यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

दूसरी रिफिल प्रदान करने वाला इकलौता राज्य है झारखंडः धर्मेंद्र प्रधान


पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा-

पश्चिमी सिंहभूम सिर्फ झारखण्ड ही नहीं देश के विकास को गति दे रहा है

आप भाग्यशाली हैं कि आपको रघुवर दास का नेतृत्व प्राप्त हुआ

================

चाईबासा/रांची। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा एवं गैस सिलेंडर नि:शुल्क दिया जा रहा है। यह राज्य के मुख्यमंत्री की बनाई सबसे अनोखी योजना है। इस योजना से राज्य की सभी गरीब महिलाओं को आच्छादित किया जा रहा है ताकि राज्य में जंगलों से लकड़ी काटकर चूल्हा जलाने और खाना बनाने की जरूरत ना पड़े और राज्य की महिलाएं धुएं से बीमार ना पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस और सिलेंडर प्रदान किया जाना धुएं से मुक्ति का द्योतक है।

पश्चिमी सिंहभूम झारखण्ड ही नहीं देश के विकास को गति दे रहा है

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाओं द्वारा दूसरे रिफिल भरवाने की असमर्थता को देखते हुए राज्य सरकार ने नि:शुल्क दूसरा रिफिल उपलब्ध कराने का जो कदम उठाया है वह हर दृष्टि से सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला झारखंड का सबसे समृद्ध जिला है। इसके पास अकूत प्राकृतिक संपदा है जिससे झारखंड ही नहीं बल्कि देश में भी भारी समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड की राशि से अनेकानेक योजनाएं संचालित हैं जिससे यहां का चौमुखी विकास हो रहा है।

राज्य के मुख्यमंत्री के अनूठे कार्य को देखने आया हूं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं राज्य के मुख्यमंत्री के इन अनूठे कार्यों को देखने आया हूं। आप सभी राज्यवासी भाग्यशाली हैं कि आपको इनका नेतृत्व प्राप्त है। मुख्यमंत्री के कठोर परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति से राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

चाईबासा से हुई उज्जवला योजना के दूसरे सिलंडर के मुफ्त वितरण की शुरुआत


गांव-गांव जाकर बहनों को रसोई गैस और एलपीजी सिलेंडर के उपयोग से परिचित कराएंगी उज्ज्वला दीदियां

10 सितंबर तक 43 लाख बहनों को मिलेगा एलपीजी गैस सिलेंडर

मैं अक्टूबर में फिर आऊंगा और घर-घर पानी पहुंचेगा

1 सितंबर से देहुरी के खाते में ₹1000 की सम्मान राशि
---रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड


चाईबासा/रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आने वाले समय में एलपीजी गैस सिलेंडर की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। जिस तरह से नल से पानी आता है उसी तरह से शहर में पाइप लाइन के जरिए एलपीजी की आपूर्ति के बाद गांव-गांव में एलपीजी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। एलपीजी के गैस सिलेंडर की कोई जरूरत नहीं रहेगी। यह है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधुनिक भारत की सोच और इसी को धरातल पर सफलीभूत करने की दिशा में सतत काम कर रही है झारखंड सरकार। मुख्यमंत्री आज पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित कोल्हान प्रमंडल स्तरीय उज्ज्वला दीदी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

चाईबासा झारखंड का सबसे अमीर जिला


मुख्यमंत्री ने कहा कि चाईबासा झारखंड का सबसे अमीर जिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मैंने कहा था कि चाईबासा को मैं बदल दूंगा। डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड की राशि से पेयजल की 23 योजनाएं चल रही हैं। 4 साल पहले मैंने कहा था कि झारखंड में चाईबासा में हमारा कोई भी गरीब लाल पानी नहीं पिएगा। लंबी योजनाओं में समय लगता है 23 योजनाएं चल रही हैं जिसमें से 5 योजनाएं अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी।

