यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 24 अगस्त 2019

दुर्धटना को निमंत्रण दे रहे बिजली के टेढ़े-मेढ़े, जर्जर खंभे

 त्रिशानु राय ने कार्यपालक अभियंता से की खंभे को बदलने की मांग


चाईबासा। शहर में कई जगहों पर लगे वर्षों पुराने बिजली के खंभे जर्जर तथा टेढ़े हो गये है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है जहाँ हमेशा लोगों का आवगमन होते रहता है जैसे जैन मार्केट चौक , पिल्लई हॉल के मुख्य द्वार आदि स्थानों पर  ।
प्रदेश कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने शनिवार को बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से वार्ता कर जनहित-लोकहित में समय रहते समस्या पर त्वरित पहल करने की बात कही ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न घटे । कार्यपालक अभियंता ने त्रिशानु राय को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द कनीय अभियंता के द्वारा वैसे जर्जर व टेढ़े हो चुके जर्जर खभे को चिन्हित कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी ।

सेवानिवृत्त अधिकारी का पौत्र बना कृष्ण कन्हैया


झारखंड प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी जगजीवन सुमन के पौत्र एवं पवन कुमार  सिन्हा व अनुपमा सिन्हा के पुत्र हार्दिक सुमन ने जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे कृष्ण का रूप धारण कर लोगों को दाँतो तले ऊँगली दबाने को विवश कर दिया इस नन्हें व होनहार बालक ने अपनी प्रतिभा के बलबूते यह साबित किया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।

भाजपा ने बाढ़पीड़ितों के बीच राशन बांटा


चक्रधरपुर। 24 अगस्त को चक्रधरपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाढ़ पीड़ितों को अनाज वितरण किया गया है, एवं उन सभी बाढ़ पीड़ितों  की समस्या सुनी गई, अनाज वितरण में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  लक्ष्मण गिलुवा, जिला उपाध्यक्ष पवनशंकर पांडे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शेष नारायण लाल, संजय मिश्रा, नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, ललित मोहन गिलुवा , सदस्यता प्रभारी अशोक दास, नगर महामंत्री राजेश गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष  रंजन भागेरिया , युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष परविंदर चौहान, छोटेलाल माझी, संजीत राम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे

चक्रधरपुर में सात दिवसीय जन्माष्टमी मेला का आयोजन


चक्रधरपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चक्रधरपुर के रेलवे क्षेत्र पोर्टखोली में सात दिवसीय जन्माष्टमी मेला का आयोजन किया गया इस बीच पोर्टखोली में चार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा पंडालों का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद, एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह, थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत तरीके से फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया गया ।इस बीच एसडीओ प्रदीप प्रसाद और एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह को फुल गुच्छ देकर मेला समिति के अध्यक्ष कमल देवगिरी व छात्र संघ पंडाल के अध्यक्ष राजू प्रसाद कसेरा द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह ने कहा जन्माष्टमी मेला शांतिपूर्वक ढंग से मनाया जाए मेले में प्रशासन की पूरी व्यवस्था रहेगी मेले में अशांति फैलाने वाले और असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी पकड़े जाने पर  उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं उन्होंने कहा इस मेले के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया है खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में इस मेले को लेकर काफी हर्ष का माहौल देखने को मिला है ।मौके पर सर्वोदय संघ कमेटी के अध्यक्ष सत्येंद्र पांडे, सागर प्रसाद, सचिव वेंटेस्ट, उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा व सतीश शर्मा। पोटरखोली शिव मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष कमल देवगिरी ,उपाध्यक्ष बी एन उपाध्याय, सचिव रोशन सिंह, उपसचिव राय चौधरी ।काली मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष भारत यादव, सचिव निक्कू सिंह, उप सचिव दिनेश प्रसाद दीपक। छात्र संघ पूजा समिति के अध्यक्ष राजू प्रसाद कसेरा, उपाध्यक्ष अमन पांडे, सचिव मंतोष यादव, कोषाध्यक्ष सतीश प्रधान वहीं शांति समिति के अनवर खान चाचा ,भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक सिंह ,समाजसेवी विनोद भागेरिया आदि उपस्थित थे।

शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

दूसरी रिफिल प्रदान करने वाला इकलौता राज्य है झारखंडः धर्मेंद्र प्रधान


पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा-

पश्चिमी सिंहभूम सिर्फ झारखण्ड ही नहीं देश के विकास को गति दे रहा है

आप भाग्यशाली हैं कि आपको रघुवर दास का नेतृत्व प्राप्त हुआ

================

चाईबासा/रांची। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा एवं गैस सिलेंडर नि:शुल्क दिया जा रहा है। यह राज्य के मुख्यमंत्री की बनाई सबसे अनोखी योजना है। इस योजना से राज्य की सभी गरीब महिलाओं को आच्छादित किया जा रहा है ताकि राज्य में जंगलों से लकड़ी काटकर चूल्हा जलाने और खाना बनाने की जरूरत ना पड़े और राज्य की महिलाएं धुएं से बीमार ना पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस और सिलेंडर प्रदान किया जाना धुएं से मुक्ति का द्योतक है।

पश्चिमी सिंहभूम झारखण्ड ही नहीं देश के विकास को गति दे रहा है

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाओं द्वारा दूसरे रिफिल भरवाने की असमर्थता को देखते हुए राज्य सरकार ने नि:शुल्क दूसरा रिफिल उपलब्ध कराने का जो कदम उठाया है वह हर दृष्टि से सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला झारखंड का सबसे समृद्ध जिला है। इसके पास अकूत प्राकृतिक संपदा है जिससे झारखंड ही नहीं बल्कि देश में भी भारी समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड की राशि से अनेकानेक योजनाएं संचालित हैं जिससे यहां का चौमुखी विकास हो रहा है।

राज्य के मुख्यमंत्री के अनूठे कार्य को देखने आया हूं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं राज्य के मुख्यमंत्री के इन अनूठे कार्यों को देखने आया हूं। आप सभी राज्यवासी भाग्यशाली हैं कि आपको इनका नेतृत्व प्राप्त है। मुख्यमंत्री के कठोर परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति से राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

चाईबासा से हुई उज्जवला योजना के दूसरे सिलंडर के मुफ्त वितरण की शुरुआत


गांव-गांव जाकर बहनों को रसोई गैस और एलपीजी सिलेंडर के उपयोग से परिचित कराएंगी उज्ज्वला दीदियां

10 सितंबर तक 43 लाख बहनों को मिलेगा एलपीजी गैस सिलेंडर

मैं अक्टूबर में फिर आऊंगा और घर-घर पानी पहुंचेगा

1 सितंबर से देहुरी के खाते में ₹1000 की सम्मान राशि
---रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड


चाईबासा/रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आने वाले समय में एलपीजी गैस सिलेंडर की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। जिस तरह से नल से पानी आता है उसी तरह से शहर में पाइप लाइन के जरिए एलपीजी की आपूर्ति के बाद गांव-गांव में एलपीजी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। एलपीजी के गैस सिलेंडर की कोई जरूरत नहीं रहेगी। यह है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधुनिक भारत की सोच और इसी को धरातल पर सफलीभूत करने की दिशा में सतत काम कर रही है झारखंड सरकार। मुख्यमंत्री आज पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित कोल्हान प्रमंडल स्तरीय उज्ज्वला दीदी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

चाईबासा झारखंड का सबसे अमीर जिला


मुख्यमंत्री ने कहा कि चाईबासा झारखंड का सबसे अमीर जिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मैंने कहा था कि चाईबासा को मैं बदल दूंगा। डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड की राशि से पेयजल की 23 योजनाएं चल रही हैं। 4 साल पहले मैंने कहा था कि झारखंड में चाईबासा में हमारा कोई भी गरीब लाल पानी नहीं पिएगा। लंबी योजनाओं में समय लगता है 23 योजनाएं चल रही हैं जिसमें से 5 योजनाएं अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी।

