यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 22 अगस्त 2019

प्रशांत पाठक बने हिन्दू क्रांति सेना युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष


रांची। हिन्दू क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गन्धर्व ने रांची के नामकुम निवासी प्रशांत पाठक को हिन्दू क्रांति सेना युवा मोर्चा का अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है । श्री गन्धर्व ने बताया कि  संगठन के प्रति संघर्षशील भावना और निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गयी है । इस मौके पर संगठन के प्रभारी  विनय यादव और महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रीति झा ने ख़ुशी जाहिर की है ।

रांची शहरी गैस वितरण परियोजना का शुभारंभ कल




रांची। श्री जगन्नाथ मैदान धुर्वा रांची में राँची शहरी गैस वितरण परियोजना का उद्धघाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास ,भारत सरकार के जनजातीय कार्य  मंत्री अर्जुन मुंडा एवं भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान  के कर कमलो द्वारा किया जायेगा।
इस अवसर पर झारखण्ड सरकार के नगर विकास आवास एवं परिवहन मंत्री सी.पी.सिंह, रांची के सांसद आदरणीय संजय सेठ ,राज्य सभा के सांसद महेश पोद्दार  एवं  समीर उरांव ,हटिया के विधायक नवीन जयसवाल ,कांके के विधायक जितुचरण राम ,राँची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस संबंध में गेल के कार्यकारी निदेशक केपी सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रांची और जमशेदपुर में प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा और शहरी गैस वितरण पर योजनाओं का कार्यान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रांची में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान प्राकृतिक गैस की आपूर्ति तथा सीएनजी चालित वाहनों का उद्घाटन भी 23 अगस्त को करेंगे। इसके तहत राजधानी के मधुबन बिहार और खुकरी में सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन किया जाएगा। वहीं श्यामली कॉलोनी में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस सीएनजी की आपूर्ति और शहर में सीएनजी चालित वाहनों का भी उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी वर्षों में गेल द्वारा 75000 से अधिक वाहनों को आपूर्ति करने के लिए 11 सीएनजी स्टेशन कमीशन किए जाएंगे शुरू में विशेष कंटेनर्स में पटना बिहार से सड़क मार्ग द्वारा प्राकृतिक गैस रांची में पहुंचाई जाएगी। इसके पश्चात प्राकृतिक गैस की आपूर्ति जगदीशपुर हल्दिया और बोकारो घमरा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के माध्यम से की जाएगी। वर्तमान में पाइपलाइन निर्माणाधीन है। इसके वर्ष 2020 तक पूरी होने की संभावना है। निर्माता बजाज ऑटो रिक्शा सीएनजी उपयोग में निर्बाध पारगमन के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि रांची और जमशेदपुर सिटी परियोजनाओं के लिए डेढ़ हजार करोड़ का पूंजी व्यय होगा , जिसमें से 430 करोड़ अगले 3 से 5 वर्ष किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गेल इंडिया लिमिटेड भारत की सर्वोत्कृष्ट प्राकृतिक गैस कंपनी है,जिसकी प्राकृतिक गैस संचरण में 75% से अधिक की बाजार में हिस्सेदारी है। 11000 किलोमीटtर से अधिक प्राकृतिक गैस नेटवर्क के साथ में विद्युत, उर्वरक, औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ता क्षेत्रों में इंधन की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। प्रेसवार्ता में पवन त्रिपाठी, एम पी महतो सहित अन्य मौजूद थे।

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होतीः प्रशांत सिन्हा



रांची। कल गुरुवार 22 09 2019 को अरगोड़ा स्थित झारखंड पेरेंट्स एसोसिएसशन द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का संगठन कोशिश में पारा ओलंपिक  बैंडमिंटन प्लेयर श्री प्रशांत सिन्हा ने कोशिश के दिव्यांग बच्चों से मिलकर  काफ़ी उत्साह वर्धन विषयों पर प्रकाश डाला ।प्रशांत सिन्हा जी पहले से ही ओर्टिगम,सेरेब्रल पॉलसी, मानसिक मंद बुद्धि अन्य दिव्यांगों के लिए काफी कार्य किया है।जमशेदपुर के रहने वाले प्रशान्त सिन्हा ने दिल्ली ,मुम्बई,हैदराबाद में पारा ओलंपिक के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में  भाग लेकर राज्य का नाम पूरे देश मे रोशन किया है।अपने हुनर से उन्होंने जीवन को एक नई दिशा देकर जीना सीखा है।समाज के दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य कर रहे प्रशांत ने कहा की कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती और खेल हमेशा दिल से नहीं दिमाग से जीता जाता है।इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने प्रशान्त सिन्हा कोअपने बीच पाकर के काफ़ी प्रसन्न होकर  अपने भी आगे बढ़ने का संकल्प लिया।इस अवसर पर झारखण्ड पेरेंट्स एसोसिएशन के सचिव दीपा चौधरी, बाल विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, हमारा संकल्प आपका विश्वास के सचिव अवेदश ठाकुर,अमित कुमार आदि कई दिव्यांग विद्यार्थी उपस्थित थे।ये जानकारी अवेदश ठाकुर ने दी।