मैं अक्टूबर में फिर आऊंगा और घर-घर पानी पहुंचेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने आजादी के बाद पहली बार जल शक्ति मंत्रालय बनाया गया है, ताकि हम गांव गांव में पाइप लाइन के द्वारा शुद्ध पेयजल दे सकें। केंद्रीय नेतृत्व के इस काम में हमारी सरकार कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। चाईबासा में 10 करोड़ की लागत से जुबली पार्क का निर्माण हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चाईबासा में मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है। राज्य के अलग-अलग जिलों के 3 मेडिकल कॉलेज का भवन बनकर तैयार है और चाईबासा में भी डेढ़ साल के अंदर जब मेडिकल कॉलेज बन जाएगा तो कोल्हान के 100 बच्चे यहीं पर एमबीबीएस की शिक्षा प्राप्त करेंगे।

10 सितंबर तक 43 लाख बहनों को मिलेगा एलपीजी गैस सिलेंडर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर में 32 लाख परिवारों तक एलपीजी गैस सिलेंडर पहुंच चुका है। जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष, 20 सूत्री के सदस्य और तेल कंपनी मिलकर इस लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं और निस्स्वार्थ काम कर रहे हैं। वे साधुवाद के पात्र हैं।

1 सप्ताह के अंदर हर पंचायत में उज्ज्वला दीदी बनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखंड 20 सूत्रीय के अध्यक्ष द्वारा तय कार्यक्रम के अनुरूप उज्जवला दीदियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। पंचायत की उज्ज्वला दीदी यह ध्यान रखें कि आपके पंचायत के किसी गांव में कोई भी लाभुक गरीब बहन एलपीजी गैस सिलेंडर पाने से वंचित ना रह जाए। पूरे सितंबर महीने में यह सूची भी आपको बनाना है, ताकि हमारे हर गांव में हर गरीब के घर तक एलपीजी गैस सिलेंडर पहुंचे।

एलपीजी के उपयोग में अज्ञानता अब बाधा नहीं

उज्ज्वला दीदी पंचायत के गांव में लाभुक को प्रशिक्षित करने का काम करेंगी। इस तरह से झारखंड की हर लाभुक बहनें एलपीजी गैस सिलेंडर के उपयोग को अच्छी तरह से समझ पाएंगी। अशिक्षा और अज्ञानता अब बाधा नहीं बनेगी। जागरूकता लाने के लिए उज्ज्वला दीदी का गठन गांव गांव में किया जा रहा है। उज्ज्वला दीदी ईमानदारी पूर्वक काम करें ताकि गांव की बहनें सही ढंग से एलपीजी कनेक्शन युक्त रसोई गैस चूल्हा को चला सकें।

महिलाएं परिवार की रीढ़ हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार की शक्ति को हमें राज्य की शक्ति बनाना है। शासन के हर काम में हम महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं और उन्हें जोड़ना चाहते हैं। नारी शक्ति में वह ताकत है कि झारखंड को बदल सकती हैं। इसलिए नारी शक्ति, जो प्राचीन काल से भारत में हमारी संस्कृति को संभाल कर रखे हुए हैं उस शक्ति को हमें और भी शक्तिशाली बनाना है।

मिट्टी की डॉक्टर एक बहन माह में 14 हजार कमाएंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिट्टी की डॉक्टर एक बहन यदि अपने पंचायत के तीन खेतों का प्रयोगशाला में मृदा परीक्षण करती हैं तो एक बहन माह में ₹14000 कमाएंगी। प्रधानमंत्री का सपना है कि यदि देश को आगे बढ़ाना है तो महिलाओं को सबल बनाना होगा। इसी सोच के अनुरूप झारखंड राज्य को आगे बढ़ाना है तो आर्थिक रूप से महिलाओं का सशक्तिकरण करना होगा।

राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में संस्कार और पौष्टिक आहार

