यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 4 मार्च 2019

लोक सेवा समिति की 28 वीं वर्षगांठ दिल्ली में


लोक सेवा समिति दिल्ली इकाई की बैठक अशोका पथ में आज 4.3.19 को संपन्न हुई , बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति सेवा की 28वा वर्षगांठ 16 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित करेगी, जिसमे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जो निम्न हैं:-
1. कार्यक्रम 28वा वर्षगांठ धार्मिक आदर्शों को समर्पित होगा
2.  झारखंड स्थापना दिवस नई दिल्ली में मनाई जाएगी।
3. धार्मिक आदर्शों, विभूतियों से तथा स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित "प्रेरणा" नमक स्मारिका का लोकार्पण।
4. विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे विभूतियों को सम्मानित।
5. सर्व धर्म समभाव पर परिचर्चा संस्कृति कार्यक्रम आदि का आयोजन करने का फैसला लिया गया बैठक की अध्यक्षता चित्र दलाल ने की बैठक में मुख्य रूप से गूरू के. सी. रवी ,आलोक मिचिरी, नंदिनी शर्मा मोनिका दलाल , डॉक्टर नदीम डॉक्टर एसिडिटी, नौशाद खान आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

झारखंड बसपा के दो नेताओं पर गिरी गाज



रांची। बसपा सुप्रीमो मायावती ने वामसेफ के झारखंड प्रदेश संयोजक रघुराई राम और बसपा के गढ़वा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार गौतम को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त संलिप्त होने के कारण पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह जानकारी झारखंड बसपा के मीडिया प्रभारी जैनेंद्र कुमार ने दी है।

महाशिवरात्रि पर शिव की बारात निकाली


रांची। श्री सर्वेश्वरी महादेव मंदिर देवी मंडप रोड, रांची में शिव बारात निकाली गई, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल मुख्य रूप से शामिल थे। इसके साथ ही शिव बारात में हजारों शिवभक्त साथ चल रहे थे। आयोजित शोभायात्रा में जीवंत झांकियां, झांकियां ढोल नगाड़ों के साथ विश्वनाथ मंदिर पिस्का मोड़ गई, जहां रात्रि भगवान शिव एवं पार्वती पूजा-आराधना विविधत रूप से संपन्न होगा।

श्री जायसवाल ने सभी शिवबारात में शामिल भक्तों को स्वागत एवं शुभकामना देते हुए कहा कि भगवान शिव की पूजा एवं बारात में शामिल होने से सभी कष्टों से निजात पाई जा सकती है। अगर भगवान शिवजी प्रसन्न जो जाएं तो मनुष्य के अंदर सभी प्रकार के दोष दूर हो जाते हैं। लोककल्याण, सुख-समृद्धि एवं राज्य की खुशहाली की कामना की।

मौके पर मुख्य रूप से  विनोद कुमार साहू, मुकेश झा, सुमित कुमार, अनुज पटेल, लाल संजय नाथ शाहदेव, दिनेश गुप्ता, प्रवीण सिंह, अनिल गुप्ता,  नीरज कुमार श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, अमरजीत, प्रेम, चिन्टू चैरसिया सहित काफी संख्या में शिवभक्त शामिल थे।

नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने किया जेके हैप्पी फीट स्कूल का उद्घाटन

