यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 16 अगस्त 2019

सीएम रघुवर दास ने किया अटल क्लिनिक का शुभारंभ


==================
आयुष्मान भारत नहीं होता तो झारखण्ड के गरीबों की जेब से जाते 206 करोड़ रुपये

सिविल सर्जन हर दिन एक अटल क्लिनिक का निरीक्षण जरूर करें

---रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड
==============

रांची। प्रयत्न से ही परिवर्तन होता है। यही प्रयत्न राज्य सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में करना चाहती है। शहरी क्षेत्र में झुग्गी बस्ती में निवास करनेवाले लोगों को प्रारंभिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज पूरे राज्य में 25 अटल क्लिनिक का शुभारंभ किया जा रहा है। 25 सितंबर तक करीब 100 अटल क्लिनिक चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ करने की योजना पर सरकार कार्य कर रही है। साथ ही 25 सितंबर तक राज्य में निवास करनेवाले सवा तीन करोड़ लोगों में से सभी अहर्ता रखने वाले लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित है। आयुष्मान भारत आज राज्य के गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा। सरकार ने लाभुकों को स्वास्थ्य लाभ देने हेतु अबतक 206 करोड़ रुपये उनकी बीमारी पर खर्च कर 10 माह में 2 लाख 27 हजार जरूरतमंदों का इलाज सुनिश्चित किया। अगर यह योजना नहीं होती तो इलाज पर गरीबों का 2 करोड़ 25 लाख रुपये उनकी बीमारी में खर्च हो जाती। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने मोरहाबादी स्थित एदलहातु सामुदायिक भवन में अटल क्लिनिक योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में कही।

हर दिन सिविल सर्जन एक अटल क्लिनिक का निरीक्षण करें, गंभीर बीमारी से बचाना उद्देश्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि कम से कम एक अटल क्लिनिक का निरीक्षण हर दिन सिविल सर्जन करेंगे। ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। क्लिनिक में काम करने वाले चिकित्सक और नर्स सेवा भाव से काम करें। योजना प्रारम्भ करने की वजह गरीब लोगों को गंभीर बीमारी से बचाना है। क्योंकि मैं भी एक गरीब परिवार ने आता हूं और मैंने भी एक छोटी बीमारी को पैसे खर्च हो जाने के डर से इलाज नहीं कराया और बीमारी गंभीर हो गई। लेकिन अटल क्लिनिक में जरूरतमंद लोग मुफ्त में अपना प्रारंभिक इलाज करा सकेंगे। ताकि लापरवाही में उनकी छोटी बीमारी गंभीर रूप न ले। 

राज्य के लोगों की क्रय शक्ति बढ़ रही है, लोग गरीबी रेखा से उपर आ रहें हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि UNDP ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि दुनिया में झारखण्ड दूसरा ऐसा राज्य है जो तेजी से गरीबी रेखा से ऊपर आ रहा है। साथ ही राज्य के लोगों की क्रय शक्ति में भी वृद्धि हुई है। झारखण्ड में पेट्रोल और डीजल की खपत में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है। 

महिलाओं को बनाना है सशक्त

राज्य की महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन प्रदान करने के उद्देश्य से सखी मंडल की महिलाओं को Ready to Eat के संचालन की जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। इसके लिए रामगढ़ में पायलट प्रोजेक्ट के तहत रामगढ़ में 2 करोड़ की लागत से Ready to Eat यूनिट प्रारम्भ की जा रही है। यह योजना सफल रही तो राज्य के सभी प्रखंड में योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। 

हर क्षेत्र में हो रहा है कार्य

नगर विकास मंत्री श्री सीपी सिंह ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ लोग ले रहें हैं। हर जरूरतमंद को गोल्डन कार्ड आयुष्मान भारत योजना के तहत दिया जा रहा है। अटल क्लिनिक भी गरीब और जरूरतमंद लोगों के इलाज में सहायक होगा। यहां दवा भी मुफ्त मिलेगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत कुछ निजी अस्पताल इलाज करने में आनाकानी कर रहें हैं। सरकार इस तरह की शिकायत पर ध्यान दे रही है।