पंडित राजकुमार शुक्ल फाउंडेशन का सम्मान समारोह कल



 रांची। पंडित राजकुमार शुक्ल फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष व महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ल के 144 वी जयंती वर्ष पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिसके तहत 23 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे संत जेवियर स्कूल डोरंडा रांची में सम्मान समारोह व गांधी जी ऊपर बनी फिल्म/ डोक्यूमेंट्री को दिखाया जाएगा । इस अवसर पर आशा संस्थान के बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में रहने के बावजूद मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पंडित राजकुमार शुक्ल फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि इस कार्यक्रम में डीपीएस के प्रिंसिपल राम सिंह, संत जेवियर के प्रिंसिपल फादर अजित खेस, संत थॉमस के प्रिंसिपल शिव अब्राहम, कैराली स्कूल के प्रिंसिपल एन जैकब व झारखंड विधानसभा के संयुक्त सचिव मिथिलेश मिश्रा अतिथि के रूप में शामिल होंगे ।
अजय राय ने बताया कि 24 अगस्त को प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम का आयोजन टाटीसिलवे समर्थित बसंत कुमार बिरला सभागार में सेमिनार सह राजकुमार शुक्ल सेवा- सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमे देश के विभिन्न राज्यों से शिक्षाविद सहित केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री,सांसद, विधायक शामिल होंगें।

एनएसयूआई ने जे.एन कॉलेज में किया वृक्षारोपण एवं नई कमिटी का गठन



रांची। आज दिनांक 22 अगस्त दिन गुरुवार को एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष एव जे एन कॉलेज प्रभारी इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में जे एन कॉलेज धुर्वा में वृक्षारोपण किया गया एवं कॉलेज कमिटी गठित की गई। विदित हो कि पूरे इंडिया के हर जिले हर कॉलेज में एनएसयूआई का वृक्षारोपण कार्यक्रम चल रहा। जे एन कॉलेज के प्राचार्य बी.पी.वर्मा जी की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। इंदरजीत सिंह ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया एवम कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 75वी जयंती के अवसर पे लगातार 10 दिनों तक रांची के प्रत्येक कॉलेजो में वृक्षारोपण किया जागेगा। एनएसयूआई की टीम ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य से मुलाकात किया एवं छात्रों की समस्या से अवगत कराया। मौके पर जे एन कॉलेज की नई कमिटी भी गठित की गई। जितेंदर चौधरी को कॉलेज का वर्तमान प्रभारी बनाया गया। कॉलेज कमिटी में निककी सिंहह, नेहा कुमारी, राकेश बेहरा, रोहित सिंह, अंकित श्रीवास्तव को बनाया गया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, चंदन यादव, प्रणव सिंह, जितेंदर,रोहित पांडेय,आकाश कुमार, अमन यादव, आदित्य शर्मा, निककी सिंह, नेहा कुमारी,रोहित, अंकित, आदि मौजूद थे।

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केयर टेकर सोसाइटी ने लगाया शिविर


चक्रधरपुर ।बुधवार 21 अगस्त  को चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र  में बाढ़ पीड़ित शिविर  कैंपो में केयरटेकर सोसायटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ब्लीचिंग एवं फिनाइल का छिड़काव किया गया। इन स्थानों पर असलम चौक , दंदा साईं उर्दू स्कूल, जेएलएन कॉलेज, एवं थाना रोड कैंप, कुदड़ी बाड़ी कैंप और जामा मस्जिद  एवं वार्ड न०10 में अभियान चलाया गया  इस अभियान में चक्रधरपुर नगर पालिका के कार्यपालक महेंद्र राम एवं वार्ड पार्षद पिरुल हक और दिनेश जेना उपस्थिति रहे ये कार्य सामाजिक संस्था केयर टेकर सोसाईटी ऑफ इंडिया के चक्रधरपुर के द्वारा किया गया। जिस में सोसायटी के उप  सचिव  चांद मोहम्मद के अलावा मोहम्मद अबरार ( बबलू ) पप्पू ,मोइन वकील ,तेजू एवं मोहम्मद इकबाल इत्यादि उपस्थित थे।

भाजपा ने ली बाढ़ पीड़ितों की सुधि


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अनुमंडल में 18 अगस्त को बाढ़ से आई तबाही के मंजर को भुलाया नहीं जा सकता है कई लोगों के आशियाने व सामान इस बाढ़ के पानी में बह गए व तबाह होगए।बाढ़ पीड़ितों को अब तक कई जगह रैन बसेरों में रखा गया है।वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा लगातार बाढ़ पीड़ितों का खाने के राशन से मदद कर रहे हैं आज गुरुवार को पुनः एक बार फिर से बाढ़ ग्रस्त इलाकों का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दौरा किया। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा कई जगह रेन बसेरों में जाकर बसे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की व राहत सामग्री से मदद की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना और उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष  अशोक सारंगी, डीआरयूसीसी के सदस्य पवन शंकर पांडे, शेष नारायण लाला, रंजन भगोरिया व भाजपा  कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...