मैं अक्टूबर में फिर आऊंगा और घर-घर पानी पहुंचेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने आजादी के बाद पहली बार जल शक्ति मंत्रालय बनाया गया है, ताकि हम गांव गांव में पाइप लाइन के द्वारा शुद्ध पेयजल दे सकें। केंद्रीय नेतृत्व के इस काम में हमारी सरकार कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। चाईबासा में 10 करोड़ की लागत से जुबली पार्क का निर्माण हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चाईबासा में मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है। राज्य के अलग-अलग जिलों के 3 मेडिकल कॉलेज का भवन बनकर तैयार है और चाईबासा में भी डेढ़ साल के अंदर जब मेडिकल कॉलेज बन जाएगा तो कोल्हान के 100 बच्चे यहीं पर एमबीबीएस की शिक्षा प्राप्त करेंगे।

10 सितंबर तक 43 लाख बहनों को मिलेगा एलपीजी गैस सिलेंडर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर में 32 लाख परिवारों तक एलपीजी गैस सिलेंडर पहुंच चुका है। जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष, 20 सूत्री के सदस्य और तेल कंपनी मिलकर इस लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं और निस्स्वार्थ काम कर रहे हैं। वे साधुवाद के पात्र हैं।

1 सप्ताह के अंदर हर पंचायत में उज्ज्वला दीदी बनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखंड 20 सूत्रीय के अध्यक्ष द्वारा तय कार्यक्रम के अनुरूप उज्जवला दीदियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। पंचायत की उज्ज्वला दीदी यह ध्यान रखें कि आपके पंचायत के किसी गांव में कोई भी लाभुक गरीब बहन एलपीजी गैस सिलेंडर पाने से वंचित ना रह जाए। पूरे सितंबर महीने में यह सूची भी आपको बनाना है, ताकि हमारे हर गांव में हर गरीब के घर तक एलपीजी गैस सिलेंडर पहुंचे।

एलपीजी के उपयोग में अज्ञानता अब बाधा नहीं

उज्ज्वला दीदी पंचायत के गांव में लाभुक को प्रशिक्षित करने का काम करेंगी। इस तरह से झारखंड की हर लाभुक बहनें एलपीजी गैस सिलेंडर के उपयोग को अच्छी तरह से समझ पाएंगी। अशिक्षा और अज्ञानता अब बाधा नहीं बनेगी। जागरूकता लाने के लिए उज्ज्वला दीदी का गठन गांव गांव में किया जा रहा है। उज्ज्वला दीदी ईमानदारी पूर्वक काम करें ताकि गांव की बहनें सही ढंग से एलपीजी कनेक्शन युक्त रसोई गैस चूल्हा को चला सकें।

महिलाएं परिवार की रीढ़ हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार की शक्ति को हमें राज्य की शक्ति बनाना है। शासन के हर काम में हम महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं और उन्हें जोड़ना चाहते हैं। नारी शक्ति में वह ताकत है कि झारखंड को बदल सकती हैं। इसलिए नारी शक्ति, जो प्राचीन काल से भारत में हमारी संस्कृति को संभाल कर रखे हुए हैं उस शक्ति को हमें और भी शक्तिशाली बनाना है।

मिट्टी की डॉक्टर एक बहन माह में 14 हजार कमाएंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिट्टी की डॉक्टर एक बहन यदि अपने पंचायत के तीन खेतों का प्रयोगशाला में मृदा परीक्षण करती हैं तो एक बहन माह में ₹14000 कमाएंगी। प्रधानमंत्री का सपना है कि यदि देश को आगे बढ़ाना है तो महिलाओं को सबल बनाना होगा। इसी सोच के अनुरूप झारखंड राज्य को आगे बढ़ाना है तो आर्थिक रूप से महिलाओं का सशक्तिकरण करना होगा।

राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में संस्कार और पौष्टिक आहार

श्री दास ने कहा कि रेडी टू ईट फूड राज्य की सखी मंडल की बहने बनाएंगी। पूरे राज्य की 24-25000 सखी मंडल की बहनें अपने अपने क्षेत्र में रेडी टू ईट फूड बनाएंगी। ₹500 करोड़ की जो राशि पहले दिल्ली में इसी कार्य के लिए जाती थी वह अब राज्य के गांवों में ही रहेगी। इस तरह से गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, गांव की गरीबी खत्म होगी ।मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी रामगढ़ में दो करोड़ रुपए का पायलट प्लांट लगा रहे हैं। यह प्लांट भी सखी मंडल चलाएंगी और आंगनबाड़ी तक पहुंचाने का कार्य भी हमारी बहनें करेंगी। इस तरह राज्य के 262 प्रखंड में आने वाले दो-तीन महीने में हर प्रखंड में महिलाओं के द्वारा महिला शक्ति को उद्यमी बनाना है। हर प्रखंड में सखी मंडल में उद्यमिता का परचम लहराना है। आंगनबाड़ी केंद्रों से आने वाले झारखंड के भविष्य को संस्कार और पौष्टिक आहार प्रदान करना भी हमारा ध्येय है।

1 सितंबर से देहुरी के खाते में ₹1000 की सम्मान राशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि चाईबासा जिले के कुछ दिन पहले हुए पिछले दौरे पर मानकी मुंडा समितियों के द्वारा एक स्मार पत्र दिया गया था। उस स्मार पत्र में उनका कहना है कि कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र में देहुरी (पुजारी) को सम्मान राशि नहीं दी जाती है। मैं आज घोषणा करता हूं कि जिस तरह मानकी मुंडा को सम्मान राशि दी जाती है उसी तरह से ₹1000 देहुरी को भी हमारी सरकार देगी। इसकी शुरुआत अगले महीने से होगी। डकुआ को भी अब ₹1000 की सम्मान राशि मिल रही है। मानकी मुंडा को पहले ₹1500 की सम्मान राशि दी जाती थी। उन्हें अब 3-3 हजार रुपए मिल रहे हैं। 1 सितंबर से देहुरी के खाते में ₹1000 की राशि शुरू हो जाएगी।

चाईबासा की गतिलिपि चौक में मानकी-मुंडा-देहुरी-डकुआ को राज्य सरकार का भवन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानकी मुंडा आदिवासी संस्कृति- परंपरा को संभाल कर रखे हुए हैं। इनके लिए कोई भवन या केंद्र नहीं था जहां मानकी-मुंडा-देहुरी-डकुआ को कभी बैठक करना हो तो कर सकते हैं। चाईबासा की गितिलिपि चौक में राज्य सरकार का एक भवन है, कल ही उपायुक्त द्वारा आपको यह बना बनाया हुआ भवन उपलब्ध कराया जाएगा।

मानकी मुंडा से यही अनुरोध है कि क्षेत्र में दुष्प्रचार को रोकें

चाईबासा में विकास विरोधी ताकतों को दुष्प्रचार करने से रोकें। दुष्प्रचार ने हमारे आदिवासी भाइयों और बहनों को गरीब बना कर रखा है। आदिवासी समाज, हमारे हो समाज और संथाल समाज की बहनें, नौजवान और पढ़े लिखे लोग गांव में दुष्प्रचार करने वालों को चिन्हित करके प्रशासन को खबर करें। विकास को अवरुद्ध करने वाली शक्तियों को रोकने का काम भी आप सभी को मिलकर करना है। यह मानकी मुंडा की भी जिम्मेदारी है। सरकार इसीलिए प्रोत्साहन दे रही है और समाज आपको इसीलिए मान सम्मान दे रहा है कि आप लोग गांव गांव में बैठकर हमारे गरीब आदिवासियों को जागरूक करने का काम करें और दुष्प्रचार करने वालों को चिन्हित करके प्रशासन को खबर करें। यह काम मानकी-मुंडा-देहुरी-डकुआ व्यवस्था का है।