 कहा,शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी

रांची।  राजधानी में अत्याधुनिक सुविधायुक्त प्ले स्कूल जेके हैप्पी फीट (जेके इंटरनेशनल स्कूल की इकाई) का शुभारंभ आज हुआ। राजधानी के लाईन टैंक रोड(चडरी) स्थित जेके हैप्पी फीट स्कूल का उद्घाटन नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि  किया।
इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी देना जरूरी है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा देने की  दिशा में जेके इंटरनेशनल स्कूल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विभिन्न अवसरों पर जेके इंटरनेशनल स्कूल जाने का उन्हें अवसर प्राप्त हुआ। वहां का वातावरण और शिक्षण पद्धति देखकर उन्हें यह प्रतीत हुआ कि सचमुच जेके इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में एक नई इबारत लिखने की ओर अग्रसर हो रहा है। श्री सिंह ने स्कूल के बच्चों व स्कूल के बैंड टीम के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने जेके हैप्पी फीट स्कूल के उज्जवल भविष्य की कामना की। 
मौके पर जेके इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक डॉ. रामइकबाल सिंह व स्कूुल के चेयरपर्सन जितेन्द्र सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया।  श्री सिंह ने बताया कि जेके हैप्पी फीट स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी प्रकार की शैक्षणिक सामग्री व खेलकूद के अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। यहां प्री प्राईमरी, नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी से लेकर कक्षा चार तक के बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था है। स्कूल के उद्घाटन के पूर्व मां शारदे की पूजा-अर्चना की गई।
स्कूल का ध्वजारोहण किया गया। पुलवामा के शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। उद्घाटन समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया।  इस अवसर पर डॉ. आरके राय, सबलू मुंडा, हाजी उमर, सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

रविवार, 3 मार्च 2019

इंकलाब विकास दल का एक दिवसीय कार्यक्रम सम्मेलन सह जनसभा


भारत का संविधान खतरे में है. गुर्जर


रांची हरमू मैदान में इंकलाब विकास दल का एक विशाल एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह जनसभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया. इस सभा को संबोधित करते हुए इंकलाब विकास दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने कहा कि या पार्टी 2005 से देश में लोकतंत्र को बचाने का काम कर रही है देश की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कर रहे हैं हमारी पार्टी पूरे देश के 15 राज्यों में है भारत का संविधान खतरे में है उन्होंने कहा कि उसको बचाने के लिए निकला विकास दल प्रयास कर रही है गुर्जर ने कहा कि जनता का योगदान इस संघर्ष में जरूरी है अभी सरकार सत्ता में रहकर गैर संवैधानिक काम कर रही है. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंकलाब विकास दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इम्तियाज खान ने कहा कि इंकलाब विकास दल के नीति सिद्धांत को लेकर झारखंड के हजारों लोग इस पार्टी में शामिल हो रहे हैं उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता बची रहे इसके लिए हमारी पार्टी लगातार प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी देश हित में काम करती है उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को लेकर इंकलाब विकास दल चलेगी.   इस मौके पर हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर इंकलाब विकास दल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साधु राय ने कहा कि देश की हालात अभी जो है उसमें देश के हर नागरिक को आपस में एक होकर मंथन करना चाहिए इस मौके पर इंकलाब विकास दल के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिशुपाल ने कहा कि हमारी पार्टी सभी वर्गों को लेकर चलने में कामयाबी समझती है . इस मौके पर फिरोज अंसारी अनुल खान कुमार संजय कुमार राहुल मोहम्मद हफीज मुबारक अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे

नारी शक्ति के स्वावलंबन से समृद्ध होगा झारखंडः रघुवर दास

नारी शक्ति को राज्य की शक्ति बनाना है
मानव संसाधन को दक्ष करना सरकार का लक्ष्य
पलायन रोकना हमारी प्राथमिकता


जमशेदपुर। राज्य की महिलाओं और बच्चों में अपार क्षमता है। यहां की महिलाएं और बच्चियां अपनी शक्ति को पहचाने। आप को ही हमें राज्य की शक्ति बनाना है, क्योंकि जब आप स्वावलंबी होंगी तो झारखंड समृद्ध और स्वावलंबी होगा। राज्य की अर्थव्यवस्था व्यवस्था को भी आप से मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री की भी यही सोच है कि अगर किसी भी देश या राज्य को आगे बढ़ाना है तो नारी शक्ति को आगे बढ़ाना होगा। इस मूलमंत्र को आत्मसात कर राज्य सरकार दक्षता प्राप्त मानव संसाधन तैयार करने में जुटी है। खादी ग्राम उद्योग बोर्ड, कल्याण विभाग, दीनदयाल कौशल योजना, स्किल इंडिया और ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से युवाओं, महिलाओं वबच्चियों को हुनरमंद बनाया जा रहा है ताकि झारखण्ड का यह मानव संसाधन आर्थिक स्वालंबन की ओर अग्रसर हो सके। उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही। श्री दास शनिवार को जमशेदपुर में सिलाई खादी ग्राम उद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित सिलाई, कढ़ाई, प्रशिक्षण एवं मशीन वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे।

