यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 15 जनवरी 2019

मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही, तिलकुट का वितरण




रांची। 
श्री राम मंदिर, चुटिया की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी, तिलकुट, चूड़ा, दही आदि खाद्य सामग्री वितरण किया गयाl


इस मौके पर बतौर मुख्य रूप से मुख्य अतिथि  के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जयसवाल मौजूद थेl

मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जयसवाल ने उपस्थित लोगों को मकर संक्रांति, टुसु पर्व की शुभकामनाएं दी तथा कहा कि यह त्योहार उत्साह, उमंग और खुशहाली का त्योहार है, हम सभी को मिलकर अच्छे समाज और समृद्ध समाज बनाने में अपना योगदान देने की जरूर त है।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सुरेश साहू, गुजा तिर्की, सतीश पांडे ,लखन महतो, रवि सिंह, गंजू नायक, विजय, गुड्डू साहू ,कृष्णा सहाय ,अनिल सिंह ,राहुल राय, प्रेम ,चिंटू चौरसिया आदि उपस्थित हुए।

शनिवार, 12 जनवरी 2019

स्वामी विवेकानंद की 33 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण

अनावरण के बाद बोले सीएम रघुवर दास-
 बड़ा तालाब का नाम स्वामी विवेकानंद सरोवर होगा




रांची। स्वामी विवेकानंद ने समरस समाज और भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना देखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। वे नये भारत का निर्माण कर रहे हैं, जहां कोई बेघर, बेरोजगार, बेदवा, बे शिक्षा न रहे। कोई अभाव की जिंदगी न जिये। देश के वंचित, शोषित, पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रहे हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही। वे राष्ट्रीय युवा दिवस पर रांची झील (बड़ा तालाब) के मध्य टापू पर स्वामी विवेकानंद की वृहद प्रतिमा का अनावरण और सौंदर्यीकरण का उदघाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज से बड़ा तलाब का नाम स्वामी विवेकानंद सरोवर होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति ने हमारे देश को काफी पीछे कर दिया है। प्रधानमंत्री जी के सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर अब देश चल पड़ा है। अब हर किसी को बिना जात-धर्म पूछे योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विकास की बाट जोह रहे शोषितो, वंचितों को उनका हक मिल रहा है। देश के करोड़ो बेघर लोगों को घर मिल रहा है। गरीब महिलाओं को सम्मान के साथ जीने के लिए उज्जवला योजना के तहत गैस-चूल्हा हो या घर में शौचालय। गरीबों का बैंक में खाता हो या मुद्रा लोन से छोटे-छोटे व्यापार के लिए आर्थिक मदद। बिना जात देखे हर वर्ग के कमजोर लोगों के लिए आरक्षण की व्यवस्था सारे काम मोदी जी ने पिछले साढ़े चार साल में करके दिखाये हैं। आज दुनिया में देश की साख बढ़ रही है। उनके नेतृत्व में हम विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना ही वास्तविक विकास है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार यही कार्य कर रही है। हजारों नौजवान डिग्री लेकर बेरोजगार घूम रहे थे। देश में पहली बार स्किल डेवलपमेंट विभाग की स्थापना कर नौजवानों को रोजगार से जोड़ने का काम किया। झारखंड सरकार ने इसी को आगे बढ़ाते हुए एक दिन में 1.06 लाख लोगों को रोजगार से जोड़ कर विश्व कीर्तिमान बनाया है। घोटालों और कमीशनखोरी पर मोदी जी के राज में रोक लगी है। इस कारण कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। जिन लोगों का इतिहास दागदार है, वे गरीब मां के बेटे के प्रधानमंत्री बनने से परेशान हैं। देश की जनता सब देख रही है। प्रधानमंत्री जी की मां अभी भी छोटे से घर में रह रही है। उनके भाई छोटा-मोटा काम कर अपना गुजारा कर रहे हैं। वैसे प्रधानमंत्री पर घोटाले का आरोप लगानेवाले विपक्षी दलों की पोल जनता के सामने खुल चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लोगों को उनके संदेशों और प्रेरणा देने का काम करेगी, जिसका मूल मंत्र देशभक्ति है। इस प्रतिमा से युवा देश प्रेम के प्रति जागरूक होंगे। स्वामी जी के विचारों और उनकी सोच से परिचित होंगे। उन्होंने बड़ा तलाब का नामकरण स्वामी विवेकानंद सरोवर करने की भी घोषणा की। साथ ही, यहां गिर रहे गंदे नालों को बंद करने का निर्देश दिया और तालाब का पानी साफ रखने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सी पी सिंह ने बताया कि 33 फीट ऊंची प्रतिमा है। रात में भी यहाँ बोटिंग हो सके इसके लिए विशेष तौर पर लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। स्वामी जी के विचारों को यहां प्रदर्शित किया जाएगा।

