यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 5 जून 2019

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का अभिनंदन समारोह


प्रतीक जैन और सुमित अग्रवाल सम्मानित


रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में प्रांतीय कार्यालय में सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) ओम प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।  इस समारोह में आये सभी लोगो का स्वागत ओम  प्रकाश अग्रवाल द्वारा किया गया । इस समारोह में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में झारखंड से सफलता हासिल करने वाले मारवाड़ी समाज के प्रतीक जैन, रांची एवं सुमित अग्रवाल, हजारीबाग को प्रतीक चिन्ह साल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सम्मेलन के सभी सदस्यों ने श्री जैन एवं श्री अग्रवाल को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए उनकी सफलता के लिए  शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने बधाई देते हुए कहा कि पूरे  देश में समाज के बच्चों ने यूपीएससी की परीक्षा में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर बड़ी संख्या में सफलता हासिल की है। हम सबों को समाज के प्रतिभाओं पर गर्व है । प्रतीक जैन एवं सुमित अग्रवाल युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बन गये हैं। झारखंड के साथ पूरे समाज को गौरवान्वित किया है। शिक्षा के क्षेत्र में समाज के बच्चों ने देश के  अन्य सभी परीक्षाओं में अव्वल आकर समाज के मान को बढ़ाया है। समारोह को पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सरावगी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार केडिया, भागचंद पोद्दार ने भी विचार रखते हुए कहा कि पूरा समाज इस उपलब्धि के लिए गर्व महसूस कर रहा है ।कार्यक्रम मे प्रतीक जैन एवं सुमित अग्रवाल सम्मेलन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी सफलता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन प्रमंडलीय उपाध्यक्ष अरुण बुधिया ने की। इस अवसर पर धर्मचंद जैन रा रा ,कौशल राजगढ़िया, रवि शर्मा, संजय सराफ, विष्णु प्रसाद, कैलाश चंद्र जैन, नरेश कुमार जैन, पद्म लोचन प्रसाद, कमल जैन, अशोक नार सरिया, महेंद्र कुमार जैन, राजेश जैन, उम्मेद जैन, पदम जैन के अलावा बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

शारदा फाउंडेशन ने लगाए पौधे



सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर कांके रोड स्थित डी ए वी गाँधीनगर स्कूल के विद्यार्थियों के साथ  पर्यावरण की सुरक्षा और संग्रक्षण हेतु पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।इस अवसर पर विद्यर्थियों ने अपने हाथों से वृक्ष लगाकर इसकी देख रेख का भी जिम्मा उठाया।वृक्ष पर्यावरण के सबसे बड़े मित्र होते हैं। इनसे हमें शुद्ध हवा तो मिलती ही है, ये बारिश के लिए भी प्रेरक होते हैं। इसलिए इस पर्यावरण दिवस पर आप अपने घर के आसपास कम से कम एक पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं।इसी संकल्प के साथ विद्य।र्थियों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।मोके पर मुख्य रूप से राजीव रंजन,आशुतोष द्विवेदी,अजित,देवपूजन,राहुल, कमलेश,रोहित आदि कई पर्यावरण के मित्र उपस्थित थे।ये जानकारी अमन ने दी।

अखिल भारतीय टेनिस चैंपियनशिप में पहुंचा रांची का साहिल


झारखण्ड टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में जमशेदपुर के दी युनाइटेड क्लब में 3 जुन से 7 जुन तक  चलने वाले आॅल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप सिरीज़ अंडर 16 वर्ग के सिंगल मुक़ाबला में झारखण्ड के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी राँची के साहिल अमीन ने क्वाटर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है  । इनहोने  बडे आसानी से अपने प्रतिद्वन्दी खिलाड़ी बंगाल के ईथान शींगली  को सीधे सेटों में  6-0 , 6-0  से पराजित कर दिया है । अब इनका अगला मुक़ाबला उड़ीसा के खिलाड़ी आर्यन स्वामी के साथ होगा । साहिल का अभी राष्ट्रीय रैंकिंग में 111 वां स्थान है । इस जीत के साथ साहिल अमीन  भारत के शीर्ष 100 खिलाड़ीयों में शामिल हो जायेंगे ।