रैबीज की दवा भी उपलब्ध होगी

रांची सांसद श्री संजय सेठ ने कहा कि अस्पताल आपके द्वार का शुभारंभ हो रहा है। यह जरूरतमंदों के इलाज में सहायक होगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड सभी जरूरतमंदों को मिल सके यह सरकार सुनिश्चित कर रही है। 
इस मौके पर मेयर श्रीमती आशा लकड़ा व स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक तौर पर तब्बसुम परवीन, संदीप दास, ज्योत्सना देवी, सुधा देवी, सुशीला देवी, नमिता देवी, रजनी प्रिया को आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराया।

कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री श्री सीपी सिंह, सांसद रांची श्री संजय सेठ, महापौर श्रीमती आशा लकड़ा, उपमहापौर श्री संजीव विजयवर्गीय, स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, सचिव नगर विकास विभाग श्री अजय कुमार सिंह, नगर आयुक्त श्री मनोज कुमार व अन्य उपस्थित थे।

शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार को दी श्रद्धांजलि



★देश के लिए बलिदान से बड़ा कुछ भी नहीं

--सुनील कुमार वर्णवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव
 =================

रांची। देश के लिए बलिदान से बड़ा कुछ भी नहीं। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील वर्णवाल ने आज यह बात केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय दूरसंचार एवं प्रौद्योगिकी परिसर, रांची में आयोजित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस सर्वोच्च शहादत के प्रति राष्ट्र कृतज्ञ है ।

वतन के नाम पर जीना, वतन के नाम पर जाना, शहादत से बड़ी कोई इबादत नहीं हो सकती.. इन्हीं शब्दों के साथ नम आंखों से सभी शहीद प्रमोद को याद कर रहे थे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान हुतांश ने शहीद की धर्मपत्नी नेहा त्रिपाठी को पेंटिंग भेंट किया। इस मौके पर शहीद की पुत्री अरण्या ने कविता पाठ भी किया l श्रद्धांजलि सभा में आशीष भी थे जिन्होंने अपने शरीर पर 1000 शहीदों के नाम गुदवा रखा हैं जिसमें शहीद प्रमोद प्रमोद कुमार का भी नाम है l
इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, सीआरपीएफ के आईजीपी संजय आनंद लाटेकर , सीआरपीएफ के डीआईजी अखिलेश कुमार, डीआईजी डीएस राठौर, डीआईजी अमित तनेजा समेत सीआरपीएफ के कई अधिकारी और जवान मौजूद थे।

झारखंड में चालू वित्त वर्ष में 4740.57 करोड़ का कर संग्रहः प्रशांत कुमार

★फेक ट्रांजेक्शन पर निगरानी के लिए राज्य में इंटेलीजेंस सेल का गठन

★कारोबारियों को कर में छूट समेत दी जा रही हैं कई रियायतें

★निबंधन, कर भुगतान, विवरणी दाखिला और प्रपत्र निर्गमन के लिए आनलाइन सिस्टम, कारोबारियों को हो रही काफी सहूलियत
=================
★वाणिज्य कर विभाग के सचिव प्रशांत कुमार ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया =================


रांची। कारोबार को बढ़ावा और कारोबारियों का हित सरकार की विशेष प्राथमिकता है. इसलिए कारोबार के माहौल को बेहतर से बेहतर करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. आज झारखंड में कारोबार को लेकर व्यवसायियों और व्यवसायिक संगठनों का भी सकारात्मक सपोर्ट मिल रहा है. वाणिज्य कर विभाग के सचिव  प्रशांत कुमार ने आज सूचना भवन में संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कही. उन्होंने कहा कि कारोबारियों को टैक्स कंप्लांयस में राहत देने पर विभाग का विशेष फोकस है. इसके तहत निबंधन, कर भुगतान, विवरणी दाखिलाऔर प्रपत्र निर्गमन को आनलाइन कर दिया गया है. इसके साथ व्यवसायियों को कर में छूट समेत कई अन्य रियायतें दी जा रही है.

