यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

दूसरी रिफिल प्रदान करने वाला इकलौता राज्य है झारखंडः धर्मेंद्र प्रधान


पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा-

पश्चिमी सिंहभूम सिर्फ झारखण्ड ही नहीं देश के विकास को गति दे रहा है

आप भाग्यशाली हैं कि आपको रघुवर दास का नेतृत्व प्राप्त हुआ

================

चाईबासा/रांची। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा एवं गैस सिलेंडर नि:शुल्क दिया जा रहा है। यह राज्य के मुख्यमंत्री की बनाई सबसे अनोखी योजना है। इस योजना से राज्य की सभी गरीब महिलाओं को आच्छादित किया जा रहा है ताकि राज्य में जंगलों से लकड़ी काटकर चूल्हा जलाने और खाना बनाने की जरूरत ना पड़े और राज्य की महिलाएं धुएं से बीमार ना पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस और सिलेंडर प्रदान किया जाना धुएं से मुक्ति का द्योतक है।

पश्चिमी सिंहभूम झारखण्ड ही नहीं देश के विकास को गति दे रहा है

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाओं द्वारा दूसरे रिफिल भरवाने की असमर्थता को देखते हुए राज्य सरकार ने नि:शुल्क दूसरा रिफिल उपलब्ध कराने का जो कदम उठाया है वह हर दृष्टि से सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला झारखंड का सबसे समृद्ध जिला है। इसके पास अकूत प्राकृतिक संपदा है जिससे झारखंड ही नहीं बल्कि देश में भी भारी समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड की राशि से अनेकानेक योजनाएं संचालित हैं जिससे यहां का चौमुखी विकास हो रहा है।

राज्य के मुख्यमंत्री के अनूठे कार्य को देखने आया हूं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं राज्य के मुख्यमंत्री के इन अनूठे कार्यों को देखने आया हूं। आप सभी राज्यवासी भाग्यशाली हैं कि आपको इनका नेतृत्व प्राप्त है। मुख्यमंत्री के कठोर परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति से राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो क्या करेंगे भाजी का मुहूरत

मुंबई। मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो की करेंगे भाजी का मुहूर्त धूमधाम से किया गया। यह एक कॉमेडी फिल्म है। और ...