यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 3 सितंबर 2019

जेसीआई रांची के एक्सपो-2019 के पोस्टर का लोकार्पण


रांची। जेसीआई रांची के सिग्नेचर प्रोजेक्ट एक्सपो उत्सव 2019 के पोस्टर का विमोचन शारदा बाबू लेन में  स्थित जेसीआई रांची के कार्यालय में किया गया। 
20 से 24 सितम्बर तक मोराबादी मैदान में चलने वाले इस कंस्यूमर फेयर का यह 24वा संस्करण है।
एक्सपो के प्रवक्ता जेसी वरुण जालान ने जानकारी दी हर साल की तरह इस साल भी एक्सपो को यादगार बनाने में संस्था का हर सदस्य जिम्मेदारी लेते हुए अपनी भूमिका निभा रहा है।  एक्सपो में 250 से भी ज्यादा स्टाल लगने वाले है, दिल्ली,मुंबई,कोलकाता,अहमदाबाद,जयपुर,जमशेदपुर,धनबाद,रांची एवं विदेशों से अफगानिस्तान,थाईलैंड से स्टाल लगने वाले है, जिसमे इलेक्ट्रॉनिक्स, साज सज्जा, वाहन, फर्नीचर, मोबाइल, कपडे, किचन सामग्री, इत्यादि के सामान एक ही छत के निचे उपलब्ध होंगे ।
मात्र 10 रू के प्रवेश शुल्क में रांची के 48 प्रतिष्ठानों के डिस्काउंट बुकलेट मिलेंगे।
एक्सपो में मारुती,ऍम.जी, टाटा मोटर्स,हुंडई,नेक्सा,टोयोटा,हीरो,के.टी.एम,हीरो इलेक्ट्रिक, बजाज, हल्दीराम,जिंदल, गोदरेज,एल.जी, विका विंडोज,जल सेनेटरी जैसे कई बड़े ब्रांड के स्टाल में शॉपिंग का लुत्फ़ उठाया जा सकता है।   शॉपिंग का मज़ा उठाने के लिए एक्सपो उत्सव सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी।
शनिवार की रात होगी कुछ खास आधी रात तक एक्सपो में शॉपिंग के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का मज़ा ले सकते है, देश विदेश के कलाकार अपनी कला का जौहर पेश करेंगे         
 
एक्सपो उत्सव 2019 के खास आकर्षण :
ए.सी  जर्मन हेंगर
झारखण्ड टूरिज्म का खास हेंगर
पिंक हेंगर खास कर महिला उद्यमी के लिए
मिडनाइट बाजार
हाट बाजार
फ़ूड जोन
एम्यूजमेंट पार्क

नया आकर्षण :
प्राइड ऑफ़ राँची
तम्बोला नाईट

साथ ही हर रोज़ कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएगी : हेल्दी बेबी शो,डांस कम्पटीशन, टॉप शेफ, अंताक्षरी, डॉग शो, फैंसी ड्रेस,वॉइस ऑफ़ एक्सपो व अन्य

अब तक शहर में कुल 50 होर्डिंग लगाए जा चुके है, रेडियो, सिनेमा मल्टीप्लेक्स में भी लगातार वीडियोस के ज़रिये जानकारी दी जा रही है ।

मौके पर अध्यक्ष राकेश  जैन, सचिव सौरभ शाह, निखिल मोदी, प्रतीक जैन, आनंद धानुका, दीपक अग्रवाल, पंकज साबू, अलोक गोयल, गौरव अग्रवाल, नवीन गाड़ोदिया, शिवि तनेजा,मोहित वर्मा,वरुण जालान,अविकल मस्कारा, सिद्धार्थ जैसवाल, अश्विनी साबू,रवि आनंद,नटवर बाजोरिया, दीपा बंका आदि मौजूद थे।   

खाताधारियों को बेहतर सुविधा देने में लगे हैं बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक


विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। बैंक ऑफ बडौदा के शाखा प्रबंधक शंशाक शेखर  के द्वारा खाता धारियों की सुधि लेते हुए उन्हें राहत पहुंचाने की दृष्टि कोण से बैंक में खाता धारियों के राहत के लिए बैंक में वातानुकूल लगाये गए हैं इसके अलावा ग्राहकों को सुविधा देने का निरंतर प्रयास जारी है खाता प्रबंधक ने बताया कि चेक क्लियरिंग में होने वाली वर्तमान नियम से हो रही परेशानी से शीघ्र ही लोगों को दूर किया जायेगा तथा बैंक ऑफ बडोदा अपने खाताधारियों को बेहतर सुविधा देने के लिए अग्रसर है और आज इसी का परिणाम है कि बैंक ऑफ बडोदा खाताधारियों के साथ साथ अनुमंडल में काफी बेहतर बैंक की श्रेणी में है ।

