्रियान्वयन समिति ने सिक्का और डाक टिकट जारी करने सहित अनेक आयोजनों को अंतिम रूप दिया नई दिल्ली। वर्ष 2019 में भारत और पूरे विश्व में महान संत और सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देवजी की 550वीं जयंती मनाई जाएगी। प्यार, शांति और भाईचारे की गुरु नानक की शिक्षा सर्वव्यापी है। प्रधानमंत्री ने गुरु नानक जयंती के महत्व को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय क्रियान्वयन समिति (एनआईसी) का गठन किया है। वित्त मंत्री और संस्कृति राज्य मंत्री इस समिति के सदस्य हैं। इस समिति की देखरेख में देश-विदेश में श्री गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती से संबंधित समारोहों का आयोजन किया जाएगा। श्री गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती मनाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्रियान्वयन समिति की तीन बैठकें हुईं हैं। तीसरी बैठक 8 नवम्बर, 2018 को हुई जिसमें संस्कृति राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा, पंजाब के राज्यपाल श्री वी पी सिंह बडनोर, केंद्रीय इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री एस एस अहलूवालिया तथा पंजाब के पर्यटन मंत्री श्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भाग लिया। केंद्र सरकार ने नवम्बर 2018 से पूरे देश और दुनिया में श्री गुरु नानक देव जी की 550 वीं जयंती मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। विभिन्न मंत्रालय तथा विभाग और विदेशों में भारतीय मिशन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। श्री गुरु नानक देव जी की 550 वीं जयंती मनाने के लिए निम्नलिखित प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे :
|
उत्कृष्ट विधायक बनीं मेनका सरदार
सीएम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने श्रीमती मेनका सरदार को इस वर्ष के लिये उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि श्रीमती मेनका सरदार का अपने विधानसभा क्षेत्र और राज्य के विकास में सक्रियता के साथ योगदान रहा है। वे जनहित से जुड़े मुद्दों को बेबाकी से रखती रही हैं।

स्वस्थ समाज के लिए सकारात्मक सोच जरूरी : आदित्य विक्रम
* सामाजिक समरसता के लिए समर्पित
स्वस्थ समाज के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है।समाज के नवनिर्माण के लिए युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है। इसके हिमायती हैं राजधानी के लालपुर निवासी समाजसेवी आदित्य विक्रम जायसवाल। वह कहते हैं कि युवाओं के कंधे पर देश का भविष्य टिका है। राष्ट्र के नवनिर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं की सहभागिता से ही समाज व देश सशक्त होता है। अक्सर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में यह बातें सुनने को मिलती है। इसे साकार कर रहे हैं युवा उद्यमी आदित्य विक्रम जायसवाल। आदित्य की राजनीतिक व सामाजिक पृष्ठभूमि रही है। उनके दादा और परदादा एकीकृत बिहार के समय दिग्गज राजनेता के साथ साथ लोकप्रिय समाजसेवी भी थे। अपने दादा रांची नगर निगम के पूर्व मेयर स्व.शिवनारायण जायसवाल व पिता मनोरंजन जायसवाल से प्रेरित होकर आदित्य भी राजनीति व समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने लगे। तकरीबन पांच पुश्तों से कांग्रेस पार्टी के झंडाबरदार रहे जायसवाल परिवार की लोकप्रियता सभी समुदायों के बीच है। उनकी राजनीति व समाजसेवा में रुचि और सक्रियता देखकर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सचिव की जिम्मेदारी सौंपी। जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। पार्टी के बैनर तले समाज को स्वस्थ रखने का अभियान चलाया। शहर के विभिन्न मुहल्ले में राजीव गांधी मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन कर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वह इंपावर झारखंड नामक सामाजिक संस्था का गठन कर युवाओं को अपने साथ जोड़कर सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रहे हैं। पेशे से व्यवसायी आदित्य समाजसेवा को सर्वोपरि मानते हैं। उनका मानना है कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज निर्माण में युवाओं की सहभागिता से सफलता संभव है। युवाओं को समाज की मुख्य धारा से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में जुटे रहने की आवश्यकता है। आदित्य में टीम लीडरशिप की अद्भुत क्षमता है। वह शहर की कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हैं। शहर की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेते हैं। उनका कहना है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाजसेवा का भाव रखना सबों का कर्तव्य है। राजनीति और समाजसेवा दोनों को अलग अलग रखना चाहिए। युवाओं के लिए वह प्रेरणास्रोत हैं। आदित्य बताते हैं कि समाज के सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर सामाजिक विकास के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।इससे देश के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