राज्य के 2.5 करोड़ लोगों का ₹500000 का हेल्थ कार्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 वर्षों की आजादी के बाद 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की धरती से 23 सितंबर 2018 को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य स्कीम की शुरुआत की थी। अभी तक 40 लाख से ज्यादा हमारे राज्य के गरीब परिवारों का ₹5,00,000 का हेल्थ कार्ड बन गया है। राज्य सरकार ने थोड़ा और पैसा मिलाकर राज्य में 5700000 परिवार यानी एक परिवार में 5 आदमी माने तो 2.5 करोड़ लोगों का ₹500000 का हेल्थ कार्ड हमारी सरकार बना रही है। ताकि हमारे राज्य के गरीब को कोई गंभीर बीमारी होती है तो हमारी बहनों के गहनों को बंधक न रखना पड़े। शीघ्र ही नोवामुंडी का टीएमएच हॉस्पिटल भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सूचीबद्ध होगा जिससे कि चाईबासा से गरीब परिवारों को इलाज के लिए दूर में भटकना नहीं पड़ेगा।

कोल्हान प्रमंडल स्तरीय उज्ज्वला दीदी सम्मेलन में प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम तथा इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो, राज्य बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, पोटका की विधायक मेनका सरदार, घाटशिला के विधायक श्री लक्ष्मण टुडु, ईचागढ़ के विधायक साधुचरण महतो, पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा, तीनों जिलों के 20 सूत्रीय उपाध्यक्ष, जिला परिषद की अध्यक्षा लालमुनी पूर्ति, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड सरकार के सचिव  अमिताभ कौशल, प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार सिंह, जिला के उपायुक्त अरवा राजकमल, आरक्षी अधीक्षक  इंद्रजीत महाथा, उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन अन्य पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में प्रमंडल के तीनों जिलों की विभिन्न पंचायतों से आई हुई उज्ज्वला दीदियां एवं आम लोग उपस्थित थे।

झारखंड के बच्चों ने बाधा बार्डर पर देखी सेना की परेड

मुख्यमंत्री के प्रयास से पहली बार ट्रैन पर बैठे सरकारी स्कूल के बच्चे
==================
आप झारखण्ड के भविष्य आपको मजबूत आधार देना हमारा कर्तव्यः रघुवर दास
===================

अमृतसर/रांची। राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। इस निमित 2014 के बाद कई प्रयास किये गए। ताकि राज्य के भविष्य का आधार मजबूत किया जा सके। आज मुझे इस बात की खुशी है कि अपने शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में बच्चे दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे शहरों जाकर वहां की परंपरा, इतिहास और संस्कृति से रुबरु हो रहें हैं। मेरा आशीर्वाद और प्यार इन बच्चों के साथ है। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शैक्षणिक भ्रमण पर गये बच्चों को इंगित करते हुए कही।

कई बच्चे पहली बार बैठे ट्रैन पर, गौरवान्वित करने वाली सैनिकों की देखी परेड
21 अगस्त को दिल्ली पहुंचे बच्चों के दल को लाल किला, पुलिस स्मारक इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, लोटस टेम्पल समेत अन्य ऐतिहासिक धरोहरों को देखा। बच्चे आज बाघा बार्डर में भारतीय सैनिकों के गौरवान्वित करने वाले परेड, जलियांवाला बाग और देर शाम बच्चों ने गोल्डन टेम्पल की भव्यता को देखा। शैक्षणिक भ्रमण पर गये सरकारी स्कूलों के बच्चे 25 अगस्त तक रांची लौटेंगे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...