हर्षोल्लास के साथ मना गणेश पूजा महोत्सव


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में गणेश पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है मुख्य मार्ग पर मुनि बाबा धर्मशाला में श्री श्री किशोर गणेश संघ के द्वारा आयोजित गणेश पूजा विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है 1965 से स्थापित इस गणेश पूजा ने 54 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं इस पूजा पंडाल में प्रख्यात पंडित अश्विनी पाठक तथा बनारस से आचार्य का शिक्षा दीक्षा ग्रहण करने वाले अनंत पाठक विधिवत पूजा अर्चना कराते आ रहे हैं इसके अलावा शौंडिक धर्मशाला,नागेश्वर स्कूल में भी गणेश पूजा लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

जन्माष्टमी मेले की याद दिलाता कचड़े का अंबार



चक्रधरपुर। जन्माष्टमी मेला सात दिनों तक रौनक बढ़ाकर चला गया और अपने पीछे छोड़ गया कचड़े का अंबार। यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। हर वर्ष चक्रधरपुर में जन्माष्टमी मेला पूरे 7 दिनों का लगता है। जिसमें झूले और रंग-विरंग के सामानो एवं खाने-पीने से लेकर सभी चीजों की रंगारंग व्यवस्था रहती है परंतु मेले के समापन के बाद पोटर खोली का पूरा क्षेत्र कचड़े की गोद में लेट जाता है।

दो दिन हो गए  मेले का समापन हुए फिर भी अब तक सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, पूरा क्षेत्र कचड़े से भरा है, आसपास के घर कचड़े के ढेर पर पड़े हुए हैं। ना तो रेलवे प्रशासन खओ इशकी चिंता है ना ही स्थानीय नगरपालिका की नजर इस पर जा रही है ।मेले में जिस चीज का बैन लगा है उसी का उपयोग ज्यादा हुआ है अर्थात प्लास्टिक का। पूरा क्षेत्र प्लास्टिक के सामानों और प्लास्टिक के थैलियों से भरा पड़ा है जो जानवरों एवं पर्यावरण के लिए काफी नुकसानदेह है।

 ऐसे में रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत आने के कारण रेलवे सफाई कर्मचारियों को इसका विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए एवं यथाशीघ्र इसकी सफाई करानी चाहिए जो अब तक नहीं हो पाई है। ऐसे में पर्यावरण को एवं स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आशा है कि इस खबर के बाद वह इस चीजों पर नजर डालें एवं यथाशीघ्र सफाई की व्यवस्था करें।

मोबाइल लोकेशन से सुलझी हत्या की गुत्थी

तीन सगे भाई आरोप मुक्त, असली आरोपी पकड़ा गया
अपह्रत ने अपहर्ता को पत्थर से कुचल कर की थी हत्या


चाईबासा। चाईबासा पुलिस ने हत्या के एक पेचीदा मामले में तीन नामदर्ज बेकसूर आरोपी को न सिर्फ जेल जाने से बचा लिया, बल्कि तीनों आरोपी युवकों को हत्या के आरोप से पूरी तरह मुक्त कर दिया है और हत्या के सही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के इस अनुसंधान से पुलिस की न सिर्फ छवि बदली है, बल्कि जनता पर विश्वास भी कायम हुआ है.

दरअसल, इसी साल फरवरी के 20-21 तारीख को आनंदपुर थाना में चोडरप्पा गांव के सुदामा बडाइक की पत्थर से कुच कर हत्या कर दी गई थी, उसकी हत्या में परिवार वालों ने तीन सगे भाइयों को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. लेकिन जब पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया तो तीनों सगे भाई की हत्या में संलिप्तता मिली नहीं, इसलिए पुलिस ने सबुत के आभाव में तीनों भाइयों को गिरफ्तार नहीं किया था.

इस दौरान पुलिस अभी अनुसंधान में लगी ही थी कि एक दिन मृतक के मोबाइल का लोकेशन पता चल गया और उस मोबाइल के सहारे पुलिस मुख्य आरोपी मॉरियस गुडिया तक पहुंच गई और पुलिस ने मॉरियस गुडिया गिरफ्तार कर लिया और जब सख्ती से उससे पूछ-ताछ की गयी तो मॉरियस ने पूरी घटना बता दी.

अपराधी और दबंग किस्म का मृतक सुदामा हत्या वाले दिन मॉरियस के दुकान पहुंचा और 30 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की, रंगदारी नहीं देने पर उसका मोबाइल छीन लिया और अपनी बाइक पर बिठा लिया.  बाइक पर पीछे बैठे मॉरियस ने अचानक उस पर पीछे से वार कर दिया जिससे सुदामा बाइक से नीचे गिराया, सुदामा के बैक से गिरते ही मॉरियस ने सुदामा की पत्थर से कुच कर हत्या कर दी. सुदामा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक सुदामा के पॉकेट से अपना और मृतक दोनों का मोबाइल फोन निकाल कर चुपचाप घर लौट गया. इधर सुदामा के परिवार वालों से उसकी हत्या का आरोप सुदामा के पुराने दुश्मन मृत नंदकिशोर बडाइक के तीनों बेटे पर लगा दिया.