टैक्स कलेक्शन में 28.57 प्रतिशत का इजाफा

वाणिज्य कर सचिव ने बताया कि टैक्स कलेक्शन में लगातार इजाफा हो रहा है. चालू वित्तीय वर्ष (2019-20) में जुलाई माह तक 4740.57 करोड़ टैक्स कलेक्शन हो चुका है, जो पिछले वित्तीय वर्ष (2018-19) की इसी अवधि की तुलना में 28.57 प्रतिशत ज्यादा है. इसमें जीएसटी क्लेक्शन 3268.51 करोड़ औऱ नॉन जीएसटी कलेक्शन 1472 करोड़ रुपए है. नॉन जीएसटी कलेक्शन में लगभग 72 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है. विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में 16,700 करोड़ रुपए राजस्व संग्रह का लक्ष्य रखा है.
व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए की गई पहल
श्री कुमार ने बताया कि व्यवसायों को बढावा देने पर विशेष फोकस है. इसके अंतर्गत पिछले साढ़े चार सालों के दौरान विभाग की ओर से कई निर्णय लिए गए हैं. एक ओऱ जहां मेगा आईटी इकाईयों और रिन्यूबल एनर्जी सोर्स से ऊर्जा उत्पादन करने वाले ऊर्जा संयंत्रों को विद्युत देयता में 50 प्रतिशत तक विद्युत शुल्क में छूट दी गई है. सोलर पावर प्लांट के अधिष्ठापन को बढ़ावा देने के लिए प्रयोग में आने वाले उपकरणों को टैक्स फ्री कर दिया गया है तो दो करोड़ रुपए तक के वार्षिक सकल आवर्त करने वाले व्यवसायियोंको कर निर्धारण से छूट दी गई है. इसके साथ माल औऱ सेवा कर प्रणाली के तहत निबंधन हेतु सकल आवर्त की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 40 लाख कर दी गई है.

कई सामानों पर टैक्स की दर में कमी से मिली राहत

विभाग द्वारा कई सामानों पर टैक्स की दर में कमी किए जाने का फायदा कारोबारियों के साथ आम लोगों को भी मिल रहा है. इसके तहत घर और फ्लैट्स पर जीएसटी की दर को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत, स्कूली बैग पर टैक्स की दर को 28 से घटाकर 18 प्रतिशत, इंसुलिन पर कर की दर को 12 से घटाकर 5 प्रतिशत, रेस्टोरेंट में टैक्स की दर को 18 से घटाकर 5 प्रतिशत, सिनेमाघरों में 100 रुपए से अधिक की टिकटों पर कर की दर को 28 से घटाकर 18 प्रतिशत और उससे कम की टिकट पर 5 प्रतिशत कर और सैनिटरी नैपकिन को कर मुक्त कर दिया गया है.

1,82,696 कारोबारियों का हो चुका निबंधन

वाणिज्य कर सचिव ने बताया कि 1 जुलाई 2017 से झारखंड में माल एवं सेवा कर प्रणाली (जीएसटी) लागू है. राज्य में अबतक 1,82,696 व्यवसायी निबंधन करा चुके हैं, जबकि 2017 में निबंधित कारोबारियों की संख्या 1,07,280 थी. उन्होंने बताया कि जीएसटी से संबंधित जानकारी देने के लिए राज्य स्तर पर टॉल फ्री कॉल सेंटर -18003457020 कार्य कर रहा है. इसके अलावा व्यवसायियों, कर दाताओं, अधिवक्ताओं, चैंबर आफ कॉमर्स के पदधारकों को समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाता रहा है. मुनाफाखोरी को रोकने के लिए राज्यस्तरीय स्क्रीनिंग समिति भी बनाई गई है.

