यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 20 नवंबर 2018

डेढ़ दर्जन से अधिक आइपीएस अधिकारियों का तबादला

रांची। भारतीय पुलिस सेवा के डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारियों का स्थानांतरण, पदस्थापन किया गया। गृह कारा एवं आदा प्रबंधन विभाग झारखंड सरकार ने राज्यपाल के की मुहर लगने के बाद एक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी।
अधिसूचना के मुताबिक हजारीबाग के डीआइजी पंकज कम्बोज को डीआइजी एंटी करप्शन ब्यूरो, रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। कांति कुमार गदिदेसी, एसपी, प. सिंहभूम का एसपी, विशेष शाखा, झारखंड, रांची के पद पर तबादला किया गया। विशेष शाखा के एसपी शैलेंद्र कुमार सिन्हा जामताड़ा के एसपी बनाए गए। संजय रंजन सिंह एसपी, यातायात, रांची से समादेष्टा, जैप-2 टाटीसिल्वे बनाए गए। धनबाद के एसएसपी चोथे मनोज रतन को सीआइडी,रांची का एसपी बनाया गया। वाइएस रमेश, एसपी, सीआइडी रांची को दुमका का एसपी बनाया गया। विशेष शाखा, रांची के एसपी श्री आलोक को खूंटी का एसपी बनाया गया। खूंटी के सपी अश्विनी कुमार सिन्हा का दुमका एसपी के रूप में तबादला किया गया। राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) चंदन कुमार झा पश्चिमी सिंहभूम, चाइबासा के एसपी बने गए। जामताड़ा एसपी जया राय को एसपी, सीआइडी, रांची बनाया गया। दुमका के एसपी किशोर कौशल को दनबाद का एसेसपी बना दिया गया। झारखंड जगुआर के एसपी अंजनी कुमार झा को एसपी, विशेष शाखा (मुख्यमंत्री सुरक्षा) बनाया गया। गुमला के एसपी अंशुमन कुमार को राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) के पद पर भेजा गया। रांची नगर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को धनबाद का एसपी ग्रामीण बनाया गया। जैप-05, देवघर की समादेष्टा सुजाता कुमारी वीणापानी को रांची सिटी एसपी बनाया गया। धनबाद के एसपी ग्रामीण आशुतोष शेखर रांची के ग्रामीण एसपी बने गए और रांची के एसपी ग्रामीण, अजीत पीटर डुंगडुंग रांची के एसपी यातायात बनाए गए।

इसके अलावा सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी पीके जाजोरिया को पुलिस शिकायत प्राधिकार का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।




दिल्ली में बजा झारखंड की उपलब्धियों का डंका



झारखंड को पूरे देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अव्वल बनाना हैः रघुवर दास, मुख्यमंत्री


रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जियाडा (JIADA) टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से और अधिक कठिन मेहनत करने तथा अनुभव का लाभ उठाते हुए झारखंड को पूरे देश में ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अव्वल के लिए प्रयास करें

इंडस्ट्रियल पार्क रेटिंग सिस्टम (IPRS) 2017-18 का रिपोर्ट भारत सरकार के औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग ने प्रवासी भारतीय केंद्र नई दिल्ली में जारी करते हुए झारखंड को देश के सबसे टॉप परफॉर्मिंग इंडस्ट्रियल पार्क एरिया में स्थान दिया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने प्रवासी भारतीय केंद्र नई दिल्ली में इस रिपोर्ट को जारी किया।

औद्योगिक इकोसिस्टम के विकास में इंटरनल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड यूटिलिटीज, एक्सटर्नल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड फैसिलिटी, बिजनेस सपोर्ट सर्विस तथा एनवायरमेंट एंड सेफ्टी मैनेजमेंट जैसे चार महत्वपूर्ण बिंदुओं पर IPRS बेहतर प्रदर्शन करने वालों को स्थान दिया गया है।

इस दृष्टि से 21 राज्यों से 177 नॉमिनेशंस में झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया को चारों स्तंभों में बेहतर स्थान दिया गया है।
रांची के टाटीसिल्वे को इंटरनल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड यूटिलिटीज में पांचवा स्थान, एक्सटर्नल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया बोकारो को पूरे देश में दूसरा स्थान तथा बिजनेस सपोर्ट सर्विसेज एंड फैसिलिटी के तहत कांड्रा इंडस्ट्रियल एरिया धनबाद को पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। एनवायरमेंट सेफ्टी मैनेजमेंट के तहत बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया बोकारो को पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