श्री दास ने कहा कि रेडी टू ईट फूड राज्य की सखी मंडल की बहने बनाएंगी। पूरे राज्य की 24-25000 सखी मंडल की बहनें अपने अपने क्षेत्र में रेडी टू ईट फूड बनाएंगी। ₹500 करोड़ की जो राशि पहले दिल्ली में इसी कार्य के लिए जाती थी वह अब राज्य के गांवों में ही रहेगी। इस तरह से गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, गांव की गरीबी खत्म होगी ।मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी रामगढ़ में दो करोड़ रुपए का पायलट प्लांट लगा रहे हैं। यह प्लांट भी सखी मंडल चलाएंगी और आंगनबाड़ी तक पहुंचाने का कार्य भी हमारी बहनें करेंगी। इस तरह राज्य के 262 प्रखंड में आने वाले दो-तीन महीने में हर प्रखंड में महिलाओं के द्वारा महिला शक्ति को उद्यमी बनाना है। हर प्रखंड में सखी मंडल में उद्यमिता का परचम लहराना है। आंगनबाड़ी केंद्रों से आने वाले झारखंड के भविष्य को संस्कार और पौष्टिक आहार प्रदान करना भी हमारा ध्येय है।

1 सितंबर से देहुरी के खाते में ₹1000 की सम्मान राशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि चाईबासा जिले के कुछ दिन पहले हुए पिछले दौरे पर मानकी मुंडा समितियों के द्वारा एक स्मार पत्र दिया गया था। उस स्मार पत्र में उनका कहना है कि कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र में देहुरी (पुजारी) को सम्मान राशि नहीं दी जाती है। मैं आज घोषणा करता हूं कि जिस तरह मानकी मुंडा को सम्मान राशि दी जाती है उसी तरह से ₹1000 देहुरी को भी हमारी सरकार देगी। इसकी शुरुआत अगले महीने से होगी। डकुआ को भी अब ₹1000 की सम्मान राशि मिल रही है। मानकी मुंडा को पहले ₹1500 की सम्मान राशि दी जाती थी। उन्हें अब 3-3 हजार रुपए मिल रहे हैं। 1 सितंबर से देहुरी के खाते में ₹1000 की राशि शुरू हो जाएगी।

चाईबासा की गतिलिपि चौक में मानकी-मुंडा-देहुरी-डकुआ को राज्य सरकार का भवन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानकी मुंडा आदिवासी संस्कृति- परंपरा को संभाल कर रखे हुए हैं। इनके लिए कोई भवन या केंद्र नहीं था जहां मानकी-मुंडा-देहुरी-डकुआ को कभी बैठक करना हो तो कर सकते हैं। चाईबासा की गितिलिपि चौक में राज्य सरकार का एक भवन है, कल ही उपायुक्त द्वारा आपको यह बना बनाया हुआ भवन उपलब्ध कराया जाएगा।

मानकी मुंडा से यही अनुरोध है कि क्षेत्र में दुष्प्रचार को रोकें

चाईबासा में विकास विरोधी ताकतों को दुष्प्रचार करने से रोकें। दुष्प्रचार ने हमारे आदिवासी भाइयों और बहनों को गरीब बना कर रखा है। आदिवासी समाज, हमारे हो समाज और संथाल समाज की बहनें, नौजवान और पढ़े लिखे लोग गांव में दुष्प्रचार करने वालों को चिन्हित करके प्रशासन को खबर करें। विकास को अवरुद्ध करने वाली शक्तियों को रोकने का काम भी आप सभी को मिलकर करना है। यह मानकी मुंडा की भी जिम्मेदारी है। सरकार इसीलिए प्रोत्साहन दे रही है और समाज आपको इसीलिए मान सम्मान दे रहा है कि आप लोग गांव गांव में बैठकर हमारे गरीब आदिवासियों को जागरूक करने का काम करें और दुष्प्रचार करने वालों को चिन्हित करके प्रशासन को खबर करें। यह काम मानकी-मुंडा-देहुरी-डकुआ व्यवस्था का है।