समारोह में पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी, रांची के सांसद रामटहल चौधरी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, पर्यटन विभाग के सचिव राहुल शर्मा, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, रामकृष्ण मिशन के स्वामी भावेशानंद जी और मूर्तिकार पद्म भूषण राम सुतार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

स्काउट एसोसिएशन का दंत सेवा शिविर



सुबोधकांत सहाय ने किया उद्घाटन

रांची।स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म दिवस के अवसर पर द ऑल इडिंया ब्वाॅयस स्काउट एसोसिएशन के तत्वावधान में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन चटकपुर के रूट राईडर चिल्ड्रेन स्कूल में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री माननीय सुबोधकान्त सहाय ने दीप प्रज्वलित कर  किये । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि स्काउट के स्टेट कमिस्नर अरविन्द कुमार लाल , डा. स्वाति अग्रवाल, डा. गुंजन सिन्हा, डा. स्नेहा हाण्डा उपस्थित होकर आस-पास के 80 महिलाओं एवं 150 स्कूल के बच्चो का दांत जांच कर दवाइयां दी गई। डा. के टीम ने दांतों की सुरक्षा हेतु कई जानकारिया भी दी। 

      मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रिय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा की इस तरह का आयोजन से गामीणो को काफी लाभ मिलेगा। यह क्षेत्र नया बना है जहां कई तरह के समस्यायें भी है जिसका निराकरण करने का मै अपने स्तर से पूरा प्रयास करूगा। स्कूल प्रबधक इस क्षेत्र मे विद्यालय संचालन कर क्षेत्र मे शिक्षा का अलख जगा रहे है जो बहुत ही नेक कार्य है। द ऑल इडिंया ब्वाॅयस स्काउट एसोसियशन द्वारा मेडिकल कैम्प लगाकर लोगो को स्वस्थ्य लाभ दे रहे है। स्काउट के माध्यम से बच्चो के अन्दर सूुचित विकास होती है । स्काउट संस्था को मै बधाई देता हॅू।
      स्काउट के स्टेट कमिश्नर अरविन्द कुमार लाल ने भी स्वस्थ दांत, स्वस्थ शरीर, स्वस्थ राष्ट्र का नारा देकर बच्चो को स्वस्थ रहने की प्रेरणा दिये। कैम्प में का सहयोग मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल के उप प्राचार्य जय प्रकाश शर्मा, वार्ड 8 की सदस्य  रीना देवी, समाजसेवी मदन सिंह , एम आर पवन वर्णवाल  किषोरगंज प्रखण्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, अजय कुमार चौधरी, अजय सिन्हा, स्कूल के को-आडिनेटर उदय कुमार, चरण सिंह, कोमल कुमारी, मनीष कुमारी, बुलबुल कुमारी, निशु कुमारी, राकेश पांडे सहित कई गण्यमाण्य लोग उपस्थित थे।
      मेडिकल कैम्प का संचालन स्काउट के राज्य सचिव विक्रान्त विश्वकर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जयप्रकाश शर्मा ने किया।