वित्त मंत्रालय ने की झारखंड में घर-घर बिजली मुहिम की सराहना

नई दिल्ली। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने झारखण्ड सरकार के द्वारा पूरे राज्य में  24×7 बिजली बहाल करने के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की है। भारत सरकार, झारखण्ड सरकार और वर्ल्ड बैंक के द्वारा 310 मिलियन डॉलर लोन अग्रीमेंट हस्ताक्षर किया गया। यह ऋण अनुबन्ध झारखण्ड के समस्त नागरिकों को में 24×7 भरोसेमंद, बेहतर गुणवत्ता वाली तथा सबके द्वारा आसानी से वहन करने लायक विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित करने के दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में झारखण्ड को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारी सरकार प्रयासरत है। बिजली के लिए आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में घर-घर बिजली पहुंचाने का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को इसके लिए कोटि- कोटि धन्यवाद।

सीएम से मिले महालेखाकार

चंद्र मौली सिंह, महालेखाकार  झारखंड तथा विनय गांगुली ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से शिष्टाचार मुलाकात की।

झारखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय


 झारखंड मंत्रिमंडल ने राज्य हित में कई अहम फैसले किे जो नि्नलिखित हैंः-


●  वित्तीय वर्ष 2018-19 में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के विलंब से आने, रोपा में विलंब होने तथा सितंबर, 2018 में ओलावृष्टि के फलस्वरूप हुए फसल क्षति के कारण झारखंड राज्य के 18 जिलों के 129 प्रखंडों को  सुखाड़ग्रस्त घोषित करने की स्वीकृति दी गई.   
             
● झारखंड मूल्यवर्धित कर अधिनियम, 2005 के साथ संलग्न अनुसूची II Part E में संशोधन करते हुए डीजल एवं पेट्रोल के Basic Price (Dealer's price + Excise Duty) पर  देय कर (वैट) की राशि में 2.50 ₹ प्रति लीटर कमी/विमुक्ति के बिंदु पर स्वीकृति दी गई.

●  भगवान बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी, रांची हेतु अधिसूचित झारखंड चिड़ियाघर प्राधिकरण के नियम एवं विनियम (बाय लॉज) में संशोधन की स्वीकृति दी गई.

● वित्तीय वर्ष 2018-19 में केंद्र प्रायोजित (60 प्रतिशत केंद्रांश : 40 प्रतिशत राज्याश) योजना अंतर्गत राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रांची में भारत सरकार द्वारा MBBS की वर्तमान 150 सीटों में 100 सीटों की बढ़ोतरी करने के निमित्त केंद्रांश मद में 72,00,00,000₹ (बहत्तर करोड़ ₹) तथा राज्ययांश मद में 48,00,00,000 ₹ (अड़तालीस करोड़ ₹) कुल 1,20,00,00,000 ₹ (एक अरब  बीस करोड़ ₹) के व्यय की स्वीकृति दी गई.

●  पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत 2.5 (ढाई) करोड़ ₹ से अधिक लागत के कार्यों हेतु लागू Standard Bidding Document (SBD)  के कतिपय कंडिकाओं में संशोधन की स्वीकृति दी गई.

●  माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिए जाने वाले वैवेकिक अनुदान (Discretionary Grant)  की अधिसीमा राशि में संशोधन किए जाने की स्वीकृति दी गई.

● धनबाद जिला अंतर्गत नव सृजित अंचल पुटकी हेतु आवश्यक पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई.

● पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जिला अंतर्गत गोलमुरी सह जुगसलाई अंचल हेतु पूर्व से स्वीकृत पदों का स्थानांतरण नव सृजित अंचल जमशेदपुर में किए जाने एवं नव सृजित अंचल मानगो हेतु आवश्यक पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई.

● धनबाद जिला अंतर्गत दो अंचलों कलियासोल एवं एग्यारकुंड हेतु आवश्यक पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई.