राज्य के 2.5 करोड़ लोगों का ₹500000 का हेल्थ कार्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 वर्षों की आजादी के बाद 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की धरती से 23 सितंबर 2018 को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य स्कीम की शुरुआत की थी। अभी तक 40 लाख से ज्यादा हमारे राज्य के गरीब परिवारों का ₹5,00,000 का हेल्थ कार्ड बन गया है। राज्य सरकार ने थोड़ा और पैसा मिलाकर राज्य में 5700000 परिवार यानी एक परिवार में 5 आदमी माने तो 2.5 करोड़ लोगों का ₹500000 का हेल्थ कार्ड हमारी सरकार बना रही है। ताकि हमारे राज्य के गरीब को कोई गंभीर बीमारी होती है तो हमारी बहनों के गहनों को बंधक न रखना पड़े। शीघ्र ही नोवामुंडी का टीएमएच हॉस्पिटल भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सूचीबद्ध होगा जिससे कि चाईबासा से गरीब परिवारों को इलाज के लिए दूर में भटकना नहीं पड़ेगा।

कोल्हान प्रमंडल स्तरीय उज्ज्वला दीदी सम्मेलन में प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम तथा इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो, राज्य बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, पोटका की विधायक मेनका सरदार, घाटशिला के विधायक श्री लक्ष्मण टुडु, ईचागढ़ के विधायक साधुचरण महतो, पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा, तीनों जिलों के 20 सूत्रीय उपाध्यक्ष, जिला परिषद की अध्यक्षा लालमुनी पूर्ति, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड सरकार के सचिव  अमिताभ कौशल, प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार सिंह, जिला के उपायुक्त अरवा राजकमल, आरक्षी अधीक्षक  इंद्रजीत महाथा, उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन अन्य पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में प्रमंडल के तीनों जिलों की विभिन्न पंचायतों से आई हुई उज्ज्वला दीदियां एवं आम लोग उपस्थित थे।

झारखंड के बच्चों ने बाधा बार्डर पर देखी सेना की परेड

मुख्यमंत्री के प्रयास से पहली बार ट्रैन पर बैठे सरकारी स्कूल के बच्चे
==================
आप झारखण्ड के भविष्य आपको मजबूत आधार देना हमारा कर्तव्यः रघुवर दास
===================

अमृतसर/रांची। राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। इस निमित 2014 के बाद कई प्रयास किये गए। ताकि राज्य के भविष्य का आधार मजबूत किया जा सके। आज मुझे इस बात की खुशी है कि अपने शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में बच्चे दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे शहरों जाकर वहां की परंपरा, इतिहास और संस्कृति से रुबरु हो रहें हैं। मेरा आशीर्वाद और प्यार इन बच्चों के साथ है। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शैक्षणिक भ्रमण पर गये बच्चों को इंगित करते हुए कही।

कई बच्चे पहली बार बैठे ट्रैन पर, गौरवान्वित करने वाली सैनिकों की देखी परेड
21 अगस्त को दिल्ली पहुंचे बच्चों के दल को लाल किला, पुलिस स्मारक इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, लोटस टेम्पल समेत अन्य ऐतिहासिक धरोहरों को देखा। बच्चे आज बाघा बार्डर में भारतीय सैनिकों के गौरवान्वित करने वाले परेड, जलियांवाला बाग और देर शाम बच्चों ने गोल्डन टेम्पल की भव्यता को देखा। शैक्षणिक भ्रमण पर गये सरकारी स्कूलों के बच्चे 25 अगस्त तक रांची लौटेंगे।

अब झारखंड में पाइपलाइन से घर-घर गैस आपूर्ति और वाहनों के लिए सीएनजी स्टेशन


प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा का झारखण्ड में हुआ प्रवाह
====================
सरकार ने जो सोचा, लक्ष्य तय किया और पूरा भी किया, ऊर्जा पाइपलाइन योजना धरातल पर उतरी
=====================
मुख्यमंत्री रघुवर दास व केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रांची शहरी गैस वितरण परियोजना के तहत डीकंप्रेशन यूनिट का उद्घाटन किया
====================
रांची शहरी गैस वितरण पर योजना के अंतर्गत मधुबन विहार, ओरमांझी व डोरंडा चौक स्थित सीएनजी स्टेशनों तथा मेकान कॉलोनी श्यामली में पीएनजी आपूर्ति योजना का हुआ शुभारंभ
====================
मुख्यमंत्री ने 75 करोड़ की लागत से बनने वाले गेल रांची कार्यालय भवन, हरमुमुक्ति धाम में प्राकृतिक गैस आधारित शवदाहगृह और रांची शहरी गैस विकास परियोजना का शिलान्यास किया
======================
★ आधुनिक झारखण्ड के निर्माण में गैस पाइपलाइन परियोजना मिल का पत्थर साबित होगा