पलायन रोकना है हमारी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड से लोग काम की तलाश में पलायन करते हैं, इसमें बच्चियां भी शामिल रहती हैं। जहां काम के दौरान उनका शारीरिक और मानसिक शोषण भी होता है। सरकार का लक्ष्य है पलायन रुके। इस निमित्त राज्य की बच्चियों को खासकर आदिवासी व दलित समाज की बच्चियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से आच्छादित किया जा रहा है। रांची में 16 करोड़ की लागत से कौशल कॉलेज का उद्घाटन हुआ। जहां 350 बच्चियां विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण ले स्वावलंबन की ओर अग्रसर होंगी। इनमें 80% बच्चियां आदिवासी और दलित समाज से आती हैं। कपड़ा उद्योग में कई प्रशिक्षण प्राप्त बच्चियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

अतिरिक्त आय हेतु स्कूल का ड्रेस बनाएंगी महिलाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के स्कूलों में पढ़ाई कर रहे करीब 40 लाख बच्चों के स्कूल यूनिफॉर्म का निर्माण भी अब प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के जरिए कराया जाएगा। ताकि नारी शक्ति के लिए अतिरिक्त आमदनी की व्यवस्था हो सके। आज वितरित की जा रही सिलाई मशीन का उपयोग आप इस दिशा में कर सकेंगी। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं अपना व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए मुद्रा योजना के तहत बैंक से लोन ले सकती हैं। इस कार्य में सरकार आपकी मदद को तत्पर है।

हुनर की मांग पूरी दुनिया में, युवा पीढ़ी हुनरमंद बने
श्री रघुवर दास ने बताया कि हुनर की मांग पूरी दुनिया में है। इस निमित्त राज्य की युवा पीढ़ी को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाना भी सरकार का लक्ष्य है। गरीब होने की सोच को बदलना होगा। सुखी संपन्न होने के लिए आपको डिग्री के साथ साथ हुनरमंद होना भी जरूरी है। रोजगार नहीं मिलने की स्थिति में आप खुद अपने पैरों पर खड़ा हो आर्थिक स्वालंबन का मार्ग प्रशस्त कर सके।

इस अवसर पर खादी ग्राम बोर्ड बोर्ड के सलाहकार श्री जोगेश मल्होत्रा, खादी ग्राम बोर्ड के सदस्य श्री कुलवंत सिंह बंटी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राणा, संजीव सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा व अन्य उपस्थित थे।

रांची की प्रिया जायसवाल को मिसेज एलिगेंट का खिताब


* बिझार ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता


रांची । बिझार (बिहार-झारखंड) ब्यूटी पेजेंट की ओर से 2 मार्च को पटना में आयोजित मिसेज  इंडिया प्रतियोगिता में प्रतिभागी रांची निवासी प्रिया जायसवाल को मिसेज एलिगेंट 2019 के खिताब से नवाजा गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड से एकमात्र प्रतिभागी प्रिया जायसवाल ने कड़ी प्रतिस्पर्द्धा में यह पुरस्कार हासिल की। मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के ऑडिशन में झारखंड की राजधानी रांची निवासी प्रिया जायसवाल शामिल हुई थी। पटना स्थित होटल लेमन ट्री में आयोजित ऑडिशन प्रतियोगिता में जज के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति झिंगानिया शामिल थीं। इस संबंध में श्रीमती जायसवाल के पति प्रवीण जायसवाल ने बताया कि पेशे से ब्यूटीशियन प्रिया मिसेज इंडिया के ऑडिशन में शामिल होने वाली झारखंड की एकमात्र प्रतिभागी थी। प्रिया की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उनके परिजन व इष्ट मित्रों ने बधाई दी है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...