पुलिस की गंभीरता से की गई जांच से तीन निर्दोष भाइयों की जिंदगी बच गई और पुलिस ने अपनी छवि निर्दोष को बचाने और असली मुजरिम को सजा दिलाने में कामयाब हो गई, जिससे जनता का नि:संदेह विश्वास बढेगा. एसपी इंद्रजीत महथा ने इसके लिए आनंदपुर के थाना प्रभारी खुर्शीद आलम और मनोहरपुर डीएसपी विमलेश त्रिपाठी की जम कर प्रशंसा करते हुए पुरस्कृत करने का आश्वासन दिया.

टीम कुणाल के योग्य उम्मीदवार हैं प्रवीण और विकास


रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की पिछली टीम की गतिविधियों काफी मजबूत रही है। हर मोड़ पे टीम के सदस्यों ने व्यापारियों के बीच सराहनीय कार्य किया है। पिछले अध्यक्ष दीपक मारू के टीम में कई योग्य व्यक्तित्व टीम कुणाल  में उम्मीदवार है। इसमें से खास है कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण लोहिया एवं विकास विजयवर्गीय। दोनों ही अपने शुरुआती दौर से ही न सिर्फ चैंबर के कार्यक्रमो में काफी सक्रिय रहे है बल्कि मुक्ति , रोटी बैंक, लायंस क्लब, विभिन व्यापार संघो में सशक्त भूमिका निभा रहे है। प्रवीण लोहिया को हाल में ही मुक्ति के कार्यो के कारण उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू के द्वारा समान्नित किया गया था । विकास विजयवर्गीय ने पिछले कार्यकाल में होटल राजस्थान में भ्रष्टाचार के मामले में दो निगम कर्मी को निलंबित करवाया था ।

में पिछले साल अक्टूबर में इन्होंने नारकोटिक्स सेल के फर्जी पुलिस वालों को रातू रोड के दवा व्यवसायी के यहाँ से 30 हजार रुपये घूस लेते पकड़वाया था।

ज्ञात हो कि विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, आईएस राजीव रंजन, आकांक्षा रंजन एवं ज्यूडिशियल एकेडमी की वीणा मिश्रा के यहा तैनात गार्ड नारकोटिक्स सेल के अफसर बनकर रातू रोड के एक मेडिकल स्टोर से कोरेस्क की सिरप लेने के बहाने गए और नकली दवा बेचने का आरोप लगाकर 30 हजार मेडिकल स्टोर के मालिक से ऐंठ लिए।

अखबार में खबर आने के बाद प्रवीण लोहिया एवं विकास विजयवर्गीय ने  मेडिकल स्टोर के मालिक अविनाश कुमार से संपर्क साधा व विस्तृत जानकारी ली ।

श्री लोहिया एवं विजयवर्गीय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूर्व डीजीपी डीके पांडेय , एसएसपी अनीश गुप्ता, ड्रग कंट्रोलर ऋतु सहाय से मिलकर मामले की जानकारी दी एवं फर्जी नारकोटिक्स सेल के अफसरों को पकड़वाया। इसी केस में पांचो पुलिस कर्मी बर्खास्त हुए है ।

जीण धाम की यात्रा पर रवाना हुआ 41 सदस्यीय दल


रांची। आज दिनांक 3  सितंबर  को श्री जीण माता प्रचार समिति के तत्वावधान में  41 सदस्यीय दल जीण धाम की यात्रा पर रवाना हुआ यात्रा 3 सितंबर से शुरू होकर 8 सितंबर को समाप्त होगी। समिति के सचिव दिलीप पटवारी ने बताया कि यात्रा के दौरान जीण धाम में गोरिया मोड़ से पैदल निशान यात्रा निकाली जाएगी इस 18 किलोमीटर लंबी यात्रा को पूरी कर समिति के सदस्य गण श्री जीण माता मंदिर में मंगल पाठ भजन कीर्तन करेंगे यात्रा के दौरान सदस्य गण श्री खाटू श्याम जी श्री सालासर महाराज एवं झुंझुनू धाम भी जाएंगे यात्रा का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल के द्वारा किया जा रहा है।

जीण माता मंदिर के दर्शन के रवाना होने वाले में प्रदीप सिंघानिया, विजय पालरिवाल, बजरंग सोमानी, राजेद्र अग्रवाल, डॉ. बसमतिया, सुभाष अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, सुनीता मित्तल आदि शामिल हैं।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...