हरीन्द्रानंद फाउंडेशन की संगोष्ठी


‘रांची।शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन, राँची के तत्वावधान में ‘‘साँसे हो रही हैं कम, आओ वृक्ष लगाये हम’’ विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन ‘‘दी कार्निवाल हॉल’’, राँची में आयोजित किया गया। देश की एकता के प्रतीक हमारे राष्ट्र गान जन गण मन से कार्यक्रम का आरम्भ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरेण्य गुरू भ्राता श्र हरीन्द्रानन्द साहब ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की आधारशीला हैं। एक पेड़ सोलह लोगों को साँसे प्रदान करता है और दुर्भाग्य देखिए कि जिससे हमारी साँसे चल रही हैं हम उसे ही काट रहे हैं। उसकी क्षति कर रहे हैं। साहब ने कहा कि शिव के शिष्य प्रकृति की सुरक्षा, संरक्षता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अर्चित आनन्द ने कहा कि हमें वृक्षों को लगाना चाहिए। हम सब मिलकर लगभग पाँच लाख वृक्ष लगा चुके हैं और निरंतर इस दिशा में हम काम कर रहे है। प्रोफेसर रामेश्वर मंडल ने शिव की शिष्यता और प्रकृति को जोड़ते हुए कहा कि हम अपने कर्त्तव्यो  का पालन करें। हमारी जिम्मेदारी है कि हम मिलकर वृक्ष बचायें।
शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन की अध्यक्षा बरखा सिन्हा ने कहा कि हमारे गुरू शिव प्रकृति का अयन करते हैं। वे प्रकृति के पालक है, संरक्षक भी हैं।
इस कार्यक्रम में आए लोगों ने भी अपने विचार रखे कि किस तरह से वृक्षों का संरक्षण किया जाये।

एसआरटीएमआइ का मुख्यालय रांची में खुलेगा



नई दिल्ली। सीएम रघुवर दास ने नयी दिल्ली में केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनसे एसआरटीएमआइ का मुख्यालय रांची में खोलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा उपलब्ध है। इस संस्थान के रांची में खुलने से इसका लाभ मिलेगा। राज्य में खनिज आधारित इकाईयां सेल, आरडीएसआइसी एस, मेकॉन, एमआइटी जैसे लोक उपक्रम तथा टाटा स्टील, जेएसपीएल जैसे निजी उपक्रम कार्यरत हैं। इसके साथ ही राउरकेला औद्योगिक क्षेत्र, दुर्गापुर, बर्नपुर आदि भी यहां से नजदीक है। रांची में इसके खुलने से झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ को भी लाभ मिलेगा। एसआरटीएमआइ का मुख्यालय रांची में खोलने के लिए राज्य सरकार हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तैयार है। केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही एस आर टी एम आइ का मुख्यालय रांची में खुलेगा।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय स्टील मंत्री से यह आग्रह किया की स्थानीय उद्योग में तथा आम आदमी को स्टील न्यायोचित दर पर मिल सके इसके लिए पहल की जाए केंद्रीय स्टील मंत्री ने कहा कि 19 तारीख को इस्पात सचिव की अध्यक्षता में बोकारो स्टील सिटी में बैठक होगी जिस पर इस विषय पर निर्णय लिया जाएगा।

साथ ही, बीएसएल क्षेत्र में लंबे समय से रह रहे लोगों के नियमितीकरण के संबंध में शीघ्र निर्णय लिए जाने पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय इस्पात मंत्री से आग्रह किया। केंद्रीय इस्पात मंत्री ने कहा कि स्टील सेक्रेट्री जल्द ही रांची आएंगे और इस विषय पर एक बैठक कर जल्द से जल्द लोगों के हित में निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बोकारो स्टील की आवश्यकता पर आधारित स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय स्तर क्रय को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इस विषय पर केंद्रीय इस्पात मंत्री ने कहा कि 19 तारीख को बोकारो में केंद्रीय इस्पात सचिव की बैठक में विचार किए जाने और अधिक से अधिक स्थानीय क्रय को बढ़ावा दिए जाने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।

चतरा में जल्द ही स्टील प्लांट लगाए जाने पर केंद्रीय इस्पात मंत्री को मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्टील प्लांट के लिए आवश्यक आयरन अयस्क ब्लॉक के आवंटन पर जल्द से जल्द निर्णय लेगी ताकि चतरा में स्टील प्लांट जल्द से जल्द बन सके।

बैठक में केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री झारखंड श्री रघुवर दास, केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री विष्णु देव सोई, केंद्रीय इस्पात सचिव, इस्पात विभाग के संयुक्त सचिव, झारखंड सरकार के उद्योग सचिव  के रवि कुमार, मुख्यमंत्री के निजी सचिव के पी बलियान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण

रांची। मिशन मोदी युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में मेकन चौक पे युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पे माल्यापर्ण किया गया।

माल्यार्पण में मुख्य रूप से संयुक्त राष्ट्र मंत्री अरविन्दर सिंह खुराना, मिशन मोदी के अध्यक्ष परशुराम प्रसाद, संयुक्त मंत्री नेहा शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जैकी खान, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के सह संयोजक रोशन शर्मा शामिल हुए।