★5 साल में 5.69 लाख घर, 29.14 लाख आबादी, 5100 किमी पाइपलाइन, 11 सीएनजी स्टेशन और 61 औद्योगिक यूनिट का लक्ष्य है साधना


रांची। 25 मई 2018 वह दिन जब प्रधानमंत्री ने रांची शहरी गैस परियोजना का शिलान्यास किया था और आज का दिन जब करीब 15 महीने बाद सरकार रांची के घरेलू उपभोक्ताओं को पाइपलाइन के माध्यम से पाइप्ड नेचुरल गैस उनके घरों तक पहुंचाने में कामयाब रही। साथ ही गेल के दो सीएनजी स्टेशन खुखरी, डोरंडा एवं मधुबन विहार ओरमांझी में शुरुआत की गई। यह संकेत है आधुनिक भारत का, आधुनिक झारखण्ड का। आधुनिक झारखण्ड के निर्माण में नेचुरल गैस पाइपलाइन परियोजना मिल का पत्थर साबित होगा। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने प्रभात तारा मैदान में रांची शहरी गैस वितरण परियोजना के उद्घाटन समारोह में कही।

गैस सिलेंडर से मुक्ति दिलाने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार देश और राज्य की।महिलाओं को धुआं मुक्त रसोई घर उपलब्ध कराने हेतु उज्ज्वला योजना का शुभारंभ कर मुफ्त में गैस उपलब्ध कराया गया। उस प्रकार लोगों को गैस सिलेंडर से मुक्ति प्रदान करने हेतु पाइपलाइन से गैस आपूर्ति घर घर तक करने की योजना पर कार्य शुरू हो चुका है और घर तक पाइपलाइन से गैस पहुंचाने में सक्षम भी हुए।

आज अपने वादे को मूर्त रूप दे रहा हूं

मुख्यमंत्री ने कहा राखी के अवसर पर मैंने राज्य की बहनों से वादा किया था कि उनको उज्ज्वला योजना के तहत दूसरा रिफिल मुफ्त दूंगा। आज कोल्हान प्रमण्डल के चाईबासा से इसकी शुरुआत हो रही है। चाईबासा के चार जिलों की बहनों को दूसरा रिफिल दिया जा रहा है। अब तक राज्य की 30 लाख से अधिक बहनों को उज्जवला योजना से लाभान्वित किया गया है। 30 सितंबर तक 10 लाख और बहनों को इस योजना से लाभान्वित करना है।

सखी मंडल की महिलाएं गैस कनेक्शन दिलाएंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची सिटी गैस आपूर्ति योजना के तहत घर-घर में कनेक्शन करवाने के लिए सखी मंडल की महिलाओं की मदद ली जाएगी। पहले इस कार्य को गैस एजेंसी अपने स्तर से करने वाली थी। लेकिन अब सखी मंडल द्वारा यह कार्य होगा। रांची जिला प्रशासन शहरी क्षेत्र में कार्यरत सखी मंडल की बहनों को उक्त अवसर प्रदान करने में अपनी भूमिका निभाएगा।