मुहल्ला समस्या निदान चौपाल आयोजित
रांची महानगर कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग
रांची। रांची महानगर कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग के द्वारा आज दिन रविवार को शाम 04:00 बजे किशोरगंज, बड़ा तालाब स्थित मोमिन हाॅल, रांची में जनसमस्याओं को लेकर एक बैठक (मुहल्ला समस्या निदान चौपाल) आहूत की गई। बैठक में आमलोगों की जनसमस्याओं से अवगत होते हुए समाधान हेतु विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कांग्रेस पार्टी नेता आदित्य विक्रम जयसवाल, पार्टी कार्यकर्तागण एवं मुहल्ला के समाजसेवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में मुहल्ला वासियों ने बताया कि पानी सप्लाई समय पर नहीं होने से पेयजल की भारी किल्लत है, मुहल्ले में समुचित साफ सफाई नहीं होने से गंदगी का अम्बार है, सरकारी योजनाओं का लाभ सही लाभुक को नही मिल रहा है। भाजपा की सरकार में महंगाई चरम पर है, रोजगार की आशा में मारा मारा फिर रहे हैं।
इस मौके पर श्री जयसवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार, राज्य के रघुवर की सरकार और भाजपा शासित रांची नगर निगम कभी अच्छी सोच के साथ गरीबों के उत्थान के लिएकार्य नही की है। भाजपा का जन आरोग्य योजना, मुद्रा लोन, जनधन योजना, स्वच्छ भारत योजना, मेक इन इंडिया सभी विफल साबित हुई है। भाजपा की सभी योजनाएं सिर्फ गरीब का परिवारों को लुभाने और ठगने का काम की है, यह भाजपा की सरकार बाहरी लोगों को लाभ पहुँचाती है और झारखंडियों की आवाज को लाठी डंडे के सहारे दबाना चाहती है। जो इनकी मंसूबे को जनता समझ चुकी है। आने वाले चुनाव में वोट देकर भाजपा को चोट पहुँचायगी। राजधीन के युवा साथी बदलाव की और अग्रसारित है।
प्रदेश कांग्रेस के योजना एवम रणनीति के सदस्य अमिताभ रंजन ने कहा कि भाजपा की नियत और नीति दोनों गरीबों के खराब है। लाठी डंडे और भय दिखा कर सत्ता पर बने रहना चाहती है, भाजपा का विकास खोखला है।
पुरानी रांची निवासी शमशेर ने कहा कि रोजगार के लिये नवयुवक दर दर भटक रहे हैं, महिला, बच्चें असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, ब्यवसायिक वर्ग अपराधी के भय से जिय रहे हैं, राजधानी के लोग भय की साया में लिप्त हैं।
महानगर कांग्रेस नेता किशन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों की उत्थान, दुख सुख की बात करती है , और अपनी राज्य लोकतांत्रिक तरीके से चलाने पर विश्वास करती है। कांग्रेस पार्टी ही राज्य का सही विकास करेगी, आंकड़े और दिखावे का काम सिर्फ भाजपा की झूठी सरकार करती है। कांग्रेस गरीबों के चेहरों पर भय नही मुस्कान भरने पर विश्वास करती है।
बैठक के अंत मोमिन हॉल में युवाओं के बीच क्रिकेट किट का वितरण किया गया था। श्री जायसवाल ने अपनी टीम के साथ मुहल्ला में पदयात्रा कर कांग्रेस की नीति और संदेश को जन जन को बताया और मोहल्ला की समस्या निदान का हर सम्भव मदद की आश्वाशन दिया।
बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस ओ बी सी नेता नंद किशोर साहू ने की तथा संचालन आसिफ जियाउल ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन अनिल सिंह ने की
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुरानी रांची के सदर हाफिजुर रहमान ,नईम भाई ,रमजान अंसारी, शमशेर आलम, किशन अग्रवाल, अमिताभ रंजन, उमेश कुमार ,आसिफ जियाउल, तमन ,फैयाज, टीपू ,पिंटू ,इफ्तेखार ,आसिफ नंद किशोर साहू ,मेराज आलम, सदाब, अमरजीत सिंह, अनिल सिंह, चिंटू चौरसिया, प्रेम कुमार,रमजान, साद, फैयाज, रमीज, मिनटु, इफ्तिखार, मोकिम, बिक्की, तस्लीम, तमन्ना, सददाब, इसरार, मौसिन आदि उपस्थित थे।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
JOURNALISTERA The People's E-Paper : 'via Blog this'
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
चतरा जिले के सभी गांवों मे इस साल के अंत तक पहुंचेगी बिजली : सुधांशु सुमन रांची । राष्ट्र प्रेम के जज्बे से ओत-प्रोत और आत्मविश्वास स...