सभी ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पे माल्यार्पण किया और स्वच्छ्ता के प्रति संकल्प लिया।

मिशन मोदी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के बताए उपदेशो पे चलना चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व मे भारत का नाम ऊँचा किया। हर युवाओं अपने देश के प्रति संकल्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद ही युवाओं के गुरु है।

महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषभ गक्खड़ ने कहा कि, स्वामी विवेकानंद हर एक भारतीय के प्रेणना स्त्रोत है। हमे उनके उपदेशो पर चलकर राष्ट्र निर्माण करना चाहिए और पूरे विश्व मे युवा भारत की शक्ति दिखानी चाहिए।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा महामंत्री पीयूष विजयवर्गीय, नेहा शर्मा , सुरेंद्र नाथ, ऋषभ गक्खड़, रौनक अग्रवाल, साहित्य पवन, अमन जयसवाल, अविनाश सिंह, रविंदर कौर, राफिया नाज, नौशाद खान, रवि अग्रवाल, जीतू गुप्ता, जितेंद्र कुमार, पारस शर्मा, निखिल शर्मा, अविनाश, अंकित शर्मा, मनोज राय शामिल हुए।

गायत्री युग यज्ञ पद्धति से जन्म दिन मनाया गया




रांची। गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू में गायत्री परिवार के एक वयोवृद्ध सदस्य एवं रांची एजी ऑफिस से 1992 में सेवानिवृत्त वरीय  लेखाधिकारी और गायत्री परिवार के पुराने सक्रिय सदस्य गणपत मोदी जी का आज दिनांक 11 जनवरी को पचासी वां जन्म दिवस गायत्री यज्ञीय वातावरण में मनाया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु विशेष यज्ञाहुतियां अग्निहोत्र में दी गयीं तथा इस अवसर पर गायत्री मंदिर एवं कई गली मोहल्ले में निर्धन एवं गरीब जनों में  85 पीस में से तीस गायत्री परिजनों में कंबल वितरित किया गया ।
साथ ही मकर संक्रांति के पूर्व अवसर पर आज  कुछ यहां और कल शनि व अन्य मंदिरों में चूड़ा, गुड़ , तिल,लाई और तिलकुट का वितरण उनकी ओर से वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर गायत्री मंदिर सेक्टर-2 धुर्वा  में गायत्री साधक एवं पुजारी रामाज्ञा सिंह द्वारा विधि विधान से जन्म दिवसोत्सव  संस्कार पर पूजा अर्चना किया तथा जन्मदिन पर बधाई शुभकामना के साथ जन्मोत्सव पर अनेक संदेश देकर उन्हेंसम्मानित किया ।
सिंह ने अपने संबोधन में कहा ----जन्मदिन व्यक्तिगत पर्व में निजी जीवन का एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और उल्लास का पर्व है । यह निपट एकाकी नहीं , सामूहिक मनाया जाना चाहिए।जिसका जन्म दिन होता है ,वह आयोजन समूह का महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है । यह आनंद उल्लास पूरे परिवार व समूह का हिस्सा होता है । कहा कि यद्यपि हमारे समाज में हंसी-खुशी और आनंद उल्लास का अनेक त्यौहार प्रचलित हैं , *उसमें मानव का धरती पर अवतरण भी एक बड़ी उपलब्धि एवं सफलता है तथा जीव के लिए यह  सबसे बड़ा ईश्वरीय उपहार  मनुष्य जन्म है*।
अतः यह अवसर मंगलमय ,  आनंदमय और उल्लासमय होना ही चाहिए तथा प्राप्त प्रेरणा से दूसरों को भी प्रेरित कर उन्हें भी आनंदित एवं प्रमुदित करना चाहिए । गणपति मोदी जी ने भी अपने जीवन के गुरूदेव श्री के सानिध्य में रांची में गुरुदेव श्री की उपस्थिति में  प्राप्त कुछ रोचक प्रसंगों को सबको संक्षिप्त में सुनाया और
उपस्थित छोटे बड़े सभी परिजनों ने उनके सानिध्य सौहार्द में आशीर्वचन के साथ  उनके सुखमय ,स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन और उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं की गईं ।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...