फेक इनवॉयसेज के 43 मामले आए हैं सामने

वाणिज्य कर सचिव ने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद से कुछ फर्म फेक ट्रांजेक्शन कर टैक्स चोरी कर रहे हैं. ऐसे मामले राष्ट्रीय स्तर पर सामने आ रहे हैं. ये फर्म वस्तु का क्रय-विक्रय किए बगैर ही फेक ट्रांजेक्शन कर रहे हैं. फेक ट्रांजेक्शन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. अबतक 43 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 25 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है और बाकी मामलों में अनुसंधान चल रहा है. इस तरह के मामलों की निगरानी के लिए राज्य में इंटेलीजेंस सेल का गठन किया गया है.

संवाददाता सम्मेलन में ज्वाइंट कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स शिवचंद्र भगत और शिव सहाय सिंह, स्टेट टैक्स आफिसर श्री ब्रजेश और सूचना एवं जनसंपर्क के निदेशक रामलखन प्रसाद गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.

रक्षाबंधन पर्व मनाया


रांची। "महर्षि सेवा संस्थान "और "मनोहर लाल स्मृति" के सयुंक्त तत्वावधान में "आंचल शिशु आश्रम " में "रक्षाबंधन पर्व" मनाया गया। बच्चियों ने अपने हाथों से बनाया गया राखी और मिठाई का उपयोग किया। संस्था के सदस्यों ने बच्चों की पढ़ाई - लिखाई और स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। बच्चों को उपहार में खेल-कूद की सामग्री जैसे :- बैट बालॅ, बैडमिंटन, लूडो गया है। सदस्यों का बच्चों के साथ समय अच्छा व्यतीत हुआ और बच्चों ने भी बहुत मजे किए।
इस अवसर पर आश्रम की सेविका चन्द्रमति और सुशील के साथ संस्था की सदस्य सुनीता वाधवा, सुनिल कुमार, जितेन्देर शर्मा, गोपी गुंजन, श्याम कुमार, लव कुश कुमार  एवं सभी  बच्चे उपस्थित थे। यह जानकारी राजीव गुप्ता जी ने दी।

विश्वकर्मा युवा मंच ने फहराया तिरंगा


रांची। विश्वकर्मा युवा मंच के तत्वावधान में 73 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विश्वकर्मा सेवा भवन जय प्रकाश नगर,कुम्हार टोली,रांची मे हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया।झंडोत्तोलन विश्वकर्मा समाज के बुजुर्ग समाज सेवी अर्जुन शर्मा जी  किए। इसकी अध्यक्षता युवा मंच के अध्यक्ष विक्रान्त विश्वकर्मा जी ने किया।संचालन महासचिव राकेश कुमार शर्मा जी ने किया। कार्यक्रम में  महेश विश्वकर्मा ,जगदेव विश्वकर्मा ,अवधेश कुमार,उदय कुमार ,रमेश शर्मा ,कमलेश्वर मिस्त्री , जय प्रकाश शर्मा ,मनोज कुमार शर्मा ,सहित अन्य उपस्थित थे।

निप्स होटल मैनेजमेंट के नए छात्रों का स्वागत




रांची। निप्स होटल मैनेजमेंट की ओर से कडरू स्थित होटल पर्ल रिजेंसी में होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम (2019-20) के नए छात्रों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संस्थान के कार्यकारी प्रमुख पंकज चटर्जी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दीं साथ ही संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समारोह के मुख्य अतिथि मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी ने संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्य अतिथि को एक पौधा भेंट किया गया।
नए छात्रों के स्वागत में पुराने छात्रों ने रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संस्थान के माइकल एंथोनी ने धन्यवादा ज्ञापन किया। इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र और गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

झंडे को सलामी देते पूर्व आयुक्त मोहन लाल राय



जमशेदपुर। दक्षिण छोटानागपुर एवं कोल्हान के पूर्व आयुक्त मोहन लाल राय ने पेंशनर संगठन की ओर से 73 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया और झंडे को सलामी दिया गौरतलब हो कि श्री राय विगत कई वर्षों से पेंशनर संगठन के तत्वधान में झंडोत्तोलन कर रहे हैं ।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...