रांची के डेढ़ लाख परिवारों तक पाइप लाइन के माध्यम से रसोई गैस पहुंचाया जाएगा

इस अवसर पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पवित्र श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के नेतृत्व में आज झारखंड की धरती पर रांची शहरी गैस वितरण परियोजना की शुभारंभ का मौका मिला है. इस परियोजना के अंतर्गत मधुबन बिहार, ओरमांझी और डोरंडा चौक स्थित सीएनजी स्टेशनों तथा मकान कॉलोनी श्यामली में पीएनजी आपूर्ति का उद्घाटन का अवसर मुझे प्राप्त हुआ है. रांची की बहनों को पाइप लाइन से गैस पहुंचाने का सौगात राज्य सरकार ने दिया. श्री प्रधान ने कहा कि रांची के 3000 घरों में आज से गैस पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस पहुंचना प्रारंभ हुआ है. आने वाले दिनों में रांची के डेढ़ लाख परिवारों तक पाइप लाइन के माध्यम से रसोई गैस पहुंचाया जाएगा. इससे यहां की बहनों और माताओं के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आएगा. उन्होंने कहा कि शहर में चलने वाली गाड़ियां भी अब सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) से चलेंगे. शहर के ऑटो रिक्शा चालक सीएनजी से वाहन चलाएंगे तो उन्हें प्रत्येक महीने 3 से ₹5 हजार का अतिरिक्त लाभ होगा. इससे शहर के ऑटो चालक आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे और परिवार चलाने में सक्षम भी होंगे. ऑटो रिक्शा चालकों के बच्चों की पढ़ाई इत्यादि में यह अतिरिक्त बचत की राशि उन्हें सुविधा देगी.

13 जिलों में लगभग 250 नई सीएनजी स्टेशन बनेंगे

केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि झारखंड के 13 जिलों में लगभग 250 नई सीएनजी स्टेशन बनेंगे. पाइप लाइन के जरिए रसोई गैस शहर से गांव की ओर ले जाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही सिंदरी कारखाना भी खुल रहा है. बोकारो स्टील सिटी और जमशेदपुर के प्लांट में भी पाइप लाइन के माध्यम से इंधन पहुंचाने का कार्य केंद्र एवं राज्य सरकार करेगी. उन्होंने कहा कि चतरा में भी इस्पात कारखाना खुलेगा यहां भी पाइप लाइन के माध्यम से ही इंधन पहुंचाया जाएगा. पेट्रोलियम मंत्रालय झारखंड में इंधन के विस्तार के लिए 4500 करोड़ रुपए खर्च कर रही है. यह राशि काफी बड़ी राशि है. इससे ईंधन आपूर्ति सुदृढ़ हो सकेगी. उपभोक्ताओं को निरंतर और सस्ता रसोई गैस उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि राज्य में कई प्रोसेसिंग प्लांट में पाइप लाइन के जरिए इंधन पहुंचाने की योजना बनाई गई है. उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में गैस की पूर्ण उपलब्धता के कारण प्रोसेसिंग प्लांट अधिक प्रोडक्शन करने में सक्षम हो पा रहा है.

डबल इंजन का पूरा फायदा मिला है

केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए उन्हें योजनाओं से जोड़ने का काम किया है. रांची के घरों में पीएनजी कनेक्शन और कलेक्शन में भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा जाएगा. इससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी. उपभोक्ताओं को भी भुगतान इत्यादि के लिए सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि आज से 5 वर्ष पहले झारखंड की हालत कैसी थी यह सभी लोग जानते हैं. पिछले साढे 4 वर्ष में झारखंड को केंद्र एवं राज्य सरकार की डबल इंजन का पूरा फायदा मिला है. देश के पेट्रोलियम की औसत बिक्री के मापदंड पर झारखंड में पेट्रोलियम की बिक्री 15 प्रतिशत ग्रोथ कर रहा है जो देश में सबसे ज्यादा है. इससे साफ पता चलता है कि झारखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है. लोगों के घरों में नए गाड़ियों की संख्या बढ़ी है. झारखंड निरंतर खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.

झारखंड स्टील उद्योग में अपना परचम लहराएगा.

केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्टील विभाग की जिम्मेदारी भी मुझे सौंपी है. आने वाले दिनों में झारखंड स्टील उद्योग में अपना परचम लहराएगा. मैं प्रतिबद्धता के साथ प्रयास कर रहा हूं कि झारखंड में स्टील उद्योग फले फुले और झारखंड नंबर एक राज्यों की श्रेणी में खड़ा हो.