 ●  देवघर जिला के मोहनपुर अंचल अंतर्गत विभिन्न मौजा अंतर्निहित कुल रकबा 17.31 एकड़ गैरमजरूआ आम एवं खास भूमि कुल देय राशि 13,47,81,164 ₹ (तेरह करोड़ सैंतालीस लाख एक्कासी हजार  एक सौ चौसठ ₹ मात्र पर रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अदायगी पर मोहनपुर हंसडीहा न्यू बीजी रेलवे लाइन के निर्माण हेतु रेल मंत्रालय, भारत सरकार को सशुल्क स्थाई भूमि हस्तांतरण तथा उक्त गोचर भूमि के प्रतिपूर्ति हेतु देवघर जिला अंतर्गत मोहनपुर अंचल के मौजा नागदह में निहित रकबा 4.515 एकड़ गैरमजरूआ भूमि  किस्म  परती संपत्ति कदीम को गोचर  अधिसूचित करने की स्वीकृति दी गई.

● TMV वादों में माननीय जिला एवं सत्र न्यायधीश (पंचम) धनबाद के न्यायालय द्वारा पारित  न्यायादेश के आलोक में पीड़ितों को मुआवजा भुगतान हेतु एवं विभिन्न उपायुक्त द्वारा झारखंड विक्टिम कंपनसेशन स्कीम 2016 के तहत पीड़ितों को मुआवजा भुगतान हेतु झारखंड आकस्मिकता निधि से कुल ₹ 5,77,00,000 ₹ ( पांच करोड़  सतहत्तर लाख रुपये मात्र अग्रिम के रूप में स्वीकृत करने की स्वीकृति दी गई.

●  राज्य सरकार एवं रेल मंत्रालय, भारत सरकार के साथ 06 रेल परियोजनाओं के निर्माण हेतु एमओयू (MoU) की वैधता मार्च 2017 में समाप्त होने के उपरांत एमओयू का विस्तारीकरण मार्च 2020 तक करने की स्वीकृति तथा रेल परियोजनाओं के प्राकलित राशि में तृतीय पुनरीक्षण के फलस्वरूप 6505.00 करोड़ ₹ की स्वीकृति तथा चालू वित्तीय वर्ष में 114.00 करोड़ ₹ विमुक्त करने की स्वीकृति दी गई.

● राज्य योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में मीठी क्रान्ति के तहत् ‘‘मधुमक्खी पालन’’ की योजना हेतु कुल राशि एक सौ करोड़ ₹ मात्र की प्रशासनिक एवं राशि 10 करोड़ ₹ व्यय की स्वीकृति दी गई।

● लातेहार जिला के नवसृजित सरयू प्रखण्ड के लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अन्य सम्बद्ध पद समूहों का गैर योजना स्थापना मद में स्थायी रूप से पद सृजन करने की स्वीकृति दी गई।

● झारखंड राज्य के विभिन्न निकायों में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के OPEX (O&M) व्यय के लिए Tipping Fee  की राशि का भुगतान से संबंधित नीति में संशोधन पर प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.

उर्स मेले में सीएम रघुवर दास को आमंत्रण

मुख्यमंत्री रघुवर दास को रांची स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा का 22 से 26 नवम्बर 2018 तक होने वाले सालाना उर्स में भाग लेने के लिए हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी के अध्यक्ष एवं महासचिव ने आमंत्रित किया।

"डिस्कवरी ऑफ न्यू इंडिया" तथा "सरहद के पार" का लोकार्पण

सीएम रघुवर दास ने डॉ दिनेश मिश्र की पुस्तक "डिस्कवरी ऑफ न्यू इंडिया" तथा "सरहद के पार" का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने डॉ दिनेश मिश्र को अपनी शुभकामनाएं दी तथा कहा कि समग्र राष्ट्र की अवधारणा और नए भारत के निर्माण के लिए यह महत्वपूर्ण विज़न होगा ।

डिस्कवरी ऑफ न्यू इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत के विजन और विश्व गुरु भारत के भावी रोड मैप पर समर्पित है। सरहद के पार भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर समर्पित पुस्तक है।

डॉ दिनेश मिश्र कोल इंडिया के सेवा निवृत्त जीएम हैं. डॉ मिश्र अंग्रेजी, हिंदी, मैथिली के कई  पुस्तकों के लेखक रहे हैं।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...