चक्रधरपुर रेल मंडल में माता की पूजा, विसर्जन



चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में विगत चार दिनों से आयोजित माता पूजा का आज  विसर्जन होगा पिछले चार दिनों से शहरवासी व आसपास के क्षेत्र के लोग पूजा में लीन रहे इस संदर्भ में डिक्की राव ने बताया कि समिती के सदस्य व शहरवासियों के सहयोग से भव्य रूप से माता पूजा का आयोजन होता आ रहा है विगत चार दिनों में माता के विभिन्न स्वरूपों का भक्तजन दर्शन करते हैं तथा श्रर्द्धालुओं की भीड़ उमड़ती है जननायक समिति के संरक्षक राजू प्रसाद कसेरा ,नगर विकास समिति के अध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने माता का दर्शन किया और श्रद्धालुओं का हौसला बढ़ाया।

सरायकेला में भाजपा की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक


विनय मिश्र
पश्चिम सिंहभूम लोकसभा चुनाव संबंधित सरायकेला विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक सरायकेला परिषदन भवन में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मण गिलुवा,जिला संगठन प्रभारी अशोक षाड़गी,जिला महामंत्री गणेश मोहाली,आदित्यपुर नगर निगम के महापौर  विनोद श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे इस महत्वपूर्ण बैठक में लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र से 1 लाख 41 हजार मत प्राप्त हुए जो भाजपा के लिए उपलब्धि है आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी ।

सोमवार, 3 जून 2019

किसी भी व्यक्ति की जमीन कोई नहीं छीन सकताः रघुवर दास



दुमका। सरकार संथाल परगना के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। पिछले साढ़े चार वर्षों में सरकार ने संथाल परगना में विकास की एक नई लकीर खींचा है। सरकार सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है। झारखण्ड की जनता खुशहाली के साथ अपना जीवन यापन करे यही सरकार की सोच है। आदिवासी समाज के जीवन स्तर में सुधार आये। आदिवासी समाज के लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़े इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। अगर पिछले 70 वर्षों में आदिवासी समाज के एक-एक गांव को विकास के पथ पर लाया जाता तो आज तस्वीर कुछ और होती। लेकिन पिछले 70 वषों में आदिवासी समाज के लोगों को बहला फुसला कर ठगने का कार्य कुछ विकास विरोधी शक्तियों द्वारा किया गया है। वर्तमान सरकार आदिवासी समाज के हित में झारखण्ड के लोगों के हित में कार्य कर रही है। ये बातें राजभवन दुमका में प्रेस के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने सोमवार को कही।

झारखण्ड की जनता को निर्बाध बिजली मिलेगी
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में 38 लाख घरों में ही बिजली पहुंची थी। लेकिन साढ़े चार वर्षों में 30 लाख घरों में बिजली पहुंचाने का कार्य सरकार ने किया है। सरकार ने 117 ग्रीड तथा 217 सब स्टेशन बनाने का कार्य किया है। बहुत जल्द झारखंड की जनता को निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी। सरकार जनता के साथ मिलकर कार्य कर रही है। आपकी जरूरतों को पूरा करने का कार्य कर रही है। हर बुनियादी सुविधाओं को गांव तक पहुंचाने का कार्य सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से गरीबों को सम्मान मिला है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से अब हमारे गरीब माताओं बहनों को इलाज के लिए किसी से ऋण लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसी भी सूचीबद्ध सरकारी/ गैर सरकारी अस्पताल में वे जाकर अपना मुफ्त इलाज करा सकेंगे।

किसी की जमीन कोई नहीं छीन सकता
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि लोगों में ऐसी अफवाह फैलाई गयी कि सरकार आपकी जमीन को छीन लेगी। लेकिन पिछले साढ़े चार वर्षाें में सरकार ने लोगों के विश्वास को जीतने का कार्य किया है। किसी भी व्यक्ति का जमीन कोई नहीं छीन सकता।

ग्रामीण जीवनस्तर सुधार के लिए हम हैं प्रयासरत
राज्य सरकार ग्रामीण जनजीवन में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है। अब गांवों में भी शहरों की तरह रौशनी, पेयजल, सड़क इत्यादि सुविधाएं रहेगी। यह यहां रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगे। जिससे पलायन भी रूकेगा।

रविवार, 2 जून 2019

सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को बांटे फ्रूट जूस



रांची। सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड द्वारा सेवा परमो धर्म के तहत अत्याधिक गर्मी को देखते हुए तपती दुपहरी में  ट्रैफिक पुलिस के बीच लीची जूस का वितरण किया। इसकी शुरुआत कोतवाली थाना से की गई। इसके बाद महिला थाना, फिरायालाल चौक, सर्जना चौक,  कांटा टोली चौक, सिरम टोली चौक सुजाता चौक बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज, रातू रोड ,हॉट लिप्स चौक, कचहरी चौक, लालपुर चौक पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए जूस बांटे गए।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...