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी झारखंड को अपना प्रिय राज्य मानते हैं

केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी झारखंड को अपना प्रिय राज्य मानते हैं. श्री नरेंद्र मोदी और श्री रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड निरंतर विकास की ओर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों का जो प्यार, आशीर्वाद और सम्मान देश को मिल रहा है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी यह ऋण सूद समेत झारखंड को वापस करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सकारात्मक विजन के कारण ही संभव हुआ है

इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि रांची शहरी गैस वितरण परियोजना के शुभारंभ होने से आमजनों और महिलाओं को काफी सुविधा होगी. इस परियोजना के कार्यान्वयन से रांची को नई पहचान मिली है. मेट्रो सिटी के तर्ज पर रांची में भी पाइप लाइन से गैस उपलब्ध होना प्रारंभ हुआ है इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, पेट्रोलियम मंत्रालय केंद्र सरकार और गेल इंडिया बधाई के पात्र हैं. यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सकारात्मक विजन के कारण ही संभव हुआ है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हर परिवार को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से कार्य किया है. पाइप लाइन के माध्यम से रसोई गैस मिलने से लोगों का समय भी बचेगा और कीमती समय लोग राष्ट्रहित में बिताएंगे ताकि देश सशक्त और समृद्धशाली हो सके.

यह सत्र इतिहास बनाने वाला सत्र था.

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पिछले 50 वर्षों में पहली बार ऐसी व्यवस्थित मंत्रिमंडल का गठन हुआ है. इस वर्ष सदन में संसदीय कार्य व्यवस्थित रूप से चला. यह सत्र इतिहास बनाने वाला सत्र था. इस सत्र में सबसे अधिक विधेयक पास हुए और शांतिपूर्ण सदन चला. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में हर सेक्टर में प्रतिबद्धता के साथ कार्य हो रहे हैं जिसका परिणाम भी दिख रहा है. जिस तीव्र गति के साथ देश नए आयामों को गढ़ रहा है वह दिन दूर नहीं जब भारत सुपर पावर बनेगा. उन्होंने कहा कि देश की इकोनॉमी को आगे ले जाने में इंधन की भी आवश्यकता काफी है. उद्योग, ट्रांसपोर्ट जैसे विभिन्न प्रोडक्शन के लिए ईंधन आपूर्ति जरूर है.

इस अवसर पर स्वागत भाषण गेल इंडिया के सीएमडी डॉ आशुतोष कर्नाटक ने दिया. उन्होंने केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं गेल इंडिया के आपसी समन्वय से मिशन को आगे बढ़ाने की बात कही.

इस अवसर पर नगर विकास आवास एवं परिवहन विभाग मंत्री श्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह, सांसद रांची श्री संजय सेठ, हटिया विधायक श्री नवीन जायसवाल, कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम, खिजरी विधायक श्री रामकुमार पाहन, मंडार विधायक श्रीमती गंगोत्री कुजूर, महापौर श्रीमती आशा लाकड़ा, उपमहापौर श्री संजीव विजयवर्गीय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे.

रांची शहरी गैस वितरण परियोजना की विशेषताएं
★कुल क्षेत्रफल – 5097 वर्ग किमी
★जनसंख्या- 29.14 लाख
★चार्ज क्षेत्र- 18
★सीएनजी स्टेशन – 11(दो बस डिपो)
★वाणिज्यिक कनेक्शन-140
★औद्योगिक कनेक्शन- 60 लगभग
★निवेश – 226 करोड़(5 वर्ष), 878 करोड़(25 वर्ष)
★52 किमी स्टील पाइपलाइन एवं 343 किमी एमडीपीई पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर
3100 घरों हेतु पी एन जी कनेक्शन की संरचना पूर्ण
★1.41 घरों को पीएनजी कनेक्शन
★रांची एवं आसपास गैस आधारित उद्योग की संभावना को मिलेगा बल
★वायु प्रदर्शन में आएगी कमी पर्यावरण बनेगा स्वच्छ
★प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार का रोजगार सृजन का बनेगा माध्यम
★राज्य के राजस्व में होगी वृद्धि
★झारखंड के मधुबन और डोरंडा खुखरी में सीएनजी स्टेशन की शुरुआत हुई
★रांची के 3000 घरों में आज से रसोई गैस पाइप लाइन के जरिए पहुंचेगी
★गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट जून 2020 तक पूरा होगा झारखंड में 12 जिलों में 551 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने है जिस पर करीब 1500 करोड़ रुपए खर्च होंगे इनमें रांची, खूंटी, चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, धनबाद सरायकेला, गुमला, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम शामिल है

झारखंड में एमवे का बाजार बढ़ रहा हैः सीबी चक्रवर्ती




रांची। एमवे के उत्पादों की गुणवत्ता के कारण इसकी लोकप्रियता भी बढ़ रही है। उक्त बातें एमवे इंडिया इंटरप्राइजेज के पूर्वोत्तर क्षेत्र के वाइस प्रेसिडेंट सीबी चक्रवर्ती ने कही।
श्री चक्रवर्ती शुक्रवार को होटल चाणक्य बीएनआर में आयोजित एक सेमिनार मे शामिल होने  रांची पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि डायरेक्ट सेलिंग मार्केट में एमवे इंडिया एंटरप्राइजेज भारत में नंबर वन कंपनी है। इसके गुणवत्ता युक्त उत्पाद ग्राहकों को भा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमवे इंडिया के लिए झारखंड महत्वपूर्ण बाजार है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में झारखंड चौथे स्थान पर है। यहां एमवे के उत्पाद की बिक्री में लगातार वृद्धि हो रही है। कंपनी का मुख्य फोकस सौंदर्य प्रसाधन और  न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स पर है। इसके अलावा दैनिक उपयोग में आने वाली कई वस्तुओं के उत्पाद भी एमवे इंडिया द्वारा बनाए जा रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण उत्पाद के कारण एमवे के उत्पादों के प्रति ग्राहकों की विश्वसनीयता मैं लगातार वृद्धि हो रही है। एमवे के प्रोडक्ट हर वर्ग के लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाए जाते हैं। श्री चक्रवर्ती ने बताया कि एमवे इंडिया इंटरप्राइजेज विश्वस्तरीय गुणवत्ता युक्त उत्पाद ग्राहकों तक पहुंचाने के प्रति प्रतिबद्ध है
 कंपनी क्वालिटी से कभी कोई समझौता नहीं कर सकती। गुणवत्ता युक्त उत्पाद ग्राहकों को देना कंपनी का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि एमवे इंडिया इंटरप्राइजेज झारखंड में अपने उत्पादों की बिक्री के क्षेत्र में जल्द ही अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।

मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया


* दही-हांडी फोड़ो प्रतियोगिता में अनिकेत और मनीष को मिला प्रथम पुरस्कार

रांची। राजधानी के अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड पर अवस्थित पीपर टोली स्थित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दही-हांडी फोड़ो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में प्रथम कक्षा के छात्र अनिकेत राज और सीनियर ग्रुप में दसवीं कक्षा के छात्र मनीष अग्रवाल को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। विद्यालय की प्राचार्य डॉ रोमी झा ने प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
 इस अवसर पर डॉ झा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण के आदर्शो पर चलते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें। श्री कृष्ण जन्मोत्सव हमें शांति और भाईचारे का भी संदेश देता है। विषम परिस्थितियों में भी संकटों का सामना करते हुए आगे बढ़ते रहने के लिए श्री कृष्ण का संदेश हमें प्रेरित करता है। उन्होंने छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हम सब शांति और प्रेम से समाज में रहने के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाना हमारी परंपरा रही है। इस परंपरा का निर्वहन करते रहना हमारी संस्कृति भी है। इस परंपरा व संस्कृति को अक्षुण्ण रखना हमारा कर्तव्य बनता है। इस अवसर पर स्कूल के अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर काफी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राएं, शिक्षक गण व निदेशक एके झा सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

उत्कृष्ट उत्पाद प्रस्तुत करने वाली कंपनियों को किया गया पुरस्कृत



रांची। समारोह में उत्कृष्ट उत्पाद प्रस्तुत करने वाले कंपनियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें
मणिशंकर आयल प्राइवेट लिमिटेड,एमवे इंडिया एंटरप्राइजेज लिमिटेड व एचआर फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। इन कंपनियों के प्रतिनिधियों को नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...